₹5 हजार का इनामी बदमाश मोहनलाल करौली से गिरफ्तार, पूजा-पाठ के नाम पर ठगी करने वाली गैंग का अंतिम सदस्य दबोचा झुंझुनूं। पुलिस थाना कोतवाली झुन्झुनू पुलिस ने अक्टूबर 2024 से फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी मोहनलाल को करौली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पूजा-पाठ के नाम पर रुपए दोगुने करने का झांसा देकर ठगी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का सक्रिय सदस्य था। प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मोहनलाल अंतिम वांछित सदस्य था। यह कार्रवाई बृजेश ज्योति उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फुलचंद मीणा तथा वृताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपी को दस्तयाब किया। घटना 26 अक्टूबर 2024 की है, जब परिवादी हनुमानाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र जयप्रकाश पंचदेव मंदिर के पास बाइक से पहुंचा, तभी बोलेरो सवार 3-4 बदमाशों ने टक्कर मारकर उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आरोपियों ने रास्ते में उसके साथ मारपीट की और अग्रसेन सर्किल के पास फेंककर फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से जयपुर रेफर किया गया। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया। 16 फरवरी 2026 को डीएसटी करौली की सहायता से आरोपी मोहनलाल पुत्र सामलिया राम, निवासी शेखपुरा थाना बालघाट जिला करौली को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व तेजाराम उर्फ तेजू, रमेश कुमार और श्रीफुल उर्फ मोहरसिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, गैंग के खिलाफ अन्य मामलों की भी जांच जारी है।

- Jhunjhunu Breaking News Today | झुंझुनूं की बड़ी खबरें | 18 February 2026 | 6.30 PM https://youtu.be/StSvFwIQXcU?si=U3Rfv3gum9vApQmr1
- Post by Amit Sharma1
- हमारे पास में कबीर अर्थ मिनरल्स माइंस चल रही है जिसमें हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है जिससे मकानों में दरार आ गई है और ब्लॉटिंग की वजह से सास लेने में काफी परेशानी हो रही हैं अत आप से निवेदन है कि आप इस चीज पर संज्ञान लेवे 🙏🏻1
- अचानक उदयपुरवाटी मे सुबह से काफी तेज बारिश के कारण मौसम हुआ ठण्डा ठण्डा कुल कुल1
- Post by Mangal chand Mali1
- बागावास चौरासी में रुक-रुककर हो रही बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी#सरसों की कटाई चल रही,खराबे की आशंका1
- सीकर | सीकर में आज सुबह से ही धीमी धीमी बारिश शुरू हो गयी सीकर के नवलगढ़ रोड पर बारिश के पानी से पानी का पानी इकठा हो गया |2
- Post by Amit Sharma1