Shuru
Apke Nagar Ki App…
फरीदाबाद कोर्ट में एंट्री से पहले बैग की चेकिंग… अंदर निकला देशी कट्टा पुलिस किया गिरफ्तार।। फरीदाबाद कोर्ट में एंट्री से पहले बैग की चेकिंग… अंदर निकला देशी कट्टा! फरीदाबाद कोर्ट परिसर के मेन गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बैग से देशी कट्टा बरामद कर एक युवक अभिषेक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हथियार उपलब्ध कराने वाले वंश राठी का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने भी गिरफ्तार कर लिया। 🔹 दोनों आरोपित गिरफ्तार 🔹 देशी कट्टा बरामद 🔹 कोर्ट परिसर में प्रवेश से पहले ही हथियार पकड़ा गया #FaridabadPolice #CourtSecurity #CrimeBranch
NCR LIVE NEWS
फरीदाबाद कोर्ट में एंट्री से पहले बैग की चेकिंग… अंदर निकला देशी कट्टा पुलिस किया गिरफ्तार।। फरीदाबाद कोर्ट में एंट्री से पहले बैग की चेकिंग… अंदर निकला देशी कट्टा! फरीदाबाद कोर्ट परिसर के मेन गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बैग से देशी कट्टा बरामद कर एक युवक अभिषेक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हथियार उपलब्ध कराने वाले वंश राठी का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने भी गिरफ्तार कर लिया। 🔹 दोनों आरोपित गिरफ्तार 🔹 देशी कट्टा बरामद 🔹 कोर्ट परिसर में प्रवेश से पहले ही हथियार पकड़ा गया #FaridabadPolice #CourtSecurity #CrimeBranch
More news from दिल्ली and nearby areas
- बिना ट्रेनिंग के ड्राइवरों को दिल्ली में बस देने का नतीजा डिपो के अंदर ही घटना वीडियो हुआ वायरल1
- प्रतापराव गणपतराव जाधव, केंद्रीय आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रतापराव गणपतराव जाधव डिजिटल माध्यम से जुड़े। उन्होंन कार्यक्रम में डॉ. जागृति और डॉ. अभिषेक साहा ने यौन स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता और जीवनशक्ति से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। विशेषज्ञों ने कहा कि यौन स्वास्थ्य को लेकर सामाजिक झिझक के कारण कई बार लोग अपनी समस्याओं पर समय रहते बात नहीं कर पाते। खासतौर पर महिलाओं के लिए सही और भरोसेमंद स्वास्थ्य जानकारी तक पहुंच को जरूरी बताया गया। प्रतापराव गणपतराव जाधव, केंद्रीय आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री वहीं डॉ. तनु और डॉ. अक्षरा अरोड़ा ने आयुर्वेद, आधुनिक चिकित्सा और आज की बदलती जीवनशैली को लेकर चर्चा की। विशेषज्ञों ने खान-पान, दिनचर्या और नियमित रूप से स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में इस बात पर जोर रहा कि स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बीमारी के बाद नहीं, बल्कि पहले से शुरू होनी चाहिए। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य, यौन स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि संवेदनशील स्वास्थ्य विषयों पर वैज्ञानिक और सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि झिझक और गलत धारणाओं को कम किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के बीच बेहतर समझ विकसित करने और रोजमर्रा की जिंदगी में स्वस्थ आदतों को अपनाने पर भी जोर दिया। आयोजकों की ओर से भविष्य में महिला स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता से जुड़े प्रयास जारी रखने की बात कही गई।1
- हमारे घर की पंचायत में आपका स्वागत है आप सबका हार्दिक धन्यवाद1
- सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर डांस करने का वीडियो वायरल; वेलकम थाना पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को दबोचा, खंजर व बटनदार चाकू बरामद कबीर नगर इलाके में 15 अगस्त के मौके पर छत पर डीजे पर नाचते हुए हवा में चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर हुआ था वायरल ➡ वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वेलकम थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट धारक से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की1
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में सुंदरकांड पाठ, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को दिल्ली में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए अपना आशीर्वाद व्यक्त किया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली सहित देशभर में सेवा, धार्मिक एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ भी शुरू किया है। कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण रहा.1
- दिल्ली में लगातार 5 दिन से हो रही है बसो की हड़ताल मामला तन्खा को बढ़ाने के लिए है दिल्ली में लगातार पाँचवें दिन DTC बसों की हड़ताल जारी है। राजधानी दिल्ली में बस सेवाएं प्रभावित होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बसें डिपो में खड़ी हैं और यात्रियों को ऑटो, ई-रिक्शा, कैब और मेट्रो जैसे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। हड़ताल कर रहे ड्राइवर बेहतर वेतन, मेडिकल सुविधा, बोनस और अन्य सेवा सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक कई ड्राइवर मौजूदा दैनिक वेतन और काम की परिस्थितियों को लेकर नाराज हैं। इस बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण दिल्ली मेट्रो पर भी भारी दबाव देखा गया। 17 सितंबर को मेट्रो ने 82 लाख से ज्यादा पैसेंजर बोर्डिंग दर्ज की, जो उसका रिकॉर्ड स्तर बताया गया। अब सबसे बड़ा सवाल है—बसों की हड़ताल कब खत्म होगी और दिल्ली के यात्रियों को कब मिलेगी राहत? आपका क्या कहना है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आए तो लाइक और शेयर करें और ऐसी ही दिल्ली की खबरों के लिए चैनल को फॉलो/सब्सक्राइब करें।1
- कागजों के बाद अब धरातल से पाइप गायब, नीरज शर्मा ने उठाए नगर निगम और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल... कागजों के बाद अब धरातल से पाइप गायब, नीरज शर्मा ने उठाए नगर निगम और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल... एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने पेयजल आपूर्ति के लिए रखे गए पाइप चोरी होने के मामले को लेकर नगर निगम और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में पहले कागजों में अनियमितताएं सामने आती थीं, लेकिन अब जनता की सुविधा के लिए लाया गया सामान भी धरातल से गायब होने लगा है। नीरज शर्मा के अनुसार, एनआईटी क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने और गर्मियों में बेहतर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई महीने पहले भारी-भरकम पाइप लाकर रखे गए थे। आरोप है कि इन पाइपों को रात के समय कंटेनर में लादकर ले जाया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा किया गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार हुकम सिंह की शिकायत पर मामले में एफआईआर संख्या 389 दर्ज की गई है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है। इसके बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने पुलिस और नगर निगम प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताई। पूर्व विधायक ने भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन प्रतिनिधियों को विकास और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए चुना था, वे इस गंभीर मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। उनका आरोप है कि सत्ताधारी दल की आपसी खींचतान का नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है और लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नीरज शर्मा ने सरकार एवं उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और एनआईटी क्षेत्र में जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस आयुक्त से मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपने की मांग करते हुए नगर निगम आयुक्त को भी घटना से अवगत कराया है। फिलहाल इस मामले में नगर निगम, पुलिस प्रशासन अथवा भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- रावण की जन्मभूमि से live !! जहाँ सर काट काट कर रावण ने शिव को पूजा1