उटंगन नदी में घटा जलस्तर, किसानों ने ली राहत की सांस एक फीट पानी कम होने के बावजूद टोड़ा और नागर घाट के रपटा पुलों पर जलभराव से आवागमन बाधित फतेहाबाद : उटंगन नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर में बुधवार को करीब एक फीट की गिरावट दर्ज होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि नदी का पानी अभी भी टोड़ा घाट और नागर घाट पर बने रपटा पुलों के ऊपर से बह रहा है। इससे दोनों मार्गों पर आवागमन बाधित बना हुआ है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए पिनाहट होते हुए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से उटंगन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई थी। नदी का पानी खेतों की ओर पहुंचने से फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई थी। बुधवार को जलस्तर में करीब एक फीट की कमी आने के बाद किसानों ने कुछ राहत महसूस की है। हालांकि खेतों में पानी भरा होने से फसलों पर संकट अभी टला नहीं है। टोड़ा घाट और नागर घाट के रपटा पुलों पर पानी होने के कारण स्थानीय लोगों का सीधा संपर्क प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी कम होने के बावजूद पुलों पर आवागमन शुरू होने की स्थिति नहीं बनी है। बाइक और अन्य छोटे वाहनों को भी पानी के बीच से निकालना जोखिम भरा है। ऐसे में लोग पिनाहट होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलस्तर पर लगातार नजर रखने और पानी कम होते ही रपटा पुलों की स्थिति का निरीक्षण कराने की मांग की है।
उटंगन नदी में घटा जलस्तर, किसानों ने ली राहत की सांस एक फीट पानी कम होने के बावजूद टोड़ा और नागर घाट के रपटा पुलों पर जलभराव से आवागमन बाधित फतेहाबाद : उटंगन नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर में बुधवार को करीब एक फीट की गिरावट दर्ज होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि नदी का पानी अभी भी टोड़ा घाट और नागर घाट पर बने रपटा पुलों के ऊपर से बह रहा है। इससे दोनों मार्गों पर आवागमन बाधित बना हुआ है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए पिनाहट होते हुए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से उटंगन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई थी। नदी का पानी खेतों की ओर पहुंचने से फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई थी। बुधवार को जलस्तर में करीब एक फीट की कमी आने के बाद किसानों ने कुछ राहत महसूस की है। हालांकि खेतों में पानी भरा होने से फसलों पर संकट अभी टला नहीं है। टोड़ा घाट और नागर घाट के रपटा पुलों पर पानी होने के कारण स्थानीय लोगों का सीधा संपर्क प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी कम होने के बावजूद पुलों पर आवागमन शुरू होने की स्थिति नहीं बनी है। बाइक और अन्य छोटे वाहनों को भी पानी के बीच से निकालना जोखिम भरा है। ऐसे में लोग पिनाहट होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलस्तर पर लगातार नजर रखने और पानी कम होते ही रपटा पुलों की स्थिति का निरीक्षण कराने की मांग की है।
- फतेहाबाद कंस मेला के सफल आयोजन पर सहयोगियों का हुआ सम्मान, कमेटी ने जताया आभार कंस मेला के सफल आयोजन पर सहयोगियों का हुआ सम्मान, कमेटी ने जताया आभार फतेहाबाद। ऐतिहासिक श्री कंस मेला के सफल एवं भव्य आयोजन के उपरांत मंगलवार को समापन दिवस पर फतेहाबाद सब्जी मंडी चौराहे पर सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों, पत्रकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को श्री कंस मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राम सकल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया तथा आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया फतेहाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या रवि प्रकाश शल्या राजेश कुशवाहा आनंद गुप्ता शिरकत की। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया। अतिथियों ने ऐतिहासिक कंस मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी एवं क्षेत्रवासियों की सराहना की और आयोजन में योगदान देने वाले सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया। पत्रकारों का भी किया सम्मान समारोह में पत्रकार बंधुओं को भी मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि मेले की विभिन्न गतिविधियों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पत्रकारों ने अपने समाचारों के माध्यम से मेले की भव्यता और आयोजनों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। क्षेत्रवासियों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री कंस मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि फतेहाबाद की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। मेले को सफल बनाने में क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों का अभूतपूर्व सहयोग मिला। इसी सामूहिक सहयोग और सहभागिता के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कमेटी ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उत्साह और सहयोग के साथ लोगों ने मेले को सफल बनाया, वह सराहनीय है। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की गई। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता, पत्रकार, मेला कमेटी के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री कंस मेला कमेटी फतेहाबाद के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, अंकित गुप्ता, सचिन गुप्ता, आकाश मैरोठिया, संजय गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, डॉ. गणेश बघेल, कुलदीप वर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों ने मेले की सफलता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।3
- पद से इस्तीफा, पार्टी से नहीं: जनता के हक की लड़ाई जारी रखेंगे मोहम्मद जावेद अली [शहर का नाम]: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्व महानगर महासचिव मोहम्मद जावेद अली ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत अपने वर्तमान संगठनात्मक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका यह इस्तीफा केवल महानगर महासचिव के पद से है, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से नहीं। वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में बने रहेंगे और मजलिस के परचम तले जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे। इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी करते हुए मोहम्मद जावेद अली ने कहा, "पद अस्थायी होते हैं, लेकिन जनता की सेवा और पार्टी के प्रति निष्ठा स्थायी है। हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के दबे-कुचले और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनना है। आने वाले समय में पार्टी को और अधिक मजबूती देने के लिए हम सभी कार्यकर्ता एक नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे।" उन्होंने आगामी रणनीति को साझा करते हुए आगे कहा, "अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर जमीनी स्तर पर काम को और तेज करें। AIMIM के जिला स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात कड़ी मेहनत करेंगे। हम सीधे जनता के बीच जाएंगे, उनके सुख-दुख के भागीदार बनेंगे और जनता के हर छोटे-बड़े मसले व जनसमस्याओं को हल करने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेंगे।" मोहम्मद जावेद अली ने पार्टी के नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और जनता का भरोसा जीतना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भवदीय, मोहम्मद जावेद अली (पूर्व महानगर महासचिव, AIMIM) पद से इस्तीफ़ा दिया है पार्टी से नहीं मोहम्मद जावेद अली पूर्व महा नगर महा सचिव AIMIM फिरोजाबाद1
- Post by Anmol Kumar1
- राजाखेड़ा में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान, 24,763 में से 20,127 मतदाताओं ने किया मतदान, 81.28% वोटिंग, सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, 14 सितंबर को होगी मतगणना 35 वार्डों में 100 प्रत्याशी मैदान में, कई जगह भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर तो कई वार्डों में निर्दलीयों ने बनाया मुकाबला रोचक, सबसे ज्यादा वार्ड 34 में 93.79% तो सबसे कम वार्ड 9 में 63.62% मतदान* राजाखेड़ा शहरी निकाय चुनाव 2026 की मतदान प्रक्रिया आज शाम 6:00 बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। पूरे दिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली। रिटर्निंग अधिकारी सुशीला मीणा* ने बताया कि राजाखेड़ा के कुल 24,763 मतदाताओं में से 20,127 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।कुल मतदान प्रतिशत 81.28% रहा, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाता है। 35 वार्डों में 100 प्रत्याशी मैदान में थे। कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रही, वहीं कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को बेहद रोचक और त्रिकोणीय बना दिया। सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान सबसे ज्यादा मतदान वार्ड नंबर 34 में - 93.79% सबसे कम मतदान वार्ड नंबर 9 में - 63.62% मतदान खत्म होने के बाद सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस और अर्धसैनिक बलों का पहरा लगा दिया गया है। अब सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है, जिसका फैसला 14 सितंबर को मतगणना के दिन होगा। राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह के नेतृत्वमें चाक ,चौबंद व्यवस्थाओं ने कहीं भी किसी अप्रिय घटना को नहीं होने दिया और मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया राजाखेड़ा में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान, 24,763 में से 20,127 मतदाताओं ने किया मतदान, 81.28% वोटिंग, सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, 14 सितंबर को होगी मतगणना 35 वार्डों में 100 प्रत्याशी मैदान में, कई जगह भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर तो कई वार्डों में निर्दलीयों ने बनाया मुकाबला रोचक, सबसे ज्यादा वार्ड 34 में 93.79% तो सबसे कम वार्ड 9 में 63.62% मतदान* राजाखेड़ा शहरी निकाय चुनाव 2026 की मतदान प्रक्रिया आज शाम 6:00 बजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। पूरे दिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली। रिटर्निंग अधिकारी सुशीला मीणा* ने बताया कि राजाखेड़ा के कुल 24,763 मतदाताओं में से 20,127 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।कुल मतदान प्रतिशत 81.28% रहा, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाता है। 35 वार्डों में 100 प्रत्याशी मैदान में थे। कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रही, वहीं कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को बेहद रोचक और त्रिकोणीय बना दिया। सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान सबसे ज्यादा मतदान वार्ड नंबर 34 में - 93.79% सबसे कम मतदान वार्ड नंबर 9 में - 63.62% मतदान खत्म होने के बाद सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस और अर्धसैनिक बलों का पहरा लगा दिया गया है। अब सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है, जिसका फैसला 14 सितंबर को मतगणना के दिन होगा। राजाखेड़ा थाना अधिकारी वीर सिंह के नेतृत्वमें चाक ,चौबंद व्यवस्थाओं ने कहीं भी किसी अप्रिय घटना को नहीं होने दिया और मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया1
- समस्याओं का ज्ञापन देने गए कांग्रेसियों और एसडीएम के बीच हुई तीखी नोक झोक शिकोहाबाद मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एसडीएम के बीच हुई तीखी नोक-झोंक कई जगह जलभराव सहित अन्य फ़िरोज़ाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष राम निवास यादव के नेतृत्व में नगर में जलभराव सहित कई समस्याओ को लेकर पद यात्रा निकाली और तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने गए एसडीएम किसी अन्य कार्य में व्यस्त होने के कारण नहीं आये तो कांग्रेस कार्यकर्त्ता धरने पऱ बैठ गए और जमकर नारेवाजी करने लगे कांग्रेस कार्यकर्त्ता धूप में बैठ गए और नारेवाजी करने लगे जानकारी मिलते एसडीएम राजेश शुक्ला मौके पऱ पहुंचे और ज्ञापन कई मांग करने लगे कांग्रेस कार्यकर्त्ता बैठ जाने की एसडीएम से कहने लगे इस पऱ एसडीएम कांग्रेस कार्यकर्ताओ पऱ भड़क गए और दोनों तरफ से जमकर तक़रार हुई एसडीएम ने पुलिस फ़ोर्स बुलाने का निर्देश दिया थानाध्यक्ष शिकोहाबाद अनुज कुमार राना मौके पऱ पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओ से छाव में बैठने की अपील की धूप से हटने का आग्रह किया कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हटने से इनकार कर दिया तो थानाध्यक्ष ने एसडीएम शिकोहाबाद से वार्ता की और नायब तहसीलदार को मौके पऱ लाकर बैठकर फिर खड़े होकर ज्ञापन दिला मामला शांति करा दिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव पूरे घटना क्रम से काफ़ी नाराज दिखे और अधिकारी की मानसिकता पऱ कड़ी नाराजगी व्यक्त की कहा अधिकारी हमारी जन समस्याओ पऱ ध्यान नहीं देता तो ऐसे अधिकारी से क्या फायदा बाइट राम निवास यादव जिलाध्यक्ष कांग्रेस | Updated News-09/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- aaj ke Shri Banke Bihari Maharaj ke darshan Pyare Pyare Jay Jay Radhe Jay Jay Shyam Jay Jay Shri Vrindavan Dham Jay bolo tab Radheshyam1
- Post by Anmol Kumar1
- राजाखेड़ा में वार्ड पार्षद उम्मीदवारों ने की जनता से अपील ज्यादा से ज्यादा करें मतदान लोकतंत्र होगा मजबूत, मतदान पर्व को खुशी के साथ सभी लोग ज्यादा से ज्यादा मत डाल कर इसको सफल बनाएं सुनिए वार्ड पार्षद उम्मीदवारों ने क्या कहा राजाखेड़ा में वार्ड पार्षद उम्मीदवारों ने की जनता से अपील ज्यादा से ज्यादा करें मतदान लोकतंत्र होगा मजबूत, मतदान पर्व को खुशी के साथ सभी लोग ज्यादा से ज्यादा मत डाल कर इसको सफल बनाएं सुनिए वार्ड पार्षद उम्मीदवारों ने क्या कहा1
- फ़िरोज़ाबाद मे पार्षदों ने 20 सूत्रीय मांगो को लेकर नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन फिरोजाबाद। नगर निगम के पार्षदों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर नगर आयुक्त को 20 सूत्रीय सामूहिक ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने मांगों के जल्द निस्तारण की मांग करते हुए कहा कि वार्डों से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन में पार्षदों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, कार्यकारिणी की बैठक हर माह और बोर्ड बैठक प्रत्येक दो माह में कराने की मांग की गई। वार्डों में सफाई कर्मचारियों की कमी दूर करने, पार्षद निधि व लैपटॉप उपलब्ध कराने तथा विकास कार्यों से पहले पार्षद को नक्शा और एस्टीमेट उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। इसके अलावा सरकारी निधि के खर्च में पारदर्शिता, एन-कैप कार्यों की निगरानी, लिपिकों के पटल परिवर्तन और छोटे निर्माण कार्यों के लिए पुरानी निर्माण टीम को सक्रिय करने की मांग की गई। Updated News-09/सितम्बर/26/ AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1