logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का संदेश#

3 hrs ago
user_   ख़बर जंक्शन बरेली
ख़बर जंक्शन बरेली
Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे का संदेश#

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाबा मणिनाथ के दरबार में भक्तों का महासैलाब! हरिद्वार से जल लेकर पहुंचे हजारों कांवड़िये* * बाबा मणिनाथ के दरबार में भक्तों का महासैलाब! हरिद्वार से जल लेकर पहुंचे हजारों कांवड़िये* नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live सावन माह के पहले सोमवार पर बरेली के ऐतिहासिक मणिनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हाथों में गंगाजल और जुबान पर "बम-बम भोले" के जयघोष के साथ हजारों श्रद्धालु बाबा मणिनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आए शिवभक्तों ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और हर ओर शिवभक्ति का रंग दिखाई दिया। मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और शांतिपूर्वक दर्शन करने की अपील की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना भी की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। बैरिकेडिंग, सुरक्षा निगरानी और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए, जिससे दर्शन व्यवस्था पूरे दिन सुचारु रूप से चलती रही। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सावन का पहला सोमवार शिवभक्तों के लिए कितना विशेष होता बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट
    1
    बाबा मणिनाथ के दरबार में भक्तों का महासैलाब! हरिद्वार से जल लेकर पहुंचे हजारों कांवड़िये*
* बाबा मणिनाथ के दरबार में भक्तों का महासैलाब! हरिद्वार से जल लेकर पहुंचे हजारों कांवड़िये*
नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live 
सावन माह के पहले सोमवार पर बरेली के ऐतिहासिक मणिनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हाथों में गंगाजल और जुबान पर "बम-बम भोले" के जयघोष के साथ हजारों श्रद्धालु बाबा मणिनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे।
हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आए शिवभक्तों ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और हर ओर शिवभक्ति का रंग दिखाई दिया।
मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और शांतिपूर्वक दर्शन करने की अपील की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना भी की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। बैरिकेडिंग, सुरक्षा निगरानी और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए, जिससे दर्शन व्यवस्था पूरे दिन सुचारु रूप से चलती रही।
आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सावन का पहला सोमवार शिवभक्तों के लिए कितना विशेष होता
बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट
    user_भारत vision live news
    भारत vision live news
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *सरकारी उदासीनता के बीच SDM ने बचाई आश्रम की जमीन: लेखपाल तहसीलदार के रवैये से नाराज ग्रामीण, दूधाधारी मढ़ी के पेड़ कटने पर जांच शुरू, फोन नहीं उठाए लेखपाल का नंबर बंद मिला। शिकायतकर्ता सीधे पहुंचे एसडीम विदुषी के पास अब राजस्व-वन टीम कर रही जांच।* *सरकारी उदासीनता के बीच SDM ने बचाई आश्रम की जमीन: लेखपाल-तहसीलदार के रवैये से नाराज ग्रामीण, दूधाधारी मढ़ी के पेड़ कटने पर जांच शुरू* _फोन नहीं उठाए, लेखपाल का नंबर बंद मिला। शिकायतकर्ता सीधे पहुंचे SDM विदुषी के पास, अब राजस्व-वन टीम कर रही जांच_ *बरेली।* तहसील फरीदपुर के ग्राम मैकपुर कला स्थित दूधाधारी मढ़ी आश्रम की जमीन पर अवैध कटान का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक लापरवाही भी उजागर हो गई है। आरोप है कि गांव के रामेश्वर दयाल ने लेखपाल से मिलीभगत कर बिना अनुमति आश्रम की भूमि पर लगे हरे-भरे पेड़ काट दिए। जब शिकायतकर्ता ने समय रहते रोकने के लिए फोन का सहारा लिया तो जिम्मेदार अधिकारी ही नदारद मिले। लेखपाल का मोबाइल स्विच ऑफ था और तहसीलदार ने कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद ग्रामीणों ने सीधे उपजिलाधिकारी फरीदपुर विदुषी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। *मंदिर की जमीन पर अवैध कटान, पर्यावरण को नुकसान* स्थानीय लोगों के अनुसार दूधाधारी मढ़ी की जमीन देवस्थान से जुड़ी है। यहां दशकों से लगे पेड़ न सिर्फ आश्रम की शोभा थे बल्कि पर्यावरण की रक्षा भी कर रहे थे। अचानक हुई कटाई से मंदिर की संपत्ति के साथ-साथ क्षेत्र की हरियाली को भी नुकसान पहुंचा है। शिकायतकर्ता अनुज कुमार मिश्रा निवासी मैकपुर कला, थाना भूता ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही उन्होंने लेखपाल और तहसीलदार को फोन किया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। मजबूरन उन्हें एसडीएम कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत देनी पड़ी। उन्होंने मांग की कि राजस्व अभिलेखों की जांच हो, भूमि का स्वामित्व स्पष्ट किया जाए और काटे गए पेड़ों की संख्या व नुकसान का आकलन किया जाए। *SDM विदुषी ने लिया एक्शन, कहा "दोषी कोई भी हो कार्रवाई होगी"* मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी फरीदपुर विदुषी ने तुरंत राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा। SDM विदुषी ने कहा, _"मंदिर और देवस्थान की भूमि सरकारी संपत्ति होती है। बिना अनुमति पेड़ काटना गैर-कानूनी है। अगर जांच में लेखपाल की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हमने भूमि रिकॉर्ड खंगालने और नुकसान का आंकलन करने के आदेश दिए हैं। कटान पर तत्काल रोक लगा दी गई है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।"_ *ग्रामीण बोले - "जिम्मेदारों की लापरवाही से हुआ नुकसान"* ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर लेखपाल और तहसीलदार फोन उठा लेते तो पेड़ों को बचाया जा सकता था। उन्होंने मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए और भविष्य में आश्रम की जमीन की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर काटे गए पेड़ों की गिनती और नुकसान का आकलन कर रही है। राजस्व टीम जमीन के कागजात खंगाल रही है।
    3
    *सरकारी उदासीनता के बीच SDM ने बचाई आश्रम की जमीन: लेखपाल तहसीलदार के रवैये से नाराज ग्रामीण, दूधाधारी मढ़ी के पेड़ कटने पर जांच शुरू, फोन नहीं उठाए लेखपाल का नंबर बंद मिला। शिकायतकर्ता सीधे पहुंचे एसडीम विदुषी के पास अब राजस्व-वन टीम कर रही जांच।*
*सरकारी उदासीनता के बीच SDM ने बचाई आश्रम की जमीन: लेखपाल-तहसीलदार के रवैये से नाराज ग्रामीण, दूधाधारी मढ़ी के पेड़ कटने पर जांच शुरू*
_फोन नहीं उठाए, लेखपाल का नंबर बंद मिला। शिकायतकर्ता सीधे पहुंचे SDM विदुषी के पास, अब राजस्व-वन टीम कर रही जांच_
*बरेली।* तहसील फरीदपुर के ग्राम मैकपुर कला स्थित दूधाधारी मढ़ी आश्रम की जमीन पर अवैध कटान का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक लापरवाही भी उजागर हो गई है। आरोप है कि गांव के रामेश्वर दयाल ने लेखपाल से मिलीभगत कर बिना अनुमति आश्रम की भूमि पर लगे हरे-भरे पेड़ काट दिए।
जब शिकायतकर्ता ने समय रहते रोकने के लिए फोन का सहारा लिया तो जिम्मेदार अधिकारी ही नदारद मिले। लेखपाल का मोबाइल स्विच ऑफ था और तहसीलदार ने कई बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद ग्रामीणों ने सीधे उपजिलाधिकारी फरीदपुर विदुषी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की।
*मंदिर की जमीन पर अवैध कटान, पर्यावरण को नुकसान*
स्थानीय लोगों के अनुसार दूधाधारी मढ़ी की जमीन देवस्थान से जुड़ी है। यहां दशकों से लगे पेड़ न सिर्फ आश्रम की शोभा थे बल्कि पर्यावरण की रक्षा भी कर रहे थे। अचानक हुई कटाई से मंदिर की संपत्ति के साथ-साथ क्षेत्र की हरियाली को भी नुकसान पहुंचा है।
शिकायतकर्ता अनुज कुमार मिश्रा निवासी मैकपुर कला, थाना भूता ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही उन्होंने लेखपाल और तहसीलदार को फोन किया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। मजबूरन उन्हें एसडीएम कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत देनी पड़ी। उन्होंने मांग की कि राजस्व अभिलेखों की जांच हो, भूमि का स्वामित्व स्पष्ट किया जाए और काटे गए पेड़ों की संख्या व नुकसान का आकलन किया जाए।
*SDM विदुषी ने लिया एक्शन, कहा "दोषी कोई भी हो कार्रवाई होगी"*
मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी फरीदपुर विदुषी ने तुरंत राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा। 
SDM विदुषी ने कहा, _"मंदिर और देवस्थान की भूमि सरकारी संपत्ति होती है। बिना अनुमति पेड़ काटना गैर-कानूनी है। अगर जांच में लेखपाल की लापरवाही या संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हमने भूमि रिकॉर्ड खंगालने और नुकसान का आंकलन करने के आदेश दिए हैं। कटान पर तत्काल रोक लगा दी गई है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।"_
*ग्रामीण बोले - "जिम्मेदारों की लापरवाही से हुआ नुकसान"*
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर लेखपाल और तहसीलदार फोन उठा लेते तो पेड़ों को बचाया जा सकता था। उन्होंने मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए और भविष्य में आश्रम की जमीन की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर काटे गए पेड़ों की गिनती और नुकसान का आकलन कर रही है। राजस्व टीम जमीन के कागजात खंगाल रही है।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की मंदिरों में उमड़ी भीड़ जगह-जगह हुए भंडारे पुलिस प्रशासन का सख्त इंतजाम
    1
    श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओं की मंदिरों में उमड़ी भीड़ जगह-जगह हुए भंडारे पुलिस प्रशासन का सख्त इंतजाम
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • बरेली:मीरगंज के केरा गांव में चुनाव पर चर्चा में क्यो भडके बुजुर्ग ।
    1
    बरेली:मीरगंज के केरा गांव में चुनाव पर चर्चा में क्यो भडके बुजुर्ग ।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तेज बारिश से मकान की छत गिरी, सपा नेता ने पहुंचकर की आर्थिक मदद आंवला, बरेली 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत भीमलौर में तेज बारिश के कारण सागर समाज के श्री हेमराज सागर के मकान की छत गिर गई। हादसे में उनकी पत्नी के पैर में चोट आई, जबकि उनकी बेटी भी घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार श्री सदगुरुदेव अस्पताल ट्रस्ट के माध्यम से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सागर समाज के लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से विधायक (MLA) प्रत्याशी के रूप में समर्थन व्यक्त करते हुए हाथ उठाकर अपना समर्थन जताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने समाजवादी पार्टी और माननीय अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए।
    1
    तेज बारिश से मकान की छत गिरी, सपा नेता ने पहुंचकर की आर्थिक मदद
आंवला, बरेली 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत भीमलौर में तेज बारिश के कारण सागर समाज के श्री हेमराज सागर के मकान की छत गिर गई। हादसे में उनकी पत्नी के पैर में चोट आई, जबकि उनकी बेटी भी घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देशानुसार श्री सदगुरुदेव अस्पताल ट्रस्ट के माध्यम से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में सागर समाज के लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से विधायक (MLA) प्रत्याशी के रूप में समर्थन व्यक्त करते हुए हाथ उठाकर अपना समर्थन जताया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने समाजवादी पार्टी और माननीय अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाए।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • #रामायण मंदिर में 4 से 19 अगस्त तक धूमधाम से मनाया जाएगा तुलसी जयंती महोत्सव#
    1
    #रामायण मंदिर में 4 से 19 अगस्त तक धूमधाम से मनाया जाएगा तुलसी जयंती महोत्सव#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 11 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, 13 साल की उम्र में बनी मां… फिर बच्चे को वापस पाने के लिए लड़ी कानूनी लड़ाई 11 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, 13 साल की उम्र में बनी मां… फिर बच्चे को वापस पाने के लिए लड़ी कानूनी लड़ाई नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बांग्लादेश से सामने आई एक कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनामिका अख्तर जुई नाम की किशोरी की 11 साल की उम्र में फेसबुक के जरिए 22 वर्षीय शाकिब नाम के युवक से पहचान हुई। बाद में दोनों ने कथित तौर पर शादी कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 13 साल की उम्र में अनामिका ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद हालात बदल गए। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया और उसके मासूम बच्चे को अपने पास रख लिया। बताया जाता है कि अनामिका ने हार नहीं मानी। अपने बच्चे को वापस पाने के लिए उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया और लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिरकार न्यायालय के फैसले के बाद वह अपने सात महीने के बच्चे को वापस पाने में सफल रही। यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस पूरी कहानी ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है। अगर रिपोर्ट्स सही हैं, तो क्या 11–12 साल जैसी कम उम्र में किसी नाबालिग की शादी होना स्वीकार्य माना जा सकता है? ऐसे मामलों में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की जिम्मेदारी आखिर किसकी होनी चाहिए? आपका क्या मानना है - बाल विवाह को रोकने के लिए कानूनों का और सख्ती से पालन होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। यह पोस्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। मामले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
    1
    11 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, 13 साल की उम्र में बनी मां… फिर बच्चे को वापस पाने के लिए लड़ी कानूनी लड़ाई

11 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, 13 साल की उम्र में बनी मां… फिर बच्चे को वापस पाने के लिए लड़ी कानूनी लड़ाई
नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live 
बांग्लादेश से सामने आई एक कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनामिका अख्तर जुई नाम की किशोरी की 11 साल की उम्र में फेसबुक के जरिए 22 वर्षीय शाकिब नाम के युवक से पहचान हुई। बाद में दोनों ने कथित तौर पर शादी कर ली।
रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 13 साल की उम्र में अनामिका ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद हालात बदल गए। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया और उसके मासूम बच्चे को अपने पास रख लिया।
बताया जाता है कि अनामिका ने हार नहीं मानी। अपने बच्चे को वापस पाने के लिए उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया और लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिरकार न्यायालय के फैसले के बाद वह अपने सात महीने के बच्चे को वापस पाने में सफल रही। यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
हालांकि, इस पूरी कहानी ने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है। अगर रिपोर्ट्स सही हैं, तो क्या 11–12 साल जैसी कम उम्र में किसी नाबालिग की शादी होना स्वीकार्य माना जा सकता है? ऐसे मामलों में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की जिम्मेदारी आखिर किसकी होनी चाहिए?
आपका क्या मानना है - बाल विवाह को रोकने के लिए कानूनों का और सख्ती से पालन होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
यह पोस्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। मामले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
    user_भारत vision live news
    भारत vision live news
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भानवीर सिंह जी को भारतीय किसान यूनियन (अपना अधिकार) के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आस्था बरेली न्यूज चैनल हमें पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलते हुए किसानों, गरीबों, मजदूरों एवं बेसहारा लोगों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से बुलंद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। आपके उज्ज्वल कार्यकाल एवं संगठन को नई मजबूती प्रदान करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ जय जवान, जय किसान।
    1
    भानवीर सिंह जी को भारतीय किसान यूनियन (अपना अधिकार) के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
   आस्था बरेली न्यूज चैनल 

हमें पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों पर चलते हुए किसानों, गरीबों, मजदूरों एवं बेसहारा लोगों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से बुलंद करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
आपके उज्ज्वल कार्यकाल एवं संगठन को नई मजबूती प्रदान करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ
जय जवान, जय किसान।
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • चोरी की गई पिकअप सहित पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार भेजा जेल वायरल वीडियो ये चोर मचाए शोर संवाददाता रवि साहू बिशारतगंज थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए चोरी के वाहन सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को एक दिन पहले हुई पिकअप चोरी की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि आरोपी सतपाल पुत्र बृजलाल ने चोरी की पिकअप को बेचने के लिए वार्ड नंबर एक में खड़ी कर रखी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राजीव कुमार अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर लोहारी-अतरछेड़ी रोड पर मधुसूदन फैक्ट्री के पास खड़े व्यक्ति को पिकअप के साथ पकड़ लिया।
    1
    चोरी की गई पिकअप सहित पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार भेजा जेल 
वायरल वीडियो ये चोर मचाए शोर
संवाददाता रवि साहू 
बिशारतगंज थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए चोरी के वाहन सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को एक दिन पहले हुई पिकअप चोरी की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि आरोपी सतपाल पुत्र बृजलाल ने चोरी की पिकअप को बेचने के लिए वार्ड नंबर एक में खड़ी कर रखी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को कब्जे में ले  लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राजीव कुमार अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर लोहारी-अतरछेड़ी रोड पर मधुसूदन फैक्ट्री के पास खड़े व्यक्ति को पिकअप के साथ पकड़ लिया।
    user_Ravi Sahu, (RBS 7 Live News)
    Ravi Sahu, (RBS 7 Live News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.