Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
Tulla tulsi
गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
More news from झारखंड and nearby areas
- भारत की जनगणना -2027 की प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उपायुक्त ने किया शुभारंभ। भारत की जनगणना -2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना(HLD) कार्य के सफल संचालन हेतु जिला एवं चार्ज स्टार की जनगणना पदाधिकारी तथा तकनीकी सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिला उपयुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर अपर उपायुक्त श्री जयबर्धन कुमार ,उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेंद्र उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी सरायकेला सतेंद्र महतो ,कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार दास राज्य स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण गजेंद्र गुप्ता , उपनिदेशक जिला समन्वयक अर्जुन राम समेत जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना आयोजन के उद्देश्य ,पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के लिए सामान्य दिशा निर्देश , जनगणना अधिनियम से संबंधित प्रावधान , प्रमुख अवधारणाएं एवं परिभाषाएं , मकानों की नंबरिंग की प्रक्रिया, नगरीय क्षेत्र में मानचित्र (मैप) तैयार करने की विधि, जनगणना मकान संख्या निर्धारित तथा अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई सहित अन्य आवश्यक बिंदु की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही ग्रामीण एवं नगरीक क्षेत्रों में कार्य निष्पादन के दौरान संभावित समस्याओं उनके समाधान तथा डिजिटल एप्लीकेशन के माध्यम से डेटा संग्रहण की प्रक्रिया के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों क्यों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि इस बार भारत की जनगणना 2027 को डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा। जिससे डेटा संकलन की प्रक्रिया अधिक तेज प्रदर्शनी एवं सटीक होगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 13, 14 एवं 15 मार्च 2026 तक जिला सभागार में आयोजित किया गया जा रहा है। जिसमें लगभग 80 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं ।इसमें जिला एवं चार्ज स्टार के जनगणना पदाधिकारी तथा तकनीकी सहायक शामिल है । इस अवसर पर उपयुक्त श्री नीतीश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में उपस्थित जनगणना पदाधिकारी एवं तकनीकी सहायकों को संबंधित करते हुए निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में कार्य के दौरान आमजन के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखें तथा सभी निर्धारित प्रावधानों एवं दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए ,अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें।3
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि नगर पंचायत सरायकेला कार्य पालक पदाधिकारी के आदेशानुसार सरायकेला सभी वार्ड पर चापानल की जांच चल रही है मरम्मत कार्य हेतु, नगर पंचायत के कर्मी द्वारा 1 नंबर वार्ड से लेकर 11 नंबर वार्ड तक घुम कर चापानल जांच किया जा रहा है ताकि गर्मी के पहले मरम्मत हो जाने पर आम जनता को पानी के लिए इधर-उधर जाना ना पड़े। कुछ दिन पहले उपायुक्त महोदय द्वारा एक आदर्श पारित किया गया था की गर्मी के पहले सभी नल एवं चापानल को दुरुस्त करें ताकि गर्मी में आम जनता को कोई परेशानी न हो ।1
- चूना भट्ठा के निकट मुख्य मार्ग स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक बैटरी दुकान पर दो बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सनसनी शनिवार 14 मार्च दोपहर करीब 1:45 बजे के आसपास चूना भट्ठा मुख्य सड़क स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक बैटरी दुकान पर दो बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना के वक्त दुकान पर रवि नामक युवक बैठा था, जिस पर अपराधियों ने निशाना साधते हुए करीब 4 राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस हमले में रवि बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चार खोखे बरामद किए हैं, जिनमें से एक खोखा दुकान के अंदर से मिला है। दुकानदार संजय कुमार के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर टू निवासी ऋषि नामक युवक ने बीती रात फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद की जड़ 19 दिसंबर को इनवर्टर बनाने को लेकर हुआ झगड़ा है। इसी विवाद में 9 मार्च को हरिओम नगर में ऋषि, और अमन ने संजय कुमार के पुत्र पर हमला किया था,जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी।1
- *देश के अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी!* 🌾💰 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज गुवाहाटी से PM-Kisan योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। ₹18,640 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से 9.32 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह कदम किसानों को आर्थिक मजबूती देने और आत्मनिर्भर कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल है। #PMKisan #AatmaNirbharKrishi1
- Sundargarh, March 13: In a major anti-corruption action, the Odisha Vigilance Department arrested an Assistant Sub-Inspector (ASI) of Badagaon Police Station in Sundargarh district for allegedly accepting a bribe of ₹25,000 from a hotel owner. According to an official press release, the accused ASI, identified as Arupa Nanda Das, was caught by vigilance officials for demanding and accepting the bribe from a dhaba owner. The bribe was allegedly taken to help the hotel owner in a case and allow him to run his business smoothly. Following the trap, vigilance officials conducted searches at multiple locations linked to the accused, including his government quarters at Badagaon, another government quarter at the Reserve Police Line in Bhubaneswar, his office room, and his native house at Haripur under Athgarh police station in Cuttack district. During the searches, vigilance officials recovered and seized cash amounting to ₹3,31,316 from the government quarters at Bhubaneswar and Badagaon. In addition to the cash, foreign currencies from Vietnam and Nepal were also seized. Officials also revealed that the accused officer had visited Vietnam in May last year. The seized foreign currencies are believed to be linked to that trip. In this connection, Odisha Vigilance has registered a case at Rourkela Vigilance Police Station (Case No. 1 dated March 12, 2026) under Section 7 of the Prevention of Corruption (Amendment) Act, 2018. The accused ASI has been forwarded to the court, and further investigation into the matter is currently underway.1
- my Aditya mahato1
- रामगढ़ + आज मेरा न्यू खोरठा गाना का हुआ शूटिंग गाना का बोल है तोर मैया के सरकारी दामाद चाही गे #khortha_vlogs_gola1
- मनोहरपुर / Jyotish Mahali : पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत डिम्बुली गांव की लगभग 110.53 एकड़ आदिवासी जमीन को मूल रैयतों को वापस दिलाने की मांग को लेकर भारत आदिवासी पार्टी ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव एवं विभागीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा है. पार्टी का आरोप है कि उद्योग स्थापना के नाम पर ली गई जमीन पर आज तक कोई उद्योग स्थापित नहीं किया गया, जबकि जमीन वर्षों पहले कंपनी को हस्तांतरित कर दी गई थी. भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील बरला के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि मेसर्स V.S. Dempo & Co. Pvt. Ltd. ने झारखंड सरकार के साथ समझौता कर मनोहरपुर अंचल के डिम्बुली हल्का नंबर–07, थाना संख्या–86 क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से किसानों की जमीन खरीदी थी. बताया गया कि वर्ष 2005 में झारखंड सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत इस परियोजना को स्थापित करने की योजना बनाई गई थी. ज्ञापन के अनुसार, उद्योग स्थापना के लिए CNT Act की धारा 49 के तहत तत्कालीन उपायुक्त, पश्चिम सिंहभूम द्वारा कई मामलों में आदेश पारित कर किसानों की 110.53 एकड़ कृषि योग्य भूमि कंपनी को उद्योग स्थापना के उद्देश्य से हस्तांतरित की गई थी। इसके लिए वर्ष 2007 और 2008 में विभिन्न टीओआर/मामलों में अनुमति भी दी गई थी. लेकिन ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जमीन हस्तांतरण के लगभग दो दशक बाद भी कंपनी द्वारा किसी प्रकार का उद्योग स्थापित नहीं किया गया. जबकि उपायुक्त द्वारा पारित आदेश में स्पष्ट उल्लेख था कि उद्योग इकाई को अधिकतम पांच वर्षों के भीतर स्थापित करना अनिवार्य होगा. यदि निर्धारित समय में उद्योग स्थापित नहीं किया जाता है या जमीन का गैर-औद्योगिक उपयोग होता है, तो दी गई अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी और जमीन मूल रैयतों को वापस की जाएगी. पार्टी का कहना है कि वर्तमान स्थिति में वर्ष 2026 तक भी उक्त भूमि पर कोई उद्योग स्थापित नहीं हुआ है, जबकि ग्रामीण आज भी उस जमीन पर खेती कर रहे हैं. इसके बावजूद भूमि का स्वामित्व कंपनी के नाम पर दर्ज है. इस कारण स्थानीय रैयतों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि जमीन वापसी के लिए पहले भी कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई है. इस संबंध में 08 अक्टूबर 2022 को मनोहरपुर अंचल अधिकारी के माध्यम से उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम को आवेदन दिया गया था, वहीं 22 मार्च 2023 को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव और 21 जुलाई 2023 को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव को भी आवेदन सौंपा गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. भारत आदिवासी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की है कि CNT Act और भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन अधिनियम 2013 के प्रावधानों के तहत मामले की जांच कर 110.53 एकड़ जमीन मूल आदिवासी रैयतों को वापस कराई जाए. साथ ही भूमि वापसी की प्रक्रिया में पारदर्शिता और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. ज्ञापन में पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील बरला, जिला सचिव शांतिलाल कच्छप, जिला कोषाध्यक्ष बालदेव टुडू सहित डिम्बुली गांव के कई रैयतों सहदेव नायक, सुखराम मुंडारी, अनंत कुमार नायक, लिनुस मुंडारी, दिलीप नायक, मंगल मुंडारी, शंकर मुंडारी आदि के हस्ताक्षर भी शामिल हैं. पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जमीन वापसी की दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हुई तो स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन तेज किया जाएगा.1