Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेजरपुर में किसान के खेत में खड़े संतरे के पौधे काटे गए, मामले की जांच में जुटी पुलिस रायपुर क्षेत्र के खेजरपुर में किसान के खेत में खड़े संतरे के पौधे काटे गए, मामले की जांच में जुटी पुलिस।
Mukesh Mehar
खेजरपुर में किसान के खेत में खड़े संतरे के पौधे काटे गए, मामले की जांच में जुटी पुलिस रायपुर क्षेत्र के खेजरपुर में किसान के खेत में खड़े संतरे के पौधे काटे गए, मामले की जांच में जुटी पुलिस।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बकानी :-रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में रही रौनक, महिलाओं में दिखा उत्साह बकानी :-रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में रही रौनक, महिलाओं में दिखा उत्साह बकानी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे के बाजारों में दिनभर रौनक देखने को मिली। राखी, मिठाई, कपड़े व अन्य सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने अपनी पसंद की राखियां और पूजा सामग्री की खरीदारी की, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदारों में भी उत्साह नजर आया।2
- झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध थर्मल परिवार द्वारा रक्षाबंधन पर्व से पूर्व उँड़ल विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्कूली बैग वितरण कर “शिक्षा के लिए सुरक्षा” का संकल्प लिया। झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध विद्युत तापीय परियोजना के कार्मिकों द्वारा झालरापाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत खानपुरिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उँड़ल में माँ बाड़ी केंद्र आंगनवाड़ी सहित विद्यालयों के समस्त 90 विद्यार्थियों को स्कूली बैग के साथ ही पेन, पेंसिल सहित अन्य स्टेशनरी का वितरण किया गया ! अधीक्षण अभियंता जी एस राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन पढ़ाई करने के साथ ही राष्टसेवा करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया! अधीक्षण अभियंता आई आर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन शिक्षकों के द्वारा दिए जाने वाले गृहकार्य को समय पर पूरा करने के साथ ही उनकी बातों का ध्यान रखते हुए उनका जीवन में पालन करने के लिए प्रेरित किया! प्लांट अटेंडेंट भैरू राम सैनी द्वारा स्वरचित कविता कलम की ताक़त और कामयाबी का नया बस्ता (बैग)“ के द्वारा वितरित किये गये स्कूली बैगों को बड़े सपनों से जोड़ते हुए जीवन में सफलता का रास्ता बताया ! थर्मल तापीय विद्युत परियोजना से अधीक्षण अभियंता ईरा राम चौधरी, जी एस राजपुरोहित, अधिशासी अभियंता किशोर कुमार,गोवर्धन लाल मीना,ऋषि भार्गव,सहायक अभियंता सौरभ दूबे,कनिष्ठ अभियंता मुनेश कुमार,प्लांट अटेंडेंट। रमेश जजोटिया द्वारा विद्यालय परिवार की तरफ़ से समस्त कालीसिंध थर्मल परिवार का हार्दिक आभार जताया गया और समस्त विद्यार्थियों ने भी थर्मल परिवार को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया!2
- साहित्यकार स्व. दुर्गादान के शोक में शामिल हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर झालावाड़ / खानपुर । राजस्थानी भाषा के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के निधन की सूचना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। मंत्री दिलावर करीब एक घंटे तक गांव में रुके। इस दौरान उन्होंने स्व. गौड़ के पुत्र एवं राष्ट्रीय कवि निशामुनि गौड़ से बातचीत की और उनके निधन से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। दिलावर ने कहा कि स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ ने अपनी लेखनी के माध्यम से राजस्थानी भाषा और संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।3
- एन एच 52 पर 8 घंटे कि मूसलाधार तेज़ बारिश ने बिगाड़ी सड़क कि हालत, दरा नाल में पुलिस ने भरवाएं गड्डे एन एच 52 पर 8 घंटे कि मूसलाधार तेज़ बारिश ने बिगाड़ी सड़क कि हालत दिनभर चली जेसीबी और रात को तेज़ बारिश ने बिगाड़ा स्वरुप पुलिस ने दरा नाल में जेसीबी मशीन से भरवाएं गड्डे, कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बुधवार को दिनभर कमलपुरा फोर-लेन से लेकर दरा नाल तक छतिग्रस्त सड़क के गहरे गड्ढों को अस्थाई रूप से भरवाया गया था साथ हीं सड़क किनारों कि समतलीकरण किया गया, लगातार बारिश से सड़क का पूरा स्वरुप बिगाड़ दिया, सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हों गईं, जिससे आएं दिन वाहन हादसे का शिकार हों रहें, सड़क में क़रीब 2-3 फिट गहरे गड्ढे हो गए गड्ढों को बचाने के चक्कर में वाहन चालक परेशान थे , बुधवार को प्रशासन द्वारा सड़क पर हों रहें गड्ढों में गिट्टी डालकर जेसीबी मशीन से भरवाया गया, दिनभर चला कार्य ,रात को हुईं तेज़ मूसलाधार बारिश ने फिर ऊ सड़क का स्वरुप बिगाड़ दिया , जिससे सड़क मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल हों गया, बारिश के चलते दरा नाल में भी गहरे गड्ढे हों गए थे, जिन्हें गुरुवार को हाईवे पुलिस द्वारा कुछ समय के लिए दोनों तरफ के वाहनों को रोककर दरा नाल के अन्दर जेसीबी मशीन से गड्ढों कों भरवा गया,जिससे वाहन चालकों को कुछ राहत मिली लगातार बारिश के चलते सड़क पूरी तरह से छतिग्रस्त हों चुकीं हैं, जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी नाल से लेकर कमलपुरा फोर-लेन के बीच वाहन चालकों को बड़ी परेशानी होती है,छोटे वाहन चालकों को होती है, बाहर बाहर सड़क विभाग द्वारा सड़क के गड्ढों को अस्थाई रूप से भरवाया जाता रहा है लेकिन दो तीन बाद फिर से सड़क में गड्ढों में तब्दील हों जाती है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, हाईवे पुलिस भी दरा नाल के अन्दर जेसीबी मशीन कि मदद से गड्ढों को भरवाने में लगी रहती है, वाहन चालकों ने कहा कि हमें अस्थाई समाधान नहीं बल्कि हमें स्थाई समाधान चाहिए टोल देने के बावजूद खड्डों वाली खस्ताहालत ख़राब सड़क से होकर निकलना पड रहा है, इससे ईंधन कि खप्त भी ज्यादा होती और समय भी अधिक लगता है, छतिग्रस्त सड़क का स्थाई निवारण करवाया जाएं इससे मार्ग से रोज दिल्ली मुंबई भोपाल जबलपुर जयपुर यूपी उत्तरप्रदेश हरियाणा महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के सैंकड़ों वाहन निकलते हैं जिस्म कहीं केन्द्र राज्य के मंत्री सांसद विधायक जनप्रतिनिधि और अधिकारी तमाम ऐसे लोग गुजरते हैं बावजूद इसके इस सड़क कि इस प्रकार कि हालत चिंताजनक है4
- वार्ड 5 के दावेदार शाहरुख मंसूरी ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का किया भव्य स्वागत इमाम साहब ने दुआओं से नवाजा *वार्ड 5 के दावेदार शाहरुख मंसूरी ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का किया भव्य स्वागत इमाम साहब ने दुआओं से नवाजा* *सुकेत नगर (कोटा)।* नगर में चुनावी सरगर्मियों के बीच जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई। वार्ड नंबर 5 से पार्षद पद की दावेदारी कर रहे शाहरुख भाई टायर वाले ने जुल्मी रोड पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान जुल्मी रोड मस्जिद के इमाम साहब ने शाहरुख मंसूरी को आगे की सियासी पारी के लिए दुआओं से नवाजा। इसके बाद मंसूरी की ओर से जुलूस में आए सभी लोगों में तबर्रुक तकसीम किया गया। इस मौके पर शाहरुख मंसूरी ने कहा कि उन्हें मंसूरी समाज के साथ-साथ सर्व समाज और सभी धर्मों के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी को इस जनसमर्थन पर विचार करना चाहिए। मुझे शीर्ष नेतृत्व पर पूरा भरोसा है, पार्टी जो भी फैसला करेगी बेहतरीन करेगी। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।1
- *शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान* मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट सुसनेर नगर से मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज विद्यार्थी हुंकार अभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभाविप के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। उसी क्रम में आज आगर जिले में भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा । *शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान* मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट सुसनेर नगर से मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज विद्यार्थी हुंकार अभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभाविप के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। उसी क्रम में आज आगर जिले में भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा । *शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान*1
- रक्षाबंधन से पहले बाजार में जाम ही जाम।खानपुर में त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दुकानों के आगे 3 से 10 फीट तक अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। हर घंटे जाम, सड़कों पर वाहनों की कतार और पैदल राहगीर परेशान।1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि झालावाड़ । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी। नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।4