खबरें-●प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर संयंत्र स्थापना को बढ़ावा देने एवं उपभोक्ताओं को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 अप्रैल (बुधवार) को डीआरडीए भवन, प्रेक्षागृह, सहरसा परिसर में सोलर मेला सह लोन मेला का आयोजन 10 बजे से किया जाएगा। इसकी जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता सहरसा अमित कुमार और विद्युत कार्यपालक अभियंता सिमरी बख्तियारपुर अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत प्रदान करना तथा उन्हें स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत सोलर संयंत्र लगाने पर सरकार द्वारा एक किलोवाट पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को सोलर पैनल स्थापित करने हेतु बैंकों के माध्यम से लगभग 7 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर 2 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस ऋण की अदायगी शहरी क्षेत्रों में 4 से 5 वर्षों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 7 से 8 वर्षों में की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मेले में उपभोक्ताओं को सोलर संयंत्र की स्थापना, लागत, अनुदान, ऋण प्रक्रिया एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही, विभिन्न बैंकों एवं अधिकृत एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जिनसे उपभोक्ता ऋण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा मौके पर ही आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर सकेंगे। जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस सोलर मेला सह लोन मेला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योजना का लाभ उठाएं और स्वच्छ, सस्ती एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाएं।

- क्या कभी बिहार बदल सकता है? सीधा जवाब हां निकल सकता है। लेकिन करना होगा बहुत बदलाव।1
- Post by Ramsingh82355298901
- अक्षय तृतीया पर रामनगर महेश काली मंदिर परिसर में वर्षों से आ रही परंपरा के अनुसार 24 घंटे का अखंड रामधुन अष्टयाम कार्यक्रम शुरूआत आज दस बजे से हो गई है।1
- मधेपुरा सदर प्रखंड के तूरकाही, वार्ड संख्या 5 सोमवार को भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जब बजरंगबली मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। पूरा इलाका “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस पावन अवसर पर 501 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली। आरपीएम कॉलेज के समीप से पवित्र जल लेकर शुरू हुई यह यात्रा करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय कर मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और हर कदम पर भक्ति की गंगा बहती नजर आई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक विशाल धार्मिक उत्सव का रूप दे दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गई थी। यूथ फाउंडेशन के सदस्यों ने सेवा भाव का परिचय देते हुए यात्रा में शामिल लोगों के लिए जूस और पानी की व्यवस्था कर सराहनीय योगदान दिया। एक भक्त की अधूरी इच्छा से बना आस्था का धाम इस मंदिर की नींव एक सच्चे भक्त की श्रद्धा में छिपी है। स्थानीय भक्त कोको दास यहां एक छोटे से मंदिर में वर्षों तक बजरंगबली की पूजा करते रहे। उनकी और उनकी पत्नी की मृत्यु के बाद भी उनकी एक ही इच्छा अधूरी रह गई—इस स्थान पर बजरंगबली की भव्य प्रतिमा स्थापित हो। गांव और समाज के लोगों ने इस इच्छा को अपना संकल्प बना लिया। सामूहिक सहयोग और अटूट आस्था के बल पर यहां भव्य मंदिर और प्रतिमा का निर्माण कराया गया। आज उसी सपने को साकार करते हुए विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, समर्पण और सामूहिक एकता की जीवंत मिसाल बनकर उभरा, जिसने हर श्रद्धालु के हृदय को भावविभोर कर दिया। बाइट - जयप्रकाश पंडित, पुजारी बाइट - बानो मुखिया, स्थानीय आयोजक4
- पोखराम का लरका है वाड 7 मुसलीम टोला थाना मुरली गंज जिला मधेपुरा1
- aam tikla1
- इन्वेस्टिचर सेरेमनी में विकास वैभव का आह्वान: नौकरी नहीं, रोजगार देने वाला बनें छात्र1
- पाई वर्ल्ड और पाई किड्स प्ले स्कूल, फारबिसगंज में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी1