सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वुमन्स वीक के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन दैनिक हिन्दुस्तान समाज दमोह ब्यूरो विजय दमोह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वुमन्स वीक के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों की महिलाएं, समुदाय की महिलाएं सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने संबंधी योजनाओं क़ो समझाया गया। महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मे अच्छा कार्य करने वाली आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओ और स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों क़ो पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल क़ो बढ़ाना देने के लिये कुर्सी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ मे किशोरी बालिकाओं का HPV टीकाकरण हुआ इसके प्रति जागरूकता आदि पर विस्तृत चर्चा हुई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वुमन्स वीक के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन दैनिक हिन्दुस्तान समाज दमोह ब्यूरो विजय दमोह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फिट इंडिया वुमन्स वीक के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों की महिलाएं, समुदाय की महिलाएं सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त बनाने संबंधी योजनाओं क़ो समझाया गया। महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मे अच्छा कार्य करने वाली आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओ और स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों क़ो पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल क़ो बढ़ाना देने के लिये कुर्सी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ मे किशोरी बालिकाओं का HPV टीकाकरण हुआ इसके प्रति जागरूकता आदि पर विस्तृत चर्चा हुई।
- दमोह -जिले मे भूसे का परिवहन लगातार जारी है और इसके परिवहन में यह भी नहीं देखा जा रहा कि ओवरलोड कितना है, बिना किसी भय के भूसे के ओवरलोड वाहन सडकों पर दौड रहे है और लोगों की जान से खिलवाड कर रहे है, ऐसा ही एक हादसा अभाना की टेक पर हुआ है जहां पेट्रोल पंप के समीप भूसे से भरी ओवरलोड ट्राली सडक पर ही पलट गयी, गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ वहां उस समय कोई नहीं था अन्यथा बडा हादसा घटित हो सकता था, आज दिन भर भूसे को उठवाकर दूसरे वाहन से ले जाया जा रहा है लेकिन सडक पर ट्राली पलटने से आवागमन भी अवरूद्ध हो रहा है |1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का हटा आगमन 11 मार्च 2026 को प्रथम आगमन प्रस्तावित है। विधायक उमादेवी खटीक ने जिले की मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों एवं जिले की देवतुल्य जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।1
- Post by Shailesh Shrivastava1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सरखड़ी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सागर नाका चौकी क्षेत्र के अंतर्गत देहात थाना इलाके में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। मृतक की पहचान तुलसीराम अठ्या के रूप में बताई जा रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी या टक्कर लगने के कुछ समय बाद हुई। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।1
- *टीम इंडिया की जीत के बाद देवास में जश्न के दौरान मचा उत्पात, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; 4 गिरफ्तार* देवास। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बाद देवास में सयाजी गेट के सामने मन रहे जश्न उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने पटाखे जलाकर आसपास खड़े लोगों व महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों पर फेंकना शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े, जो पुलिसकर्मियों पर गिरे। पुलिसकर्मियों के साथ सीएसपी को भी मामूली चोट आई। देर रात तक सयाजी द्वार पर भीड़ लगी रही और फोर्स तैनात रहा। पुलिस ने पटाखे फेंककर शांति भंग करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी पहचान की गई। *कई परिवार पहुंचकर जश्न मना रहे थे:* भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराकर विश्व कप अपने नाम किया तो रंगपंचमी के दिन देवास में उत्साह चरम पर पहुंच गया था। रंग-गुलाल के साथ हुई आतिशबाजी ने पूरे माहौल को दीवाली जैसा बना दिया था। मैच खत्म होने से पहले ही शहर में जश्न शुरू हो गया था। रात को सयाजी द्वार पर बड़ी संख्या में युवा और कई परिवार पहुंचे और जमकर जश्न मनाया। जमकर आतिशबाजी की गई और युवाओं ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजी के समय जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में दो विकेट गिरने के बाद युवाओं का उत्साह और बढ़ गया। मुख्य मार्गों से युवा भारत माता की जय और जय-जय सियाराम के उद्घोष करते हुए जुलूस की शक्ल में सयाजी द्वार पहुंचने लगे। सयाजी द्वार पर देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। युवाओं ने नृत्य किया, देशभक्ति के नारे लगाए और रंगपंचमी के रंगों के बीच भारत की ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया। रंग-गुलाल और आतिशबाजी के साथ रंगपंचमी और दीवाली दोनों का उत्सव एक साथ मनाया गया।1
- कटनी: मंगलवार को कटनी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक परिवार ने अपनी समस्या का समाधान न होने पर आत्महत्या की धमकी दे दी। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार लंबे समय से अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहा था, लेकिन समाधान नहीं होने से नाराज होकर उन्होंने जनसुनवाई में जमकर विरोध जताया।1
- अजयगढ़ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय जुआ फड़ का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, ₹122500 नगद, दो कार व बाइके जप्त। पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के कड़े तेवरों के बाद जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अजयगढ़ पुलिस ने बीती देर रात गहलोत पुरवा के जंगलों में दबिश देकर एक बड़े अंतरराज्यीय जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। *घेराबंदी कर दबोचे गए 16 जुआरी* अजयगढ़ एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नवागत थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 16 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर लगभग आधा दर्जन जुआरी भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नकद राशि: ₹1,22,500, दो चार पहिया वाहन और 03 मोटरसाईकिल जप्त की है। पकड़े गए जुआरी केवल स्थानीय नहीं थे, बल्कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था। गिरफ्तार आरोपी अजयगढ़, चंदला, गैसाबाद, सिमरिया, गुनौर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के भी रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0089 और धारा 13 (पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया है। इस सफल रेड में थाना प्रभारी अजयगढ़ हरिसिंह ठाकुर, धरमपुर थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत, एएसआई जोहर सिंह व अशोक गौतम सहित प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार, जयेन्द्र पाल और आरक्षक मनोज पटेल, अश्वनी अनुरागी, रामनरेश गुप्ता व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।1
- दमोह -महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला दिवस पर जिला प्रशासन की टीम के द्वारा महिलाओं की सहभागिता महिलाओं की समस्या को महिला अधिकारी सुने इसी कड़ी में दिन मंगलवार को जिला कलेक्टर सुधीर कोचर के निर्देश में जनसुनवाई का संचालन किया गया जिसमें सभी महिला अधिकारियों ने विभागों की बागडोर अपने हाथ में ली और आए हुए आवेदक जिनकी समस्याएं सनी साथी तुरंत निपटारे और यदि गंभीर रूप से समस्या है तो उन्हें आश्वासन दिया गया |1