बागपत किसान दिवस में हंगामा, किसान दिवस में सर्पदंश मरीजों के इलाज का मुद्दा भी उठा BAGHPAT DESK : बागपत के विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान भारतीय किसान संघ और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा और कहासुनी हो गई। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद किसानों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। सीट से उठकर अधिकारियों के पास पहुंचने पर हुआ विवाद किसान दिवस के दौरान भारतीय किसान संघ के कुछ कार्यकर्ता अपनी कुर्सियों से उठकर अधिकारियों के पास पहुंच गए। इस पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीट पर बैठकर ही अपनी समस्या रखने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। अपनी समस्या पहले रखने को लेकर भी किसानों के बीच नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ता देख अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराया। लंपी वायरस का टीका और फसल मुआवजे की मांग बैठक में किसानों ने पशुओं को लंपी वायरस से बचाव का टीका लगाने और हिंडन नदी से प्रभावित किसानों को फसल का मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने बैठक में नगर पालिका के किसी अधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर नाराजगी जताई। किसानों ने सर्पदंश के मरीजों को जिला अस्पताल में समुचित उपचार नहीं मिलने और उन्हें मेरठ रेफर किए जाने की शिकायत भी की। अधूरे नाले और खराब सड़क का मुद्दा उठा किसानों ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांवों में विकास कार्य और साफ-सफाई प्रभावित होने का मुद्दा भी उठाया। ईदगाह रोड पर अधूरे नाला निर्माण के कारण जलभराव और गंदगी की समस्या बताई गई। इसके अलावा खतौनियों में अंश संशोधन से जुड़े विवाद और टटीरी बाईपास से मेरठ रोड तक बनी सड़क के करीब एक महीने में खराब होने की शिकायत की गई। किसानों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीडीओ ने समाधान का दिया आश्वासन मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने किसानों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

- रांची, झारखंड: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "हम सच्चाई और असली छात्रों के साथ खड़े रहेंगे। ये हमारी आभार यात्रा है। 24 दिनों के संघर्ष के बाद, 16 दिनों तक भूख हड़ताल रहा। रांची, झारखंड: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "हम सच्चाई और असली छात्रों के साथ खड़े रहेंगे। ये हमारी आभार यात्रा है। 24 दिनों के संघर्ष के बाद, 16 दिनों तक भूख हड़ताल रहा। इसके परिणाम स्वरूप भारत के छात्र आंदोलन में सबसे बड़ी जीत हुई। 45 परीक्षाओं पर कार्रवाई हुई, 22 परीक्षा रद्द हुई, 6 परीक्षा स्थगित हुई। ये भ्रष्टाचार पर हमला है। पेपर माफिया शिक्षा माफिया नेस्तनाबूद हो गया..."1
- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड: 10 ठिकानो पर टीम पहुंची, अखिलेश बोले- भ्रष्टाचारियो पर छापा क्यो नहीं? रामपुर जेल मे बंद सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े 10 ठिकानो पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा। रामपुर में सुबह 7 बजे 6 गाड़ियो से 15 अफसरों की टीम यूनिवर्सिटी के अंदर दाखिल हुई। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। बाहर 100 से ज्यादा पुलिसवाले तैनात हैं। इस बीच यूनिवर्सिटी में क्लासेज भी चलीं। रामपुर के अलावा सहारनपुर और दिल्ली मे भी रेड चल रही है। इनमें सहारनपुर के CA दीपक गुप्ता का ऑफिस और घर भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, ED प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसियो के मुताबिक, सरकारी ठेकों से मिले पैसों को कथित तौर पर जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट तक पहुंचाया गया। आरोप है कि इन पैसो का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी की संपत्तिया बनाने और दूसरे कामो में किया गया। अब यह पता लगाया जा रहा कि सरकारी ठेकों का पैसा किन लोगों और कंपनियो के जरिए ट्रस्ट या यूनिवर्सिटी तक पहुंचा। पिछले कुछ दिनो 8से जौहर यूनिवर्सिटी सुर्खियो में है। 15 जुलाई को रामपुर डीएम ने यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को ढहाने का आदेश दिया था। कहा था- यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बिना नक्शा पास कराए इमारतों का निर्माण कराया। हालांकि, मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह के कोर्ट ने रामपुर डीएम के आदेश पर रोक लगा दी थी। मामला फिलहाल कोर्ट मे है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने छापेमारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण, एक्सप्रेसवे, पुल, सड़क, टंकी और स्मार्ट सिटी परियोजनाओ में कथित भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दे गिनाए और सरकार से सवाल किया कि इन मामलो में ED की कार्रवाई क्यों नही होती।1
- #करंट की #चपेट में #आकर_दंपति की #मौत #ट्यूबवेल में #उतरे_करंट की #चपेट में आये 56 #वर्षीय #भगवानदास #करंट की #चपेट में #आकर_दंपति की #मौत #ट्यूबवेल में #उतरे_करंट की #चपेट में आये 56 #वर्षीय #भगवानदास1
- मथुरा में मिलावटी दूध-पनीर पर बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में मिलावटी दूध और पनीर उत्तरप्रदेश के मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारी मात्रा में मिलावटी दूध और पनीर बरामद होने के बाद करीब 2 हजार लीटर दूध और 500 किलो पनीर नष्ट किया गया. नष्ट किए गए माल की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है. मामले में शेरगढ़ थाने में FIR भी दर्ज कराई गई है. त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है.1
- Sonipat News: मोमोज की लाल चटनी का तीखा स्वाद कहीं आपकी सेहत पर भारी मोमोज की लाल चटनी का तीखा स्वाद कहीं आपकी सेहत पर भारी तो नहीं पड़ रहा? कानपुर में 115 किलो चटनी नष्ट होने के बाद उठे सवाल... जानिए क्या है इस लाल चटनी का सच1
- जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर करीब 20 दिन पहले हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी।पुलिस ने घायल आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी सागर खान और नोएडा निवासी शिवम उर्फ डमरू के रूप में हुई है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों से पूछताछ कर लूट की वारदात में उनकी भूमिका और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट: भास्कर वर्मा, सहायक पुलिस जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर करीब 20 दिन पहले हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी।पुलिस ने घायल आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी सागर खान और नोएडा निवासी शिवम उर्फ डमरू के रूप में हुई है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों से पूछताछ कर लूट की वारदात में उनकी भूमिका और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी1
- हाईवे पर बह रही गंगा, ट्रैक्टर से पार कराईं गाड़ियां: प्रयागराज मे 3 दिन से बारिश, गोंडा मे सूखे भूसे के लिए लड़े किसान यूपी मे मानसूनी बारिश से नदिया उफान पर हैं। बिजनौर में स्टेट हाईवे पर गंगा नदी का पानी बह रहा है। सड़क के कुछ हिस्सों मे 2 फीट तक पानी भर गया है, जिससे लोग अपनी कार और बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से पार करा रहे हैं। वाराणसी मे घाटो के किनारे बने 100 से ज्यादा मंदिरो में गंगा का पानी घुस गया है। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के शवदाह स्थल जलमग्न हो गए हैं। नमो घाट की सीढ़िया डूब गई हैं। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती अब छत पर कराई जा रही है। गोंडा मे घाघरा नदी उफना गई हैं। 5 गांवों बाढ की चपेट में हैं। मवेशियो के लिए पहुंचाए गए सूखे भूसे को लेने के लिए लोगों में लूट मच गई। हालात संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। फिर पुलिस की मौजूदगी मे भूसा बांटा गया। प्रयागराज में पिछले 3 दिनो से हो रही मूसलाधार बारिश से बाढ जैसे हालात बन गए हैं। करेली इलाके में लोगों के घरों के भीतर कमर तक पानी भर गया है, जिससे सोफा, बेड और अन्य सामान डूब चुके हैं। लोग घरों की पहली मंजिल पर रहने को मजबूर हैं। बुधवार सुबह लखनऊ और बाराबंकी समेत 10 शहरों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आगरा, वाराणसी और कानपुर समेत 40 से ज्यादा शहरों मे बादल छाए रहे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों मे बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, गोंडा, कौशांबी, गाजीपुर और भदोही में 12वीं तक के स्कूलों मे छुट्टी घोषित कर दी गई। जौनपुर, सोनभद्र और मिर्जापुर में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं।1
- Breaking: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर जोरदार धमाका! एक की मौ*त, कई लोग घायल Breaking: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर जोरदार धमाका! एक की मौ*त, कई लोग घायल दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में धमाका हो गया है. एक ट्रक में सिलेंडर लोडेड था जिसमें ब्लास्ट हो गया और आग लग गई. पुलिस के मुताबिक CNG पंप पर जब रिफलिंग हो रही थी, तभी ब्लास्ट हुआ. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक पंप पर जो शख्स CNG रिफिल कर रहा था, धमाके में उसी की जान चली गई है.1
- *जबलपुर - रेस्टोरेंट में युवती की हत्या, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर।*जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के 'महफिल बार एंड रेस्टोरेंट' के किचन में एक महिला कर्मचारी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसका खौफनाक सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।👆🏻1