logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड़ शहर में तेज बारिश, एक घंटे तक झमाझम बरसे मेघ, लोगों को मिली राहत झालावाड़। शहर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से आसमान साफ रहने के बाद दोपहर ढलते ही काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक लगातार हुई बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। बारिश के चलते गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। शहर की कई सड़कों पर पानी बह निकला, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकांश लोगों ने बदले मौसम का आनंद लिया। अचानक बदले मौसम से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और पूरे शहर में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप जिले में आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

8 hrs ago
user_Ravindra Singh
Ravindra Singh
पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
8 hrs ago

झालावाड़ शहर में तेज बारिश, एक घंटे तक झमाझम बरसे मेघ, लोगों को मिली राहत झालावाड़। शहर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से आसमान साफ रहने के बाद दोपहर ढलते ही काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक लगातार हुई बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। बारिश के चलते गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। शहर की कई सड़कों पर पानी बह निकला, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकांश लोगों ने बदले मौसम का आनंद लिया। अचानक बदले मौसम से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और पूरे शहर में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप जिले में आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंदसौर अभिनंदन क्षेत्र त्रिलोक नगर मे सर्प मित्र कमल दास बैरागी ने भारत का सबसे जहरीला सांप कोमन करेतका रेस्क्यू किया है यह सांप बिस्तर में आकर कटता है यह सांप कोबरा से भी 10 गुना जहरीला माना जाता है अधिकतर सांप रात में निकलता है और बिस्तर में आकर मौत की नींद सुला देता है इसको रात निशाचर में भी बोलते हैं ऐसा सांप काट ले तो तुरंत अस्पताल जाए
    1
    मंदसौर
अभिनंदन क्षेत्र त्रिलोक नगर मे सर्प मित्र कमल दास बैरागी ने भारत का सबसे जहरीला सांप कोमन करेतका रेस्क्यू किया है यह सांप बिस्तर में आकर कटता है यह सांप कोबरा से भी 10 गुना जहरीला माना जाता है अधिकतर सांप रात में निकलता है और बिस्तर में आकर मौत की नींद सुला देता है इसको रात निशाचर में भी बोलते हैं ऐसा सांप काट ले तो तुरंत अस्पताल जाए
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • TH63सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, गांव-शहर पहुंचकर मौके पर सुलझेंगी जनता.mp4 TH63सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, गांव-शहर पहुंचकर मौके पर सुलझेंगी जनता.mp4
    1
    TH63सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, गांव-शहर पहुंचकर मौके पर सुलझेंगी जनता.mp4
TH63सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, गांव-शहर पहुंचकर मौके पर सुलझेंगी जनता.mp4
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छीपाबड़ौद में सड़क, अस्पताल और अतिक्रमण से जनता त्रस्त - RGPRS ने SDM को सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में समाधान नहीं तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी।* छीपाबड़ौद(बारां)राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक छीपाबड़ौद की ब्लॉक स्तरीय बैठक के बाद संगठन ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी, छीपाबड़ौद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि उपखंड क्षेत्र की सभी संपर्क सड़कें समय से पूर्व ही टूट चुकी हैं, जिनके निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। संगठन ने मांग की है कि आपके स्तर पर भौतिक सत्यापन करवाकर आम जनता को राहत दिलाई जाए। ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें :- 1. यादव व बैरवा बस्ती की समस्या: छीपाबड़ौद कस्बे में वन विभाग के पीछे स्थित यादव व बैरवा बस्ती का करीब 500 मीटर कच्चा रास्ता हर समय कीचड़ व गंदगी से भरा रहता है। अविलंब मोरम डलवाकर आवागमन योग्य बनाया जाए तथा बाद में पक्का इंटरलॉकिंग रोड बनाया जाए। 2. बाबा रामदेव मंदिर मार्ग: कस्बा छीपाबड़ौद के डूंगरी रास्ते पर स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर के पास आबादी से होकर मंदिर तक आने-जाने का आम रास्ता पक्का बनवाया जाए तथा मंदिर की चारदीवारी का निर्माण करवाया जाए। 3. अतिक्रमण व अवैध पार्किंग: कस्बे के मुख्य सड़क मार्ग पर अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका स्थाई समाधान किया जाए। 4. राजकीय चिकित्सालय की बदहाली: राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक समय पर नहीं बैठते, जिसके कारण बीमार को बिना इलाज के छबड़ा, बारां एवं कोटा भागना पड़ता है। कई बार गंभीर बीमार रास्ते में ही दम तोड़ देता है। रात में स्थिति और विकट हो जाती है। सरकारी दवाइयों में भारी अनियमितता बरती जा रही है और अस्पताल परिसर तथा आस-पास काफी गंदगी जमा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 15 दिवस के अंदर उक्त समस्याओं पर सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो कांग्रेस राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की ओर से चरणबद्ध रूप से भारी आंदोलन किया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।यह ज्ञापन कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक छीपाबड़ौद जिला बारां की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू लाल, गुलाब चंद मीणा, हिम्मत सिंह गुर्जर, अमर चंद मीणा, अमन दा, प्रियंका सेन, रामलखन, सोनू कुमारी आदि के हस्ताक्षर से दिया गया।
    4
    छीपाबड़ौद में सड़क, अस्पताल और अतिक्रमण से जनता त्रस्त - RGPRS ने SDM को सौंपा ज्ञापन, 15 दिन में समाधान नहीं तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी।*

छीपाबड़ौद(बारां)राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक छीपाबड़ौद की ब्लॉक स्तरीय बैठक के बाद संगठन ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी, छीपाबड़ौद को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि उपखंड क्षेत्र की सभी संपर्क सड़कें समय से पूर्व ही टूट चुकी हैं, जिनके निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। संगठन ने मांग की है कि आपके स्तर पर भौतिक सत्यापन करवाकर आम जनता को राहत दिलाई जाए।
ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें :-
1. यादव व बैरवा बस्ती की समस्या: छीपाबड़ौद कस्बे में वन विभाग के पीछे स्थित यादव व बैरवा बस्ती का करीब 500 मीटर कच्चा रास्ता हर समय कीचड़ व गंदगी से भरा रहता है। अविलंब मोरम डलवाकर आवागमन योग्य बनाया जाए तथा बाद में पक्का इंटरलॉकिंग रोड बनाया जाए।
2. बाबा रामदेव मंदिर मार्ग: कस्बा छीपाबड़ौद के डूंगरी रास्ते पर स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर के पास आबादी से होकर मंदिर तक आने-जाने का आम रास्ता पक्का बनवाया जाए तथा मंदिर की चारदीवारी का निर्माण करवाया जाए।
3. अतिक्रमण व अवैध पार्किंग: कस्बे के मुख्य सड़क मार्ग पर अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका स्थाई समाधान किया जाए।
4. राजकीय चिकित्सालय की बदहाली: राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक समय पर नहीं बैठते, जिसके कारण बीमार को बिना इलाज के छबड़ा, बारां एवं कोटा भागना पड़ता है। कई बार गंभीर बीमार रास्ते में ही दम तोड़ देता है। रात में स्थिति और विकट हो जाती है। सरकारी दवाइयों में भारी अनियमितता बरती जा रही है और अस्पताल परिसर तथा आस-पास काफी गंदगी जमा है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 15 दिवस के अंदर उक्त समस्याओं पर सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो कांग्रेस राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की ओर से चरणबद्ध रूप से भारी आंदोलन किया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।यह ज्ञापन कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ब्लॉक छीपाबड़ौद जिला बारां की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू लाल, गुलाब चंद मीणा, हिम्मत सिंह गुर्जर, अमर चंद मीणा, अमन दा, प्रियंका सेन, रामलखन, सोनू कुमारी आदि के हस्ताक्षर से दिया गया।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    9 hrs ago
  • सुसनेर: 22 अगस्त को पंचदेवलिया महादेव के लिये निकलेगी शिवशक्ति की 12 वीं कावड़ व कलश यात्रा, सुमन मैरिज गार्डन में बैठक सम्पन्न सुसनेर के सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से 22 अगस्त को 12वीं शिवशक्ति कांवड़ व कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 10 किलोमीटर दूर अतिप्राचीन पंचदेवलिया महादेव मंदिर तक पहुंचेगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार की रात 8 बजे सुमन मैरिज गार्डन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की पूरी रूपरेखा तय कर अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। बैठक में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल और स्वागत व्यवस्था पर चर्चा हुई। आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
    1
    सुसनेर: 22 अगस्त को पंचदेवलिया महादेव के लिये निकलेगी शिवशक्ति की 12 वीं कावड़ व कलश यात्रा, सुमन मैरिज गार्डन में बैठक सम्पन्न
सुसनेर के सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से 22 अगस्त को 12वीं शिवशक्ति कांवड़ व कलश यात्रा निकाली जाएगी।
यह यात्रा 10 किलोमीटर दूर अतिप्राचीन पंचदेवलिया महादेव मंदिर तक पहुंचेगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार की रात 8 बजे सुमन मैरिज गार्डन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की पूरी रूपरेखा तय कर अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। बैठक में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल और स्वागत व्यवस्था पर चर्चा हुई। आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुसनेर: 22 अगस्त को निकलेगी 12वीं विशाल कांवड़ एवं कलश यात्रा, शिव शक्ति कांवड़ एवं कलश यात्रा समिति की बैठक आयोजित सुसनेर: 22 अगस्त को निकलेगी 12वीं विशाल कांवड़ एवं कलश यात्रा, शिव शक्ति कांवड़ एवं कलश यात्रा समिति की बैठक आयोजित
    1
    सुसनेर: 22 अगस्त को निकलेगी 12वीं विशाल कांवड़ एवं कलश यात्रा, शिव शक्ति कांवड़ एवं कलश यात्रा समिति की बैठक आयोजित
सुसनेर: 22 अगस्त को निकलेगी 12वीं विशाल कांवड़ एवं कलश यात्रा, शिव शक्ति कांवड़ एवं कलश यात्रा समिति की बैठक आयोजित
    user_Arpit hardeniya
    Arpit hardeniya
    प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र जैन को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि सुसनेर से पत्रकार याहया खान आगर मालवा। प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा गुरुवार को आगर प्रवास के दौरान जिले के प्राचीन एवं प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जलाभिषेक की धार्मिक विधि वासुदेव शर्मा और मनीष व्यास द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, तहसीलदार विजय सेनानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर के पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। करण सिंह वर्मा ने बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की।
    1
    वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र जैन को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

सुसनेर से पत्रकार याहया खान 
आगर मालवा। प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा गुरुवार को आगर प्रवास के दौरान जिले के प्राचीन एवं प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
जलाभिषेक की धार्मिक विधि वासुदेव शर्मा और मनीष व्यास द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, तहसीलदार विजय सेनानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर के पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। करण सिंह वर्मा ने बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गरोठ के पास गाँव रलायती मे लवजिहाद का मामला.. आक्रोश..... मन्दसौर जिले _*गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम रलायती से एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया.....*_ _*इस घटना से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गरोठ थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया....*_
    1
    गरोठ के पास गाँव रलायती मे लवजिहाद का मामला..
आक्रोश.....
मन्दसौर जिले _*गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम रलायती से एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया.....*_
_*इस घटना से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गरोठ थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया....*_
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • TH63सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, गांव-शहर पहुंचकर मौके पर सुलझेंगी जनता.mp4 TH63सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, गांव-शहर पहुंचकर मौके पर सुलझेंगी जनता.mp4
    1
    TH63सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, गांव-शहर पहुंचकर मौके पर सुलझेंगी जनता.mp4
TH63सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, गांव-शहर पहुंचकर मौके पर सुलझेंगी जनता.mp4
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुसनेर: सौर ऊर्जा कंपनी पर मनमानी के आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत सुसनेर: सौर ऊर्जा कंपनी पर मनमानी के आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
    1
    सुसनेर: सौर ऊर्जा कंपनी पर मनमानी के आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
सुसनेर: सौर ऊर्जा कंपनी पर मनमानी के आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
    user_Arpit hardeniya
    Arpit hardeniya
    प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.