*सिराथू, सैनी और कड़ा थाना क्षेत्र में ओवरलोड बालू गाड़ियों की भरमार, जीपीएस फोटो-वीडियो वायरल होने पर भी जिम्मेदार मौन* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र में ओवरलोड बालू परिवहन का खेल बेरोकटोक जारी है। सिराथू सीओ सर्किल के सैनी और कड़ा थाना क्षेत्र से हर दिन सैकड़ों ओवरलोड बालू की गाड़ियां गुजर रही हैं। हैरानी की बात है कि जिम्मेदार अधिकारी मौन बैठे हैं। *जीपीएस फोटो-वीडियो भी वायरल:* ओवरलोड ट्रकों के जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन और खनन विभाग की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सब कुछ जानते हुए भी अफसर आंख मूंदे हुए हैं। *सड़कों की हालत खराब, बढ़ रहा हादसे का खतरा:* ओवरलोड बालू के ट्रकों की वजह से सिराथू से सैनी और कड़ा को जोड़ने वाली सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। आए दिन जाम और हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रातभर तेज रफ्तार ट्रकों से लोग दहशत में हैं। *सवालों के घेरे में प्रशासन:* जब बालू से लदे ओवरलोड ट्रकों के सबूत वीडियो और जीपीएस के साथ सार्वजनिक हैं, तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? लोग सवाल उठा रहे हैं कि कहीं विभागीय मिलीभगत तो नहीं है। क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री और डीएम से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो। वरना मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- *प्रयागराज के थार्न हिल रोड पर चला बुलडोजर* *नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान मे कई भोजनालय हुए ध्वस्त* *नगर निगम के दो बुलडोजर लगाए गये थे ध्वस्तीकरण की कर्यवाही मे* भोजनालय के मालिक नगर निगम के अधिकारी से बात करने की कोशिश मे लगे रहें बडी संख्या में पुलिस फ़ोर्स लगी थी तमाशबीनो की भी अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी1
- प्रयागराज अलोपीबाग स्थित हैजा हास्पिटल के पास बने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर काफी संख्या में कार्यकर्ता मछली शहर की विधायक रागिनी सोनकर को सुनने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे। तपती दोपहरी में महिलाओं की मौजूदगी यह बयां कर रही है। दीपू सोनकर ग़रीबों की सदैव मदद करते हैं जीतने के बाद लोगों की समस्या का समाधान करेंगे। पवनदेव लोकप्रिय टीवी पत्रकार प्रयागराज।1
- Post by Sanjay Lal1
- Post by Ritesh Singh1
- आधी रात स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा, अंदर EVM से छेड़छाड़ के आरोप पश्चिम बंगाल से एक बड़ा दावा सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि 30 तारीख की आधी रात को स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर कुछ लोग मौजूद थे और ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी। उन्होंने मीडिया को एक कथित CCTV फुटेज भी दिखाया, जिसमें कुछ लोग स्ट्रॉन्ग रूम के भीतर दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान समाप्त होने के बाद EVM मशीनों को सील करके स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है और वहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम होते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर फुटेज सही है, तो अंदर मौजूद लोग कौन हैं और वहां क्या कर रहे थे? हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस पूरे मामले में चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया और जांच बेहद अहम होगी। वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके ज़रूर बताइए। अगर जानकारी पसंद आई हो तो वीडियो को लाइक और शेय less1
- Post by Journalist Satish Chandra1