logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डॉक्टर धर्मवीर प्रजापति मंत्री उत्तर प्रदेश ने शिवपुरी में समाज बंधुओ को संबोधित किया निकलो बाहर मकानों से और देखो और सीखो राजनीति करना

3 hrs ago
user_Vinod Kumar Prajapati
Vinod Kumar Prajapati
करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

डॉक्टर धर्मवीर प्रजापति मंत्री उत्तर प्रदेश ने शिवपुरी में समाज बंधुओ को संबोधित किया निकलो बाहर मकानों से और देखो और सीखो राजनीति करना

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | धमाकेदार खुलासा 🚨 करंट और धमाकों से मछलियों का नरसंहार: लालपुर का वीयर तालाब बना मौत का जाल, गांव पर मंडरा रहा बड़ा खतरा करैरा (जनपद पंचायत क्षेत्र) से विशेष रिपोर्ट करैरा के लालपुर गांव से एक सनसनीखेज और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां वीयर तालाब में खुलेआम मौत का खेल खेला जा रहा है। अवैध तरीके से करंट और विस्फोटकों का इस्तेमाल कर हजारों मछलियों को बेरहमी से मारा जा रहा है। यह खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधि अब सिर्फ मछलियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे गांव के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। तालाब का पानी जहरीला हो गया है, चारों ओर सड़ांध और बदबू फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक— स्थानीय ग्रामीण दहशत में हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन अब तक चुप्पी साधे हुए है। सबसे बड़ा खतरा—करंट का जाल! मछलियों को मारने के लिए पानी में करंट छोड़ा जा रहा है। जरा सी चूक किसी इंसान, पशु या पक्षी की जान ले सकती है। यानी यह सिर्फ अवैध शिकार नहीं, बल्कि खुलेआम मौत को दावत देने जैसा है। पर्यावरण पर बड़ा हमला विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के अवैध तरीकों से न सिर्फ जलजीव खत्म होते हैं, बल्कि पूरा इकोसिस्टम बर्बाद हो सकता है। आने वाले समय में इसका सीधा असर इंसानी जीवन पर भी पड़ेगा। गांव का सवाल—कब जागेगा प्रशासन? ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका साफ कहना है—अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और भयावह हो सकते हैं। 👉 क्या जिम्मेदार अधिकारी लेंगे एक्शन? 👉 या यूं ही चलता रहेगा मौत का ये खेल? बनी रहिए रिपोर्टर हेमंत भार्गव] के साथ—हर बड़ी छोटी खबर, सबसे पहले!
    4
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | धमाकेदार खुलासा 🚨
करंट और धमाकों से मछलियों का नरसंहार: लालपुर का वीयर तालाब बना मौत का जाल, गांव पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
करैरा (जनपद पंचायत क्षेत्र) से विशेष रिपोर्ट
करैरा के लालपुर गांव से एक सनसनीखेज और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां वीयर तालाब में खुलेआम मौत का खेल खेला जा रहा है। अवैध तरीके से करंट और विस्फोटकों का इस्तेमाल कर हजारों मछलियों को बेरहमी से मारा जा रहा है।
यह खतरनाक और गैरकानूनी गतिविधि अब सिर्फ मछलियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे गांव के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। तालाब का पानी जहरीला हो गया है, चारों ओर सड़ांध और बदबू फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक—
स्थानीय ग्रामीण दहशत में हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन अब तक चुप्पी साधे हुए है।
सबसे बड़ा खतरा—करंट का जाल!
मछलियों को मारने के लिए पानी में करंट छोड़ा जा रहा है। जरा सी चूक किसी इंसान, पशु या पक्षी की जान ले सकती है। यानी यह सिर्फ अवैध शिकार नहीं, बल्कि खुलेआम मौत को दावत देने जैसा है।
पर्यावरण पर बड़ा हमला
विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के अवैध तरीकों से न सिर्फ जलजीव खत्म होते हैं, बल्कि पूरा इकोसिस्टम बर्बाद हो सकता है। आने वाले समय में इसका सीधा असर इंसानी जीवन पर भी पड़ेगा।
गांव का सवाल—कब जागेगा प्रशासन?
ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका साफ कहना है—अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और भयावह हो सकते हैं।
👉 क्या जिम्मेदार अधिकारी लेंगे एक्शन?
👉 या यूं ही चलता रहेगा मौत का ये खेल?
बनी रहिए रिपोर्टर हेमंत भार्गव] के साथ—हर बड़ी छोटी खबर, सबसे पहले!
    user_Hemant bhargava
    Hemant bhargava
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना मायापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बडी मात्रा मे अवैध शराब 20 पेटी कुल 180 लीटर मय एक स्कार्पियों गाड़ी कुल कीमती 11 लाख रुपये के परिवहन करते हुये बरामद कर आरोपी तालिम नट को गिरफ्तार किया गया एवं अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।
    1
    थाना मायापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए बडी मात्रा मे अवैध शराब 20 पेटी कुल 180 लीटर मय एक स्कार्पियों गाड़ी कुल कीमती 11 लाख रुपये के परिवहन करते हुये बरामद कर आरोपी तालिम नट को गिरफ्तार किया गया एवं अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अनुविभाग पिछोर अंतर्गत ग्राम पंचायत भौती में रविवार संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा एक विशाल जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया यह कार्यक्रम पंचायत के एक निजी विद्यालय क्राईट ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। लगभग 2.15 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे सांसद तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिना किसी औपचारिकता के कार्यक्रम को प्रारंभ कर दिया जिसमें बारी-बारी से 100 से अधिक समस्या ग्रस्त लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर किया, वही लगभग 1300 से अधिक पंजीकृत आवेदनों को मंत्री सिंधिया ने स्वयं लोगों से लिए और उन आवेदनों पर शीघ्र निराकरण किया जाने का आश्वासन दिया। इस क्रम में कई बड़े मामलों और शिकायतों पर मौके पर उपस्थित कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा तथा एसपी अमन सिंह राठौड़ या अन्य जिला अधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। मंत्री सिंधिया के इस जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा काफी दिनों पहले से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी जिस क्रम में पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 100 से अधिक समस्याओं के आवेदनों का निपटारा कर लिया गया था जिसमें उक्त हितग्राहियों या समस्या ग्रस्त लोगों को बुलाकर समस्या निपटाए जाने के प्रमाण पत्र आदि वितरित किए जिनमें सीमांकन, बटवारा, पट्टे, बीपीएल कार्ड स्वीकृत, संबल योजना में लाभ लाडली लक्ष्मी योजना में लाभ आवास योजना में लाभ बिजली बिल आयुष्मान कार्ड आर्थिक सहायता जैसे कई मामले शामिल है। जनसुनवाई कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा काउंटर लगाए गए थे, वहीं आवेदनों को मैन्युअल पंजीकृत और कंप्यूटर व गूगल सीट पर पंजीकृत करने की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी, भैया साहब लोधी सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे। वही प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ विजय राज पिछोर, एसडीएम ममता शाक्य, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत एन.एस.नरवरिया, जनपद खनियाधाना सीईओ मोगराज मीणा, डीपीसी दफेदार सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय ऋषिश्वर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरविंद तिवारी आदि उपस्थित रहे। जनसुनवाई के उपरांत मंत्री सिंधिया ने पिछोर में बिजासेन रोड पर नई नगर पालिका वही एसडीएम कार्यालय के पास लगभग 7 करोड़ 95 लाख 85 हजार की राशि से निर्मित नवीन तहसील भवन का उद्घाटन किया साढ़े तीन हैक्टेयर भूमि पर बने तहसील भवन का उद्घाटन करते हुए सिंधिया ने कहा कि इस भवन से तहसीलदार का न्यायालय चलेगा जिससे लगभग 185 गांव या आधे विधानसभा क्षेत्र के लोग लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि पहले जमाने में चेक से भुगतान होता था जिसमें कमीशन खोरी होती थी आज के जमाने में दूर बैठकर एक क्लिक से बिना पैसा कटे भुगतान हो जाता है। इसी कार्यक्रम में तारतम्य में प्रीतम सिंह लोधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल में अरबो रुपए की सड़के केन्द्रीय मंत्री सिंधिया जी ने बनवा दी हैं। आगे ढाई साल में सिंधिया जी बहुत से पिछोर में काम लाइगे। विधायक लोधी ने कहा कि पिछोर को सिंधिया जी दिल्ली का टुकड़ा बना देंगे। नया पिछोर लगने लगेगा, बस आप लोग यूं ही आशीर्वाद बनाए रखें। पिछोर के लोगों को सिंधिया जी परेशान नहीं होने देंगे।
    4
    अनुविभाग पिछोर अंतर्गत ग्राम पंचायत भौती में रविवार संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा एक विशाल जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया यह कार्यक्रम पंचायत के एक निजी विद्यालय क्राईट ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। लगभग 2.15 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे सांसद तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिना किसी औपचारिकता के कार्यक्रम को प्रारंभ कर दिया जिसमें बारी-बारी से 100 से अधिक समस्या ग्रस्त लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर किया, वही लगभग 1300 से अधिक पंजीकृत आवेदनों को मंत्री सिंधिया ने स्वयं लोगों से लिए और उन आवेदनों पर शीघ्र निराकरण किया जाने का आश्वासन दिया। इस क्रम में कई बड़े मामलों और शिकायतों पर मौके पर उपस्थित कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा तथा एसपी अमन सिंह राठौड़ या अन्य जिला अधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। 
मंत्री सिंधिया के इस जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा काफी दिनों पहले से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी जिस क्रम में पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 100 से अधिक समस्याओं के आवेदनों का निपटारा कर लिया गया था जिसमें उक्त हितग्राहियों या समस्या ग्रस्त लोगों को बुलाकर समस्या निपटाए जाने के प्रमाण पत्र आदि वितरित किए जिनमें सीमांकन, बटवारा, पट्टे, बीपीएल कार्ड स्वीकृत, संबल योजना में लाभ लाडली लक्ष्मी योजना में लाभ आवास योजना में लाभ बिजली बिल आयुष्मान कार्ड आर्थिक सहायता जैसे कई मामले शामिल है। जनसुनवाई कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा काउंटर लगाए गए थे, वहीं आवेदनों को मैन्युअल पंजीकृत और कंप्यूटर व गूगल सीट पर पंजीकृत करने की व्यवस्था की गई। 
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी, भैया साहब लोधी सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे। वही प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ विजय राज पिछोर, एसडीएम ममता शाक्य, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत एन.एस.नरवरिया, जनपद खनियाधाना सीईओ मोगराज मीणा, डीपीसी दफेदार सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय ऋषिश्वर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरविंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के उपरांत मंत्री सिंधिया ने पिछोर में बिजासेन रोड पर नई नगर पालिका वही एसडीएम कार्यालय के पास लगभग 7 करोड़ 95 लाख 85 हजार की राशि से निर्मित नवीन तहसील भवन का उद्घाटन किया
साढ़े तीन हैक्टेयर भूमि पर बने तहसील भवन का उद्घाटन करते हुए सिंधिया ने कहा कि इस भवन से तहसीलदार का न्यायालय चलेगा जिससे लगभग 185 गांव या आधे विधानसभा क्षेत्र के लोग लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि पहले जमाने में चेक से भुगतान होता था जिसमें कमीशन खोरी होती थी आज के जमाने में दूर बैठकर एक क्लिक से बिना पैसा कटे भुगतान हो जाता है।
इसी कार्यक्रम में तारतम्य में प्रीतम सिंह लोधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल में अरबो रुपए की सड़के केन्द्रीय मंत्री सिंधिया जी ने बनवा दी हैं। आगे ढाई साल में सिंधिया जी बहुत से पिछोर में काम लाइगे। विधायक लोधी ने कहा कि पिछोर को सिंधिया जी दिल्ली का टुकड़ा बना देंगे। नया पिछोर लगने लगेगा, बस आप लोग यूं ही आशीर्वाद बनाए रखें। पिछोर के लोगों को सिंधिया जी परेशान नहीं होने देंगे।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • is channel ko aap log please subscribe karo Maine naya YouTube channel banaya hai
    2
    is channel ko aap log please subscribe karo Maine naya YouTube channel banaya hai
    user_Arman
    Arman
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • झांसी। सिपरी बाजार स्थित चौधरी बंगला में आम आदमी पार्टी (AAP) किसान प्रकोष्ठ का एक विशाल और जोशीला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रांत प्रभारी परवेज चौधरी के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो मौजूद रहे। सम्मेलन में बुंदेलखंड के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरा कार्यक्रम सरकार विरोधी नारों और जोश से सराबोर रहा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि आज देश का किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो किसानों के हक के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ रही है, जबकि बाकी दल केवल दिखावे की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कथित “ट्रेड डील” का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने विदेशी ताकतों के सामने घुटने टेक दिए हैं और भारतीय बाजार को विदेशी किसानों के लिए खोल दिया है। यह सीधा-सीधा देश के अन्नदाता की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है, अशोक कमांडो ने आगे कहा कि देश का किसान आज खाद और बीज जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होने को मजबूर है। “कई जगहों पर किसान लाइन में लगे-लगे दम तोड़ रहे हैं, कई बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। “हर कार्यकर्ता को गांव-गांव, गली-गली और घर-घर जाकर लोगों को सच्चाई बतानी होगी। यह लड़ाई अब केवल चुनाव की नहीं, बल्कि देश के किसानों और युवाओं के भविष्य की लड़ाई है,” प्रदेश महासचिव नीरज छौंकर फौजी ने भी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान शासन जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए समाज को बांटने की राजनीति कर रहा है। “हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाया जा रहा है,” उन्होंने आरोप लगाया। प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन ने लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। “चुनाव आयोग, ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकारें खरीद-फरोख्त से गिराई जा रही हैं और विपक्षी नेताओं को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत हैं। सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, कुशासन और स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार को घेरते हुए जमकर हमला बोला। इस दौरान पार्टी के प्रवक्ता संजीव निगम, राम गुप्ता, प्रशांत यादव, ब्रज प्रांत प्रभारी कैप्टन विजेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश सचिव सोनू फौजी, अर्पित यादव, युवा विंग के प्रदेश महासचिव अंकित परिहार, जिलाध्यक्ष झांसी अरशद खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रिजवान खान, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ अतुल आर्य, जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ मूल चंद्र अटल, बुद्ध सिंह बुंदेला, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राजेश भदौरिया, सभासद आशीष रायकवार, भावजीत सरना, राजकुमार राव, अनूप ताम्रकार, सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि किसानों, मजदूरों और युवाओं के हक की लड़ाई को और तेज किया जाएगा तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं में प्रखर वाजपेई,जिलाध्यक्ष जालौन इने चौरसिया, गौरव चौधरी, साजिद निसार, महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, चौधरी जुबिन, रिजवान अली, हजारीलाल राजपूत, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, इंदिरा शर्मा, इमरान खान, महताब आलम, राजीव द्विवेदी, सोनू पीटर, वीरू वाल्मीकि, राजीव अग्रवाल, हबीब मंसूरी, अब्दुल रहमान, हबीब सिद्दीकी, मजहर खान, तुलसीदास कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संचालन इरशाद खान ने तथा आभार चौधरी परवेज ने व्यक्त किया।
    4
    झांसी। सिपरी बाजार स्थित चौधरी बंगला में आम आदमी पार्टी (AAP) किसान प्रकोष्ठ का एक विशाल और जोशीला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रांत प्रभारी परवेज चौधरी के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो मौजूद रहे।
सम्मेलन में बुंदेलखंड के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरा कार्यक्रम सरकार विरोधी नारों और जोश से सराबोर रहा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि आज देश का किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो किसानों के हक के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ रही है, जबकि बाकी दल केवल दिखावे की राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कथित “ट्रेड डील” का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने विदेशी ताकतों के सामने घुटने टेक दिए हैं और भारतीय बाजार को विदेशी किसानों के लिए खोल दिया है। यह सीधा-सीधा देश के अन्नदाता की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है,
अशोक कमांडो ने आगे कहा कि देश का किसान आज खाद और बीज जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होने को मजबूर है। “कई जगहों पर किसान लाइन में लगे-लगे दम तोड़ रहे हैं, कई बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। “हर कार्यकर्ता को गांव-गांव, गली-गली और घर-घर जाकर लोगों को सच्चाई बतानी होगी। यह लड़ाई अब केवल चुनाव की नहीं, बल्कि देश के किसानों और युवाओं के भविष्य की लड़ाई है,”
प्रदेश महासचिव नीरज छौंकर फौजी ने भी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान शासन जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए समाज को बांटने की राजनीति कर रहा है। “हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद के नाम पर नफरत फैलाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाया जा रहा है,” उन्होंने आरोप लगाया।
प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन ने लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। “चुनाव आयोग, ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकारें खरीद-फरोख्त से गिराई जा रही हैं और विपक्षी नेताओं को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत हैं।
सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, कुशासन और स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार को घेरते हुए जमकर हमला बोला।
इस दौरान पार्टी के प्रवक्ता संजीव निगम, राम गुप्ता, प्रशांत यादव, ब्रज प्रांत प्रभारी कैप्टन विजेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश सचिव सोनू फौजी, अर्पित यादव, युवा विंग के प्रदेश महासचिव अंकित परिहार, जिलाध्यक्ष झांसी अरशद खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा,  प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रिजवान खान, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ अतुल आर्य, जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ मूल चंद्र अटल, बुद्ध सिंह बुंदेला, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राजेश भदौरिया, सभासद आशीष रायकवार, भावजीत सरना, राजकुमार राव, अनूप ताम्रकार, सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
सम्मेलन के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि किसानों, मजदूरों और युवाओं के हक की लड़ाई को और तेज किया जाएगा तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं में प्रखर वाजपेई,जिलाध्यक्ष जालौन  इने चौरसिया, गौरव चौधरी, साजिद निसार, महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, चौधरी जुबिन, रिजवान अली, हजारीलाल राजपूत, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, इंदिरा शर्मा,  इमरान खान, महताब आलम,  राजीव द्विवेदी, सोनू पीटर, वीरू वाल्मीकि, राजीव अग्रवाल, हबीब मंसूरी, अब्दुल रहमान, हबीब सिद्दीकी, मजहर खान, तुलसीदास कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
संचालन इरशाद खान ने तथा आभार चौधरी परवेज ने व्यक्त किया।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिग ब्रेकिंग - छत्रपति शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर दामोदर यादव का पलटवार
    1
    बिग ब्रेकिंग - 
छत्रपति शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर दामोदर यादव का पलटवार
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शीर्षक: करंट और धमाकों से मछलियों का नरसंहार: लालपुर की नदी-नहर बनी मौत का जाल, गांव पर मंडरा रहा बड़ा खतरा। करैरा (जनपद पंचायत क्षेत्र) से विशेष रिपोर्ट जनपद पंचायत करैरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लालपुर इन दिनों एक गंभीर पर्यावरणीय और मानवीय संकट से जूझ रही है। गांव से होकर गुजरने वाली नदी-नहर में अवैध तरीके से करंट और विस्फोटक (ब्लास्ट) का उपयोग कर हजारों मछलियों का शिकार किया जा रहा है। इस अमानवीय और गैरकानूनी गतिविधि ने न सिर्फ जलजीवों के अस्तित्व पर खतरा पैदा कर दिया है, बल्कि पूरे गांव के पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य को भी संकट में डाल दिया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नदी का पानी अब दूषित हो चुका है और आसपास के क्षेत्र में तेज बदबू फैल रही है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। बावजूद इसके, जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि मछलियों को मारने के लिए करंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह तरीका बेहद खतरनाक है। यदि कोई व्यक्ति, पशु या पक्षी गलती से उस पानी के संपर्क में आ जाए, तो उसकी जान भी जा सकती है। यह सिर्फ अवैध शिकार नहीं, बल्कि खुलेआम मौत को न्योता देने जैसा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है—अगर इसी तरह लापरवाही जारी रही तो आने वाले समय में जलजीव, पशु-पक्षी तेजी से विलुप्त हो जाएंगे। पर्यावरण का संतुलन बिगड़ेगा और इसका सीधा असर मानव जीवन पर भी पड़ेगा। यह मुद्दा सिर्फ एक गांव का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा है। अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन कब जागता है और इस गंभीर समस्या पर सख्त कार्रवाई करता है। (रिपोर्ट: स्थानीय संवाददाता) ****हेमंत भार्गव*****
    1
    शीर्षक:
करंट और धमाकों से मछलियों का नरसंहार: लालपुर की नदी-नहर बनी मौत का जाल, गांव पर मंडरा रहा बड़ा खतरा।
करैरा (जनपद पंचायत क्षेत्र) से विशेष रिपोर्ट
जनपद पंचायत करैरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लालपुर इन दिनों एक गंभीर पर्यावरणीय और मानवीय संकट से जूझ रही है। गांव से होकर गुजरने वाली नदी-नहर में अवैध तरीके से करंट और विस्फोटक (ब्लास्ट) का उपयोग कर हजारों मछलियों का शिकार किया जा रहा है। इस अमानवीय और गैरकानूनी गतिविधि ने न सिर्फ जलजीवों के अस्तित्व पर खतरा पैदा कर दिया है, बल्कि पूरे गांव के पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य को भी संकट में डाल दिया है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नदी का पानी अब दूषित हो चुका है और आसपास के क्षेत्र में तेज बदबू फैल रही है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। बावजूद इसके, जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि मछलियों को मारने के लिए करंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह तरीका बेहद खतरनाक है। यदि कोई व्यक्ति, पशु या पक्षी गलती से उस पानी के संपर्क में आ जाए, तो उसकी जान भी जा सकती है। यह सिर्फ अवैध शिकार नहीं, बल्कि खुलेआम मौत को न्योता देने जैसा है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है—अगर इसी तरह लापरवाही जारी रही तो आने वाले समय में जलजीव, पशु-पक्षी तेजी से विलुप्त हो जाएंगे। पर्यावरण का संतुलन बिगड़ेगा और इसका सीधा असर मानव जीवन पर भी पड़ेगा।
यह मुद्दा सिर्फ एक गांव का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा है। अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन कब जागता है और इस गंभीर समस्या पर सख्त कार्रवाई करता है।
(रिपोर्ट: स्थानीय संवाददाता)
****हेमंत भार्गव*****
    user_Hemant bhargava
    Hemant bhargava
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राजघाट तिराहा पर पाइपलाइन फूटी, सड़कों पर बह रहा पानी दतिया। शहर के राजघाट तिराहा पर पानी की पाइपलाइन फूट जाने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा है। एक ओर भीषण गर्मी के चलते शहर में पानी की किल्लत बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर इस तरह पानी का बहना जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन काफी समय से जर्जर थी, लेकिन समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके चलते अब यह समस्या सामने आई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पाइपलाइन सुधारने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
    1
    राजघाट तिराहा पर पाइपलाइन फूटी, सड़कों पर बह रहा पानी
दतिया। शहर के राजघाट तिराहा पर पानी की पाइपलाइन फूट जाने से बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा है। एक ओर भीषण गर्मी के चलते शहर में पानी की किल्लत बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर इस तरह पानी का बहना जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन काफी समय से जर्जर थी, लेकिन समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके चलते अब यह समस्या सामने आई है।
लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पाइपलाइन सुधारने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.