logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित होंगे दिव्यांगता चिन्हॉकन शिविर 11 मई से 30 मई तक आयोजित होंगे शिविर बहराइच 10 मई। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि जनपद के दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों से लाभान्वित कराये जाने के उद्देश्य से ब्लाकों एवं निकायों में 11 से 30 मई 2026 तक पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक चिन्हाकन शिविरों का आयोजन प्रस्तावित है। चिन्हांकन शिविरों में दिव्यांगजनों की पात्रता का चिन्हांकन कर उनकी दिव्यांगता के अनुरूप विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान किये जाने हेतु रजिस्ट्रेशन एवं ऑनलाइन आवेदन कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी। शिविर रोस्टर की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि 11 मई को ब्लाक परिसर चित्तौरा में ब्लाक चित्तौरा एवं नगर क्षेत्र बहराइच, 12 को ब्लाक परिसर रिसिया में ब्लाक रिसिया एवं नगर क्षेत्र रिसिया, 13 को ब्लाक परिसर तेजवापुर, 14 को ब्लाक परिसर बलहा में ब्लाक बलहा व नगर क्षेत्र नानपारा, 15 को ब्लाक परिसर महसी, 16 को ब्लाक परिसर शिवपुर, 18 को ब्लाक परिसर फखरपुर, 19 मई को ब्लाक परिसर पयागपुर ब्लाक पयागपुर एवं नगर क्षेत्र पयागपुर, 20 को ब्लाक परिसर कैसरगंज में ब्लाक कैसरगंज व नगर क्षेत्र कैसरगंज, 21 को ब्लाक परिसर हुज़ूरुपर, 22 को ब्लाक परिसर नवाबगंज में ब्लाक नवाबगंज व नगर क्षेत्र रूपईडीहा, 25 को ब्लाक परिसर मिहींपुरवा में ब्लाक मिहींपुरवा एवं क्षेत्र मिहींपुरवा, 28 को ब्लाक परिसर जरवल में ब्लाक जरवल व नगर क्षेत्र जरवल तथा 30 मई 2026 को ब्लाक परिसर विशेश्वरगंज में ब्लाक क्षेत्र विशेश्वरगंज के दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांगता चिन्हांकन शिविर आयोजित किया जायेगा। डीएम श्री त्रिपाठी ने दिव्यांगजनों को सुझाव दिया है कि इच्छुक दिव्यांगजन मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदान किया गया दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (जिसमें दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम न हो), सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिले के प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी अथवा ग्राम प्रधान के स्तर से निर्गत आय प्रमाण-पत्र (जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की वार्षिक रू. 46,080=00 व शहरी क्षेत्र के लिए रू. 56,460=00 वार्षिक से अधिक न हो), एक नवीन आकार का दिव्यांगता दर्शाता हुआ पासपोर्ट साईज़ का फोटोग्राफ, सामान्य निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति और यदि आवेदक अनूसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का है, तो जाति प्रमाण-पत्र के साथ शिविर में  प्रतिभाग कर आयोजन का अधिकाधिक लाभ उठायें। डीएम ने बताया कि गतिशीलता की दिव्यांगता से सम्बन्धित दिव्यांगजनों हेतु सहायक यंत्र जैसे ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, सी.पी. चेयर, बैसाखी, छड़ी, स्मार्टकेन, एल्बो बैसाखी और वाकिंग फेम/रोलेटर्स, दृष्टिबाधित दिव्यांगता से सम्बन्धित छात्र/छात्राओं के लिए शिक्षण उपकरण जैसे अंकगणितीय फ्रेम, एबॉकस, ज्यामितीय किट्स अथवा ब्रेल एजूकेशनल किट्स तथा डेजी प्लेयर, स्मार्ट फोन, टेबलेट, दृष्टिबाधित दिव्यांगजन के लिए सामान्य फोल्डिंग छडी, स्मार्ट छडी, श्रवणबाधित दिव्यांगजन हेतु विभिन्न प्रकार के श्रवण सहायक यंत्र, बी.टी.ई. (कान की मशीन) तथा शैक्षणिक किट, मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों एवं विद्यार्थियों हेतु एम.आर. किट, कुष्ठ रोग से मुक्त व्यक्तियों के दैनिक क्रियाकलापों को आसान बनाने हेतु ए.डी.एल. किट तथा बहुदिव्यांगता की दशा में अथवा जिन दिव्यांगजनों को एक से अधिक सहायक उपकरण की आवश्यकता होती है उनके लिए एक बार में अधिकतम रू. 15000/- तक के एक से अधिक उपकरण प्रदान किये जाने हेतु चिन्हांकन किया जायेगा।

4 hrs ago
user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
Voice of people नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•

More news from Bahraich and nearby areas
  • आज की बड़ी खबर पिंटू नाम का व्यक्ति चंडीगढ़ से मोटरसाइकिल ठेलिया वाली गाड़ी से चलकर नानपारा बायपास पहुंचे अब यहां से गोंडा के लिए रवाना हुए आगे बताते चलें कि आज भी हिंदुस्तान में ऐसे युवक जिनकी मानों ने इतनी बोल दिया है जो इतनी दूर से खोलिए वाली मोटरसाइकिल चला कर गोंडा पहुंच रहे हैं
    1
    आज की बड़ी खबर पिंटू नाम का व्यक्ति चंडीगढ़ से मोटरसाइकिल ठेलिया वाली गाड़ी से चलकर नानपारा बायपास पहुंचे अब यहां से गोंडा के लिए रवाना हुए आगे बताते चलें कि आज भी हिंदुस्तान में ऐसे युवक जिनकी मानों ने इतनी बोल दिया है जो इतनी दूर से खोलिए वाली मोटरसाइकिल चला कर गोंडा पहुंच रहे हैं
    user_Mithaai Lal guruji
    Mithaai Lal guruji
    Nanpara, Bahraich•
    5 hrs ago
  • बहराइच के गंधिला गाँव में एक किसान के खेत से पाँच सेमल और दो बबूल के पेड़ चोरी हो गए हैं। पीड़ित किसान ने सम्मनपुरवा गाँव के दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए हरदी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
    3
    बहराइच के गंधिला गाँव में एक किसान के खेत से पाँच सेमल और दो बबूल के पेड़ चोरी हो गए हैं। पीड़ित किसान ने सम्मनपुरवा गाँव के दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए हरदी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भारतीय राजनीति में 'मैजिकल' वॉशिंग मशीन एक लोकप्रिय मुहावरा है। यह उन नेताओं पर कटाक्ष करता है जिन पर विपक्षी दल में रहते हुए लगे भ्रष्टाचार के आरोप सत्ताधारी पार्टी में शामिल होने के बाद हल्के पड़ जाते हैं। इस अवधारणा पर राजनीतिक गलियारों में अक्सर तीखी बहस छिड़ जाती है।
    1
    भारतीय राजनीति में 'मैजिकल' वॉशिंग मशीन एक लोकप्रिय मुहावरा है। यह उन नेताओं पर कटाक्ष करता है जिन पर विपक्षी दल में रहते हुए लगे भ्रष्टाचार के आरोप सत्ताधारी पार्टी में शामिल होने के बाद हल्के पड़ जाते हैं। इस अवधारणा पर राजनीतिक गलियारों में अक्सर तीखी बहस छिड़ जाती है।
    user_Satyam Sharma
    Satyam Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बहराइच की ग्राम सभा पहिया बौंडी में सड़क की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि योगी सरकार में भी यह रोड नहीं बन रही, जिससे बरसात में भारी परेशानी होगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा करने की मांग की है।
    1
    बहराइच की ग्राम सभा पहिया बौंडी में सड़क की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि योगी सरकार में भी यह रोड नहीं बन रही, जिससे बरसात में भारी परेशानी होगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा करने की मांग की है।
    user_प्रखर तिवारी
    प्रखर तिवारी
    महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • थाना दरगाह पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय बहराइच। शहर की थाना दरगाह पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी नान बाबू पुत्र शिवपाल निवासी सुविखा थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती हाल पता फ्रीगंज माल गोदाम रोड थाना दरगाह शरीफ व मोहल्ला मीरपुर कस्बा गुल्लाबीर थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच को मुकदमा अपराध संख्या 202 बाते 2026 धारा 365(1), 351(3) बीएनएस व धारा 3/4 पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।
    1
    थाना दरगाह पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय 
बहराइच। शहर की थाना दरगाह पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी नान बाबू पुत्र शिवपाल निवासी सुविखा थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती हाल पता फ्रीगंज माल गोदाम रोड थाना दरगाह शरीफ व मोहल्ला मीरपुर कस्बा गुल्लाबीर थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच को मुकदमा अपराध संख्या 202 बाते 2026 धारा 365(1), 351(3) बीएनएस व धारा 3/4 पोक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • बहराइच: भ्रष्टाचार की खबर दिखाने पर पत्रकारों पर FIR, परशुराम सेना और मीडिया जगत में भारी रोष
    1
    बहराइच: भ्रष्टाचार की खबर दिखाने पर पत्रकारों पर FIR, परशुराम सेना और मीडिया जगत में भारी रोष
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    39 min ago
  • मोदी की वॉशिंग मशीन: शुभेंदु का भ्रष्टाचार उजागर! 🧼💸 आज देखिए राजनीति का वो चेहरा जिसे अक्सर विज्ञापनों के पीछे छिपा दिया जाता है। साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिस शुभेंदु अधिकारी को 'भ्रष्टाचार का प्रतीक' बता रहे थे, आज वही उनके चहेते बने बैठे हैं. ​मेरे पास इनके रिश्वत लेते हुए पुख्ता वीडियो भी मौजूद हैं. सवाल यह है कि क्या किसी खास दल में शामिल होते ही सारे पाप धुल जाते हैं? क्या अब भ्रष्टाचार सिर्फ विपक्ष के लिए अपराध रह गया है? सच्चाई जानने के लिए यह वीडियो पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर साझा करें।
    1
    मोदी की वॉशिंग मशीन: शुभेंदु का भ्रष्टाचार उजागर! 🧼💸
आज देखिए राजनीति का वो चेहरा जिसे अक्सर विज्ञापनों के पीछे छिपा दिया जाता है। साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिस शुभेंदु अधिकारी को 'भ्रष्टाचार का प्रतीक' बता रहे थे, आज वही उनके चहेते बने बैठे हैं.
​मेरे पास इनके रिश्वत लेते हुए पुख्ता वीडियो भी मौजूद हैं. सवाल यह है कि क्या किसी खास दल में शामिल होते ही सारे पाप धुल जाते हैं? क्या अब भ्रष्टाचार सिर्फ विपक्ष के लिए अपराध रह गया है? सच्चाई जानने के लिए यह वीडियो पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर साझा करें।
    user_Aditya Soni
    Aditya Soni
    News Anchor बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बहराइच में अखिल भारतीय एकता परिषद की बैठक हुई, जिसमें पूर्व IPS जुगुल किशोर तिवारी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। तिवारी ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए संगठित और जागरूक होना बेहद जरूरी है।
    2
    बहराइच में अखिल भारतीय एकता परिषद की बैठक हुई, जिसमें पूर्व IPS जुगुल किशोर तिवारी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। तिवारी ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए संगठित और जागरूक होना बेहद जरूरी है।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.