भारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,दो तस्कर गिरफतार भारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 10 लाख के 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार महराजगंज।10 अप्रैल 2026 को भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरन्दरपुर थाना पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रानीपुर चौराहे पर घेराबंदी कर कार संख्या यूपी 53 एफएन 8304 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। *गिरफ्तार तस्कर:* पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेन्द्र धरिकार उर्फ इलू (32 वर्ष) निवासी जुगौली, थाना सोनौली और आदित्य कुमार मिश्र (30 वर्ष) निवासी कम्हरिया बुजुर्ग, थाना कोल्हुई बाजार के रूप में हुई है। पुलिस टीम की कार्रवाई में 1900 एम्पुल डायजेपाम इंजेक्शन,1900 एम्पुल बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन ,1900 एम्पुल प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड कुल मिलाकर 5700 एम्पुल इंजेक्शन तथा 2 मोबाइल फोन, 1 एटीएम कार्ड, 9,000 रुपये नकद, एक कार बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे पिछले करीब 6 महीनों से इन इंजेक्शनों की तस्करी कर नेपाल में ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। ये दवाएं चिकित्सीय उपयोग की हैं, लेकिन अवैध रूप से नशे के लिए “कॉकटेल दवा” के रूप में इस्तेमाल हो रही थीं। मिली जानकारी के अनुसार थाना पुरन्दरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे आपूर्ति तंत्र की जांच कर रही है। इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। जनपद महराजगंज पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

- आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर महाराजगंज जनपद के भारत नेपाल के 84 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है । नेपाल से किसी भी अवैध घुसपैठ की संभावना एंव तस्करी को देखते हुए आज शाम भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर डीएम डीआईजी और एसपी ने निरीक्षण कर नेपाल के सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक हाई लेवल बैठक की और आपस मे समन्वय बनाकर बार्डर पर अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए । आपको बता दे खुली सीमा से अवैध घुसपैठ की संभावना को देखते हुए नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले हर एक नागरिकों की सघनता से तलाशी की जा रही है साथ ही साथ उनके सामानों की जांच भी की जा रही है । संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है । भारत नेपाल सीमा से समस्त जिलों में सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस द्वारा जॉइंट पेट्रोलिंग भी की जा रही है । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया भारतीय सीमा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को किसी तरह की कोई कठिनाई न हो इसको लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं भारत नेपाल बॉर्डर पर किसी भी स्मगलिंग और अवैध घुसपैठ को लेकर दोनों देशों की सीमा पर तैनात एजेंसियों को सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर भी बातचीत की गई है । आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेपाल के रास्ते अवैध घुसपैठ पर जिलाधिकारी ने बताया कि घुसपैठ की संभावना नही है लेकिन भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसी को अलर्ट रहने की निर्देश दिए गए हैं जिससे कोई भी अवैध घुसपैठ न करने पाए ।1
- Post by Dehati News1
- पत्रकारों के हित में योगी सरकार का बड़ा ऐलान? यूपी के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा,पहचान के लिए मिलेगा आई-कार्ड!1
- ग्रामीणों के विरोध के बाद भाग खड़े हुए संबंधित अधिकारी पडरौना विकास खंड के गांव जंगल बनबीरपुर के गांव का पूरा मामला सोशल मीडिया पर शिकायतकर्ता की ओर से किए गए पोस्ट के बाद वायरल फोटो वीडियो को संज्ञान में लेकर सीडीओ ने पैसा रिकवरी करने का दिया आदेश पडरौना,कुशीनगर। अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों की सफाई, सुंदरीकरण और स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर पडरौना क्षेत्र के सेनानियों के नाम से गांव जंगल बनवीरपुर भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं। गांव की शिकायतकर्ता महेंद्रकुशवाहा के अनुसार, कई जगहों पर बिना काम कराए ही कागजों में लाखों रुपये निकाल लिए गए, और शिकायत के बाद अब जांच के आदेश दिए जा रहे हैं। पडरौना विकासखंड के जंगल बनवीरपुर ग्राम पंचायत में बिना काम कराए लाखों रुपये निकाल लिए गए, जिस पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवंर ने जांच के आदेश दिए हैं। काम अधूरा,पैसा गायब: कुशीनगर में अमृत सरोवर योजना के तहत गांव में बैठने की बेंच गायब हैं, इंटरलॉकिंग अधूरी है और तालाब गंदगी से अटे पड़े हैं। इतना ही नहीं जंगल बनबीरपुर गांव में गांव के जिम्मेदार और संबंधित विभागीय सचिव की मिली भगत से करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सरोवर सूखे पड़े हैं या उन पर अवैध कब्जा है। इसके बाद भी यहां बिना काम कराए ही सरकारी धन निकाल लिया गया। गौरतलब हो की जंगल बनबीरपुर गांव निवासी और सामाजिक शिकायतकर्ता महेंद्र कुशवाहा की तरफ से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवंर को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में किए गए में 3 वर्ष पूर्व अमृत सरोवर के नाम से सफाई व्यवस्था के आलावा में यहां लगने वाले स्ट्रीट लाइट के नाम पर लाखों रुपए निकालिए गए हैं। उधर शिकायतकर्ता महेंद्र कुशवाहा के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवंर ने जांच कर आखयां देने का क्या आदेश मांग लिया । इसके बाद संबंधित विकास खंड पडरौना से जुड़े अधिकारियों ने का हाथ पांव फूलने लगे और शुक्रवार को आनन फानन में अमृत सरोवर यानी जंगल बनवीरपुर गांव के धोबी घाट पर पहुंचे स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान शिकायतकर्ता के साथ ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया । हालांकि माहौल गर्म होते देख गांव के सचिव और सुरक्षा व्यवस्था में आए पुलिस जवान के लोग भाग खड़े हुए। दूसरी और इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर शिकायतकर्ता महेंद्र कुशवाहा के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों को लेकर घोटाले के मामले में चल रहे शिकायत को लेकर पोस्ट के बाद जिले के मुख्य विकास अधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से करवाई और पैसे की रिकवरी की संबंधित अधिकारियों से निर्देश दिया है, बहरहाल अब देखना यह है कि आगे क्या होता है ?3
- जंगल बनवीरपुर गांव में अमृत सरोवर के नाम से बने पोखरा पर स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर निकाल ली रुपए,शिकायत के बाद दुबारा लगाने पर ग्रामीणों ने रोका ग्रामीणों के विरोध के बाद भाग खड़े हुए संबंधित अधिकारी पडरौना विकास खंड के गांव जंगल बनबीरपुर के गांव का पूरा मामला सोशल मीडिया पर शिकायतकर्ता की ओर से किए गए पोस्ट के बाद वायरल फोटो वीडियो को संज्ञान में लेकर सीडीओ ने पैसा रिकवरी करने का दिया आदेश पडरौना,कुशीनगर। अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों की सफाई, सुंदरीकरण और स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर पडरौना क्षेत्र के सेनानियों के नाम से गांव जंगल बनवीरपुर भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं। गांव की शिकायतकर्ता महेंद्रकुशवाहा के अनुसार, कई जगहों पर बिना काम कराए ही कागजों में लाखों रुपये निकाल लिए गए, और शिकायत के बाद अब जांच के आदेश दिए जा रहे हैं। पडरौना विकासखंड के जंगल बनवीरपुर ग्राम पंचायत में बिना काम कराए लाखों रुपये निकाल लिए गए, जिस पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवंर ने जांच के आदेश दिए हैं। काम अधूरा,पैसा गायब: कुशीनगर में अमृत सरोवर योजना के तहत गांव में बैठने की बेंच गायब हैं, इंटरलॉकिंग अधूरी है और तालाब गंदगी से अटे पड़े हैं। इतना ही नहीं जंगल बनबीरपुर गांव में गांव के जिम्मेदार और संबंधित विभागीय सचिव की मिली भगत से करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सरोवर सूखे पड़े हैं या उन पर अवैध कब्जा है। इसके बाद भी यहां बिना काम कराए ही सरकारी धन निकाल लिया गया। गौरतलब हो की जंगल बनबीरपुर गांव निवासी और सामाजिक शिकायतकर्ता महेंद्र कुशवाहा की तरफ से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवंर को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में किए गए में 3 वर्ष पूर्व अमृत सरोवर के नाम से सफाई व्यवस्था के आलावा में यहां लगने वाले स्ट्रीट लाइट के नाम पर लाखों रुपए निकालिए गए हैं। उधर शिकायतकर्ता महेंद्र कुशवाहा के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तवंर ने जांच कर आखयां देने का क्या आदेश मांग लिया । इसके बाद संबंधित विकास खंड पडरौना से जुड़े अधिकारियों ने का हाथ पांव फूलने लगे और शुक्रवार को आनन फानन में अमृत सरोवर यानी जंगल बनवीरपुर गांव के धोबी घाट पर पहुंचे स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान शिकायतकर्ता के साथ ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया । हालांकि माहौल गर्म होते देख गांव के सचिव और सुरक्षा व्यवस्था में आए पुलिस जवान के लोग भाग खड़े हुए। दूसरी और इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर शिकायतकर्ता महेंद्र कुशवाहा के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों को लेकर घोटाले के मामले में चल रहे शिकायत को लेकर पोस्ट के बाद जिले के मुख्य विकास अधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से करवाई और पैसे की रिकवरी की संबंधित अधिकारियों से निर्देश दिया है, बहरहाल अब देखना यह है कि आगे क्या होता है ?4
- कुशीनगर,कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के ग्राम कठकुईया के लीलापट्टी में दबंगों ने दबंगई की सारी हदें पार कर दिया। दबंगों ने घर में घुस कर महिलाओं व पुरुषों को बेरहमी से पीटते रहे । पास पड़ोश के लोग मूक दर्शक बन तमाशा देखते रहे किसी ने बीच बचाव तक नहीं किया । पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।1
- महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नेपाली शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की। खेसरहा फार्म के पास छापेमारी में पुलिस ने दो अभियुक्त—मुहम्मदीन और अशोक यादव—को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 450 शीशी अवैध नेपाली शराब और एक साइकिल बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। . || Maharajganj News || Maharajganj || Nepali sharab || Thuthibari News . #Maharajganj #PoliceAction #NepaliSharab #IllegalLiquor #Thuthibari #UPPolice1
- #महराजगंज:मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जारी, #फरेंदा #विधानसभा का कुल 3 लाख, 30 हजार 511 लोगों की #सूचियां तैयार! #Maharajganj #DM #election #commission #Uttar #Pradesh1
- यह कार्यक्रम डाक्टर अरुण गौतम के अगुवाई मे किया गए और होमियों पैथ को विस्तार से समझाया होमियों पैथ कितना कारीगर है उसके बारे मे विस्तार से समझाया इस कार्यक्रम मे पडरौना नगर के होमियों पैथ से संबंधित डाक्टर मौजूद रहे डाक्टर अरुण कुमार गौतम नित्या ननंद श्रीवास्तव डाक्टर मजीद साहब डाक्टर अनिल गौतम जी डाक्टर वेद तिवारी डाक्टर विनोद सिंह डाक्टर वी के राय डाक्टर डि के यादव आदि लोग मौजूद रहे डाक्टर अरुण गौतम ने सम्बोधन के माध्यम से बताया की होमियों पैथ को जानने वाले मरीज कोसो दूर से आये है और होमीओ पैथ से ही दवा करवाते है होमियों पैथ से ही इलाज करवाएंगे होमियों पैथ से फायदा रहता है4