logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न गंगा संरक्षण, शवदाहगृह, रिवर फ्रंट विकास एवं 15 लाख पौधारोपण के लक्ष्य की हुई समीक्षा सारण जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला गंगा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता, तटवर्ती क्षेत्रों के विकास, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ), अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जीविका परियोजना निदेशक, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सोनपुर सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने गंगा संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। बैठक में सर्वप्रथम जिले में शवदाहगृहों की स्थिति की समीक्षा की गई। रिविलगंज में निर्मित शवदाहगृह के अभी तक क्रियाशील नहीं होने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इसे शीघ्र संचालित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी नगर निकायों एवं संबंधित अंचलाधिकारियों को सात दिनों के भीतर शवदाहगृह हेतु उपलब्ध एवं संभावित भूमि की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने दिघवारा में आमी मंदिर के समीप घाट किनारे तथा मशरख में वर्तमान शवदाह स्थल के पास भूमि चिन्हित करने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रत्येक प्रखंड में कम-से-कम एक शवदाहगृह की स्थापना के उद्देश्य से उपयुक्त भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने बायोकंपोस्ट की तर्ज पर स्लज (Sludge) के उपयोग की संभावनाओं का अध्ययन कर जिला कृषि पदाधिकारी को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में रिवर फ्रंट विकास की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने माझी के अटल घाट तथा सोनपुर, दिघवारा एवं रिविलगंज के घाट क्षेत्रों में रिवर फ्रंट विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई तेज करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 15 अगस्त 2026 तक जिले में 15 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सभी संबंधित विभागों को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया। बायोडायवर्सिटी पार्क के विकास के संबंध में जिला पदाधिकारी ने दिघवारा एवं छपरा के गंगा पार स्थित दियारा क्षेत्रों को उपयुक्त बताते हुए वहां जैव विविधता पार्क विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) तथा कंपोस्ट प्रबंधन से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गंगा संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

9 hrs ago
user_Ashraf Journalist
Ashraf Journalist
Local News Reporter छपरा, सारण, बिहार•
9 hrs ago
b436e2ec-b4dd-4389-9719-ad2e1ff1e764

सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न सारण डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न गंगा संरक्षण, शवदाहगृह, रिवर फ्रंट विकास एवं 15 लाख पौधारोपण के लक्ष्य की हुई समीक्षा सारण जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला गंगा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता, तटवर्ती क्षेत्रों के विकास, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ), अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जीविका परियोजना निदेशक, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सोनपुर सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने गंगा संरक्षण से जुड़े सभी कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि जनसहभागिता से

22fb8bbf-b3cb-46d2-be38-4c5d8579165a

ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। बैठक में सर्वप्रथम जिले में शवदाहगृहों की स्थिति की समीक्षा की गई। रिविलगंज में निर्मित शवदाहगृह के अभी तक क्रियाशील नहीं होने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इसे शीघ्र संचालित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी नगर निकायों एवं संबंधित अंचलाधिकारियों को सात दिनों के भीतर शवदाहगृह हेतु उपलब्ध एवं संभावित भूमि की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने दिघवारा में आमी मंदिर के समीप घाट किनारे तथा मशरख में वर्तमान शवदाह स्थल के पास भूमि चिन्हित करने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रत्येक प्रखंड में कम-से-कम एक शवदाहगृह की स्थापना के उद्देश्य से उपयुक्त भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने बायोकंपोस्ट की तर्ज पर स्लज (Sludge) के उपयोग की संभावनाओं का अध्ययन कर जिला कृषि पदाधिकारी को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में रिवर फ्रंट विकास की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने माझी

e6088526-22e9-405b-b1d3-ed5e2fae97db

के अटल घाट तथा सोनपुर, दिघवारा एवं रिविलगंज के घाट क्षेत्रों में रिवर फ्रंट विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई तेज करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 15 अगस्त 2026 तक जिले में 15 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सभी संबंधित विभागों को इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया। बायोडायवर्सिटी पार्क के विकास के संबंध में जिला पदाधिकारी ने दिघवारा एवं छपरा के गंगा पार स्थित दियारा क्षेत्रों को उपयुक्त बताते हुए वहां जैव विविधता पार्क विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) तथा कंपोस्ट प्रबंधन से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गंगा संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

More news from बिहार and nearby areas
  • विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा से अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया
    1
    विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा 
कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन आरा से अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया
    user_विरेन्द्र मिश्रा
    विरेन्द्र मिश्रा
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • 🚨 भरत तिवारी केस में कैसे और क्यों हो रही राजनीति? परिवार के साथ खड़े रहने वाले लोगों पर ही क्यों दर्ज हुई FIR? बेलौटी के 'त्रिपाठी बंधुओं' ने खोला चंदा और विवाद का राज! 🔴 बड़ा आरोप: बोले- सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद बदल गया पूरा परिवार! आखिर भरत तिवारी मामले में क्या है पूरा विवाद? किस बात को लेकर उठ रहे हैं सवाल? जानिए त्रिपाठी बंधुओं की जुबानी पूरी कहानी... #BharatTiwariCase #BharatTiwari #BhojpurNews #BiharNews #JusticeForBharatTiwari #ARNEWS24
    1
    🚨 भरत तिवारी केस में कैसे और क्यों हो रही राजनीति?

परिवार के साथ खड़े रहने वाले लोगों पर ही क्यों दर्ज हुई FIR?
बेलौटी के 'त्रिपाठी बंधुओं' ने खोला चंदा और विवाद का राज!

🔴 बड़ा आरोप: बोले- सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद बदल गया पूरा परिवार!

आखिर भरत तिवारी मामले में क्या है पूरा विवाद?
किस बात को लेकर उठ रहे हैं सवाल?
जानिए त्रिपाठी बंधुओं की जुबानी पूरी कहानी...

#BharatTiwariCase #BharatTiwari #BhojpurNews #BiharNews #JusticeForBharatTiwari #ARNEWS24
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • सुनो कर बेइमानो संविधान में मोच और राज्यसभा का सीट उनके लिए बना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं जो आर्थिक रूप से मजबूत है चुनाव लड़ सकता है धनवान है उसके लिए नहीं बना मगर तुम लोग सारा सेट बेचकर गरीब गुरु मध्यम वर्ग की औकात राजनीतिक भागीदारी छीन लेते हो अपनी आदत में सुधार लाओ लोकतंत्र की रक्षा करो
    1
    सुनो कर बेइमानो संविधान में मोच और राज्यसभा का सीट उनके लिए बना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं जो आर्थिक रूप से मजबूत है चुनाव लड़ सकता है धनवान है उसके लिए नहीं बना मगर तुम लोग सारा सेट बेचकर गरीब गुरु मध्यम वर्ग की औकात राजनीतिक भागीदारी छीन लेते हो अपनी आदत में सुधार लाओ लोकतंत्र की रक्षा करो
    user_आर के शर्मा
    आर के शर्मा
    Local Politician आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • पुण्यतिथि (स्व. मो. रफी एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र लाल जी की ) स्थानीय आरा से संजय श्रीवास्तव पुण्यतिथि (स्व. मो. रफी एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र लाल जी की ) स्थानीय रमना पकड़ी रोड स्थित, आनंद हॉस्पिटल में,स्वर सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, स्वर्गीय रामचंद्र लाल जी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ,जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध वरीय फिजिशियन ,पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, तथा चिकित्सा मंच जिला ध्यक्ष( भारतीय जनता पार्टी)डॉ के एन सिन्हा ने की। इस अवसर पर उपस्थित परिवार के सदस्य गण , मित्रों और कला संगीत प्रेमियों ने दोनों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ सिन्हा ने बताया कि मेरे पिता जी स्वर्गीय रामचंद्र लाल जी, एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी , समाजसेवी एवं बिक्रमगंज मानस सत्संग समिति के आजीवन अध्यक्ष रहे । वे एक मेहनती, जिंदा दिल, धार्मिक व्यक्ति एवं प्रेरक व्यक्तित्व के धनी थे।मेरी मां स्वर्गीय सावित्री देवी के साथ मिलकर उन्होंने कई मठ, मंदिरों, पूजा स्थलों, कुओं का जीर्णोद्धार कराया। जरूरतमंद असहाय लोगों को हर तरह से मदद करते थे अकाल में, भीषण गर्मी के दिनों में खाना, पेयजल वितरण करते थे। स्वर सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी के बारे में तो कुछ भी कहना, सूरज को दीपक दिखाना है। वे दैविक आवाज के मालिक थे। हर मौकौ पर गाये गए, उनके गीत जीवन के संबल एवं प्रेरणा स्रोत हैं। शाम में असहाय ,जरूरतमंद, फुटपाथ पर वसर करने वाले रमना मैदान के चारों ओर, महावीर मंदिर के पास लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया । स्वर्गीय मोहम्मद रफी की श्रद्धांजलि के रूप में संगीत सभा का आयोजन किया गया, "एक शाम ,रफी के नाम" जिसमे शहर के प्रसिद्ध गायको ने अपनी संगीतमय ,कलात्मक प्रस्तुति दी। प्रमुख थे अधिवक्ता पप्पू पुरुषोत्तम, दीपक जैन, रतन जी, प्रकाश सुमन, डॉ मदन मोहन द्विवेदी डॉ विवेक सिन्हा,अशोक राज, रमेश कुमार बर्मन, मो. मंजूर एवं डॉ के एन सिन्हा स्वयं। वाद्य यंत्र पर थे अनूप क्षत्रिय, पप्पू शाहबादी,अजय कुमार,चंद्र मोहन ओझा, राजीव कुमार ओझा आदि। अन्य उपस्थित लोगों में थे अवकाश प्राप्त डीएसपी अविनाश कुमार शशि जी अनिल जी प्रदीप कुमार विनोद कुमार शिव नारायण राय हरेंद्र प्रसाद ओमप्रकाश श्रीवास्तव राजू कुमार यादव, शशिकांत कुमार थे।
    1
    पुण्यतिथि 
(स्व. मो. रफी एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र लाल जी की )
स्थानीय
आरा से संजय श्रीवास्तव
पुण्यतिथि 
(स्व. मो. रफी एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामचंद्र लाल जी की )
स्थानीय रमना पकड़ी रोड स्थित, आनंद हॉस्पिटल में,स्वर सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, स्वर्गीय रामचंद्र लाल जी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ,जिसकी अध्यक्षता प्रसिद्ध वरीय फिजिशियन ,पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, तथा चिकित्सा मंच जिला ध्यक्ष( भारतीय जनता पार्टी)डॉ के एन सिन्हा ने की।
इस अवसर पर उपस्थित परिवार के सदस्य गण , मित्रों और कला संगीत प्रेमियों ने दोनों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ सिन्हा ने बताया कि मेरे पिता जी स्वर्गीय रामचंद्र लाल जी, एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी , समाजसेवी एवं बिक्रमगंज मानस सत्संग समिति के आजीवन अध्यक्ष रहे । वे एक मेहनती, जिंदा दिल, धार्मिक व्यक्ति एवं प्रेरक व्यक्तित्व के धनी थे।मेरी मां स्वर्गीय सावित्री देवी के साथ मिलकर उन्होंने कई मठ, मंदिरों, पूजा स्थलों, कुओं का जीर्णोद्धार कराया। जरूरतमंद असहाय लोगों को हर तरह से मदद करते थे अकाल में, भीषण गर्मी के दिनों में खाना, पेयजल वितरण करते थे। स्वर सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी के बारे में तो कुछ भी कहना, सूरज को दीपक दिखाना है। वे दैविक आवाज के मालिक थे। हर मौकौ पर गाये गए, उनके गीत जीवन के संबल  एवं प्रेरणा स्रोत हैं। शाम में असहाय ,जरूरतमंद, फुटपाथ पर वसर करने वाले रमना मैदान के चारों ओर, महावीर मंदिर के पास लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया । स्वर्गीय मोहम्मद रफी की श्रद्धांजलि के रूप में संगीत सभा का आयोजन किया गया, "एक  शाम ,रफी के नाम" जिसमे शहर के प्रसिद्ध गायको ने अपनी संगीतमय ,कलात्मक प्रस्तुति दी। प्रमुख थे अधिवक्ता पप्पू पुरुषोत्तम, दीपक जैन, रतन जी, प्रकाश सुमन, डॉ मदन मोहन द्विवेदी डॉ विवेक सिन्हा,अशोक राज, रमेश कुमार बर्मन, मो. मंजूर एवं डॉ के एन सिन्हा स्वयं। वाद्य यंत्र पर थे अनूप क्षत्रिय, पप्पू शाहबादी,अजय कुमार,चंद्र मोहन ओझा, राजीव कुमार ओझा आदि। अन्य उपस्थित लोगों में थे अवकाश प्राप्त डीएसपी अविनाश कुमार शशि जी अनिल जी प्रदीप कुमार विनोद कुमार शिव नारायण राय हरेंद्र प्रसाद ओमप्रकाश श्रीवास्तव राजू कुमार यादव,  शशिकांत कुमार थे।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898 गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    1
    गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    user_Pankaj kumar Ayurved
    Pankaj kumar Ayurved
    Health and beauty shop आरा, भोजपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी 25 साल की एक बेटी से, घबरा गए क्या मोदी जी.. ✊🏻💯 #RuchikaSingh पर FIR और ट्रोल आर्मी का हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि हर उस GenZ आवाज़ पर हमला है जो सच बोलने की हिम्मत रखती है। आज दिल्ली विश्वविद्यालय के पास IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी और युवा कांग्रेस के साथियों ने इस डर, दमन और नफरत की राजनीति के खिलाफ मजबूती से आवाज़ बुलंद की। याद रखिए, GenZ डरने वाला नहीं है, GenZ लोकतंत्र की आवाज़ बनेगा..
    1
    विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी 
25 साल की एक बेटी से,
घबरा गए क्या मोदी जी.. ✊🏻💯
#RuchikaSingh पर FIR और ट्रोल आर्मी का हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि हर उस GenZ आवाज़ पर हमला है जो सच बोलने की हिम्मत रखती है।
आज दिल्ली विश्वविद्यालय के पास IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी और युवा कांग्रेस के साथियों ने इस डर, दमन और नफरत की राजनीति के खिलाफ मजबूती से आवाज़ बुलंद की।
याद रखिए,
GenZ डरने वाला नहीं है,
GenZ लोकतंत्र की आवाज़ बनेगा..
    user_विरेन्द्र मिश्रा
    विरेन्द्र मिश्रा
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • बांकीपुर उपचुनाव सम्पन्न जन सुराज अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ़ रजा़ खान से प्रेसवार्ता
    1
    बांकीपुर उपचुनाव सम्पन्न जन सुराज अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ़ रजा़ खान से प्रेसवार्ता
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    छपरा, सारण, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.