सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान : ब्रह्माकुमारीज ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान : ब्रह्माकुमारीज ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प साईखेड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, साईखेड़ा के तत्वावधान में ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग द्वारा “उठो जगत के वास्ते – सशक्त युवा, आत्मनिर्भर भारत की पहचान” अभियान के अंतर्गत हायर सेकेंडरी विद्यालय ग्राम मिढ़वानी-दिवरी में प्रेरणादायी युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास, नशामुक्त एवं संस्कारयुक्त जीवन के प्रति जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी वंदना दीदी एवं ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और उसके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होते हैं। यदि युवा अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर सकारात्मक सोच अपनाएं और आत्मिक रूप से सशक्त बनें, तो वे व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का अर्थ केवल धन अर्जित करना नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार, चरित्र, राष्ट्रप्रेम और समर्पण की भावना भी सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। युवाओं को माता-पिता, गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करते हुए प्रेम, सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों से स्वयं दूर रहकर दूसरों को भी सकारात्मक एवं संस्कारयुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना चाहिए। अपने संबोधन में ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने युवाओं को नशामुक्त जीवन का संदेश देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, प्रतिभा, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने आत्मबल एवं सकारात्मक सोच को मजबूत करने के लिए राजयोग मेडिटेशन को उपयोगी माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को मेडिटेशन का अभ्यास कराया। विद्यार्थियों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने के लिए व्यवहारिक एवं सरल उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त रहने, स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवन जीने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिज्ञा भी की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। उपस्थितजनों ने युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण की दिशा में ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

- नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता आलू की बोरियों में अवैध शराब की 130 बोरियां बरामद नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता आलू की बोरियों में अवैध शराब की 130 बोरियां बरामद ऑपरेशन ईगल क्लॉ: आलू की बोरियों के नीचे छिपाई 21 लाख की अवैध शराब जब्त नरसिंहपुर। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' के तहत तेंदूखेड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 21 लाख रुपये की शराब और अन्य सामान जब्त किया है। अंधेरे का फायदा उठाकर भागा चालक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जबलपुर की ओर से एक पिकअप में भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। इस पर बुढ़ा पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की गई। पुलिस को देखते ही चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की और ग्राम बुढ़ा के पास वाहन छोड़कर खेतों की तरफ फरार हो गया। आलू की बोरियों में छिपाई थी शराब वाहन की तलाशी लेने पर आलू की बोरियों और पीले त्रिपाल के नीचे छिपाई गई 130 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। जब्त शराब की कीमत लगभग 11.20 लाख रुपये है। पुलिस ने पिकअप वाहन, मोबाइल और आलू की बोरियों समेत कुल 21 लाख का सामान जब्त कर लिया है। अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। बाइट एसडीओपी तेंदूखेड़ा3
- दंतेवाड़ा -एन एम डीसी डीएवी पॉलिटेक्निक दंतेवाड़ा में कार्यक्रम आयोजित1
- *अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही* • *पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बुढ़ा पेट्रोल पंप पर की गई प्रभावी नाकाबंदी।* • *राष्ट्रीय राजमार्ग-45 से परिवहन की जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पुलिस कार्यवाही में जप्त।* • *आलू की बोरियों एवं पीले त्रिपाल के नीचे छिपाकर की जा रही थी तस्करी।* • *पुलिस कार्यवाही के दौरान 130 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त।* • *अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त एक महिंद्रा पिकअप वाहन भी जप्त।* • *जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 21 लाख रुपये।* पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत थाना तेंदूखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 05.08.2026 को थाना तेंदूखेड़ा पुलिस टीम गश्त एवं वाहन चेकिंग ड्यूटी पर रवाना हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के पिकअप वाहन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-45 से भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा श्री अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा बुढ़ा पेट्रोल पंप के पास प्रभावी नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की सघन जांच प्रारंभ की गई। नाकेबंदी के दौरान कुछ देर बाद जबलपुर की ओर से एक सफेद रंग का पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस चेकिंग देखकर चालक वाहन को रॉन्ग साइड मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया। ग्राम बुढ़ा स्थित पावर हाउस के सामने चालक वाहन छोड़कर चाबी लेकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए खेतों की ओर भाग गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें आलू की बोरियों एवं पीले रंग के त्रिपाल के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी हुई मिली। *जप्त शराब का विवरण :* • 8 PM अंग्रेजी शराब – 20 पेटी • बैगपाइपर अंग्रेजी शराब (750 एमएल) – 33 पेटी • मैजिक मूवमेंट अंग्रेजी शराब – 10 पेटी • ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब – 20 पेटी • बैगपाइपर क्वार्टर – 47 पेटी • कुल जप्त शराब – 130 पेटी कुल अनुमानित कीमत – ₹11,19,924 • मौके से एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन, सफेद रंग का महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP 04 WA 8827, पीले रंग का त्रिपाल एवं आलू से भरी 08 बोरियां भी जप्त की गईं। *वैधानिक कार्यवाही :* इस संबंध में वाहन क्रमांक क्रमांक MP 04 WA 8827 के अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना तेंदूखेड़ा में धारा 34 (2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *कार्यवाही में मुख्य भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक, किशोर वामनकर, उनि.गौरव नेमा, प्रधान आरक्षक अखिलेश, संजय शाह, नारायण, आरक्षक लखन, बहादुर, अवधेश, वीरेन्द्र एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही है।1
- 🕯️ मासूम बेटी को न्याय कब? ग्राम गौरतला की मासूम बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने गोटेगांव में शांतिपूर्ण जुलूस निकालकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मामले की त्वरित सुनवाई कर दोषी को कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिए जाने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। न्याय में देरी नहीं, पीड़ित परिवार को जल्द इंसाफ1
- मूलभूत सुविधा को तरस रहे ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर कार्यालय1
- तिल्दा, नेवरा -आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान -बीके प्रियंका1
- तिल्दा, नेवरा -आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान -बीके प्रियंका1
- तेंदूखेड़ा पुलिस ने 21 लाख की 130 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी तेदूखेडा। तेंदूखेड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक महिंद्रा पिकअप बाहन में छिपा कर ले जा रही लगभग 130 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।जबलपुर से भोपाल तरफ जा रही इस पिकअप में पीछे तरफ आलू की बोरियां रखी हुई थी। और बीच में शराब की पेटियां थीं। Rishikesh Meena IPS Collector Narsinghpur1