logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आयुष्मान ग्राम योजना एवं मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत बैठक आयोजित चूरू,। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान ग्राम योजना एवं मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सोमवार को सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित ​की गई। सुजानगढ़ एसडीएम वर्मा ने योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्विति हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कानूता के डॉ बृजमोहन शर्मा तथा कम्पाउंडर गिरधारी राम ने आयुष्मान ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम स्तर पर प्राप्त होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामों को तंबाकू मुक्त बनाने, बच्चों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, निम्न रक्त की जांच, एएनसी जांच, टीबी मुक्त अभियान तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में कानूता ग्राम को सुजानगढ़ ब्लॉक में आयुष्मान ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रगति हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए गए।

22 hrs ago
user_Ismail solanki
Ismail solanki
पत्रकार Churu, Rajasthan•
22 hrs ago

आयुष्मान ग्राम योजना एवं मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत बैठक आयोजित चूरू,। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान ग्राम योजना एवं मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सोमवार को सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित ​की गई। सुजानगढ़ एसडीएम वर्मा ने योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्विति हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर कानूता के डॉ बृजमोहन शर्मा तथा कम्पाउंडर गिरधारी राम ने आयुष्मान ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम स्तर पर प्राप्त होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामों को तंबाकू मुक्त बनाने, बच्चों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, निम्न रक्त की जांच, एएनसी जांच, टीबी मुक्त अभियान तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में कानूता ग्राम को सुजानगढ़ ब्लॉक में आयुष्मान ग्राम योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रगति हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए गए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चैनरूप वर्मा, संवाददाता, सरदारशहर , 50 करोड़ के उप जिला अस्पताल निर्माण में देरी पर फूटा जनाक्रोशः दो दिन में पूर्व आवंटित भूमि पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो तहसील कार्यालय का घेरावः सरदारशहर विकास मंच का ये अंतिम ज्ञापन सरदारशहर की जनता को बहुप्रतीक्षित राजकीय उप जिला अस्पताल और ट्रोमा सेंटर के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में सरदारशहर विकास मंच ने उपखंड मजिस्ट्रेट को अंतिम ज्ञापन सौंपा है। मंच ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में पूर्व आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो तहसील कार्यालय पर कब्जा कर धरना दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि लगभग दो वर्ष पूर्व राज्य सरकार द्वारा करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय उप जिला अस्पताल स्वीकृत किया गया था। यह स्वीकृति सरदारशहर की जनता द्वारा किए गए आंदोलनों, आमरण अनशनों के बाद बड़ी मुश्किल से मिली थी। भूमि भी पूर्व में आवंटित की जा चुकी है, इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया गया है।मंच ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों व निजी स्वार्थ के चलते अस्पताल को इंडस्ट्रियल एरिया जैसी जगह पर स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि अस्पताल जीवन बचाने के लिए बनता है, जबकि औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों के धुएं और प्रदूषण के बीच अस्पताल स्थापित करना जनता के स्वास्थ्य के साथ गंभीर अन्याय होगा।सरदारशहर विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र राजपुरोहित ने कहा कि शहर की जनता ने दो वर्षों तक धैर्य रखा, लेकिन अब सभी सीमाएं टूट चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से पूर्व निर्धारित भूमि—वापा सेवा सदन के पास—पर ही अस्पताल निर्माण शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन में साफ कहा गया है कि यदि निर्धारित समयावधि में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो सरदारशहर की जनता व मंच के कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन को चेताया गया है कि किसी भी प्रकार की व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    4
    चैनरूप वर्मा, 
संवाददाता,
सरदारशहर ,
50 करोड़ के उप जिला अस्पताल निर्माण में देरी पर फूटा जनाक्रोशः
दो दिन में पूर्व आवंटित भूमि पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो तहसील कार्यालय का घेरावः
सरदारशहर विकास मंच का  ये अंतिम ज्ञापन
सरदारशहर की जनता को बहुप्रतीक्षित राजकीय उप जिला अस्पताल और ट्रोमा सेंटर के निर्माण में हो रही देरी के विरोध में सरदारशहर विकास मंच ने उपखंड मजिस्ट्रेट को अंतिम ज्ञापन सौंपा है। मंच ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में पूर्व आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो तहसील कार्यालय पर कब्जा कर धरना दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि लगभग दो वर्ष पूर्व राज्य सरकार द्वारा करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय उप जिला अस्पताल स्वीकृत किया गया था। यह स्वीकृति सरदारशहर की जनता द्वारा किए गए आंदोलनों, आमरण अनशनों के बाद बड़ी मुश्किल से मिली थी। भूमि भी पूर्व में आवंटित की जा चुकी है, इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया गया है।मंच ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों व निजी स्वार्थ के चलते अस्पताल को इंडस्ट्रियल एरिया जैसी जगह पर स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि अस्पताल जीवन बचाने के लिए बनता है, जबकि औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों के धुएं और प्रदूषण के बीच अस्पताल स्थापित करना जनता के स्वास्थ्य के साथ गंभीर अन्याय होगा।सरदारशहर विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र राजपुरोहित ने कहा कि शहर की जनता ने दो वर्षों तक धैर्य रखा, लेकिन अब सभी सीमाएं टूट चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से पूर्व निर्धारित भूमि—वापा सेवा सदन के पास—पर ही अस्पताल निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
ज्ञापन में साफ कहा गया है कि यदि निर्धारित समयावधि में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो सरदारशहर की जनता व मंच के कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन को चेताया गया है कि किसी भी प्रकार की व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    user_चेनरूप वर्मा
    चेनरूप वर्मा
    सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    36 min ago
  • पवन–कौशल्या पुजारी की स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ उल्लासपूर्वक के साथ मनाई, झुंझुनू, नगर परिषद के पूर्व उपसभापति एवं समाजसेवी पवन पुजारी तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या पुजारी की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ सोमवार, 16 फरवरी को हमीरी रोड स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में श्रद्धा, उत्साह और पारिवारिक गरिमा के साथ मनाई गई। समारोह चंचलनाथजी टीले के पीठाधीश्वर संत ओमनाथजी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी दंपत्ति की आकर्षक एंट्री से हुई। परिवारजनों ने पारंपरिक स्वागत के साथ उन्हें मंच तक पहुँचाया। मंच पर दंपत्ति ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर तथा केक काटकर स्वर्णिम वैवाहिक जीवन की खुशियाँ साझा कीं। उपस्थित जनों ने पुष्पवर्षा कर दंपत्ति को शुभाशीष प्रदान किए। समारोह में सामाजिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पशुपति शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, पूजा शर्मा, इंदौर से विष्णु शर्मा, दीपिका शर्मा, शिवचरण पुरोहित, उमाशंकर मंहमिया, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, एडवोकेट आलोक गौड़, नगर परिषद के पूर्व सभापति खालिद दुसेन, तैयब अली, रामनारायण कुमावत, देवेन्द्र खत्री, मनोहर धूपिया, शिवचरण हलवाई सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन अरविंद पुजारी एवं डॉ. प्रदीप शर्मा ने संयोजन एवं सुस्पष्ट प्रस्तुति के साथ किया। आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं आतिथ्य जयप्रकाश पुजारी, आनंद पुजारी सहित संपूर्ण पुजारी परिवार ने किया। इस अवसर पर श्री गोपाल गोशाला के अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया, मंत्री प्रदीप पाटोदिया, निवर्तमान मंत्री नेम्मी अग्रवाल, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डी.एन. तुलस्यान , संदीप केडिया ने पुजारी दंपत्ति को बधाई संदेश, स्मृति-चिन्ह एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने दंपत्ति के सामाजिक योगदान, पारिवारिक संस्कारों और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं। समारोह के समापन पर स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। इसके पश्चात नागौरी पार्टी द्वारा प्रस्तुत होली की धमाल एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने वातावरण को उत्सवी बना दिया। देर रात तक चले गीत-संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का उपस्थित जनों ने भरपूर लुत्फ उठाया। उल्लेखनीय है कि पवन पुजारी एवं कौशल्या पुजारी का वैवाहिक जीवन समाजसेवा, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण माना जाता है। उनकी स्वर्ण जयंती समारोह ने शहर में पारिवारिक उत्सवों की गरिमा और परंपरा का सुंदर संदेश दिया।
    1
    पवन–कौशल्या पुजारी की स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ उल्लासपूर्वक के साथ  मनाई,
झुंझुनू,  नगर परिषद के पूर्व उपसभापति एवं समाजसेवी पवन पुजारी तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या पुजारी की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ सोमवार, 16 फरवरी को हमीरी रोड स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में श्रद्धा, उत्साह और पारिवारिक गरिमा के साथ मनाई गई। समारोह चंचलनाथजी टीले के पीठाधीश्वर संत ओमनाथजी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी दंपत्ति की आकर्षक एंट्री से हुई। परिवारजनों ने पारंपरिक स्वागत के साथ उन्हें मंच तक पहुँचाया। मंच पर दंपत्ति ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर तथा केक काटकर स्वर्णिम वैवाहिक जीवन की खुशियाँ साझा कीं। उपस्थित जनों ने पुष्पवर्षा कर दंपत्ति को शुभाशीष प्रदान किए।
समारोह में सामाजिक, धार्मिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  पशुपति शर्मा, कार्तिकेय शर्मा, पूजा शर्मा, इंदौर से विष्णु शर्मा, दीपिका शर्मा, शिवचरण पुरोहित,  उमाशंकर मंहमिया, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, एडवोकेट आलोक गौड़, नगर परिषद के पूर्व सभापति खालिद दुसेन, तैयब अली, रामनारायण कुमावत, देवेन्द्र खत्री, मनोहर धूपिया, शिवचरण हलवाई सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद पुजारी एवं डॉ. प्रदीप शर्मा ने संयोजन एवं सुस्पष्ट प्रस्तुति के साथ किया। आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं आतिथ्य जयप्रकाश पुजारी, आनंद पुजारी सहित संपूर्ण पुजारी परिवार ने किया।
इस अवसर पर श्री गोपाल गोशाला के अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलिया, मंत्री प्रदीप पाटोदिया, निवर्तमान मंत्री नेम्मी अग्रवाल, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डी.एन. तुलस्यान , संदीप केडिया ने पुजारी दंपत्ति को बधाई संदेश, स्मृति-चिन्ह एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने दंपत्ति के सामाजिक योगदान, पारिवारिक संस्कारों और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के समापन पर स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। इसके पश्चात नागौरी पार्टी द्वारा प्रस्तुत होली की धमाल एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने वातावरण को उत्सवी बना दिया। देर रात तक चले गीत-संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम का उपस्थित जनों ने भरपूर लुत्फ उठाया।
उल्लेखनीय है कि पवन पुजारी एवं कौशल्या पुजारी का वैवाहिक जीवन समाजसेवा, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण माना जाता है। उनकी स्वर्ण जयंती समारोह ने शहर में पारिवारिक उत्सवों की गरिमा और परंपरा का सुंदर संदेश दिया।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal )
    Lawyer झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Suresh saini
    2
    Post by Suresh saini
    user_Suresh saini
    Suresh saini
    झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Amit Sharma
    1
    Post by Amit Sharma
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार Jhunjhunun, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • उदयपुरवाटी से छोटी बच्ची डा भीमराव आंबेडकर की फेन
    1
    उदयपुरवाटी से छोटी बच्ची डा भीमराव आंबेडकर की फेन
    user_नेहरु वाल्मिकी
    नेहरु वाल्मिकी
    उदयपुरवाटी, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *किन्नर समाज में बढ़ा टकराव,अब विवाद ले सकता है बड़ा रूप* सीकर से एक ऐसा विवाद सामने आया है, जिसने किन्नर समाज के भीतर गहरी दरार की आशंका को जन्म दे दिया है. दो गुटों के बीच शुरू हुआ टकराव अब खुली लड़ाई का रूप लेता दिखाई दे रहा है, और आने वाले दिनों में इसके और भड़कने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इस झगड़े में सिर्फ आपसी वर्चस्व की लड़ाई ही नहीं, बल्कि साम्प्रदायिक रंग भी जुड़ गया है, जिससे मामला और संवेदनशील बन गया है. किन्नर समाज, जो अब तक अपनी एकजुटता के लिए जाना जाता रहा है, अब अंदरूनी खेमेबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप के दौर से गुजर रहा है. मामले ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब किन्नर समाज की सदस्य माही शेखावत को सरे बाजार कथित रूप से पीटने की घटना सामने आई. इस घटना के बाद माही ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए न सिर्फ घटना की जानकारी दी, बल्कि आने वाले दिनों में अपनी रणनीति का भी खुलासा किया. इस विवाद में अब किन्नर समाज की चर्चित हस्तियां भी खुलकर सामने आने लगी हैं। प्रसिद्ध डांसर लक्की “उड़ान” ने माही शेखावत के समर्थन में आवाज उठाई है, जिससे इस टकराव को और बल मिल गया है. फिलहाल, सीकर से शुरू हुआ यह विवाद अब स्थानीय सीमाओं से बाहर निकलकर देशव्यापी चर्चा का विषय बनता जा रहा है. किन्नर समाज के भीतर बढ़ती इस खाई का असर आने वाले समय में और व्यापक रूप ले सकता है. सभी की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह विवाद बातचीत से सुलझेगा या फिर और बड़ा रूप लेगा.
    1
    *किन्नर समाज में बढ़ा टकराव,अब विवाद ले सकता है बड़ा रूप*
सीकर से एक ऐसा विवाद सामने आया है, जिसने किन्नर समाज के भीतर गहरी दरार की आशंका को जन्म दे दिया है. दो गुटों के बीच शुरू हुआ टकराव अब खुली लड़ाई का रूप लेता दिखाई दे रहा है, और आने वाले दिनों में इसके और भड़कने की संभावना जताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि इस झगड़े में सिर्फ आपसी वर्चस्व की लड़ाई ही नहीं, बल्कि साम्प्रदायिक रंग भी जुड़ गया है, जिससे मामला और संवेदनशील बन गया है. किन्नर समाज, जो अब तक अपनी एकजुटता के लिए जाना जाता रहा है, अब अंदरूनी खेमेबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप के दौर से गुजर रहा है.
मामले ने उस वक्त नया मोड़ लिया, जब किन्नर समाज की सदस्य माही शेखावत को सरे बाजार कथित रूप से पीटने की घटना सामने आई. इस घटना के बाद माही ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए न सिर्फ घटना की जानकारी दी, बल्कि आने वाले दिनों में अपनी रणनीति का भी खुलासा किया.
इस विवाद में अब किन्नर समाज की चर्चित हस्तियां भी खुलकर सामने आने लगी हैं। प्रसिद्ध डांसर लक्की “उड़ान” ने माही शेखावत के समर्थन में आवाज उठाई है, जिससे इस टकराव को और बल मिल गया है.
फिलहाल, सीकर से शुरू हुआ यह विवाद अब स्थानीय सीमाओं से बाहर निकलकर देशव्यापी चर्चा का विषय बनता जा रहा है. किन्नर समाज के भीतर बढ़ती इस खाई का असर आने वाले समय में और व्यापक रूप ले सकता है. सभी की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह विवाद बातचीत से सुलझेगा या फिर और बड़ा रूप लेगा.
    user_Anil indlia
    Anil indlia
    Local News Reporter सीकर ग्रामीण, सीकर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    1
    Post by Pandit Munna Lal Bhargav
    user_Pandit Munna Lal Bhargav
    Pandit Munna Lal Bhargav
    Astrologer धोद, सीकर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बाल वाहनों पर सख्ती: संयुक्त कार्रवाई में 51 की जांच, 19 पर कार्रवाई, एक जब्त suresh saini जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग एवं यातायात शाखा के पुलिस अधिकारियों द्वारा बाल वाहनों की संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 51 बाल वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 31 वाहन निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सही पाए गए, जबकि 19 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत एक बाल वाहिनी को जब्त किया गया तथा अन्य वाहन चालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहन संचालन हेतु समझाइश की गई।
    2
    बाल वाहनों पर सख्ती: संयुक्त कार्रवाई में 51 की जांच, 19 पर कार्रवाई, एक जब्त
suresh saini 
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग एवं यातायात शाखा के पुलिस अधिकारियों द्वारा बाल वाहनों की संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 51 बाल वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 31 वाहन निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप सही पाए गए, जबकि 19 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत एक बाल वाहिनी को जब्त किया गया तथा अन्य वाहन चालकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहन संचालन हेतु समझाइश की गई।
    user_Suresh saini
    Suresh saini
    झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.