विनय वर्मा को UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 712वीं रैंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रथम आगमन पर गोरखपुर एयरपोर्ट से लेकर हाटा नेबुआ नौरंगिया होते हुए उनके घर तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कुशीनगर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नेबुआ नौरंगिया अच्छे लाल वर्मा के भतीजे एवं पूर्व ग्राम प्रधान सिंगहा छोटेलाल वर्मा के सुपुत्र विनय वर्मा को UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 712वीं रैंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आज प्रथम आगमन पर गोरखपुर एयरपोर्ट से लेकर गोरखपुर, पडरौना, हाटा होते हुए उनके घर तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पैतृक गाँव पहुँचने पर गाँव के लोगों, महिलाओं व युवाओं ने फूल-मालाओं के साथ हर्षोल्लास से उनका अभिनंदन किया।आपकी यह सफलता आपके अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है। उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों मंगलकामनाएँ।

- कुशीनगर बुद्ध बिहार नगरी1
- कुशीनगर | जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कसया पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बाराबंकी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2.505 किलोग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 11,040 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद साहनी (पश्चिमी चंपारण, बिहार) और राहुल कुमार (चतरा, झारखंड) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पूछताछ में बड़ा खुलासा: आरोपियों ने बताया कि वे अफीम खरीदकर उससे हेरोइन तैयार करते थे और फिर उसे महंगे दामों पर बेचते थे। दोनों आरोपी तैयार माल को बेचने के लिए कुशीनगर आए थे, जहां पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कानूनी कार्रवाई जारी: मामले में थाना कसया पर मु0अ0सं0 197/2026 के तहत धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।1
- Post by Neeraj Saha Journalist1
- 5 करोड़ की हेरोइन को पुलिस ने पकड़ा - पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्कर को भी किया गिरफ्तार - कसया पुलिस और एएनटीएफ बाराबंकी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई - 2.505 किलो अवैध हेरोइन बरामद - अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये - 11,040 रुपये नकद और 4 मोबाइल फोन भी जब्त - बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं दोनों आरोपी - अफीम से खुद बनाते थे हेरोइन - तस्कर ऊंचे दामों पर करते थे सप्लाई - NDPS एक्ट के तहत पुलिस ने केस किया दर्ज - पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी - पुलिस अब पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी बाइट - केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर।2
- कुशीनगर, 04 अप्रैल। प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा “स्कूल चलो अभियान 2026-27” का शुभारंभ आज वाराणसी स्थित कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कुशीनगर के विकास भवन सभागार में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विनय प्रकाश गोंड की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। सांसद विजय कुमार दुबे ने इस मौके पर सभी को संकल्प दिलाया कि जनपद का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बन गया। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में “स्कूल चलो अभियान 2026-27” के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वन्दिता श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० राम जियावन मौर्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- अफीम और हीरोइन 2.50 ग्राम के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्कर 1.विनोद साहनी पुत्र स्व0 खेदू साहनी निवासी गुदरा थाना मझौलिया जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) 2. राहुल कुमार पुत्र धनुकधारी दांगी निवासी गिद्धौर थाना गिद्धौर जनपद चतरा (झारखण्ड) को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से 2.505 कि0ग्रा0 अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड रुपये) व 11,040/- नगद रूपये बरामद किया गया । बरमदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कसया पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 8/21/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।1
- - घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल लाया गया - डॉक्टर की टीम ने बुजुर्ग को किया मृत घोषित - बुजुर्ग के चेहरे पर मारपीट के निशान - पैसों के लालच में बेटे और बहु पर मारपीट का आरोप - पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुटी - पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सनेरा मल्ल छपरा गांव की घटना।2