जालौन में प्रदीप कुमार आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन /वांछित राजबहादुर यादव गिरफ्तार /कोर्ट ने भेजा जेल* *भूमि विवाद और कथित प्रताड़ना के आरोपों के बाद पुलिस की कार्यवाही गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जेल* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला *जालौन में प्रदीप कुमार आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन /वांछित राजबहादुर यादव गिरफ्तार /कोर्ट ने भेजा जेल* *भूमि विवाद और कथित प्रताड़ना के आरोपों के बाद पुलिस की कार्यवाही गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जेल* जनपद जालौन सहावनाका मोहल्ले में 40 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र स्व श्री राम की आत्महत्या के मामले में कोतवाली जालौन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त राजबहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी को 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया बताया जा रहा है कि प्रदीप कुमार ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया था वीडियो में प्रदीप कुमार ने भूमि विवाद और कथित प्रताड़ना को लेकर कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने भी मामले में नामजद एवं आरोपित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की थी आप को बता दें मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली जालौन पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और वांछित अभियुक्त राजबहादुर यादव पुत्र स्व.सीताराम यादव उम्र 62 वर्ष निवासी मोहल्ला धुँवाताल जालौन को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्यवाही के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कार्यवाही माना जा रहा है गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें वीडियो के बाद गरमाया था मामला प्रदीप कुमार द्वारा आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो ने मामले को गंभीर बना दिया था वीडियो में लगाए गए आरोपों को लेकर परिवार की ओर से कार्यवाही की मांग उठी थी इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया आगे बढ़ाई फिलहाल राजबहादुर यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्यवाही पर सभी की निगाहें टिकी हैं बता दें मामले में आगे की जांच और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपों पर भी कार्यवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
जालौन में प्रदीप कुमार आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन /वांछित राजबहादुर यादव गिरफ्तार /कोर्ट ने भेजा जेल* *भूमि विवाद और कथित प्रताड़ना के आरोपों के बाद पुलिस की कार्यवाही गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जेल* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला *जालौन में प्रदीप कुमार आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन /वांछित राजबहादुर यादव गिरफ्तार /कोर्ट ने भेजा जेल* *भूमि विवाद और कथित प्रताड़ना के आरोपों के बाद पुलिस की कार्यवाही गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जेल* जनपद जालौन सहावनाका मोहल्ले में 40 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र स्व श्री राम की आत्महत्या के मामले में कोतवाली जालौन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त राजबहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी को 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया बताया जा रहा है कि प्रदीप कुमार ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया था वीडियो में प्रदीप कुमार ने भूमि विवाद और कथित प्रताड़ना को लेकर कुछ लोगों
पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों ने भी मामले में नामजद एवं आरोपित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की थी आप को बता दें मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली जालौन पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और वांछित अभियुक्त राजबहादुर यादव पुत्र स्व.सीताराम यादव उम्र 62 वर्ष निवासी मोहल्ला धुँवाताल जालौन को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्यवाही के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की अहम कार्यवाही माना जा रहा है गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें वीडियो के बाद गरमाया था मामला प्रदीप कुमार द्वारा आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो ने मामले को गंभीर बना दिया था वीडियो में लगाए गए आरोपों को लेकर परिवार की ओर से कार्यवाही की मांग उठी थी इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया आगे बढ़ाई फिलहाल राजबहादुर यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्यवाही पर सभी की निगाहें टिकी हैं बता दें मामले में आगे की जांच और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपों पर भी कार्यवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
- जालौन. चुर्खी रोड राधे कॉलोनी.. रोड से घर तक पानी ही पानी.. कैसे पहुंचे बच्चे स्कूल.. घर तक चलना पड़ता हैँ कीचड़ मे घुसकर.. एम्बुलेंस भी नहीं पहुँचती. अगर कोई गर्भवती महिला को हॉस्पिटल ले जाना चाहे तो पहले उसे चारपाई से रोड तक लाना पड़ेगा कब आएंगे राधे कॉलोनी वालों के अच्छे दिन यही सवाल सभी मुहल्ले वालों की जुबान पर है..... भीम राजावत पत्रकार1
- *पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा /एनपीएस के खिलाफ बुलंद की आवाज* *एडीएम और डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन बोले /कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन जरूरी* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा /एनपीएस के खिलाफ बुलंद की आवाज* *एडीएम और डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन बोले /कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन जरूरी* जनपद जालौन उरई पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने उरई शहर में तिरंगा यात्रा निकाली यात्रा एनआईसी कार्यालय से शुरू होकर जिला परिषद होते हुए अंबेडकर चौराहे पहुंची इस दौरान सैकड़ों कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की अंबेडकर चौराहे से कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी को भी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया आप को बता दें संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद लागू नई पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के हित में नहीं है एनपीएस के कारण कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है ऐसे में उनके भविष्य और वृद्धावस्था की आर्थिक सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए कर्मचारी नेताओं ने एनपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें सरकार को कर्मचारियों की इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह जिला मंत्री संतराम जिला कोषाध्यक्ष मनोज जिला संगठन मंत्री ह्रदेश कुमार जिला संप्रेक्षक प्रदीप कार्यवाहक अध्यक्ष किशन बाबू कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र दिनेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शशिप्रभा महिला मोर्चा मंत्री चंद्रकांती महिला मोर्चा उपमंत्री सुमन वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत उपमंत्री रामजी जिला मीडिया प्रभारी चरण सिंह जिला प्रवक्ता त्रिभुवन सिंह जिला प्रभारी रणवीर सिंह संयुक्त मंत्री राजू वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार और व्यवस्थापक कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे3
- जालौन में युवक को जान से मारने की धमकी का आरोप, ऑडियो वायरल उरई/जालौन। थाना रेढ़र क्षेत्र के ग्राम रूरा सिरसा निवासी देवेंद्र कुमार प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक जालौन को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। इसी मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर धमकी देने की बातचीत सामने आने का दावा किया जा रहा है। शिकायती पत्र के मुताबिक देवेंद्र कुमार वर्ष 2006 से रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि रविन्द्र उर्फ गुड्डू, राजा, शुभम कल्याण सिंह व अमित समेत कुछ लोगों द्वारा उन्हें रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मोबाइल फोन के माध्यम से भी धमकी दी गई तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई। देवेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। वायरल ऑडियो की सत्यता और उसमें मौजूद आवाजों की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।2
- प्रदीप आत्महत्या कांड के चार दिन बाद राज बहादुर यादव की गिरफ्तारी विधायक के आश्वासन पर हुई कार्यवाही1
- जालौन जिले के जालौन कोतवाली पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी और एक घर टूटने से बचाया नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज पुलिस ने प्रदीप शाक्यवार मामले में आरोपी राजबहादुर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है साथ ही परिवार परामर्श केंद्र की सूझबूझ से एक परिवार बिखरने से बच गया है1
- नोडल अधिकारी ने स्कूलों में परखी निपुण भारत मिशन की हकीकत उरई,जालौन। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से जनपद की नोडल अधिकारी श्वेता किरण ने गुरुवार को डकोर ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने निपुण और नॉन निपुण विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और निपुण भारत मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की स्थिति परखी। उनके साथ जिला समन्वयक निपुण भारत मिशन प्रवीण कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण दीपेश कुमार सिंह और एआरपी मोहित गुप्ता मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय मौखरी और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कुठौंदा का निरीक्षण किया। इस दौरान निपुण प्लस एप के माध्यम से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया। उन्होंने शिक्षक डायरी और कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया। संदर्शिका के ट्रैकर की स्थिति भी देखी और शिक्षकों से उसके उपयोग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालयों में नवीन निपुण लक्ष्यों के विस्तारीकरण से संबंधित पोस्टर लगाए जाने की स्थिति देखी। इसके साथ ही शिक्षक और छात्र उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और कक्षा शिक्षण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने डकोर ब्लॉक में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों से प्रशिक्षण की गतिविधियों और उसके उपयोग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को प्रशिक्षण में बताई जा रही गतिविधियों को विद्यालयों में प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी के साथ विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और एसआरजी मौजूद रहे। बैठक में विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने और विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार को लेकर चर्चा की गई।1
- जालौन. चुर्खी रोड राधे कॉलोनी.. रोड से घर तक पानी ही पानी.. कैसे पहुंचे बच्चे स्कूल.. घर तक चलना पड़ता हैँ कीचड़ मे घुसकर.. एम्बुलेंस भी नहीं पहुँचती. अगर कोई गर्भवती महिला को हॉस्पिटल ले जाना चाहे तो पहले उसे चारपाई से रोड तक लाना पड़ेगा कब आएंगे राधे कॉलोनी वालों के अच्छे दिन यही सवाल सभी मुहल्ले वालों की जुबान पर है..... भीम राजावत पत्रकार1
- प्रताड़ना के चलते फांसी मामले में वांछित राजबहादुर यादव गिरफ्तार दो दशक में करोड़ों की संपत्ति जुटाने का आरोप, मकान के सौदे और दो लाख रुपये के लेनदेन से जुड़ा मामला जालौन। थाना कोतवाली जालौन क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी प्रदीप कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी राजबहादुर यादव पुत्र स्वर्गीय सीताराम यादव, उम्र करीब 62 वर्ष, निवासी मोहल्ला धुँवाताल जालौन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गंभीर धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा भी शामिल है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मकान के सौदे और रुपये के विवाद से जुड़ा मामला मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार प्रदीप कुमार का सात माह का बेटा धीरज काफी समय से बीमार चल रहा था और उसका इलाज कराया जा रहा था। परिजनों के अनुसार बेटे के इलाज के लिए प्रदीप ने मोहल्ला धुँवाताल निवासी राजबहादुर यादव से करीब दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में मकान का सौदा किए जाने की बात सामने आई थी। प्रदीप की पत्नी शीला देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उधार ली गई रकम में से करीब डेढ़ लाख रुपये वापस किए जा चुके थे, इसके बावजूद मकान वापस नहीं किया गया। बाद में राजबहादुर यादव द्वारा करीब छह लाख रुपये में मकान लेने की बात कहे जाने का भी आरोप लगाया गया। परिजनों का आरोप है कि राजबहादुर यादव, उनके भाई और दस्तावेज लेखक माताप्रसाद ने आपसी सांठगांठ कर मकान को राजबहादुर के भाई के नाम कर दिया और रुपये के चेक के माध्यम से लेनदेन किए जाने की बात कही गई। 14 अगस्त को रुपये मांगने पर जातिसूचक गाली देने का आरोप परिजनों के मुताबिक प्रदीप ने बकाया रकम की मांग की थी। आरोप है कि 14 अगस्त को रुपये मांगने पर उसके साथ जातिसूचक गालियां दी गईं और उसे वहां से भगा दिया गया। इसके बाद प्रदीप मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। परिजनों के अनुसार शनिवार रात प्रदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में सामने आएंगे कई अहम सवाल प्रकरण में अब राजबहादुर यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच और तेज होने की उम्मीद है। पुलिस के सामने मकान के कथित सौदे, रुपये के लेनदेन, दस्तावेज तैयार कराने और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच अहम होगी। मृतक की पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों में यह भी कहा गया है कि राजबहादुर मूल रूप से जालौन के निवासी नहीं हैं, बल्कि कानपुर देहात में रहते थे और कुछ समय पहले रिश्तेदारी के चलते जालौन आए थे। स्थानीय लोगों के हवाले से खबर में यह आरोप भी सामने आया है कि पिछले करीब दो दशकों में उन्होंने बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है। हालांकि इन संपत्तियों और उनकी आय के स्रोतों की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। करोड़ों की संपत्ति के आरोपों की भी उठी चर्चा मामले के बीच राजबहादुर यादव पर पिछले दो दशकों में करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप भी चर्चा में हैं। यदि पुलिस अथवा संबंधित जांच एजेंसी द्वारा उनकी चल-अचल संपत्तियों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाती है तो संपत्ति अर्जित करने के स्रोतों तथा संबंधित दस्तावेजों की स्थिति सामने आ सकती है। हालांकि संपत्तियों की वास्तविक कीमत, स्वामित्व और आय के स्रोतों से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा थाना कोतवाली जालौन में दर्ज मु0अ0सं0 182/2026 में पुलिस ने धारा 108, 316(2), 318(4), 352, 351(2) बीएनएस तथा धारा 3(2)(va) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार वांछित अभियुक्त राजबहादुर यादव को 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि मकान के कथित सौदे, रुपये के लेनदेन और मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में कौन-कौन से तथ्य सामने आते हैं।1