Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में शांति समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई इंदौर में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कलेक्टर कार्यालय में शांति समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई इस बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और धर्मगुरु उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करना था।
एस. एस. न्यूज सर्विस
इंदौर कलेक्टर कार्यालय में शांति समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई इंदौर में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कलेक्टर कार्यालय में शांति समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई इस बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और धर्मगुरु उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करना था।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक फ्लैट के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अंकल गली स्थित फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर अंदर से शव बरामद किया। जांच में पता चला कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 फरवरी को पंढरीनाथ थाना में दर्ज कराई गई थी। पिता के अनुसार, वह 10 फरवरी से लापता थी। पुलिस जांच में सामने आया कि संबंधित फ्लैट पीयूष नामक युवक ने किराए पर लिया था। आरोपी युवक को मुंबई से हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक और मृतका एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और एक-दूसरे को जानते थे। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।1
- Post by Vishal Jadhav1
- उत्तरप्रदेश के हापुड़ में सरेआम छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन छात्राएं अपने रास्ते से जा रही थीं, तभी एक मनचले युवक ने उनमें से एक छात्रा का हाथ पकड़कर उसे खींचने और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। अचानक हुई इस हरकत से छात्रा घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कई अहम सवाल खड़े करती है— क्या बेटियां अब सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं हैं? आखिर कब तक मनचलों के हौसले यूं ही बुलंद रहेंगे? महिला सुरक्षा के दावों और जमीनी हकीकत में इतना फर्क क्यों? महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन लगातार सख्त कानून और अभियान चलाने का दावा करते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं बताती हैं कि जमीनी स्तर पर अब भी काफी सुधार की जरूरत है। 👉 आप इस घटना पर क्या सोचते हैं? क्या ऐसे मामलों में त्वरित गिरफ्तारी और सख्त सजा ही एकमात्र समाधान है ? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।1
- इंदौर के पिंजड़ा बाखल में भीषण आग लगने से खिड़की से लटके दो युवक टला बड़ा हादसा. !1
- इन्दौर के विजय नगर क्षेत्र मै दो गुटों मै हुईं चाकूबाजी विवाद मै चले चाकूओं से एक गुट के युवक गोलू की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई मृतक गोलू दोस्तों की लड़ाई मै1
- *परीक्षाओं के समय, exam paper उपलब्ध होने के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से रहे सावधान...* वर्तमान में बोर्ड व विभिन्न क्लासेस की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान स्टूडेंट्स की exam paper या परीक्षा में आने वाले IMP प्रश्नों की उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए साइबर क्रिमिनल्स द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यम से मैसेज, कॉल , apk फ़ाइल या लिंक आदि से साइबर फ्रॉड किया जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए ही इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ये साइबर एडवाइजरी जारी की गई है। अतः ऐसे अनजान कॉल, मैसेज/लिंक, apk फाइल से सावधान रहे और इन पर बिल्कुल भी क्लिक न करें और साइबर फ्रॉड से बचे। सतर्क व सावधान रहे - सुरक्षित रहे1
- देश और विदेश के नामी एवं धुरंधर पहलवानों की भागीदारी के साथ एक भव्य नि:शुल्क कुश्ती दंगल का आयोजन सोमवार, 16 फरवरी को किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 4 बजे मा वैष्णो धाम मंदिर मैदान, बिचौली मरदाना रोड पर संपन्न होगा। आयोजकों के अनुसार इस दंगल में देश के कई प्रसिद्ध पहलवान हिस्सा लेंगे, जिससे खेल प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।आज कुश्ती दंगल के एरिना का पूजा पाठ किया1
- Post by Vishal Jadhav1
- इंदौर : कार्यवाही करने आए नगर निगम के कर्मचारियों और रहवासियों के बीच हुआ विवाद, वीडियो टॉवर चौराहा का बताया जा रहा हे1