logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरुग्राम में जलभराव को लेकर शैलजा भाटिया ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मांगा जवाब गुरुग्राम में जलभराव को लेकर शैलजा भाटिया ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मांगा जवाब गुरुग्राम। 25 अगस्त (सतीश कुमार शर्मा) एक दिन की तेज बारिश के बाद गुरुग्राम में जगह-जगह हुए जलभराव और यातायात व्यवस्था के बिगड़ने को लेकर कांग्रेस की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष, गुड़गांव ग्रामीण, शैलजा भाटिया ने गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश ने एक बार फिर शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी है। शैलजा भाटिया ने कहा कि बारिश के बाद गुरुग्राम की कई सड़कें पानी में डूब गईं। स्कूल बसों में बच्चे घंटों फंसे रहे, एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचने में परेशानी हुई और बड़ी संख्या में लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। जलभराव के कारण कई वाहन भी खराब हो गए, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में जलभराव कोई नई समस्या नहीं है। हर साल बारिश के दौरान शहर की यही तस्वीर सामने आती है। उन्होंने सवाल किया कि जब यह पहले से पता है कि किन इलाकों और सड़कों पर जलभराव होता है, तो स्थायी समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था क्यों नहीं की गई? ‘जब गुरुग्राम डूब रहा था, तब सांसद कहां थे?’ शैलजा भाटिया ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से सवाल करते हुए कहा कि वे विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं, लेकिन जब गुरुग्राम का आम आदमी बारिश और जाम से परेशान होता है, स्कूल बसों में बच्चे फंसते हैं और एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिलता, तब उनकी आवाज क्यों नहीं सुनाई देती। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करते हुए सांसद को वर्षों हो चुके हैं। ऐसे में शहर की सड़क, ड्रेनेज, ट्रैफिक और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए। भाटिया ने कहा कि गुरुग्राम को केवल ‘मिलेनियम सिटी’ कह देने से वह विश्वस्तरीय शहर नहीं बन जाता। देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गुरुग्राम के लोगों को हर बारिश में पानी और जाम की समस्या से जूझना पड़े, यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि समस्या केवल बारिश की नहीं, बल्कि व्यवस्था और जवाबदेही की भी है। उन्होंने सांसद से मांग की कि गुरुग्राम के लोगों को केवल आश्वासन या राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि सुरक्षित सड़कें, बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन और आपात स्थिति में एंबुलेंस के लिए सुगम रास्ते उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल चाहिए। शैलजा भाटिया ने कहा कि गुरुग्राम के लोग अब अपने जनप्रतिनिधियों से जवाब चाहते हैं। उन्होंने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से सवाल किया कि “जब गुरुग्राम डूब रहा था, तब आप कहां थे?” साथ ही उन्होंने मांग की कि शहर की जलभराव समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना सामने रखी जाए।

17 hrs ago
user_Dainik news Haryana live
Dainik news Haryana live
Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
17 hrs ago
77cf1acc-17b2-49ad-900b-4017a2df9342

More news from हरियाणा and nearby areas
  • महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी।रात और डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजें। महेंद्रगढ़, हरियाणा, रेवाडी समाचारl
    1
    महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी।रात और डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजें।
महेंद्रगढ़, हरियाणा, रेवाडी समाचारl
    user_Haryana  breaking news
    Haryana breaking news
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • गुरुग्राम में जलभराव को लेकर शैलजा भाटिया ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मांगा जवाब गुरुग्राम में जलभराव को लेकर शैलजा भाटिया ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मांगा जवाब गुरुग्राम जलभराव, गुरुग्राम बारिश, गुरुग्राम में बाढ़, शैलजा भाटिया, राव इंद्रजीत सिंह, सांसद राव इंद्रजीत, गुरुग्राम सांसद, जलभराव की समस्या, गुरुग्राम की सड़कें, गुरुग्राम बारिश का पानी, गुरुग्राम न्यूज़, हरियाणा न्यूज़, गुरुग्राम लेटेस्ट न्यूज़, कांग्रेस, कांग्रेस नेता, शैलजा भाटिया बयान, गुरुग्राम राजनीति, गुरुग्राम प्रशासन, जल निकासी व्यव्स्था #Gurugram #Gurgaon #GurugramNews #GurgaonNews #Waterlogging #GurugramRain #ShailjaBhatia #RaoInderjitSingh #RaoInderjit #Congress #HaryanaNews #GurugramPolitics #RainInGurugram #जलभराव #गुरुग्राम #शैलजाभाटिया #रावइंद्रजीतसिंह #हरियाणान्यूज़ #गुरुग्रामन्यूज़
    1
    गुरुग्राम में जलभराव को लेकर शैलजा भाटिया ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मांगा जवाब

गुरुग्राम में जलभराव को लेकर शैलजा भाटिया ने सांसद राव इंद्रजीत सिंह से मांगा जवाब
गुरुग्राम जलभराव, गुरुग्राम बारिश, गुरुग्राम में बाढ़, शैलजा भाटिया, राव इंद्रजीत सिंह, सांसद राव इंद्रजीत, गुरुग्राम सांसद, जलभराव की समस्या, गुरुग्राम की सड़कें, गुरुग्राम बारिश का पानी, गुरुग्राम न्यूज़, हरियाणा न्यूज़, गुरुग्राम लेटेस्ट न्यूज़, कांग्रेस, कांग्रेस नेता, शैलजा भाटिया बयान, गुरुग्राम राजनीति, गुरुग्राम प्रशासन, जल निकासी व्यव्स्था 
#Gurugram #Gurgaon #GurugramNews #GurgaonNews #Waterlogging #GurugramRain #ShailjaBhatia #RaoInderjitSingh #RaoInderjit #Congress #HaryanaNews #GurugramPolitics #RainInGurugram #जलभराव #गुरुग्राम #शैलजाभाटिया #रावइंद्रजीतसिंह #हरियाणान्यूज़ #गुरुग्रामन्यूज़
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का CMO ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश डिलीवरी वार्ड में बेड की कमी दूर करने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर तैयार होगा नया डिलीवरी पॉइंट
    1
    महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का CMO ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश डिलीवरी वार्ड में बेड की कमी दूर करने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर तैयार होगा नया डिलीवरी पॉइंट
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    16 hrs ago
  • 26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News
    1
    26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    1 hr ago
  • सभी की जुबान पर एक ही नाम है, जयपुर की 90 वार्ड की खुली पोल महिलाओं ने बताया टिकट के लिए।
    1
    सभी की जुबान पर एक ही नाम है, जयपुर की 90 वार्ड की खुली पोल महिलाओं ने बताया टिकट के लिए।
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter चिड़ावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शरद पूर्णिमा की रात में भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों के साथ दिव्य नृत्य के प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया नीमराना के समीपवर्ती गांव घीलोठ में श्रीश्याम मंदिर के समीप सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मुख्य यजमान राकेश कॉन्ट्रेक्टर विजय सिंह चौहान ने व्यास पीठ की विधिवत पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ करवाया। कथा में विशिष्ठ अतिथि के रूप में कूलकिंग उद्योग इंडिया लिमिटेड प्लांट हैड अरूण शर्मा,फैक्ट्री मैनेजर सतपाल सिंह,एचआर हैड अरविन्द यादव,मेजर राजेन्द्र सिंह चौहान,उदयपालसिंह चौहान एवं पार्षद वेदप्रकाश खबरी रहे।श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक व्यास श्री छेदीलाल ने कथा में श्रीमद्भागवत कथा में आज व्यास पीठ से कथावाचक छेदीलाल महाराज ने इंद्र और कामधेनु द्वारा अभिषेक प्रसंग में राजा इंद्र का अहंकार टूटना, कृष्ण से क्षमा मांगना और उन्हें 'गोविंद' नाम देना सुनाया। गोविन्द नाम के बाद नन्द महाराज की वरुण लोक से मुक्ति के प्रसंग में एकादशी व्रत के बाद यमुना में स्नान करते समय वरुण देव के दूत नंद बाबा को ले जाते हैं, जिन्हें कृष्ण जी द्वारा छुड़ाकर लाने का प्रसंग सुनाया।इसके बाद महारास (रासलीला) के प्रसंग में शरद पूर्णिमा की रात भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों के साथ दिव्य नृत्य के प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। महारास के बाद कथावाचक छेदीलाल व्यास ने सुदर्शन विद्याधर का उद्धार और शंखचूड़ वध के प्रसंग में अजगर रूपी विद्याधर को चरण छूकर मुक्त करना और गोपियों को तंग करने वाले शंखचूड़ का वध करने की कथा सुनाई। वहीं कथा के अंत में अक्रूर जी के आगमन का प्रसंग में कंस के बुलावे पर अक्रूर जी का रथ लेकर वृंदावन आए और कृष्ण-बलराम को मथुरा चलने का न्यौता दिया गया। न्यौता के बाद श्रीकृष्ण का राधा रानी,माता यशोदा और गोपियों को रोता छोड़कर मथुरा के लिए निकलने का प्रसंग भाव विभोर कर गया।कथा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर अमरदीप सिंह चौहान,हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव,परमानंद यादव,अनिल सिंह चौहान कोलीला,लखन शर्मा,परसराम गुप्ता,हजारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    4
    सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शरद पूर्णिमा की रात में भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों के साथ दिव्य नृत्य के प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया 
नीमराना के समीपवर्ती गांव घीलोठ में श्रीश्याम मंदिर के समीप सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मुख्य यजमान राकेश कॉन्ट्रेक्टर विजय सिंह चौहान ने व्यास पीठ की विधिवत पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ करवाया। कथा में विशिष्ठ अतिथि के रूप में कूलकिंग उद्योग इंडिया लिमिटेड प्लांट हैड अरूण शर्मा,फैक्ट्री मैनेजर सतपाल सिंह,एचआर हैड अरविन्द यादव,मेजर राजेन्द्र सिंह चौहान,उदयपालसिंह चौहान एवं पार्षद वेदप्रकाश खबरी रहे।श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक व्यास श्री छेदीलाल ने कथा में श्रीमद्भागवत कथा में आज व्यास पीठ से कथावाचक छेदीलाल महाराज ने इंद्र और कामधेनु द्वारा अभिषेक प्रसंग में राजा इंद्र का अहंकार टूटना, कृष्ण से क्षमा मांगना और उन्हें 'गोविंद' नाम देना सुनाया। गोविन्द नाम के बाद नन्द महाराज की वरुण लोक से मुक्ति के प्रसंग में एकादशी व्रत के बाद यमुना में स्नान करते समय वरुण देव के दूत नंद बाबा को ले जाते हैं, जिन्हें कृष्ण जी द्वारा छुड़ाकर लाने का प्रसंग सुनाया।इसके बाद महारास (रासलीला) के प्रसंग में शरद पूर्णिमा की रात भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों के साथ दिव्य नृत्य के प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। महारास के बाद कथावाचक छेदीलाल व्यास ने सुदर्शन विद्याधर का उद्धार और शंखचूड़ वध के प्रसंग में अजगर रूपी विद्याधर को चरण छूकर मुक्त करना और गोपियों को तंग करने वाले शंखचूड़ का वध करने की कथा सुनाई। वहीं कथा के अंत में अक्रूर जी के आगमन का प्रसंग में कंस के बुलावे पर अक्रूर जी का रथ लेकर वृंदावन आए और कृष्ण-बलराम को मथुरा चलने का न्यौता दिया गया। न्यौता के बाद श्रीकृष्ण का राधा रानी,माता यशोदा और गोपियों को रोता छोड़कर मथुरा के लिए निकलने का प्रसंग भाव विभोर कर गया।कथा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया ।
इस अवसर पर अमरदीप सिंह चौहान,हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव,परमानंद यादव,अनिल सिंह चौहान कोलीला,लखन शर्मा,परसराम गुप्ता,हजारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Naveen Singh
    Naveen Singh
    Local News Reporter नीमराना, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सीहमा बैंक में क्या चल रहा है? अधिकारी पर गंभीर आरोप, किसान नेता अजीत यादव का बड़ा खुलासा सिहमा कापरेटिव बैंक के प्रबंधक पर गमन का आरोप किसान नेता ने की अधिकारियों से बात सीहमा कोऑपरेटिव बैंक, सीहमा सहकारी बैंक, बैंक अधिकारी, धोखाधड़ी का आरोप, बैंक में अनियमितता, अटेली खबर, सीहमा गांव, अटेली खंड, किसान नेता अजीत यादव, अजीत यादव बयान, सहकारी बैंक विवाद, बैंक अधिकारियों पर आरोप, हरियाणा न्यूज, महेंद्रगढ़ न्यूज, नारनौल न्यूज, ग्रामीणों का आरोप, किसान नेता, सीहमा समाचार #सीहमा #सीहमा_कोऑपरेटिव_बैंक #कोऑपरेटिव_बैंक #बैंक_अधिकारी #धोखाधड़ी #अटेली #अटेली_न्यूज #सीहमा_न्यूज #अजीत_यादव #किसान_नेता #महेंद्रगढ़ #नारनौल #हरियाणा_न्यूज #ग्रामीण_खबर #सहकारी_बैंक #बैंक_विवाद #NCRSamachar #HaryanaNews #AteliNews #SehmaNews
    1
    सीहमा बैंक में क्या चल रहा है? अधिकारी पर गंभीर आरोप, किसान नेता अजीत यादव का बड़ा खुलासा

सिहमा कापरेटिव बैंक के प्रबंधक पर गमन का आरोप 

किसान नेता ने की अधिकारियों से बात
सीहमा कोऑपरेटिव बैंक, सीहमा सहकारी बैंक, बैंक अधिकारी, धोखाधड़ी का आरोप, बैंक में अनियमितता, अटेली खबर, सीहमा गांव, अटेली खंड, किसान नेता अजीत यादव, अजीत यादव बयान, सहकारी बैंक विवाद, बैंक अधिकारियों पर आरोप, हरियाणा न्यूज, महेंद्रगढ़ न्यूज, नारनौल न्यूज, ग्रामीणों का आरोप, किसान नेता, सीहमा समाचार
#सीहमा #सीहमा_कोऑपरेटिव_बैंक #कोऑपरेटिव_बैंक #बैंक_अधिकारी #धोखाधड़ी #अटेली #अटेली_न्यूज #सीहमा_न्यूज #अजीत_यादव #किसान_नेता #महेंद्रगढ़ #नारनौल #हरियाणा_न्यूज #ग्रामीण_खबर #सहकारी_बैंक #बैंक_विवाद #NCRSamachar #HaryanaNews #AteliNews #SehmaNews
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा। क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में एक 65 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतका की पहचान कमला पत्नी जगनाराम, उम्र 65 वर्ष, निवासी रघुनाथपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
    1
    रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
रघुनाथपुरा। क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में एक 65 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
मृतका की पहचान कमला पत्नी जगनाराम, उम्र 65 वर्ष, निवासी रघुनाथपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया।
पुलिस ने शव को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
    user_खबर आस पास झुंझुनूं
    खबर आस पास झुंझुनूं
    Local News Reporter सूरजगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.