logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राघव श्री गार्डन में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित नगर परिषद चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता: विष्णु चैतानी प्रत्येक वार्ड में सक्रियता और मजबूत संगठन ही जीत की कुंजी: सरिता गैना शिवसेना (शिंदे गुट) के 21 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन राजस्थान धरा कैलाश फुलवारी ब्यावर | 25 अगस्त स्थानीय राघवश्री गार्डन में भारतीय जनता पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आगामी ब्यावर नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी हुंकार भरी गई और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक वार्ड में विजय सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर शिवसेना (शिंदे गुट) के 21 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति-नीति में विश्वास जताते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड ने की। मुख्यवक्ता संभाग सह-प्रभारी विष्णु चैतानी रहे तथा मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्यावर नगर परिषद चुनाव प्रभारी सरिता गैना उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता विष्णु चैतानी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके कर्मठ और देवतुल्य कार्यकर्ता हैं। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएं। प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना ने चुनावी रणनीति साझा करते हुए कहा कि नगर परिषद चुनाव में जीत का मार्ग मजबूत संगठन से प्रशस्त होता है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी मोर्चे पर जुट जाएं। संगठन प्रभारी विमल अग्रवाल ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष आशीष सांड ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से मैदान में उतरकर ब्यावर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाएंगे। पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने जमीनी पकड़ मजबूत करने, आपसी मतभेद भुलाकर सामूहिक एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने पर बल दिया। इसके साथ ही घर-घर दस्तक और सीधा जनसंपर्क, स्थानीय मुद्दों की सटीक समझ के साथ बूथ स्तर की मजबूत किलेबंदी करनी होगी और सोशल मीडिया और डिजिटल प्रचार में भी सक्रिय होना है। साथ में विपक्ष के दावों या भ्रामक प्रचार का भी तथ्यों से जवाब देकर सच्चाई सामने लानी चाहिए। वार्ड क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों, महिला मंडलों और युवा क्लबों से मिलकर उनका मार्गदर्शन और समर्थन हासिल करके साथ लेकर चलना है। प्रशासनिक दिशानिर्देशों की पालना के साथ वोटिंग के दिन सुबह से ही अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को बूथ तक लाने की सुव्यवस्थित व्यवस्था करें। अनुशासन और सामूहिकता के साथ पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरकर जीत निश्चित करनी है। संगठन की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में संगठन सह-प्रभारी संजना आंगरी, चुनाव सह-प्रभारी अनिल राठी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इन्दरसिंह बागावास, निकाय संयोजक मिठूलाल रांका ने भी विचार रखे इस दौरान प्रमुख इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व जिला महामंत्री पवन जैन, पूर्व जिला मंत्री बृजकिशोर शर्मा, शिव प्रकाश सामरिया, चेतन गोयर, मंडल अध्यक्ष रवि चौहान, विजय दगदी, प्रदीप रावत, जयसिंह सुहावा, सन्तोष रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल, जितेंद्र कांवड़िया, रामावतार लाटा, डूंगर सिंह रावत, कानाराम गुर्जर, भूदेव आर्य, देवेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह रावत, प्रभु सिंह रावत, करण सिंह रावत, मंडल महामंत्री सत्येंद्र यादव, कृष्णा भूतड़ा, हिमांशु शर्मा, बुद्धराज शर्मा, ललित आसरवा, दीपक चौहान, अमरचन्द मूंदड़ा, जीतेन्द्र सोनी, रमेश दगदी, नवल किशोर मुरारका, तारा सोनी, कंचन रावत, शिखा गुप्ता, रूपेश जैन, देवकीनंदन शर्मा, अविनाश गर्ग, विपिन अग्रवाल, देवीदास सोनी, ललिता जालान, प्रीति शर्मा, मणिक मोदी, अंकुर मित्तल, डी.के. जैन, सौभागमल खौरवाल, नटवर अरोड़ा, रामेश्वर गहलोत, रोहित प्रजापत, राज जांगिड़, हेमंत दाधीच, मुकेश झंवर, मुकेश जोघावत, श्रीकिशन जांगिड़, यज्ञेश शर्मा, चन्दन बिलोनिया, परमेश्वर सिंह, हेमंत चंदेल, मनीष बंसल, सुनीता परिहार, कैलाश मूंदड़ा, दिनेश भाटी, ललित जीनगर, लक्ष्मण पोपावत, कुलदीप भूतड़ा, जय जाग्रत, रमेश अग्रवाल, नितिन खंडेलवाल, योगेश गुर्जर, संजय नाहर, राजेन्द्र सोनी, रूपेश भारद्वाज, मुकेश सैनी, महेंद्र सिंह गौड़, एडवोकेट जितेंद्र ठठेरा, रेणु दगदी, कमल अरोड़ा, प्रकाश माली, सुमिता बाबेल, अमरचन्द कुमावत, सुरेश व्यास, कपिल बोयत, दशरथ कुमार, कांता ग्वाल, हेमंत तुंगरिया, पुष्पा आसवानी, दयाल नागौरा, श्रवण चावला, पुरुषोत्तम भूतड़ा, महेंद्र पाल यादव, मंजु जांगीड, धीरज सेन, अशोक गोयल, ईश्वर राजवानी, पिंस जैन, प्रकाश रावत, रमेश अरोड़ा, कमल छत्रावत, विरेन्द्र सिह राठौर, जावेद मंसुरी, मुकेश सामरिया सहित बड़ी संख्या में दायित्ववान पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति, पूर्व पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे सन्तोष जाग्रत महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी महाराणा प्रताप मंडल

1 hr ago
user_Kailash Fulwari
Kailash Fulwari
अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
1 hr ago
5a7c6065-ec83-4bec-9d7d-1063cac05c85

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हमारी सरकार प्रदेश की जनता की हर समस्या को चिह्नित कर, उसका नीतिगत तरीके से समाधान कर रही है।
    1
    हमारी सरकार प्रदेश की जनता की हर समस्या को चिह्नित कर, उसका नीतिगत तरीके से समाधान कर रही है।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    17 min ago
  • तू ना जाने तेरे आस पास कौन हे 🌍🫀🥹 spiritual leader saint rampal ji maharaj ji 🫀🫂🌍🥹🧿
    1
    तू ना जाने तेरे आस पास कौन हे 🌍🫀🥹
spiritual leader saint rampal ji maharaj ji 🫀🫂🌍🥹🧿
    user_Sagar bwr
    Sagar bwr
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    44 min ago
  • जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी पर दरगाह अंदर कोट से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ पहुंचा कुतुब साहब की चिल्ले पर
    1
    जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी पर दरगाह अंदर कोट से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ पहुंचा कुतुब साहब की चिल्ले पर
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Ajmer जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी पर ख्वाजा साहब की दरगाह में कराई मुहे मुबारक की जियारतDainik News AJMER
    1
    Ajmer जश्ने ए ईद मिलादुन्नबी पर ख्वाजा साहब की दरगाह में कराई मुहे मुबारक की जियारतDainik News AJMER
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • अजमेर में Fake iPhone का सबसे बड़ा खेल? आधी रात तक छापा, 27+18 डुप्लीकेट iPhone बॉक्स बरामद अजमेर के पड़ाव प्लाजा मोबाइल मार्केट में कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में पुलिस और कंपनी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक कार्रवाई की। क्लॉक टावर और कोतवाली थाना क्षेत्र की दो दुकानों पर डुप्लीकेट iPhone बॉक्स और एसेसरीज जब्त की गईं। पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    अजमेर में Fake iPhone का सबसे बड़ा खेल? आधी रात तक छापा, 27+18 डुप्लीकेट iPhone बॉक्स बरामद
अजमेर के पड़ाव प्लाजा मोबाइल मार्केट में कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में पुलिस और कंपनी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक कार्रवाई की। क्लॉक टावर और कोतवाली थाना क्षेत्र की दो दुकानों पर डुप्लीकेट iPhone बॉक्स और एसेसरीज जब्त की गईं। पुलिस ने दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अजमेर शरीफ में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस | दरगाह से आनासागर तक उमड़ा अकीदत का समंदर अजमेर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अजमेर शरीफ में मुस्लिम समुदाय ने पूरे जोश-ओ-खरोश और अकीदत के साथ त्योहार मनाया। शहर की सड़कों पर हजारों अकीदतमंदों का जनसैलाब देखने को मिला, जिसमें मर्द, औरतें और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। लौंगिया मोहल्ला स्थित मदीना मस्जिद, अंदरकोट, खादिम मोहल्ला समेत विभिन्न इलाकों से भव्य जुलूस निकाले गए। सभी जुलूस दरगाह बाजार और दिल्ली गेट से होते हुए बारादरी, आनासागर पहुंचे, जहां उनका समापन हुआ।
    1
    अजमेर शरीफ में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस | दरगाह से आनासागर तक उमड़ा अकीदत का समंदर
अजमेर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अजमेर शरीफ में मुस्लिम समुदाय ने पूरे जोश-ओ-खरोश और अकीदत के साथ त्योहार मनाया। शहर की सड़कों पर हजारों अकीदतमंदों का जनसैलाब देखने को मिला, जिसमें मर्द, औरतें और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।
लौंगिया मोहल्ला स्थित मदीना मस्जिद, अंदरकोट, खादिम मोहल्ला समेत विभिन्न इलाकों से भव्य जुलूस निकाले गए। सभी जुलूस दरगाह बाजार और दिल्ली गेट से होते हुए बारादरी, आनासागर पहुंचे, जहां उनका समापन हुआ।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • गुड़ की चाय का देसी स्वाद, अब केशर अमृततुल्य में! प्राकृतिक गुड़ की मिठास और केसर के खास स्वाद के साथ हर कप बने थोड़ा और खास। ब्यावर रोड, 27 मील के पास, बिजयनगर, राजस्थान केशर अमृततुल्य — हर घूंट में गुड़ की मिठास, हर कप में देसी स्वाद।
    1
    गुड़ की चाय का देसी स्वाद, अब केशर अमृततुल्य में!
प्राकृतिक गुड़ की मिठास और केसर के खास स्वाद के साथ हर कप बने थोड़ा और खास। 

ब्यावर रोड, 27 मील के पास, बिजयनगर, राजस्थान

केशर अमृततुल्य — हर घूंट में गुड़ की मिठास, हर कप में देसी स्वाद।
    user_(GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    (GTV न्यूज राजस्थान)Laxman
    Local News Reporter Ajmer, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • व्हाट्सएप स्टेटस लगाए पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें सादर प्रकाशन हेतु प्रेस विज्ञप्ति 26अगस्त 2026 गांव हटूंडी में भी निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हर साल की तरह इस साल भी गांव हटूंडी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला गया मस्जिद हुसैनी रज़ा कमेटी के सचिव इब्राहिम खान के अनुसार दिन में ढ़ाई बजे मस्जिद हुसैनी रज़ा शाह चौक से जुलूस की शुरुआत हुई जिसमें मिलाद पार्टी और मदरसे के बच्चों के द्वारा नबी की शान में नातिया कलाम पड़ते हुए इमामबाड़ा और रेलवे फाटक होते हुए हज़रत गफूर अलीशाह दरगाह पर सलातो सलाम के साथ समापन हुआ, इस दौरान पुलिस प्रशासन का भरपूर योगदान रहा, इस मौके पर ग्रामवासियों द्वारा लंगर का ऐहतमाम किया गया, इस दौरान कालू शाह जी सिकंदर अली फ़िरोज़ हुसैन शाह गुड्डू मियां मोहम्मद रियाज़ माहिर अली शराफ़त अली सहित तमाम ग्राम वासियों का सहयोग रहा मस्जिद हुसैनी रज़ा कमेटी सचिव इब्राहिम खान 9166334059
    1
    व्हाट्सएप स्टेटस लगाए पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें
सादर प्रकाशन हेतु 
प्रेस विज्ञप्ति  
26अगस्त 2026
गांव हटूंडी में भी निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस 
हर साल की तरह इस साल भी गांव हटूंडी में  जश्ने  ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला गया मस्जिद हुसैनी रज़ा कमेटी के सचिव इब्राहिम खान के अनुसार दिन में ढ़ाई बजे मस्जिद हुसैनी रज़ा शाह चौक से जुलूस की शुरुआत हुई जिसमें मिलाद पार्टी और मदरसे के बच्चों के द्वारा नबी की शान में नातिया कलाम पड़ते हुए इमामबाड़ा और रेलवे फाटक होते हुए हज़रत गफूर अलीशाह दरगाह पर सलातो सलाम के साथ समापन हुआ, इस दौरान पुलिस प्रशासन का भरपूर योगदान रहा, इस मौके पर ग्रामवासियों द्वारा लंगर का ऐहतमाम किया गया, इस दौरान कालू शाह जी सिकंदर अली  फ़िरोज़ हुसैन शाह गुड्डू मियां मोहम्मद रियाज़ माहिर अली शराफ़त अली सहित तमाम ग्राम वासियों का सहयोग रहा 
मस्जिद हुसैनी रज़ा कमेटी सचिव इब्राहिम खान 
9166334059
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.