मैनपुरी दीवानी परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा, तलाक के बाद मिली ₹2 लाख की रकम छीनने का आरोप,,, मैनपुरी। जिला दीवानी न्यायालय परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब तलाक के बाद समझौते की रकम छीनने का आरोप लगाते हुए एक महिला कोर्ट परिसर में ही फूट-फूटकर रोने लगी। पीड़िता ने अपने पूर्व पति और ससुर पर मारपीट कर दो लाख रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार थाना एलाऊ क्षेत्र के वीरपुर कला निवासी संध्या की शादी थाना घिरोर क्षेत्र के राह गांव निवासी हिमांशु पुत्र हरवीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच पारिवारिक विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा और तलाक की प्रक्रिया शुरू हुई। पीड़िता का आरोप है कि 28 जुलाई को मामले की अंतिम सुनवाई के दौरान कोर्ट के निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच दो लाख रुपये में समझौता हुआ। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तलाक की कार्रवाई भी पूरी कर दी गई। संध्या का कहना है कि जैसे ही वह अपने भाई के साथ न्यायालय परिसर से बाहर निकली, तभी उसके पूर्व पति हिमांशु और ससुर हरवीर ने उसके साथ मारपीट की तथा समझौते में मिली दो लाख रुपये की रकम छीन ली। घटना के बाद महिला न्यायालय परिसर में ही रोते हुए न्याय की गुहार लगाने लगी, जिससे वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मैनपुरी दीवानी परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा, तलाक के बाद मिली ₹2 लाख की रकम छीनने का आरोप,,, मैनपुरी। जिला दीवानी न्यायालय परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब तलाक के बाद समझौते की रकम छीनने का आरोप लगाते हुए एक महिला कोर्ट परिसर में ही फूट-फूटकर रोने लगी। पीड़िता ने अपने पूर्व पति और ससुर पर मारपीट कर दो लाख रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार थाना एलाऊ क्षेत्र के वीरपुर कला निवासी संध्या की शादी थाना घिरोर क्षेत्र के राह गांव निवासी हिमांशु पुत्र हरवीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच पारिवारिक विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा और तलाक की प्रक्रिया शुरू हुई। पीड़िता का आरोप है कि 28 जुलाई
को मामले की अंतिम सुनवाई के दौरान कोर्ट के निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच दो लाख रुपये में समझौता हुआ। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तलाक की कार्रवाई भी पूरी कर दी गई। संध्या का कहना है कि जैसे ही वह अपने भाई के साथ न्यायालय परिसर से बाहर निकली, तभी उसके पूर्व पति हिमांशु और ससुर हरवीर ने उसके साथ मारपीट की तथा समझौते में मिली दो
लाख रुपये की रकम छीन ली। घटना के बाद महिला न्यायालय परिसर में ही रोते हुए न्याय की गुहार लगाने लगी, जिससे वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जल ही जीवन है जल है तो कल है,,नदियों को बचाइए,, पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी,,सच के साथ जल ही जीवन है जल है तो आज है, जल है तो कल है। पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है। इसकी हर बूंद कीमती है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि पानी की एक-एक बूंद बचाएँगे, बेवजह पानी नहीं बहाएँगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल का संरक्षण करेंगे। "पानी बचाइए, जीवन बचाइये3
- "कंगना रनौत की टिप्पणी पर भड़के पप्पू यादव, लोकसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई और विशेषाधिकार समिति को मामला भेजने की मांग।" "कंगना रनौत की टिप्पणी पर भड़के पप्पू यादव, लोकसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई और विशेषाधिकार समिति को मामला भेजने की मांग।"1
- अध्यक्ष जी, अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ BJP बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाऊंगा। मैं जब भी बोलता हूं... BJP की तरफ से कोई न कोई बोलने लगता है। जब मैं सदन में yield भी नहीं करता, उसके बावजूद भी सत्ता पक्ष को बोलने का मौका दे दिया जाता है: राहुल गांधी अध्यक्ष जी, अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ BJP बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाऊंगा। मैं जब भी बोलता हूं... BJP की तरफ से कोई न कोई बोलने लगता है। जब मैं सदन में yield भी नहीं करता, उसके बावजूद भी सत्ता पक्ष को बोलने का मौका दे दिया जाता है: राहुल गांधी1
- *ओम प्रकाश राजभर बिना पूंछ का गधा है - पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति का बयान* समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति मैनपुरी पहुंचे जहां उन्होंने सपा कार्यालय पर दक्ष प्रजापति की जयंती को मनाने का काम किया। वहीं पत्रकारों से वार्ता कर अमर्यादित बयान दिया है।ओमप्रकाश राजभर बिना पूंछ का गधा है जिसको अकल ही नहीं है की क्या कहना चाहिए ओम प्रकाश राजभर एक व्यापारी है हमारे यहां रहा तो हमसे समझौता किया इससे पहले जहां जिन-जिन दलों में रहा वहां समझौते तो किए हैं टिकट लेना टिकट बेचना व्यापार है गधे को फिर भी अकल होती है इस बिना पूछ के गधे को अकल ही नहीं है। ये बिना पूंछ का गधा है। यह उनकी सोच है जिसकी सोच बड़ी है वह बड़ा आदमी है जिसकी सोच छोटी है वह छोटा आदमी है समाजवादी पार्टी की सोच बड़ी है इसलिए समाजवादी पार्टी के लोग बड़े हैं समाजवादी पार्टी में छोटी-छोटी जातियों का मान सम्मान किया जाता है।4
- मैनपुरी-करहल कनकपुर-किशनी रोड पर दो दिनों से पड़ी मृत गाय,कुत्तों ने नोचा,सफाई व्यवस्था पर सवाल... मैनपुरी-करहल कनकपुर-किशनी रोड पर दो दिनों से पड़ी मृत गाय,कुत्तों ने नोचा,सफाई व्यवस्था पर सवाल... मैनपुरी करहल के किशनी रोड पर प्रशासनिक लापरवाही की एक तस्वीर सामने आई है,कनकपुर-किशनी रोड पर दो दिनों से एक मृत गाय सड़क किनारे पड़ी है,उसे कुत्ते नोच रहे हैं वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह तस्वीरें कनकपुर से किशनी जाने वाले मुख्य मार्ग की हैं,कुत्ते उसे नोच-नोच कर खा रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि यह स्थिति दो दिनों से है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मृत पशु के निस्तारण की जिम्मेदारी किसकी है ? नगर पंचायत और पशुपालन विभाग दोनों की अनदेखी के कारण यह शव सड़क पर पड़ा है,इससे न सिर्फ गंदगी फैल रही है बल्कि बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मृत पशुओं के निस्तारण के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए,ताकि सड़क पर इस तरह की अमानवीय तस्वीरें दोबारा न दिखें।1