महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन मोहन बड़ोदिया - बढ़ती महंगाई, बिजली बिलों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस के बढ़ते दामों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहन बड़ोदिया द्वारा सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक मोहन बड़ोदिया के पुराने बस स्टैण्ड पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार दिव्या जैन को ज्ञापन सौंपा गया। इसके उपरांत एक रैली के रूप में मोहन बड़ोदिया विद्युत मंडल पहुंचे और विद्युत विभाग के जेई राहुल गौतम को स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमर सिंह बाकानी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल की कीमत करीब 115 रुपये प्रति लीटर, डीजल 100 रुपये प्रति लीटर तथा शक्कर के दाम में भी वृद्धि से आमजन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन में बेरोजगारी कम करने के लिए ठोस कदम उठाने, घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को कम करने तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत देने की मांग भी की गई। इसके साथ ही किसानों की सोयाबीन फसल में पीला मोजेक रोग एवं अफलन की शिकायतों को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक खेत को एक इकाई मानकर सर्वे कराने के निर्देश जारी करने की मांग की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से जनहित की इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर प्रदेश सरकार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन मोहन बड़ोदिया - बढ़ती महंगाई, बिजली बिलों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस के बढ़ते दामों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहन बड़ोदिया द्वारा सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक मोहन बड़ोदिया के पुराने बस स्टैण्ड पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार दिव्या जैन को ज्ञापन सौंपा गया। इसके उपरांत एक रैली के रूप में मोहन बड़ोदिया विद्युत मंडल पहुंचे और विद्युत विभाग के जेई राहुल गौतम को स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमर सिंह बाकानी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल की कीमत करीब 115 रुपये प्रति लीटर, डीजल 100 रुपये प्रति लीटर तथा शक्कर के दाम में भी वृद्धि से आमजन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन में बेरोजगारी कम करने के लिए ठोस कदम उठाने, घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को कम करने तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत देने की मांग भी की गई। इसके साथ ही किसानों की सोयाबीन फसल में पीला मोजेक रोग एवं अफलन की शिकायतों को देखते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक खेत को एक इकाई मानकर सर्वे कराने के निर्देश जारी करने की मांग की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से जनहित की इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर प्रदेश सरकार को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- बडोनी:बड़ौनी में कब्रिस्तान में भर रहा बस्ती का गंदा पानी, विकास के दावों पर उठे सवाल। बडोनी:बड़ौनी में कब्रिस्तान में भर रहा बस्ती का गंदा पानी, विकास के दावों पर उठे सवाल। दतिया/बड़ौनी। बड़ौनी नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित कब्रिस्तान में बस्ती का गंदा पानी भरने का मामला सामने आया है। इससे कब्रिस्तान में गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कब्रिस्तान परिसर में गंदा पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की व्यवस्थाओं और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय के सामने ही यदि इस तरह गंदा पानी भर रहा है, तो नगर की अन्य बस्तियों में सफाई और जल निकासी की व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यही भाजपा और मोहन सरकार के विकास के दावे हैं? क्या यही बड़ौनी नगर परिषद का 'चीखता हुआ विकास' है?1
- भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शाजापुर जिले में धूमधाम से मनाया गया जिलेभर में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। रक्षासूत्र बंधवाने के बाद भाइयों ने भी अपनी बहनों की सदैव रक्षा करने का संकल्प लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान भाई-बहनों के बीच प्रेम, स्नेह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी विशेष रौनक रही। राखियों, मिठाइयों, कपड़ों एवं उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। बहनों ने अपनी पसंद की सुंदर राखियां खरीदीं, वहीं मिठाई और उपहारों की भी जमकर खरीदारी हुई। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। दूर रहने वाले भाई-बहन भी इस अवसर पर एक-दूसरे से मिलने पहुंचे। कई परिवारों में वर्षों बाद हुए मिलन ने पर्व की खुशियों को और खास बना दिया। रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते में छिपे प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी के भाव को मजबूत किया। पूरे जिले में दिनभर “भाई की कलाई पर सजी राखी, बहन के चेहरे पर दिखी खुशी” का मनमोहक दृश्य देखने को मिला। शुक्रवार शाम 7 बजे बहनों ने भाई को रक्षासूत्र बांधा तो भाई ने उपहार भेंट किए ।1
- Post by Arif Khan1
- त्यौहारों पर मिलावट के खिलाफ कलेक्टर का एक्शन 20 हजार की सामग्री जब्त त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर कलेक्टर की सख्ती, खाद्य प्रतिष्ठानों पर लगातार कार्रवाई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता नहीं—संदिग्ध मावा-पनीर के नमूने लिए, 20 हजार रुपये की सामग्री जब्त राजगढ़, 28 अगस्त 2026। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा ने जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच एवं नमूना कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 27 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे सुठालिया बाईपास, ब्यावरा स्थित राधा-कृष्ण दूध मावा पनीर प्लांट का निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध पाए गए मावा एवं पनीर के नमूने जांच के लिए लिए गए। मौके पर 40 किलोग्राम मावा एवं 20 किलोग्राम पनीर, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है, जब्त किया गया। खाद्य पदार्थों के नमूने नियमानुसार जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। राजस्व अमला भी सक्रिय, खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी तेज त्योहारी सीजन में मिलावट एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ राजस्व विभाग का अमला भी सक्रिय किया गया है। जिले में दूध, मावा, पनीर, मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण और विक्रय से जुड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। यह संयुक्त कार्रवाई तहसीलदार श्री कमल सोलंकी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस.एस. खत्री द्वारा की गई। कलेक्टर डॉ. गिरिश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा मिलावट या अमानक खाद्य सामग्री पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।2
- नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी की रक्षाबंधन पर खास पहल: स्वच्छता प्रहरी बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र, दिया सम्मान सुसनेर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुसनेर में भाई-बहन के रिश्ते की एक खास तस्वीर देखने को मिली। शुक्रवार दोपहर 1 बजे नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी और पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी ने अपने निवास पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था में दिन-रात जुटी स्वच्छता प्रहरी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान स्वच्छता प्रहरी बहनों ने अध्यक्ष और पूर्व विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को रक्षा सूत्र बांधा, वहीं उन्होंने बहनों को उपहार भेंट कर उनके योगदान के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। स्वच्छता प्रहरी बहनों के सम्मान का यह आयोजन रक्षाबंधन के पर्व को और भी खास बना गया।1
- रक्षाबंधन पर जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईंभाई-बहन का प्यार आईए जानते हैं आखिर कार क्या है पूरी जानकारी जानते हैं विस्तार पूर्वक में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर में भाई-बहन का प्यार: आगर जिला जेल में 97 बंदी भाइयों की कलाई पर सजी राखी खुली मुलाकात में 258 बहनों और 53 बच्चों ने बंदी भाइयों से की मुलाकात, जेल परिसर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश में आगर-मालवा की जेल में 28 अगस्त 2026 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला जेल आगर-मालवा में एक भावुक और मानवीय पहल देखने को मिली। जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार जिला जेल आगर में 28 अगस्त2026 को बंदियों की बहनों से प्रत्यक्ष (खुली) मुलाकात कराई गई। उप जेल अधीक्षक हीरालाल परमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर कुल 97 बंदियों की उनकी बहनों से मुलाकात कराई गई जिसमें 258 बहनों एवं 53 बच्चोंने भाग लिया। बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और शीघ्र रिहाई की कामना की। इस दौरान जेल परिसर में सभी प्रकार की सुरक्षा एवं खैरियत रही। यह आयोजन बंदियों में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के प्रति आस्था को मजबूत करने तथा सुधारात्मक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से किया गया था।1
- झील फटने पर रोका गया था; बाढ़ में अब तक 552 की मौत, 1000 से ज्यादा लापता मृतकों की संख्या: नेपाल में अब तक 547 लोगों और तिब्बत (चीन) में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।लापता लोग: कुल 1,500 से ज्यादा लोग लापता हैं। नेपाल से 977 लोग और तिब्बत क्षेत्र से 558 लोग गायब हैं। लापता लोगों में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक, ट्रैकर और स्थानीय सुरक्षा बल शामिल हैं।भारतीय नागरिक: लापता लोगों में लगभग 178 से अधिक भारतीय नागरिक भी बताए जा रहे हैं, जबकि विदेश मंत्रालय के अनुसार कई भारतीयों से संपर्क टूटने के बाद रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।बुनियादी ढांचे की तबाही: बाढ़ के तेज बहाव से भोटे कोशी और त्रिशूली नदी घाटियों में दर्जनों हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, पुल, सड़कें और पूरे के पूरे गांव बह गए हैं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ दैनिक समाचार पत्र1
- राजगढ़ में 90 डिग्री का घुमाव बना काल 4 की मौत 11 घायल,बस दीवार से घिसाई 90 डिग्री के टर्न पर मौत का मोड़, ब्यावरा-इंदौर बायपास पर बस हादसा, 4 की मौत की सूचना; महाराष्ट्र पुलिस के इंस्पेक्टर भी मृत ब्यावरा से इंदौर जा रही बस ओवरब्रिज के घुमाव पर तिरछी होकर रगड़ाती चली गई हादसा इतना भयावह कि नींद में सो रहे यात्री कुछ समझ ही नहीं पाए,अपर बर्थ पर सो रहे कई यात्री सीधे नीचे जा गिरे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल लाया गया,हादसे में महाराष्ट्र पुलिस के जवान भी घायल बताए जा रहे हैं,कुल 11 घायल बताये जा रहे है हादसे की सूचना मिलते ही एसपी अमित तोलानी और एसडीएम गोविंद दुबे मौके पर पहुंचे इसी स्पॉट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं,स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण के दौरान ही ओवरब्रिज के डिजाइन/टर्न को लेकर सवाल उठे थे जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर खामी दूर करने की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है सिंगल-वे और करीब 90 डिग्री का तीखा टर्न हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है हादसे के बाद एक बार फिर ओवरब्रिज के निर्माण और डिजाइन पर सवाल खड़े। राजगढ़ जिले की संजीवनी 108 सेवा पर भी सवाल—सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने का आरोप।3