logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा का मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, संगठन व सरकार की नीतियों की दी गई जानकारी भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत शुक्रवार को बरारी मुख्यालय मंडल का प्रशिक्षण वर्ग गुरुबाजार स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विक्की कुमार साह ने की । कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली, विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई। पहले सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी ने “विकास के सैद्धांतिक अधिष्ठान” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। इस सत्र के वर्गाधिकारी पंचानंद झा रहे। दूसरे सत्र में पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी ने संगठन की कार्य पद्धति पर प्रशिक्षण दिया । सत्र के वर्गाधिकारी जगन्नाथ तिवारी रहे । तीसरे सत्र में जिला महामंत्री सौरभ मालाकार ने संगठन विस्तार तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस सत्र के वर्गाधिकारी गौरीशंकर चौधरी रहे। चौथे सत्र में जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी ने सोशल मीडिया, एआई और नमो एप के प्रभावी उपयोग को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। सत्र के वर्गाधिकारी महेश चौधरी रहे । पांचवें सत्र में बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई, जबकि छठे सत्र में जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। इस सत्र के वर्गाधिकारी रविंद्र यादव रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, विधानसभा प्रभारी शंभूनाथ चौधरी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमन कुमार, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण अजय भारद्वाज, सेमापुर मंडल अध्यक्ष संतोष भगत, समेली मंडल अध्यक्ष कुमोद मंडल, जय प्रकाश यादव, जेपी यादव, मुख्यालय मंडल महामंत्री गुड्डू गुप्ता, कमल किशोर पंडित, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश साह, हेमंत चौहान, मनोज गुप्ता, राजकुमार पंडित, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्चना सिंह, रानी देवी, सिंकू कुमारी, श्यामा देवी, सरिता कौर, अनीता कुमारी, पूजा कुमारी, रिंकू देवी, महेंद्र चौधरी, अमरजीत सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय झा, अंकित चौहान, ऋषि कुमार, सत्यनारायण जायसवाल, श्याम बिहारी, रवि कुमार महतो सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

on 13 March
user_Mukesh Kumar
Mukesh Kumar
हसनगंज, कटिहार, बिहार•
on 13 March
8e3097c4-6d6c-4323-9e58-32db90a5c3e0

More news from बिहार and nearby areas
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिव्यांग छात्रा का वीडियो वायरल होते ही कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्राइसाइकिल दिव्यांग छात्र को उपलब्ध कराई।
    1
    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिव्यांग छात्रा का वीडियो वायरल होते ही कटिहार डीएम आशुतोष द्विवेदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्राइसाइकिल दिव्यांग छात्र को उपलब्ध कराई।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    1 hr ago
  • RPIA रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ए राष्ट्रीय सचिव बासुकीनाथ साह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार ऑल इंडिया रेलवे शु साइन वर्कर यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया
    1
    RPIA रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ए राष्ट्रीय सचिव बासुकीनाथ साह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार ऑल इंडिया रेलवे शु साइन वर्कर यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया
    user_बासुकी  नाथ साह  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकसभा पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार
    बासुकी नाथ साह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकसभा पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार
    Railway services कटिहार, कटिहार, बिहार•
    19 hrs ago
  • कटिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एन एफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन ने अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टाफ सब ऑर्डिनेट रेस्टहाउस में छापामारी, 4 कमरे खाली कराए।। कटिहार में वीआईपी गेट स्थित रेलवे के सब ऑर्डिनेट स्टाफ रेस्टहाउस में शुक्रवार शाम एन एफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में अचानक छापामारी की गई। इस दौरान वर्षों से अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे रेल कर्मियों को बुलाकर बंद कमरों को खुलवाया गया और खाली कराया गया। इस कार्रवाई से पूरे रेस्टहाउस परिसर में हड़कंप मच गया। वही कटिहार में ट्रेनिंग के लिए आए सैकड़ों रेल कर्मियों को नहीं मिल रही थी जगह मंडल सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि कटिहार में ट्रेनिंग के लिए रायगंज और मालदा से 100 से अधिक रेलकर्मी पहुंचे हैं, लेकिन उनके ठहरने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। दूसरी ओर, कुछ छोटे अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से नियमों के विरुद्ध कमरों पर कब्जा जमाए हुए थे। यूनियन का अभियान जारी, आगे भी होगी कार्रवाई होगी। यूनियन द्वारा अब तक कुल 4 कमरों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है। समाचार लिखे जाने तक छापामारी अभियान जारी था और आने वाले समय में और भी कमरों को खाली कराने की कार्रवाई की संभावना जताई गई है। यूनियन द्वारा मौके पर दौरदार नारेबाजी भी की गई
    2
    कटिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एन एफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन ने अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्टाफ सब ऑर्डिनेट रेस्टहाउस में छापामारी, 4 कमरे खाली कराए।।
कटिहार में वीआईपी गेट स्थित रेलवे के सब ऑर्डिनेट स्टाफ रेस्टहाउस में शुक्रवार शाम एन एफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में अचानक छापामारी की गई। इस दौरान वर्षों से अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे रेल कर्मियों को बुलाकर बंद कमरों को खुलवाया गया और खाली कराया गया।
इस कार्रवाई से पूरे रेस्टहाउस परिसर में हड़कंप मच गया। वही कटिहार में ट्रेनिंग के लिए आए सैकड़ों रेल कर्मियों को नहीं मिल रही थी जगह
मंडल सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि कटिहार में ट्रेनिंग के लिए रायगंज और मालदा से 100 से अधिक रेलकर्मी पहुंचे हैं, लेकिन उनके ठहरने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। दूसरी ओर, कुछ छोटे अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से नियमों के विरुद्ध कमरों पर कब्जा जमाए हुए थे। यूनियन का अभियान जारी, आगे भी होगी कार्रवाई होगी।
यूनियन द्वारा अब तक कुल 4 कमरों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है। समाचार लिखे जाने तक छापामारी अभियान जारी था और आने वाले समय में और भी कमरों को खाली कराने की कार्रवाई की संभावना जताई गई है।
यूनियन द्वारा मौके पर दौरदार नारेबाजी भी की गई
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    22 hrs ago
  • SONAILI KATIHAR muhrram
    1
    SONAILI KATIHAR muhrram
    user_Arif pathan
    Arif pathan
    कड़वा, कटिहार, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by RAYEES GANDHI Vlogs
    1
    Post by RAYEES GANDHI Vlogs
    user_RAYEES GANDHI Vlogs
    RAYEES GANDHI Vlogs
    Voice of people दंडखोरा, कटिहार, बिहार•
    11 hrs ago
  • मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिला का हैं जहां एक नरेंद्र नाम के युवक ने एक व्यक्ति से बीस हजार रुपए लिया था यह कहकर प्रत्येक दिन 150 रुपया देंगे लेकिन उस दिन 150 रुपया नहीं दे पाया ठेले वाला नरेंद्र उसके बाद दबंगई दिखाते हुए ठेले को तोड़ना शुरू कर दिया वही गरीब व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं हुआ उसे लाठी डंडे से सीधा अस्पताल भेजवा दिया
    1
    मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिला का हैं जहां एक नरेंद्र नाम के युवक ने एक व्यक्ति से बीस हजार रुपए लिया था यह कहकर प्रत्येक दिन 150 रुपया देंगे लेकिन उस दिन 150 रुपया नहीं दे पाया ठेले वाला नरेंद्र उसके बाद दबंगई दिखाते हुए ठेले को  तोड़ना शुरू कर दिया वही गरीब व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं हुआ उसे लाठी डंडे से सीधा अस्पताल भेजवा दिया
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Rahul Kumar Singh
    1
    Post by Rahul Kumar Singh
    user_Rahul Kumar Singh
    Rahul Kumar Singh
    कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    13 hrs ago
  • प्राइवेट स्कूलों के मंच पर खड़ा होकर राजनीति चमकाने वाले नेताओं को नजर अंदाज कीजिए। प्राईवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ की लड़ाई जारी रहेगी ये लड़ाई आसान नहीं है लेकिन नामुमकिन भी नहीं अगर आप सभी अभिभावकगण का साथ मिलेगा।अगले 2028 तक किसी भी हाल में हम सफल होंगे....
    1
    प्राइवेट स्कूलों के मंच पर खड़ा होकर राजनीति चमकाने वाले नेताओं को नजर अंदाज कीजिए। प्राईवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ की लड़ाई जारी रहेगी ये लड़ाई आसान नहीं है लेकिन नामुमकिन भी नहीं अगर आप सभी अभिभावकगण का साथ मिलेगा।अगले 2028 तक किसी भी हाल में हम सफल होंगे....
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.