उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पावटा एवं विराटनगर में नगरीय निकाय चुनाव तैयारियों की ली समीक्षा ईवीएम वितरण एवं प्राप्ति केन्द्र, पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर और चुनाव कार्य सेल का किया अवलोकन कोटपूतली-बहरोड़, 25 अगस्त। आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशन में चुनावी तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन सिंह नरुका ने मंगलवार को पावटा एवं विराटनगर में रिटर्निंग अधिकारियों सहित ब्लॉक स्तरीय एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए सभी चुनावी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आचार संहिता के प्रावधानों की नियमित निगरानी करें तथा किसी भी प्रकार के उल्लंघन की सूचना मिलने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सार्वजनिक एवं निजी स्थानों पर प्रचार-प्रसार संबंधी गतिविधियों, पोस्टर-बैनर, होर्डिंग्स तथा अन्य प्रचार सामग्री के संबंध में निर्धारित नियमों की पालना करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर, ईवीएम वितरण एवं प्राप्ति केन्द्र तथा चुनाव कार्य सेल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर एवं ईवीएम वितरण एवं प्राप्ति केन्द्र पर मतदान दलों के लिए आवश्यक सुविधाएं, पर्याप्त स्थान, बैठने, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव, वितरण एवं प्राप्ति की व्यवस्थित प्रक्रिया तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चुनाव कार्य सेल का भी अवलोकन कर निर्वाचन से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय रखते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों एवं सूचनाओं का समयबद्ध संधारण एवं आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सहायता केन्द्र (वोटर हेल्प डेस्क) की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाताओं को मतदाता सूची, मतदान केन्द्र एवं निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी सहज एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराई जाए। हेल्प डेस्क पर तैनात कार्मिक मतदाताओं की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का तत्परता से समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर पेयजल, विद्युत, प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई, छाया, रैंप सहित दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केन्द्रों की भौतिक स्थिति का सत्यापन कर आवश्यक कमियों को समय रहते दूर करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही स्वीप गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करते हुए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवश्यक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पावटा बृजेश कुमार, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विराटनगर डॉ. लाला राम यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पावटा एवं विराटनगर में नगरीय निकाय चुनाव तैयारियों की ली समीक्षा ईवीएम वितरण एवं प्राप्ति केन्द्र, पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर और चुनाव कार्य सेल का किया अवलोकन कोटपूतली-बहरोड़, 25 अगस्त। आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशन में चुनावी तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन सिंह नरुका ने मंगलवार को पावटा एवं विराटनगर में रिटर्निंग अधिकारियों सहित ब्लॉक स्तरीय एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए सभी चुनावी तैयारियां
समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। उन्होंने आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आचार संहिता के प्रावधानों की नियमित निगरानी करें तथा किसी भी प्रकार के उल्लंघन की सूचना मिलने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सार्वजनिक एवं निजी स्थानों पर प्रचार-प्रसार संबंधी गतिविधियों, पोस्टर-बैनर, होर्डिंग्स तथा अन्य प्रचार सामग्री के संबंध में निर्धारित नियमों की पालना करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर, ईवीएम वितरण एवं प्राप्ति केन्द्र तथा चुनाव कार्य सेल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर एवं ईवीएम वितरण एवं प्राप्ति केन्द्र पर मतदान दलों के लिए आवश्यक सुविधाएं, पर्याप्त स्थान, बैठने, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के
निर्देश दिए। साथ ही ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव, वितरण एवं प्राप्ति की व्यवस्थित प्रक्रिया तथा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने चुनाव कार्य सेल का भी अवलोकन कर निर्वाचन से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय रखते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों एवं सूचनाओं का समयबद्ध संधारण एवं आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सहायता केन्द्र (वोटर हेल्प डेस्क) की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाताओं को मतदाता सूची, मतदान केन्द्र एवं निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी सहज एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराई जाए। हेल्प डेस्क पर तैनात कार्मिक मतदाताओं की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का तत्परता से समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने
मतदान केन्द्रों पर पेयजल, विद्युत, प्रकाश, शौचालय, साफ-सफाई, छाया, रैंप सहित दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केन्द्रों की भौतिक स्थिति का सत्यापन कर आवश्यक कमियों को समय रहते दूर करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्यों में आपसी समन्वय बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही स्वीप गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करते हुए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवश्यक गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पावटा बृजेश कुमार, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम विराटनगर डॉ. लाला राम यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
- सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन. हवन कर भण्डारे का हुआ आयोजन नीमराना के समीपवर्ती गांव घीलोठ में श्रीश्याम मंदिर के समीप सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर मुख्य यजमान राकेश कॉन्ट्रेक्टर विजय सिंह चौहान ने यज्ञ -हवन में भाग लिया।कथा समापन पर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सिद्ध सेवा धाम महंत अनिल पुरोहित एवं विशिष्ट अतिथि खरक कलां भिवानी बजरंग शर्मा,विक्की शास्त्री, परमार थर्मापैक प्रा.लि. डायरेक्टर सुरेश परमार ,इंडस फार्मा डायरेक्टर राधेश्याम अरोड़ा,एस्ट्रेल पाइप्स लि. एचआर हैड महेन्द्र चौधरी,ओजोन वर्सेस प्रा.लि.एचआर हैड संदीप चौधरी,प्लांट हैड जिग्नेश,प्रोडक्शन हैड अमित शर्मा,लेविस सर्फेस प्रा.लि.प्रोडक्शन हैड योगेश गुप्ता,लारेन हैल्थकेयर प्रा.लि. प्रतिनिधि राज सौरभ,कूल किंग प्रा.लि. प्लांट हैड अरूण शर्मा,सन होम एपलाएंस प्लांट हैड सौरव गुप्ता,जेफोरएस ग्लास एचआर हैड ज्ञानेन्द्र झा,एफपीआई ऑटोपार्टस एचआर हैड पवन जांगिड़,सुबेदार रामकिशन कोलीला रहे।श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक व्यास श्री छेदीलाल ने श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को संकल्प दिलाया। अंत में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भण्डारे में प्रसादी पाई। इस अवसर पर संतोष देवी,राधा देवी,विद्या देवी,सुदेश देवी,बेबी देवी,पूजा बाई,लिच्छो कंवर,सुदेश बाई,निशा गोठड़ा,अमरदीप सिंह चौहान,हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव,परमानंद यादव,अनिल सिंह चौहान कोलीला,लखन शर्मा,परसराम गुप्ता,हजारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।4
- रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने खैरथल-तिजारा, 27 अगस्त। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ततारपुर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने मैसर्स बालाजी स्वीट्स एंड फास्ट फूड से दूध एवं चीनी से निर्मित कलाकंद, मैसर्स चौधरी मिष्ठान भंडार, ततारपुर चौराहा से मावा बर्फी तथा मैसर्स अंबिका मिष्ठान भंडार, छतरपुर गांव से डोडा बर्फी के नमूने लिए। लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की पालना करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा, महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे।1
- खैरथल-तिजारा जिले में चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे --ललित यादव खैरथल! जिले में चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक कमेटी अध्यक्ष ललित यादव की अध्यक्षता में इस्माइलपुर रोड स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विधानसभा वार कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं बूथ स्तर तक प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई। कमेटी के अध्यक्ष ललित यादव ने कहा की इसमें कोई दौराय नहीं की हम जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे!आमजन में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा है!जिले के सांसद द्वारा क्षेत्र में केवल घोषणा कर कोई काम नहीं किया है! यादव ने कहा की खैरथल में भाजपा सिंबल लेने से उनके ही लोग कतरा रहे है! उन्होंने कहा की हमारी पार्टी द्वारा लगभग 95 प्रतिशत प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है!शेष प्रत्याशीयो का चयन आज देर रात तक कर लिया जायेगा! विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समन्वय एवं संचालन के लिए निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई—मुंडावर विधानसभा से चंद्रभान गुर्जर व उस्मान खान को तिजारा विधानसभा से इमरान खान, संदीप यादव,विजेंद्र महलावत,भिवाड़ी में विनोद कुमारी, झब्बूराम सैनी, टपूकड़ा में चंद्रभान गुर्जर, तिजारा में वीर नारायण यादव, विजेंद्र चौहान, मुन्नी गुर्जर गौरव भारद्वाज एवं किशनगढ़बास विधानसभा में रोहिताश चौधरी -खैरथल,किशनगढ़ कोटकासिम,चंद्रभान गुर्जर,तेजराम सैनी शिवचरण गुप्ता, रामचंदर जाटव, बी.पी. सुमन किशनगढ़बास को जिम्मेदारी सोपी गईं है! बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे!1
- Haryanvi gayak Ankit Baliyan ki hatyakand Revadi Haryana1
- पुलिस ने बचा लिया... वरना देखिए 3 पंजाबी हिमाचल के क्या कर रहे थे1
- Post by Dainik news Haryana live1
- डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित डीसी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, युवाओं को नशे से दूर रहने और पौधारोपण का दिया संदेश एक ही छत के नीचे विभागों ने किया समस्याओं का त्वरित निस्तारण नांगल चौधरी, 26 अगस्त। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को खंड नांगल चौधरी के गांव दौंगली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार उपायुक्त अनुपमा अंजली ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। इस मौके पर ग्रामीणों की व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। कार्यक्रम से पहले उपायुक्त ने पौधारोपण किया व बच्चों को पौधे वितरित किए। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और अपना मन खेल व पढ़ाई में लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों को गांव के विकास के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। डीसी ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सेवा विभाग द्वारा तीन पात्र लाभार्थियों को उपायुक्त के हाथों मौके पर ही स्वीकृति पत्र दिलवाए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए तथा सरकार की योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिया। इस मौके पर विशेषकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का हेल्प डेस्क लगाकर मौके पर समाधान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण, डीडीपीओ अंकित चौहान, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सावित्री बाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, नांगल चौधरी तहसीलदार निशा, बीडीपीओ ईशान शर्मा, गांव के सरपंच रामफल व गणमान्य लोग मौजूद थे।1
- व्यापारियों से मारपीट के मामले में महेंद्रगढ़ पुलिस का प्रहार 6 आरोपी गिरफ्तार। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हरियाणा समाचार।1