उधारी के पैसे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन से ज्यादा घायल जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम नगला कंचनिया में शनिवार दोपहर उधारी के पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार करीब एक बजे गांव निवासी रंनधोर सिंह ने अवनीश कुमार से खेती से जुड़े उधार के पैसे मांगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। शोर-शराबा सुनकर दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में एक पक्ष से अवनीश कुमार (35) पुत्र राम सिंह घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से रामवीर (53), रंनधौर (50), नरेंद्र सिंह (26), पुष्पा देवी (35), जितेंद्र (25) और अखिलेश (16) घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शुभम वर्मा और शिव शंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रंनधौर को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलते ही उसके आधार पर मामले में कार्रवाई की जायेगी अभी घायलों का मेडीकल परीक्षण करा दिया गया है। फोटो:-सात घायलों के फोटो और मौके का वीडियो।
उधारी के पैसे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,आधा दर्जन से ज्यादा घायल जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम नगला कंचनिया में शनिवार दोपहर उधारी के पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार करीब एक बजे गांव निवासी रंनधोर सिंह ने अवनीश कुमार से खेती से
जुड़े उधार के पैसे मांगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। शोर-शराबा सुनकर दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में एक पक्ष से अवनीश कुमार (35) पुत्र राम सिंह घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से रामवीर (53), रंनधौर (50), नरेंद्र सिंह (26), पुष्पा देवी (35), जितेंद्र (25) और अखिलेश (16) घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही
उपनिरीक्षक शुभम वर्मा और शिव शंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रंनधौर को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलते ही उसके आधार पर मामले में कार्रवाई की जायेगी अभी घायलों का मेडीकल परीक्षण करा दिया गया है। फोटो:-सात घायलों के फोटो और मौके का वीडियो।
- Post by Rohit Kumar1
- Post by PK Crime Story1
- Post by Urvashi singh1
- इटावा में पुलिस वाहन पर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र में पुलिस के सरकारी वाहन पर अनधिकृत रूप से रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में युवक वाहन पर बैठकर आपत्तिजनक और भ्रामक ऑडियो के साथ रील बनाता दिखाई दे रहा था, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोशल मीडिया सेल ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के बाद आरोपी की पहचान रूद्र प्रताप, निवासी कल्याणपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बकेवर में धारा 356 बीएनएस व 66E आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इटावा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और कानून का पालन करें।1
- *(RY) उत्तराखंड-* *ऋषिकेश में कुछ लड़के गंगा में बैठकर बियर पी रहे थे, राफ्टिंग ग्रुप ने उन्हें वहां से भगाया और माफी मंगवाई......!!* वाराणसी गंगा में नाव पर रोजा इफ्तार करने वाले 11 मुस्लिम लड़के अभी भी जेल में बंद हैं।1
- Hamare Yahan Galiyon ki aisi sthiti ho gai hai to kachra Itna ho jata hai Safai karmchari koi bhi nahin aata hai1
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Rohit Kumar1