सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई गोरखपुर जनपद पुलिस लाइन में मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं पुलिस अधीक्षक लाइन्स ने सेवानिवृत्त कर्मियों को फूल-माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त होने वालों में एआरओ ब्रह्म देव शुक्ला, निरीक्षक नागरिक पुलिस मानवेन्द्र पाठक, निरीक्षक नागरिक पुलिस इकरार अहमद, महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश राय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भदेश्वर प्रसाद शामिल रहे। अधिकारियों ने अपने संबोधन में सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के दीर्घ सेवा काल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणादायी रहेंगी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे और सभी ने सेवानिवृत्त साथियों को भावभीनी विदाई दी।

- महराजगंज: नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी पहुंचे!1
- महराजगंज नौतनवा गैस आपूर्ति को लेकर विरोध, पुतला दहन1
- सिद्धार्थ नगर के जोगिया ब्लॉक मे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्यक्रम आयोजित है जिसको लेकर बामसेफ प्रचारक प्रमोद कुमार द्वारा केवटलिया मे बैठक करते हुए पिछड़े वर्ग के लोगों को जन संख्या के अनुपात मे संबैधानिक अधिकार मिले धन धरती रोजगार नौकरी मे बराबरी का हिस्सा हो जागरूक किया जा रहा है!1
- 12 वर्ष की उम्र से संगीत की दुनिया में सक्रिय दीपक दिलदार के गानों से स्टेज पर मच जाता है धमाल, वरिष्ठ पत्रकार के साथ खास बातचीत।1
- मेरे बड़े भांजे आदर्श निषाद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकमनाएं 🎂🎂🎁🎉1
- Post by Umesh Kumar1
- Post by Mohammad ali4
- महराजगंज:बाइक चोरी का आरोप, थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग?1