logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कौशाम्बी: जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा* *कौशाम्बी: जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा* *कौशाम्बी संदेश *कौशाम्बी जनपद* रामपुर धमावा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है प्रॉपर्टी के विवाद में नाती ने अपने ही बाबा की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नाती ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर बाबूलाल सरोज की हत्या कर दी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एएसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

2 hrs ago
user_पत्रकार गणेश कश्यप
पत्रकार गणेश कश्यप
Social Media Manager कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*कौशाम्बी: जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा* *कौशाम्बी: जनपद के सैनी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर धमावा* *कौशाम्बी संदेश *कौशाम्बी जनपद* रामपुर धमावा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है प्रॉपर्टी के विवाद में नाती ने अपने ही बाबा की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नाती ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर बाबूलाल सरोज की हत्या कर दी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एएसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी में नाती ने बाबा की बेरहमी से की हत्या.. धारदार हथियार से गर्दन पर किया वार...हत्या कर आरोपी नितिन मौके से फरार...प्रॉपर्टी और रूपये के लिए बाबा से होता था आए दिन विवाद...दिनदहाड़े बाबा की हत्या से मचा हड़कंप.. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद...सैनी कोतवाली इलाके के रामपुर धमावा की घटना.....!! ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS
    1
    कौशाम्बी में नाती ने बाबा की बेरहमी से की हत्या.. धारदार हथियार से गर्दन पर किया वार...हत्या कर आरोपी नितिन मौके से फरार...प्रॉपर्टी और रूपये के लिए बाबा से होता था आए दिन विवाद...दिनदहाड़े बाबा की हत्या से मचा हड़कंप..
मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद...सैनी कोतवाली इलाके के रामपुर धमावा की घटना.....!!
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Journalist Shubham Pandey
    1
    Post by Journalist Shubham Pandey
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सावधान ! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 'अश्लील वीडियो' भारत का नहीं, बल्कि नेपाल के होली का है, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से वायरल किया जा रहा है और बताया जा रहा है कि यहां भारत देश का है जो की बिल्कुल गलत है । सतर्क रहें एवं सावधान रहें
    1
    सावधान ! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 'अश्लील वीडियो' भारत का नहीं, बल्कि नेपाल के होली का है, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से वायरल किया जा रहा है और बताया जा रहा है कि यहां भारत देश का है जो की बिल्कुल गलत है । सतर्क रहें एवं सावधान रहें
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662* जनपद कौशाम्बी जिले के थाना संदीपन घाट क्षेत्र अन्तर्गत मूरतगंज चौकी हल्का के चिटकहना गांव में नाली विवाद मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ भीड़ द्वारा हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम स्थिति बिगड़ती देख मूरतगंज पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंच गई पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर बुझा कर मामला शांत कराने का प्रयास कर रही थी, तभी कुछ लोग अचानक से भड़क गए और पुलिस पर एक व्यक्ति की पिटाई का आरोप लगाते हुए मार पीट करने पर आमदा हो गए इस दौरान मूरतगंज चौकी प्रभारी कालिका प्रताप सिंह को बहुत चोटे आई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मूरतगंज पुलिस चौकी के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे सूचना मिलते ही अभिषेक सिंह (सीओ चायल) सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और बहुत मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य कराई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिस से हाथापाई करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662*
जनपद कौशाम्बी जिले के थाना संदीपन घाट क्षेत्र अन्तर्गत मूरतगंज चौकी हल्का के चिटकहना गांव में नाली विवाद मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ भीड़ द्वारा हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार विवाद की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम स्थिति बिगड़ती देख मूरतगंज पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंच गई पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर बुझा कर मामला शांत कराने का प्रयास कर रही थी, तभी कुछ लोग अचानक से भड़क गए और पुलिस पर एक व्यक्ति की पिटाई का आरोप लगाते हुए मार पीट करने पर आमदा हो गए इस दौरान मूरतगंज चौकी प्रभारी कालिका प्रताप सिंह को बहुत चोटे आई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मूरतगंज पुलिस चौकी के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे सूचना मिलते ही अभिषेक सिंह (सीओ चायल) सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और बहुत मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य कराई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिस से हाथापाई करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vinay Kumar patrkar
    Vinay Kumar patrkar
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कौशांबी जनपद मंझनपुर के पास कोर्रो गांव में एक बेजुबान जानवर दिखाई दिया अजगर को बेरहमी से मार रहे... और देखें
    1
    कौशांबी जनपद मंझनपुर के पास 
कोर्रो गांव में एक बेजुबान जानवर दिखाई दिया 
अजगर को बेरहमी से मार रहे... और देखें
    user_सुनील कुमार पत्रकार
    सुनील कुमार पत्रकार
    Local News Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी* कौशांबी। सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक देखने को मिला। पावर हाउस चौराहे के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने कई दुकानों को निशाना बना लिया।जानकारी के अनुसार चोरों ने राजू पान वाले, पप्पू पान वाले और यादव मिठाई वाले की दुकानों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर दुकान से सिगरेट, ठंडा पेय, नमकीन और नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो ताले टूटे देखकर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।।।
    1
    *वरिष्ठ पत्रकार फैजी जाफरी कौशाम्बी*
कौशांबी। सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक देखने को मिला। पावर हाउस चौराहे के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने कई दुकानों को निशाना बना लिया।जानकारी के अनुसार चोरों ने राजू पान वाले, पप्पू पान वाले और यादव मिठाई वाले की दुकानों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोर दुकान से सिगरेट, ठंडा पेय, नमकीन और नगदी लेकर फरार हो गए।
सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो ताले टूटे देखकर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।।।
    user_Faizi jafri journalist
    Faizi jafri journalist
    Media and information sciences faculty चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कौशांबी...थाना करारी पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 285/16 धारा 138बी विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त मैकू लाल पुत्र बद्री प्रसाद निवासी ग्राम थांबा अलावलपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया ।
    1
    कौशांबी...थाना करारी पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक 
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना करारी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 285/16 धारा 138बी विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त मैकू लाल पुत्र बद्री प्रसाद निवासी ग्राम थांबा अलावलपुर थाना करारी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया ।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर डायल 112 टीम ने तुरंत संदीपन घाट थाना और मूरतगंज चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मूरतगंज चौकी इंचार्ज ने मारपीट की, जिसके बाद मामला और भड़क गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी चायल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। अपडेट के लिए पेज को फॉलो करें - सबसे तेज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें। #Kaushambi #BreakingNews #UPPolice #KaushambiPolice
    1
    बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर डायल 112 टीम ने तुरंत संदीपन घाट थाना और मूरतगंज चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि मूरतगंज चौकी इंचार्ज ने मारपीट की, जिसके बाद मामला और भड़क गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी चायल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए।
फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
अपडेट के लिए पेज को फॉलो करें - सबसे तेज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें।
#Kaushambi #BreakingNews #UPPolice #KaushambiPolice
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कौशाम्बी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से पति के हत्यारो पर कार्यवाई के लिए गुहार लगाने पहुंची महिला
    1
    कौशाम्बी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से पति के हत्यारो पर कार्यवाई के लिए गुहार लगाने पहुंची महिला
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.