Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमारे ग्राम में पानी की सबसे बड़ी समस्या है कृपया इस पर ध्यान दें ग्राम अमूआरी में नल जल योजना का पानी एक माह से नहीं आ रहा है लोग अपने पैसे से टैंकर मंगा पानी भरकर अपना गुजारा कर रहे हैं ग्राम पंचायत मेहगांव जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ थाना कैमूर जिला कटनी मध्य प्रदेश
Sunil rai
हमारे ग्राम में पानी की सबसे बड़ी समस्या है कृपया इस पर ध्यान दें ग्राम अमूआरी में नल जल योजना का पानी एक माह से नहीं आ रहा है लोग अपने पैसे से टैंकर मंगा पानी भरकर अपना गुजारा कर रहे हैं ग्राम पंचायत मेहगांव जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ थाना कैमूर जिला कटनी मध्य प्रदेश
- Sunil raiविजयराघवगढ़, कटनी, मध्य प्रदेश🤝11 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अमरपाटन विधायक डाॅ. राजेंद्र सिंह के नेत्तृत्व में किसानों की समस्या को लेकर जन आंदोलन,1
- *बंधा बैरियर के पास जनचौपाल 0.4 में पुलिस अधीक्षक ने लोगों को किया जागरूक* *बंधा बैरियर के पास जनचौपाल 0.4 में पुलिस अधीक्षक ने लोगों को किया जागरूक* *नशा, साइबर ठगी और महिला अपराधों से बचाव के दिए टिप्स* मैहर - रीवा जोन आईजी गौरव सिंह राजपूत के निर्देशन पर जन चौपाल 0.4 आपकी पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मैहर जिला पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में मां शारदा धाम बंधा बैरियर के पास जनचौपाल 0.4 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने नशे से दूरी है जरूरी विषय पर अरकंडी वार्ड वासियों को नशीली कफ सिरप (कोरेक्स), नशीली गोलियां,गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध और लगातार बढ़ रही साइबर ठगी से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने मां शारदा धाम अरकंडी निवासियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि नशे के कारोबार या साइबर ठगी की घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि यदि आपको लगता है कि आप सूचना देंगे आपकी जानकारी लीक हो सकती है तो आप डायरेक्ट मुझे फोन कर बता सकते है। यदि किसी कारणवश फोन नही उठा रहा है तो आप मुझे वाट्स एप मे पूरी डिटेल भेज सकते है आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। जागरूकता और सतर्कता ही अपराधों पर अंकुश लगाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस जन चौपाल में यह रहें उपस्थित सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी, एसआई संतोष उलाड़ी, एसआई वंदना गर्ग, एसआई रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश द्विवेदी सहित समाजिक कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की तादाद में वार्ड वासी मौजूद रहें।4
- रीवा: मौत के 20 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, परिजनों की मांग पर दोबारा होगा पोस्टमार्टम मध्य भारत न्यूज़, ब्यूरो रिपोर्ट (रीवा): रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति की मौत के करीब 20 दिन बाद, प्रशासन की मौजूदगी में उसकी कब्र को खुदवाकर शव को बाहर निकाला गया है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने और निष्पक्ष जांच की मांग के बाद यह कदम उठाया गया है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, बिछिया थाना क्षेत्र के कुठुलिया मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद लुकमान की गत 9 और 10 जुलाई की दरमियानी रात संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई थी। उस समय परिजनों ने इसे सामान्य (स्वाभाविक) मौत मानते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए ही उनके पैतृक गांव बैकुंठपुर स्थित कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। 20 दिन बाद बदला रुख, भाई ने जताया संदेह घटना के करीब 20 दिन बीत जाने के बाद, मृतक के परिजनों ने मौत पर गहरा संदेह व्यक्त करते हुए बिछिया थाने में आवेदन दिया। मृतक के भाई मोहम्मद दाऊद का कहना है कि उन्हें लुकमान की मौत स्वाभाविक नहीं लग रही है और इसके पीछे किसी आपराधिक साजिश की आशंका है। हालांकि परिजनों ने सीधे तौर पर किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप नहीं लगाया है, बल्कि निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसडीएम की अनुमति से हुआ उत्खनन बिछिया थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित एसडीएम से अनुमति प्राप्त की गई। एसडीएम के आदेश और पुलिस प्रशासन की संयुक्त मौजूदगी में बैकुंठपुर कब्रिस्तान से कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। इसके पश्चात शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। "पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद उसके निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि रिपोर्ट में किसी प्रकार के आपराधिक तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।" — पुलिस प्रशासन1
- बड़ी खबर सोहावल जनपद के ग्राम पंचायत बाबूपुर में जितेंद्र सेन के घर पर निकल 7 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप जीव संरक्षक शंखधर तिवारी ने किया रेस्क्यू सुरक्षित स्थान पर छोड़ा1
- कोलगवा कोतवाली क्या अपराधी को बचा रही है❗️ नीतू सिंह का कहना है उसके पति के साथ उसके जान को खतरा है उनके साथ कोई भी घटना होती है उसकी जबाब देही शिवशंकर पाण्डेय,संयोग जयसवाल राकेश मिश्रा सवर्ण सोनी जबाब देह होगा। सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के आफिस मै आकर अपनी आप बिती सुनाई ।जिसमे भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने आश्वासन दिया है आपके साथ किसी भी तरह से गलत नही होना दिया जायेगा। पुलिस प्रशासन अपराध करने की छूट दे रखा है❗️1
- मैहर को जगाने के लिए सदैव तत्पर हैं मैहर पुलिस प्रशासन मैहर SP अवधेश प्रताप सिंह ने दिए नशे से दूरी और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश1
- मैहर: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगरौरा का भवन जर्जर, गिरती छत से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा। मैहर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगरौरा का भवन इन दिनों अत्यंत जर्जर स्थिति में है। विद्यालय की छत से प्लास्टर और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय भवन की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या नए भवन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। बरसात के मौसम में भवन की हालत और अधिक खतरनाक हो गई है। यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि विद्यालय भवन का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, जर्जर हिस्से को उपयोग से बाहर किया जाए तथा छात्रों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए शीघ्र मरम्मत या नए भवन का निर्माण कराया जाए।3