प्रयागराज में पैरामेडिकल कॉलेज पर बड़ा आरोप, डायरेक्टर समेत दो पर FIR प्रयागराज: पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट पर फर्जी डिग्री और कोर्स बदलने का आरोप, डायरेक्टर समेत दो पर FIR प्रयागराज में एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के खिलाफ छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी के नाम का इस्तेमाल कर कथित तौर पर बड़ा स्कैम किया गया। आरोप है कि मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर परीक्षा कराई गई और फर्जी डिग्री व मार्कशीट भी वितरित की गई। प्रतापगढ़ की रहने वाली छात्रा आंचल सरोज के अनुसार, उसने 25 नवंबर 2025 को सिविल लाइंस स्थित PIAT पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में बीएमएलटी (BMLT) कोर्स में यह सोचकर प्रवेश लिया था कि संस्थान स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ से संबद्ध है। बाद में परीक्षा के समय बिना जानकारी और सहमति के उसका कोर्स बीएमएलटी से बदलकर बी-वोक एमएलटी कर दिया गया। छात्रा का आरोप है कि विरोध करने पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अंसार अहमद ने कहा कि इसी कोर्स की डिग्री मिलेगी। शिकायत के आधार पर डायरेक्टर और संस्थान के व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में अब तक कोर्स बदले जाने के आरोप की पुष्टि हुई है, जबकि फर्जी वेबसाइट, फर्जी डिग्री और मार्कशीट संबंधी आरोपों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।

- प्रशासन केवल ARTO के द्वारा वाहन मालिकों को डराकर मासिक बना देता है। और ज्यादा से ज्यादा वाहन का चालान कर देता है। लेकिन विद्यालय के खिलाफ कोई कार्रवाई नही करता। आने जाने का भाडा बच्चों से विद्यालय वसूलता है। 1260 रुपये मासिक प्रति बच्चो का भांडा है। लगभग सैकड़ो बीघा जमीन ऐसे किसानो से खरीद कर उनको ही टाटा सूमो बोलेरो खरीदा कर किराये में लेते हैं। और ड्राइवर और बैठने कि व्यवस्था स्वमं करते हैं। वाहन चालक दो चार हजार का होता है। जिसको यह खुद भर भी देते हैं। लेकिन विद्यालय का नाम बचाते हैं। यह कोई फोन नम्बर विद्धालय का नही देते जिससे बात हो सके1
- एसएससी ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाला आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश : एसएससी की CAPF, SSF और असम राइफल्स भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले आरोपी लोकेश को यूपी एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। ये गैंग प्रॉक्सी सर्वर के जरिए ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली हैक कर अभ्यर्थियों को नकल कराता था। इस गिरोह के कई सदस्य पहले भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।1
- शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है शंकरगढ़ के पुरानी बाजार से धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश शंकरगढ़ (प्रयागराज)। शंकरगढ़ के पुरानी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में एक भारी वाहन की वजह से जल निगम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुरानी बाजार की सड़क संकरी होने के बावजूद बड़े-बड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन दिनभर गुजरते रहते हैं। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भी इन वाहनों की आवाजाही जारी रहती है। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता और आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने या वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कराने तथा स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।1
- सावन में भी नहीं बंद हुईं मांस-मछली की दुकानें, लोगों में नाराजगी स्कूल के पास खुलेआम बिक्री पर कार्रवाई की मांग सावन में भी नहीं बंद हुईं मांस-मछली की दुकानें, लोगों में नाराजगी स्कूल के पास खुलेआम बिक्री पर कार्रवाई की मांग जारी, प्रयागराज। सावन माह में भी कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी-करछना रोड पर देशी शराब की दुकान के पास सड़क किनारे संचालित मांस-मछली की दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकानों के कारण आसपास गंदगी और दुर्गंध बनी रहती है। उनका कहना है कि कुछ दूरी पर विद्यालय होने से बच्चों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।2
- 10 लाख की ज्वेलरी का 'चोर' निकला चूहा, बिल से बरामद हुईं सोने की अंगूठियां और चेन प्रयागराज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित विश्वास ज्वेलर्स में करीब 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का मामला उस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया, जब सीसीटीवी फुटेज में चोरी करने वाला कोई इंसान नहीं, बल्कि एक चूहा निकला। जानकारी के अनुसार, शोरूम से हीरे जड़ी सोने की 10 अंगूठियां और दो सोने की चेन गायब होने के बाद कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में एक चूहा गहनों को अपने बिल की ओर खींचकर ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने चूहे के बिल के आसपास खुदाई कराई, जहां से सभी गायब गहने सुरक्षित बरामद कर लिए गए। गहनों की बरामदगी के बाद शोरूम प्रबंधन ने राहत की सांस ली और मामला समाप्त हो गया। हालांकि इस अनोखी घटना ने लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि चूहे अक्सर चमकदार या छोटी वस्तुओं को अपने बिल तक खींच ले जाते हैं। ऐसे में संभव है कि गहनों की चमक या उनका आकार चूहे को आकर्षित कर गया हो। यह अनोखी घटना अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।1
- करछना सहकारी समिति में खाद वितरण में अनियमियता को लेकर किसानों का हंगामा , मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया करछना सहकारी समिति में खाद वितरण में अनियमियता को लेकर किसानों का हंगामा मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया करछना।शनिवार को करछना सहकारी समिति में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब किसानों ने खाद वितरण में अनियमित को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को अंदर बैठाकर उनके चाहने वालों नजदीकी लोगों को खाद दी जा रही है और किसानों के नाम और आधार नंबर लेकर कल आने के लिए कहा जा रहा है इसके बाद समिति के सचिव ने करछना थाने पर फोन कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया वहीं समिति के कोऑपरेटिव सचिव ने बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है 500 बोरी खाद हमारे पास मौजूद है लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण बट नहीं पा रही है।1
- प्रशासन केवल ARTO के द्वारा वाहन मालिकों को डराकर मासिक बना देता है। और ज्यादा से ज्यादा वाहन का चालान कर देता है। लेकिन विद्यालय के खिलाफ कोई कार्रवाई नही करता। आने जाने का भाडा बच्चों से विद्यालय वसूलता है। 1260 रुपये मासिक प्रति बच्चो का भांडा है। लगभग सैकड़ो बीघा जमीन ऐसे किसानो से खरीद कर उनको ही टाटा सूमो बोलेरो खरीदा कर किराये में लेते हैं। और ड्राइवर और बैठने कि व्यवस्था स्वमं करते हैं। वाहन चालक दो चार हजार का होता है। जिसको यह खुद भर भी देते हैं। लेकिन विद्यालय का नाम बचाते हैं। यह कोई फोन नम्बर विद्धालय का नही देते जिससे बात हो सके1
- जनपद न्यायालय इलाहाबाद में महिला कार्यकारिणी प्रत्याशी अनामिका तिवारी क्रमांक संख्या एक पर चुनाव लड़ रही हैं जनपद न्यायालय इलाहाबाद में महिला कार्यकारिणी प्रत्याशी अनामिका तिवारी क्रमांक संख्या एक पर चुनाव लड़ रही हैं अधिवक्ता बंधु के बैठने की व्यवस्था स्वच्छ जल की व्यवस्था पार्किंग की व्यवस्था युवा अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था मुख्य मुद्दों को लेकर अधिवक्ताओं के बीच महिला प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही है1
- कौशांबी पुलिस को ट्रैकर डॉग 'लियो' प्राप्त हुआ, अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से लियो अपराधों के अनावरण, साक्ष्य खोजने, लापता व्यक्तियों की तलाश करेगा कौशाम्बी : पुलिस को ट्रैकर डॉग 'लियो' प्राप्त हुआ है। अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता और विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से लियो अपराधों के अनावरण, साक्ष्य खोजने, लापता व्यक्तियों की तलाश तथा अन्य कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ट्रैकर डॉग 'लियो' के शामिल होने से जनपद की अपराध अनावरण क्षमता और पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी तथा जनता को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित पुलिस सेवा प्रदान करने में सहायता मिलेगी इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण की वीडियो बाइट।2