Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास और जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।
Shoaib Siddiqui
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास और जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।
More news from झारखंड and nearby areas
- झारखंड के रंका प्रखंड स्थित सुकुलडीह गांव में जल-नल योजना दो साल से ठप पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को अब तक शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाया है। पुलिया निर्माण के दौरान टूटी पाइपलाइन को अब तक ठीक नहीं किया गया, जिससे करोड़ों रुपये की यह योजना महज दिखावा बनकर रह गई है। अधिकारीयों की बेरुखी से ग्रामीण आक्रोशित हैं।1
- तिलक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद घर लौटते समय अनियंत्रित होकर पलट कमांडर एक की मौत, कई घायल धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरचैया गांव निवासी अम्बिका भुइयां की एक सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अम्बिका भुइयां मिरचैया गांव से भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कैलान गांव तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। तिलक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे अन्य लोगों के साथ कमांडर वाहन से अपने घर लौट रहे थे।वापसी के दौरान सुबह लगभग 4 बजे अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए, जिनमें अम्बिका भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन पलटने के कारण वे गाड़ी के नीचे दब गए, जिससे उनकी हालत अत्यंत नाजुक हो गई स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से सभी घायलों को तत्काल भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने अम्बिका भुइयां की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति रामकुमार भुइयां भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।अम्बिका भुइयां के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे छोटे छोटे दो पुत्र और पांच पुत्रियों को छोड़ कर चले बसें। परिवार के लिए वे ही एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जिससे उनके असमय निधन से परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो गया है।घटना के संबंध में धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।शव को अंत्य परीक्षण हेतु गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस मौके पर मृतक के परीजनों को समाज सेवी ने ढांढस बंधाया वहीं काफी संख्या में लोग एक झलक देखने को लेकर काफी संख्या में मौजूद थे।4
- गढ़वा का मैक्सिमम होटलों में बिक रहा है मिठाई के नाम पर जहर गढ़वा के मझिआंव मोड स्थित अनेकों होटलों में कई प्रकार के मिठाई का बिक्री धड़ले से चल रहा है इसी दौरान एक होटल में दिख गया कि कई प्रकार की मिठाइयां हैं लेकिन बहुत सारी मिठाइयां पर मक्खियों बैठी है। गंदगी के साथ साथ मिठाई पर कई प्रकार की गड़बड़ियां भी है1
- 🔥 बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न का माहौल 🔥 वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई वितरण और आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया। नेताओं ने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और हिंदुत्व की विचारधारा की जीत है। 🎉 कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। 🚩 “अब पूरा देश विकास और राष्ट्रहित की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”1
- मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने कलेक्टर ने की पहल, सीएम के निर्देश पर डीएमएफ मद से हैंडपंप व बोरवेल लगाने का लिया फैसला अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट क्षेत्र के 100 बस्तियों में निवासरत करीब 100 आदिवासी परिवारों के लोग आज भी नदी-नालों का गंदा पानी पीने का विवश हैं। पेयजल की उपलब्धता नहीं होने की वजह से ये परिवार ढोढ़ी व नदी-नालों के दूषित पानी से गुजारा कर रहे हैं। यह मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को फोन लगाकर कहा कि इन बस्तियों में तत्काल पेयजल की व्यवस्था करें। सीएम का निर्देश मिलते ही कलेक्टर द्वारा ऐसे बस्तियों का परीक्षण कराया गया। इसें पाया गया कि मैनपाट क्षेत्र में करीब 100 ऐसे बस्ती हैं, जहां पीने का स्वच्छ पानी नहीं है। ऐस में अब कलेक्टर द्वारा इन बस्तियों में डीएमएफ मद से परीक्षण में हैंडपंप व बोरवेल लगाए जाएंगे। बता दें कि मैनपाट के सपनादर ग्राम पंचायत के केराजेबला बस्ती में ग्रामीण नाला का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। पीएचई विभाग की लापरवाही के चलते स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद मामला सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा। कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि जिले के दूरस्थ इलाकों में पेयजल समस्या की जांच कराई गई, जिसमें 100 से अधिक बस्तियों में संकट पाया गया। डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) मद से इन बस्तियों में हैंडपंप स्थापित करने की स्वीकृति दे दी गई है। 3-4 दिन में शुरु हो जाएगा काम कलेक्टर ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों के भीतर बोरवेल खनन कर हैंडपंप लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्राथमिकता उन बस्तियों को दी जा रही है जहां लोग अभी भी नदी, नाला या खेतों का पानी पी रहे हैं। बता दें कि दूषित पानी पीने के कारण ग्रामीणों में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे पेयजल संकट गहराता है। प्रशासन पर बढ़ा दबाव मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्रभावित बस्तियों में साफ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आदिवासी परिवारों को दूषित जल की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।1
- मगही-भोजपुरी के मान-सम्मान की लड़ाई! भानु प्रताप शाही ने विधायक को घेरा, हेमंत सोरेन का पुतला दहन। धुरकी से रवि प्रकाश केशरी की रिपोर्ट1
- खराब सड़क निर्माण को लेकर विधायक सख्त,, तत्काल घटिया सड़क को उखाड़ने के दिए निर्देश,, विभाग एक्शन मोड में,, सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मैनपाट ब्लॉक के कदनई से लोटाभवना तक करोड़ों की लगत से लगभग अढ़ाई किलोमीटर लंबी डामरीकरण सड़क का निर्माण पी एम जनमन योजना अंतर्गत ठेकेदार द्वारा किया गया था, जिसकी शिकायत सीतापुर विधायक तक ग्रामीणों पहुंची थी,, जिसमें ग्रामीणों ने कहा है कि उनके यहां बनने वाली सड़क गुणवत्ता हीन एवं निम्न स्तर का है,, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए,तत्काल निर्माण कार्य की जांच करने का निर्देश दिया,और घटिया निर्माण को तोड़ने के लिए भी कहा , जिसपर विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटिया निर्माण को तोड़ने चालू कर दिया है,, वहीं इस मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का कहना है कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अगर इस तरह के मामले लोगो के सामने आते हैं तो,इसकी शिकायत तत्काल करे , ताकि इस पर त्वरित कार्यवाही की जा सके,, आगे उन्होंने कहा यह विष्णु देव का सुशासन है गलत चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,, जो भी कार्य है उसको गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक अनुरूप किया जाना चाहिए,, नहीं तो उसको तोड़ कर दुबारा बनवाया जाएगा,,1
- क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष ने सरगुजा में महाराणा प्रताप जयंती को भव्य रूप से मनाने की अपील की है। समाज की एकता बढ़ाने के उद्देश्य से 9 मई को सुबह 10 बजे कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से जुटने का आह्वान किया गया है।1
- गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने शहर की सड़कों की खराब स्थिति पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सड़कें नालियों से नीचे होने के कारण बारिश का पानी दुकानों में भर जाता है, जिससे दुकानदारों को खुद गड्ढे खोदकर पानी निकालना पड़ता है।1