शामदा ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच द्वारा अवैध पट्टा बनाकर निर्माण कार्य शुरू कर सरपंच पद के दुरुपयोग का आया मामला मुण्डावर विधानसभा के शामदा ग्राम पंचायत में वर्तमान सरपंच द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। जिसके चलते मंगलवार को शामदा गांव के ग्रामीणों की एक सभा हुई। जिसमें मामला इस प्रकार से बताया गया है कि शामदा गांव कि पुरानी ग्राम पंचायत भवन के गेट को बंद कर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य को अंजाम दिया गया है जो वर्तमान सरपंच के पद का दुरुपयोग का मामला बताया जा रहा है। जिसके चलते पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। आपको बता दें सरपंच वर्तमान बजरंग सिंह ने अपने ही कार्यकाल में सरकारी भूमि का अवैध पट्टा बनाकर उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच रहते हुए सरपंच पद का दुरुपयोग किया गया है। इस प्रकरण को लेकर शामदा गांव के ग्रामीणों की एक बैठक का आयोजन मंगलवार को रखा गया। जिसमें सर्वसम्मति से अतिक्रमण को हटाए जाने की प्रशासन से मांग रखी है। सभा में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त कागजात भी तैयार किए है। जो प्रशासन के समक्ष बुधवार को ग्रामीणों द्वारा पेश किए जाएंगे। ग्रामीणों कि एक ही आवाज है कि अतिक्रमण हटाकर पुरानी ग्राम पंचायत का जो मुख्य द्वार बंद किया गया है उसको खुलवाया जाए। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में कितनी कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटवाने का कार्य कब करता है।
शामदा ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच द्वारा अवैध पट्टा बनाकर निर्माण कार्य शुरू कर सरपंच पद के दुरुपयोग का आया मामला मुण्डावर विधानसभा के शामदा ग्राम पंचायत में वर्तमान सरपंच द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। जिसके चलते मंगलवार को शामदा गांव के ग्रामीणों की एक सभा हुई। जिसमें मामला इस प्रकार से बताया गया है कि शामदा गांव कि पुरानी ग्राम पंचायत भवन के गेट को बंद कर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य को
अंजाम दिया गया है जो वर्तमान सरपंच के पद का दुरुपयोग का मामला बताया जा रहा है। जिसके चलते पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। आपको बता दें सरपंच वर्तमान बजरंग सिंह ने अपने ही कार्यकाल में सरकारी भूमि का अवैध पट्टा बनाकर उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच रहते हुए सरपंच पद का दुरुपयोग किया गया है। इस प्रकरण को लेकर शामदा गांव के ग्रामीणों की एक बैठक का आयोजन मंगलवार
को रखा गया। जिसमें सर्वसम्मति से अतिक्रमण को हटाए जाने की प्रशासन से मांग रखी है। सभा में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त कागजात भी तैयार किए है। जो प्रशासन के समक्ष बुधवार को ग्रामीणों द्वारा पेश किए जाएंगे। ग्रामीणों कि एक ही आवाज है कि अतिक्रमण हटाकर पुरानी ग्राम पंचायत का जो मुख्य द्वार बंद किया गया है उसको खुलवाया जाए। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में कितनी कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटवाने का कार्य कब करता है।
- सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस राव नरबीर बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ से 17 को करेंगे अभियान की शुरुआत पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर नारनौल, 15 सितंबर। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को इस बार सेवा संकल्प माह के रूप में मनाया जाएगा और हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से करेंगे। श्री राव मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री नरेंद्र मोदी 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले 12 वर्षों से लगातार देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल को देश के नागरिकों ने पूरी तरह अपनाया है, और यही वजह है कि जनता लगातार श्री नरेंद्र मोदी को देश सेवा का अवसर दे रही है। राव नरबीर ने कहा दक्षिणी हरियाणा से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है। 13 सितंबर को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था और ठीक दो दिन बाद, 15 सितंबर को रेवाड़ी में एक विशाल जनसभा आयोजित हुई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना है। इसी उद्देश्य से इस अभियान के दौरान सरकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 12 अलग-अलग मॉडल तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानव सेवा की भावना को देखते हुए विश्व के कई देशों ने उन्हें सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है। साथ ही जब से मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, तभी से वैश्विक स्तर पर भारत की साख और पहचान लगातार मजबूत हुई है। कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए राव नरबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बहुत कम समय में इस संकट से उबरा, साथ ही भारत ने गरीब देशों को भी कोरोना की दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराईं। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाली पार्टी है, जो केवल चुनाव के समय ही सक्रिय नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस एक महीने के अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हर जगह जन सेवा के कार्यों में जुटेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वडनगर से आने वाली यात्रा का 27 तारीख को जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा।1
- रुके विकास कार्यों और बजट की कमी को लेकर नगरपालिका पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन1
- गोल्फ कोर्स रोड Hit & Run में नया ट्विस्ट! आरोपी के दावे पर सिया चौहान का पलटवार | Gurugram News1
- फर्जी बहू शादी में दूल्हे को फसाती थी अपनी बातों में और उसके गहने और पैसे चुरा कर ले जाती थी। रेवाड़ी महेंद्रगढ़ न्यूज़ फर्जी बहू अपनी बातों में फंसा कर दूल्हे के सारे गाने और पैसे ले जाती थी लड़की मां बाप और भाई इन सबका था पूरा गैंग नकली जेवर लेकर हो जाते थे फरार लड़की मां बाप और भाई बनकर चल रहा था पूरा गैंग।1
- राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की हुई शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया। डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।2
- SANKAT MOCHANPANCHMUKHI HANUMAN #महेंद्रगढ़ #bhakti #हरियाणा1
- विराटनगरः बिलवाडी महामाया मंदिर के पास मिली नवजात बालिका डॉक्टरों के अनुसार बालिका का जन्म करीब 7 से 8 दिन पूर्व होना बताया गया, सूचना पर विराटनगर थानाधिकारी बाबूलाल मीणा मौके पर पहुंचे, नवजात बालिका को एंबुलेंस की सहायता से विराटनगर के उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जे के लोन जयपुर के लिए रेफर किया गया, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही1
- नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा नूँह। नूँह की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 4 सहित संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने नाबालिग से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। फैसले के बाद ऐसे मामलों में कानून की सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का संदेश गया है। नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा नूँह। नूँह की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी को पोक्सो अधिनियम की धारा 4 सहित संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने नाबालिग से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया। फैसले के बाद ऐसे मामलों में कानून की सख्ती और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का संदेश गया है।1
- नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना । नूंह। जिले की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामलें में दोषी पाए गए आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी करार दिया।1