विद्युत विभाग की लापरवाही शान्तिपुरम में काटे गए हरे पेड़ की डाले नाले में फेंकी नाला जाम होने का खतरा* *विद्युत विभाग की लापरवाही शान्तिपुरम में काटे गए हरे पेड़ की डाले नाले में फेंकी नाला जाम होने का खतरा* प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज क्षेत्र के फाफामऊ स्थित शांतिपुरम में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शांतिपुरम फाफामऊ स्थित होम्योपैथिक कॉलेज के सामने बने नगर निगम के मुख्य बड़े नाले में विद्युत विभाग की टीम द्वारा 18 सितंबर को दोपहर लगभग 2 बजे हरे पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां और डालियां काटकर सीधे नाले में बहा दी गईं। इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों में भारी रोष है। टीवीसी (TVC) सदस्य रवि शंकर द्विवेदी और प्रयागराज आजाद स्ट्रीट वेंडर यूनियन के प्रतिनिधियों ने इस मामले में महापौर एवं नगर आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई है। व्यापारी नेता अजय सोनी और स्थानीय निवासियों ने शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि नाले में भारी मात्रा में पेड़ों की डालियां फेंक दिए जाने से जलभराव और नाला पूरी तरह जाम होने की स्थिति बन गई है। यदि इसे जल्द से जल्द साफ नहीं कराया गया, तो आसपास के रिहायशी इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी। लापरवाही बरतने वाले विद्युत विभाग के दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाए। इस शिकायत पत्र के साथ घटना की वीडियो व फोटो भी नगर निगम अधिकारियों को साक्ष्य के तौर पर संलग्न कर सौंपी गई है। रवि शंकर द्विवेदी प्रदेश महामंत्री / TVC सदस्य नगर निगम प्रयागराज
विद्युत विभाग की लापरवाही शान्तिपुरम में काटे गए हरे पेड़ की डाले नाले में फेंकी नाला जाम होने का खतरा* *विद्युत विभाग की लापरवाही शान्तिपुरम में काटे गए हरे पेड़ की डाले नाले में फेंकी नाला जाम होने का खतरा* प्रयागराज। नगर निगम प्रयागराज क्षेत्र के फाफामऊ स्थित शांतिपुरम में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शांतिपुरम फाफामऊ स्थित होम्योपैथिक कॉलेज के सामने बने नगर निगम के मुख्य बड़े नाले में विद्युत विभाग की टीम द्वारा 18 सितंबर को दोपहर लगभग 2 बजे हरे पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां और डालियां काटकर सीधे नाले में बहा दी गईं। इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों में भारी रोष है। टीवीसी (TVC) सदस्य रवि शंकर द्विवेदी और प्रयागराज आजाद स्ट्रीट वेंडर यूनियन के प्रतिनिधियों ने इस मामले में महापौर एवं नगर आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई है। व्यापारी नेता अजय सोनी और स्थानीय निवासियों ने शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि नाले में भारी मात्रा में पेड़ों की डालियां फेंक दिए जाने से जलभराव और नाला पूरी तरह जाम होने की स्थिति बन गई है। यदि इसे जल्द से जल्द साफ नहीं कराया गया, तो आसपास के रिहायशी इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी। लापरवाही बरतने वाले विद्युत विभाग के दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाए। इस शिकायत पत्र के साथ घटना की वीडियो व फोटो भी नगर निगम अधिकारियों को साक्ष्य के तौर पर संलग्न कर सौंपी गई है। रवि शंकर द्विवेदी प्रदेश महामंत्री / TVC सदस्य नगर निगम प्रयागराज
- सहसों में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रयागराज। बहादुरपुर विकासखंड के कसेरुआ कला, सहसों स्थित गायत्री देवी विद्या मंदिर कसेरूआ कला सहसों प्रयागराज में शनिवार को फूलपुर संभाग के अंतर्गत ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर, सरोज विद्या शंकर सालिक राम जायसवाल इंटर कॉलेज झूंसी, एसएनटी पब्लिक स्कूल हनुमानगंज, विकास इंटर कॉलेज शहबाजपुर, एसपी ग्लोबल एकेडमी चमनगंज और एसएस लिटिल फ्लावर आरा कला समेत विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्साह के साथ मुकाबले किए। रिया सागर ने गांधी इंटर कॉलेज झूंसी, जागृति यादव ने सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज झूंसी से विजेता स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रेया, अयान और प्रिंस ने सालिक राम जायसवाल इंटर कॉलेज झूंसी की ओर से अपने-अपने भार वर्ग में जीत दर्ज की। विशु ने एसएनटी पब्लिक स्कूल हनुमानगंज तथा विनीत यादव ने विकास इंटर कॉलेज शहबाजपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए विजेता स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की रूपरेखा फूलपुर संभाग खेल सचिव विमलेश पाल ने प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश पाल ने खिलाड़ियों को आत्मानुशासन के साथ खेलों में आगे बढ़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सुनील आर्या ने निभाई। ऑफिशियल के रूप में राजेश भगत, राजू सोनकर और संध्या यादव ने जिम्मेदारी संभाली। शिक्षकगण सोनी श्रीवास्तव, वर्षा प्रजापति, निशबा खान और राजेंद्र त्रिपाठी, शिक्षिका पूनम शर्मा, खुशबू बिन्द, सुनैना सरगम,मोनू बिन्द ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।1
- *पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिया के आदेश पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास निरंतर जारी* प्रयागराज पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिॅया के आदेश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली के इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं पुलिस के वाहनों से लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि अपनी दुकान सड़क और नालियों तक ना लाएं चार पहिया वाहन व दो पहिया गाड़ियां सड़क पर न खड़ी करें। ई रिक्शा चालकों की भी लगाम टाइट की गई है1
- पुलिस कमिश्नर के आदेश पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास निरंतर जारी प्रयागराज पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिया के आदेश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस वाहनों से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि अपनी दुकानें सड़क और नालियों तक न लगाएं। चार पहिया व दो पहिया वाहन सड़क पर न खड़ी करें। ई-रिक्शा चालकों पर भी लगाम कसी जा रही है, उन्हें बताया जा रहा है कि किस तरह से ई-रिक्शा चलाया जाए जिससे ट्रैफिक जाम न हो।कोतवाली क्षेत्र की एसीपी निकिता श्रीवास्तव, कोतवाली इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह सहित समस्त थाना-चौकी की पुलिस पैदल गश्त करके ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप देने का प्रयास कर रही है।इस पहल से कुछ हद तक ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है। पहले चौराहों पर आधा-आधा घंटा जाम रहता था,अब उससे निजात मिली है। आगे भीड़ वाले पर्व दशहरा और दिवाली आने वाले हैं, ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि पुलिस प्रशासन इस व्यवस्था को कब तक कायम रख पाती है।1
- "समाजवादी सरकार में बड़े पैमाने पर विकास हुआ था लेकिन इधर वो विकास की गति नहीं दिखाई दे रही है। विशेष संवाददाता प्रयागराज: क्षेत्र में विकास की धीमी पड़ती गति को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जनसमस्याओं और क्षेत्रीय विकास का जायजा लेने के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। जनता का स्पष्ट कहना है कि पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार के कार्यकाल में जिस तेजी से विकास कार्य हुए थे, वर्तमान समय में विकास की वह गति कहीं नजर नहीं आ रही है। जनहित के मुद्दों पर उपेक्षा का आरोप स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध वर्ग का मानना है कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में जिस रफ्तार से पूर्व में काम हुआ था, उसमें अब ठहराव सा आ गया है। ग्रामीण व शहरी इलाकों में कई बुनियादी परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पा रही हैं, जिससे आम जनता को रोजमर्रा की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जनता की मांग: तेज हो विकास की रफ्तार क्षेत्रीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मूलभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़ी लंबित योजनाओं पर त्वरित ध्यान दिया जाए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विकास कार्यों में गति लाकर ही आम जनमानस को राहत पहुंचाई जा सकती है। क्षेत्र में विकास की वर्तमान स्थिति को लेकर अब प्रशासनिक तंत्र और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।1
- प्रयागराज-फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़ जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी फूलपुर, प्रयागराज। फूलपुर तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुबह से ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। कई फरियादी जमीन और रास्ते से जुड़े विवादों की शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। समाधान दिवस में एसीपी डॉ. अरुण पाराशर राजस्व विभाग की टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई शिकायतों का समाधान भी किया गया, जबकि अन्य फरियादियों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। जमीन पर कब्जे से संबंधित शिकायतों को लेकर एसीपी डॉ. अरुण पाराशर ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान तहसील के राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से तहसील परिसर में काफी देर तक चहल-पहल बनी रही।1
- फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी फूलपुर, प्रयागराज। फूलपुर तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुबह से ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। कई फरियादी जमीन और रास्ते से जुड़े विवादों की शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। समाधान दिवस में एसीपी डॉ. अरुण पाराशर राजस्व विभाग की टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई शिकायतों का समाधान भी किया गया, जबकि अन्य फरियादियों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। जमीन पर कब्जे से संबंधित शिकायतों को लेकर एसीपी डॉ. अरुण पाराशर ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान तहसील के राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से तहसील परिसर में काफी देर तक चहल-पहल बनी रही।1
- ईपीएफओ कवरेज सीमा में बड़ा इजाफा: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000, लाखों कर्मचारियों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा प्रयागराज। कर्मचारियों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। ईपीएफओ (EPFO) की कवरेज सीमा को ₹15,000 प्रति माह से बढ़ाकर अब ₹25,000 प्रति माह करने की तैयारी की गई है। इस ऐतिहासिक फैसले से देश भर के लाखों संगठित और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को सीधे तौर पर सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा। लाखों नए कर्मचारियों को मिलेगा फायदा वेतन सीमा (Wage Ceiling) में संशोधन के बाद ₹25,000 तक का मूल वेतन (Basic Pay + DA) पाने वाले कर्मचारी अब अनिवार्य रूप से पीएफ (PF), पेंशन (EPS) और बीमा (EDLI) की सुविधाओं के दायरे में आ जाएंगे। इससे न केवल कर्मचारियों की मासिक बचत बढ़ेगी, बल्कि सेवानिवृत्ति के समय उन्हें एक बेहतर फंड और पेंशन सहायता उपलब्ध होगी। डिफ़ॉल्टर नियोक्ताओं पर कसेगा शिकंजा ईपीएफओ प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि नियम लागू होने के बाद पात्र पाए जाने वाले सभी कर्मचारियों का अनिवार्य पंजीकरण कराया जाए। यदि कोई नियोक्ता (कंपनी या संस्थान) पात्र कर्मचारियों को नामांकित करने में लापरवाही बरतता है या जानबूझकर पंजीकरण नहीं कराता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य बिंदु: वेतन सीमा में बढ़ोतरी: पीएफ अंशदान के लिए अनिवार्य वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 की गई। विस्तृत सामाजिक सुरक्षा: कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड के साथ-साथ पेंशन (EPS) और कर्मचारी जमा सहबद्ध बीमा योजना (EDLI) का लाभ मिलेगा। कड़ा रुख: नियमानुसार पात्र कर्मचारियों को पंजीकृत न कराने वाले संस्थानों/नियोक्ताओं पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले से कर्मचारियों के भविष्य को वित्तीय स्थिरता मिलेगी और संगठित क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा तंत्र और अधिक मजबूत होगा।1
- प्रयागराज-नैनी की बंद फैक्ट्रियों को फिर शुरू कराने की मांग रोजगार और विकास का मुद्दा उठाया नैनी की बंद फैक्ट्रियों को फिर शुरू कराने की मांग, रोजगार और विकास का मुद्दा उठाया प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जमीनी मुद्दों को लेकर सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं नैनी के वार्ड-66 (चक दोंदी) निवासी मोहम्मद शारिक ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। मीडिया से बातचीत के दौरान मोहम्मद शारिक ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों—वार्ड-01 महेवा, वार्ड-20 चक रघुनाथ, वार्ड-31 जहांगीराबाद, वार्ड-66 चक दोंदी, वार्ड-67 काजीपुर और वार्ड-81 चक भटाई—की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। शारिक ने विशेष रूप से नैनी क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी फैक्ट्रियों और कारखानों को दोबारा शुरू कराने की मांग उठाई। उनका कहना है कि बंद औद्योगिक इकाइयों को पुनः संचालित किए जाने से स्थानीय युवाओं और लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं तथा क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं और जनता की मांगों को पार्टी के स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा और इन्हें आगामी जिला घोषणा पत्र में शामिल कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। स्थानीय मुद्दों को लेकर मोहम्मद शारिक की ओर से दिए गए बयानों के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वह क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपना पक्ष रखते नजर आ रहे हैं।1
- अपोलो फार्मेसी ने प्रयागराज में खोला यूपी का 100वां स्टोर प्रयागराज। देश की प्रमुख फार्मेसी श्रृंखला 'अपोलो फार्मेसी' ने उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार को गति देते हुए 100वें स्टोर की शुरुआत की है। इस नए स्टोर का शुभारंभ शुक्रवार को अशोक नगर स्थित हेस्टिंग्स रोड पर किया गया। स्टोर का औपचारिक उद्घाटन अपोलो फार्मेसीज लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) बालामुरुगन रामासामी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर राममोहन राव, नवीन साहनी और प्रसाद बी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 100 स्टोर का आंकड़ा छूना कंपनी के लिए एक अहम पड़ाव है। यह उपलब्धि राज्य के नागरिकों तक चौबीसों घंटे विश्वसनीय, प्रामाणिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संकल्प को दर्शाती है। गौरतलब है कि अपोलो फार्मेसी वर्तमान में देश भर में 7,600 से अधिक स्टोर्स का संचालन कर रही है। नए केंद्र के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को आवश्यक दवाएं, सर्जिकल उत्पाद और स्वास्थ्य परामर्श एक ही छत के नीचे आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।1