भारत को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान, कोलकाता पर हमले की दी धमकी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भारत कोई कार्रवाई करता है तो उसका जवाब कोलकाता तक दिया जाएगा। सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। ख्वाजा आसिफ ने भारत पर ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ की साजिश रचने का आरोप लगाया, हालांकि इसके समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि भारत किसी नाटकीय घटना को अंजाम देकर पाकिस्तान पर आरोप लगाने की तैयारी में है। दरअसल, यह बयान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी उकसावे पर भारत का जवाब “अभूतपूर्व और निर्णायक” होगा। दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है। पाकिस्तान द्वारा कोलकाता का नाम लेना खास माना जा रहा है, हालांकि विशेषज्ञ इसे महज दबाव बनाने और राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा बता रहे हैं।

- Post by Amin mo.Khudabx1
- _om_singh_dewasi_jnvu _ravindrabhati_9 _ravsabhati✌️🦅😎 _ravsa1
- डॉ. भावेश सुखाड़िया फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा अहमदाबाद के बाद अब भीनमाल अस्पताल में नियमित अपनी सेवा दे रहे हैं1
- Post by Reporter Rajesh pahadiya1
- सायला सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल परीक्षा देने जा रहे किशोर को लाठी डंडों से पीटा, 25 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली.....1
- Post by Apna jalor1
- उदयपुर प्रवास के दौरान बांठिया ने राज्यपाल कटारिया को दी ट्रस्ट कार्यों की जानकारी बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के दौरान पंजाब के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर चर्चा की। उदयपुर में पंजाब के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक व चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सरंक्षक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर उनको गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।उन्होंने ट्रस्ट द्वारा वर्तमान में किए जा रहे सेवा कार्यों, सामाजिक सरोकारों एवं जनहित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया और कहा कि नशा मुक्ति अभियान वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है। वहीं बांठिया ने बताया कि ट्रस्ट आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष अभियान चलाकर ट्रस्ट समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सेवा कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।2
- पशु मेला सेवड़िया मेले की एक झलक रानीवाड़ा1