हनुमान जयंती पर भक्ति में सराबोर हुआ रुरुगंज, घर-घर हुए धार्मिक आयोजन रुरुगंज। कस्बा रुरुगंज के पोरवाल मोहल्ले में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मौके पर मोहल्ले के लोगों ने अपने-अपने घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रमों के दौरान बच्चों और युवाओं ने हनुमान जी के स्वरूप में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भक्ति गीतों, सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण के साथ पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। इसी क्रम में इश्का सोलर कॉन्ट्रेक्टर एवं समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार सविता (डीके) के आवास पर भी विशेष आयोजन किया गया। यहां भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे दिन चले कार्यक्रमों के चलते पोरवाल मोहल्ला ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयघोष से गूंजता रहा। इस अवसर पर देवेंद्र सविता, लल्ला शाक्य, गौतम शाक्य, हरिओम तिवारी, मोनू दोहरे, नंदू पोरवाल, मामा शाक्य, रामजी राठौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हनुमान जयंती पर भक्ति में सराबोर हुआ रुरुगंज, घर-घर हुए धार्मिक आयोजन रुरुगंज। कस्बा रुरुगंज के पोरवाल मोहल्ले में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मौके पर मोहल्ले के लोगों ने अपने-अपने घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रमों के दौरान बच्चों और युवाओं ने हनुमान जी के स्वरूप में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भक्ति गीतों, सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण के साथ पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। इसी क्रम में इश्का सोलर कॉन्ट्रेक्टर एवं समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार सविता (डीके) के आवास पर भी विशेष आयोजन किया गया। यहां भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे दिन चले कार्यक्रमों के चलते पोरवाल मोहल्ला ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयघोष से गूंजता रहा। इस अवसर पर देवेंद्र सविता, लल्ला शाक्य, गौतम शाक्य, हरिओम तिवारी, मोनू दोहरे, नंदू पोरवाल, मामा शाक्य, रामजी राठौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- रुरुगंज। क्षेत्र के कुदरकोट स्थित डॉ. लाखन सिंह इंटर कॉलेज में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। टीम द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्राओं को 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन सेवा), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस), 1090 (वूमेन पावर लाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य सरकारी सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना रहा। रैली और जागरूकता कार्यक्रम से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह,अनिवेश, प्रेमवीर, आदि5
- अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी बीच शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और गरमा दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाए। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- लखना/इटावा। शुक्रवार दोपहर लखना-ईकरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की जान चली गई। भूसा लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को तत्काल 50 शैया अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए सीपीआर (CPR) दिया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान शिवराम सिंह (पुत्र मोहन लाल), निवासी ग्राम नगला मरदान, थाना लवेदी क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवराम सिंह लखना बाजार खरीदारी के लिए गए थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।3
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- Post by MV news (RNI-33081/78)1
- औरैया जिले के कस्बा बिधूना के अछल्दा रोड स्थित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अपने बच्चों की अंकतालिका देखकर अभिभावक खुशी से झूम उठे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है। अजय अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि विद्यालय के नए कैंपस में कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्कूल परिसर में विशेष काउंटर खोले गए हैं, जहां अभिभावक आसानी से अपने बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय के संस्थापक एवं डायरेक्टर रमेश चंद्र अग्निहोत्री और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं नए कैंपस में संचालित की जाएंगी, जबकि पुरानी बिल्डिंग में भी शिक्षण कार्य जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि नए परिसर में खेल मैदान, प्रयोगशालाएं, आधुनिक शौचालय और हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्यावरण संरक्षण के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण भी किया गया है। क्षेत्र के अभिभावकों और छात्रों में नए विद्यालय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- Post by कुमार सुनील1