*गांधी मंडी में उमड़ा आस्था का सैलाब; रानी किन्नर ने कराया खाटू श्याम और मां भगवती का भव्य जागरण* *गांधी मंडी में उमड़ा आस्था का सैलाब; रानी किन्नर ने कराया खाटू श्याम और मां भगवती का भव्य जागरण* अनूपशहर: छोटी काशी के नाम से विख्यात अनूपशहर की गांधी मंडी में बृहस्पतिवार देर रात भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मौका था श्री खाटू श्याम भजन संध्या एवं मां भगवती के विशाल जगराते का। हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस पूरे कार्यक्रम की मुख्य आयोजक रानी किन्नर रहीं, जिन्होंने श्रद्धाभाव के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया। *वृंदावन और मुरादाबाद के कलाकारों ने बांधा समां* कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ हुई। श्री धाम वृंदावन से पधारे गोविंद कृष्ण महाराज ने जब राधा रानी के भजन सुनाए, तो पंडाल में मौजूद श्रोता भाव-विभोर हो गए। मुरादाबाद से आईं सुप्रसिद्ध गायिका अन्नु पगली ने बाबा श्याम और मां भगवती के भजनों पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, जहांगीराबाद के जीतू वर्मा ने बाबा की महिमा का गुणगान कर देर रात तक समां बांधे रखा। *मनमोहक झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र* बुलंदशहर के ललित कृष्ण झांकी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत की गई सजीव झांकियां इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। राधा-कृष्ण की रासलीला, शिव-पार्वती प्रसंग और मां काली के रौद्र रूप की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की रूपरेखा श्री श्याम दीवाना छवि सिंगर एंड पार्टी द्वारा तैयार की गई, जबकि मंच का सफल संचालन हिरदेश गुप्ता ने अपनी विशेष शैली में किया। *बाहर के कारीगरों ने सजाया बाबा का दरबार* भजन संध्या के लिए गांधी मंडी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बाबा श्याम का भव्य दरबार तैयार करने के लिए विशेष रूप से बाहर से कारीगर बुलाए गए थे। फूलों और लाइटों की सजावट इतनी भव्य थी कि श्रद्धालु टकटकी लगाए देखते रहे। *आज दोपहर होगा विशाल भंडारा* शहर वाली देवी जी के पुजारी चंचल शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस आयोजन को सफल बनाने में अवधेश खलीफा, विकास खलीफा, पिंटू गोयल (इलेक्ट्रॉनिक्स), पीयूष गोयल, अशोक वार्ष्णेय, पूजा गोयल, अवधेश कटारिया और भूरा शर्मा का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति ने बताया कि जागरण के समापन के बाद आज दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। देखिए अनूपशहर से दीपक अग्रवाल की खास रिपोर्ट

- Post by राष्ट्रीय स्वयं सेवक1
- Post by Rtn.1 News1
- Post by सनव्वर सिद्दीकी1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- Post by Al hikma pharmacy1
- Post by Sadhna news mp.Cg.rj.Naajim1
- Post by Al hikma pharmacy1
- *लोनी बॉर्डर पुलिस ने 234 नकली नोट के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार* *गाजियाबाद लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा 234 नकली नोटों के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया,सप्लायर की तलाश जारी,कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 234 नकली नोट और घटना में इस्तेमाल कि गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।* *पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम सुबोध कुमार निवासी नेब सराय दिल्ली उम्र करीब 46 वर्ष रोहित निवासी नेब सराय दिल्ली उम्र करीब 26 वर्ष और मुन्ना उर्फ हरीश निवासी सलारपुर सेक्टर-39 नोएडा उम्र 30 वर्ष बताया। पुलिस टीम द्वारा जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की होगी गिरफ्तारी।* *देखिए गाज़ियाबाद से संपादक राजू सैफ़ी यह खास रिपोर्ट* *बाईट-ज्ञान प्रकाश राय एसीपी अंकुर विहार*1
- आगरा जिले के भंडार में शामिल हो जाए1