logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा उरई (जालौन)। भगवान परशुराम के पावन प्राकट्योत्सव के अवसर पर रविवार को नगर में समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक दीक्षित के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं व गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जलपान व सेवा शिविरों का भी आयोजन किया गया, जिससे समाज की एकजुटता और सेवा भावना देखने को मिली। इस अवसर पर अभिषेक दीक्षित ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, तपस्या और धर्म रक्षा का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और हमें उनके मार्ग पर चलकर समाज में एकता व संस्कारों को मजबूत करना चाहिए। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, अवनीश अवस्थी, संजीव तिवारी ‘सीटू’, राज शुक्ला, राम पटेरिया, अर्पण शुक्ला, रघुवीर नगाइच, बुलबुल महाराज, मनीष शर्मा, राजा द्विवेदी, तरुण तिवारी, गौरव तिवारी, आदित्य शुक्ला, वैभव पांडेय, मनोज द्विवेदी, गुड्डू तिवारी, सलिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

20 hrs ago
user_प्रदीप महतवानी
प्रदीप महतवानी
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
ff50dc7a-c58c-4501-b7c7-de06eddfae5b

भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा उरई (जालौन)। भगवान परशुराम के पावन प्राकट्योत्सव के अवसर पर रविवार को नगर में समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक दीक्षित के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, युवा और महिलाएं शामिल हुईं। आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं व गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही जलपान व सेवा शिविरों का भी आयोजन किया गया, जिससे समाज की एकजुटता और सेवा भावना देखने को मिली। इस अवसर पर अभिषेक दीक्षित ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, तपस्या और धर्म रक्षा का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और हमें उनके मार्ग पर चलकर समाज में एकता व संस्कारों को मजबूत करना चाहिए। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, अवनीश अवस्थी, संजीव तिवारी ‘सीटू’, राज शुक्ला, राम पटेरिया, अर्पण शुक्ला, रघुवीर नगाइच, बुलबुल महाराज, मनीष शर्मा, राजा द्विवेदी, तरुण तिवारी, गौरव तिवारी, आदित्य शुक्ला, वैभव पांडेय, मनोज द्विवेदी, गुड्डू तिवारी, सलिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by चंद्रमोहन पाल
    1
    Post by चंद्रमोहन पाल
    user_चंद्रमोहन पाल
    चंद्रमोहन पाल
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जनपद झाँसी के थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आई.पी.एल. में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे में 03 मोबाइस फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें सट्टा खिलाने के लिए प्रयोग किए जानी वाली वेबसाइट खुली पाई गई है। तथा वेबसाइट के वॉलेट से 16,28,92,111(सोलह करोड़ अट्ठाईस लाख बानवे हजार एक सौ ग्यारह) क्वाइंस मौजूद मिले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की गई है व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    1
    जनपद झाँसी के थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आई.पी.एल. में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे में 03 मोबाइस फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें सट्टा खिलाने के लिए प्रयोग किए जानी वाली वेबसाइट खुली पाई गई है। तथा वेबसाइट के वॉलेट से 16,28,92,111(सोलह करोड़ अट्ठाईस लाख बानवे हजार एक सौ ग्यारह) क्वाइंस मौजूद मिले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की गई है 
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🎤DM jalaun ने की बड़ी कार्रवाई,लापरवाही करने पर ग्राम विकास अधिकारी को किया निलंबित🖥️ 🙋‍♂️रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    1
    🎤DM jalaun ने की बड़ी कार्रवाई,लापरवाही करने पर ग्राम विकास अधिकारी को किया निलंबित🖥️
🙋‍♂️रिपोर्ट-जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • हेडलाइन: उरई के बोधपुरा में देशी शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का फूटा गुस्सा, रोड जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन एंकर: उरई। शहर के बोधपुरा इलाके में देशी शराब ठेके को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। नाराज महिलाओं ने ठेके के विरोध में मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। खबर विस्तार: मिली जानकारी के अनुसार, बोधपुरा क्षेत्र में खुले देशी शराब ठेके से परेशान महिलाओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि ठेके के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है, आए दिन नशे में धुत लोग गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं, जिससे परिवारों का रहना मुश्किल हो गया है। गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका साफ कहना था कि जब तक ठेका हटाया नहीं जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन की कार्रवाई: सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया। आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन
    1
    हेडलाइन:
उरई के बोधपुरा में देशी शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का फूटा गुस्सा, रोड जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन
एंकर:
उरई। शहर के बोधपुरा इलाके में देशी शराब ठेके को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। नाराज महिलाओं ने ठेके के विरोध में मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
खबर विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार, बोधपुरा क्षेत्र में खुले देशी शराब ठेके से परेशान महिलाओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि ठेके के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है, आए दिन नशे में धुत लोग गाली-गलौज और अभद्रता करते हैं, जिससे परिवारों का रहना मुश्किल हो गया है।
गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका साफ कहना था कि जब तक ठेका हटाया नहीं जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रशासन की कार्रवाई:
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया।
आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह जालौन
    user_Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Chhatrapal singh आवाज न्यूज़24
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्राम पंचायत सीधामऊ ब्लॉक सरवन खेड़ा के ग्राम सीधा मऊ के आंगनवाड़ी केंद्र पर।आठवां पोषण पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में गोद भराई रस्म, भाव गीत के माध्यम बहुत ही लोकप्रिय रहा।
    4
    ग्राम पंचायत सीधामऊ ब्लॉक सरवन खेड़ा के ग्राम सीधा मऊ के आंगनवाड़ी केंद्र पर।आठवां पोषण पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में गोद भराई रस्म, भाव गीत के माध्यम बहुत ही लोकप्रिय रहा।
    user_अमरेश त्रिपाठी पत्रकार
    अमरेश त्रिपाठी पत्रकार
    Yoga instructor Akbarpur, Kanpur Dehat•
    2 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों इस वक्त की बड़ी खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां अभी अभी एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर दुकान में जा घुसा है इस घटनाक्रम में दो लोग घायल हुए हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    1
    नमस्कार दोस्तों इस वक्त की बड़ी खबर है जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां अभी अभी एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर दुकान में जा घुसा है 
इस घटनाक्रम में दो लोग घायल हुए हैं 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वाराणसी के शिवाला घाट पर स्नान कर रहे लगभग 15 दक्षिण भारतीय पर्यटक गहरे पानी में डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों और नाविकों ने तत्परता से उन्हें बचाया मथुरा की घटना से भी सीख नहीं ली वाराणसी पुलिस / प्रशासन ने..... किसी भी श्रद्धालु के पास लाइफ जैकेट नहीं थी वीडियो में साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है व्यूरो रिपोर्ट:राजधानी लखनऊ से soni news के लिये देवेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ
    1
    वाराणसी के शिवाला घाट पर स्नान कर रहे लगभग 15 दक्षिण भारतीय पर्यटक गहरे पानी में डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों और नाविकों ने तत्परता से उन्हें बचाया
मथुरा की घटना से भी सीख नहीं ली वाराणसी पुलिस / प्रशासन ने.....
किसी भी श्रद्धालु के पास लाइफ जैकेट नहीं थी वीडियो में साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है
व्यूरो रिपोर्ट:राजधानी लखनऊ से soni news के लिये देवेन्द्र प्रताप सिंह लखनऊ
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.