वार्ड 61 में सफ़ाई व्यवस्था का हर आयुक्त ने किया निरीक्षण सफ़ाई में लापरवाही पर स्वच्छता सुपरवाइजर को हटाने व स्वच्छता निरीक्षक का रोका वेतन नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड संख्या 61, रज़ा नगर में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में गंदगी, ओवरफ्लो होती नालियां तथा खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर पाए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। नगर आयुक्त ने स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि के साथ रज़ा नगर एवं आसपास की गलियों का पैदल भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। गलियों में व्याप्त गंदगी, बजबजाती नालियां तथा प्लॉटों में लंबे समय से जमा कचरा देखकर यह प्रतीत हुआ कि क्षेत्र में नियमित सफाई कार्य नहीं किया गया है। मौके पर उपस्थित कार्यवाहक स्वच्छता सुपरवाइजर संदीप कुमार एवं स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह से स्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया, किंतु संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की। कार्यवाहक स्वच्छता सुपरवाइजर को उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध (कार्यालय अटैच) कर दिया गया, जबकि स्वच्छता निरीक्षक का अग्रिम आदेशों तक वेतन निर्गत करने पर रोक लगा दी गई है। नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वार्ड 61 में तत्काल अतिरिक्त टीम तैनात कर तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा समस्त नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण एवं प्लॉटों की सफाई सुनिश्चित की जाए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि नगरीय जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए आगामी दिनों में अन्य वार्डों में माननीय पार्षदों के साथ रेंडम निरीक्षण किए जाएंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वार्ड 61 में सफ़ाई व्यवस्था का हर आयुक्त ने किया निरीक्षण सफ़ाई में लापरवाही पर स्वच्छता सुपरवाइजर को हटाने व स्वच्छता निरीक्षक का रोका वेतन नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड संख्या 61, रज़ा नगर में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में गंदगी, ओवरफ्लो होती नालियां तथा खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर पाए जाने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराज़गी
व्यक्त की। नगर आयुक्त ने स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि के साथ रज़ा नगर एवं आसपास की गलियों का पैदल भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। गलियों में व्याप्त गंदगी, बजबजाती नालियां तथा प्लॉटों में लंबे समय से जमा कचरा देखकर यह प्रतीत हुआ कि क्षेत्र में नियमित सफाई कार्य नहीं किया गया है। मौके पर उपस्थित कार्यवाहक स्वच्छता सुपरवाइजर संदीप कुमार एवं स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह से स्थिति के
संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया, किंतु संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की। कार्यवाहक स्वच्छता सुपरवाइजर को उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध (कार्यालय अटैच) कर दिया गया, जबकि स्वच्छता निरीक्षक का अग्रिम आदेशों तक वेतन निर्गत करने पर रोक लगा दी गई है। नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वार्ड 61 में तत्काल
अतिरिक्त टीम तैनात कर तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा समस्त नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण एवं प्लॉटों की सफाई सुनिश्चित की जाए। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि नगरीय जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए आगामी दिनों में अन्य वार्डों में माननीय पार्षदों के साथ रेंडम निरीक्षण किए जाएंगे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Post by Harnam Singh Pradhan1
- अलीगढ़ के चण्डौस थाना इलाके के जहराना रोड पर एक तेज रफ्तार से दौड़ रही अनियंत्रित कार ने इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों को रौद दिया। इस घटना में युवराज नाम के एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मृतक का भाई एक भाई विशाल और दोस्त नमन गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक और घायलों के परिजनों ने बताया है कि हम चण्डौस थाना इलाके के किनुआ गाँव के निवासी है। युवराज और विशाल आपस में दोनों भाई हैं। ये लोग पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जहराना कॉलेज में पढ़ते हैं। इन बच्चों का यूपी बॉर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा का सेंटर गायत्री स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज चंडौस में पढ़ा है। युवराज और विशाल दोनों भाई अपने दोस्त नमन के साथ यूपी बॉर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर कल शाम को घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने इन्हें रौद दिया। युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। इलाका पुलिस ने तीनों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने कोई ध्यान नहीं दिया, तो हम लोग गंभीर घायल दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल में ले आये, जहाँ उपचार चल रहा है। वहीं, मृतक युवराज के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाली कार को क्षतिग्रस्त अवस्था में थाने पहुंचा दिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।4
- Aligarh breaking news बादाम नगर जमालपुर वार्ड नंबर 85 स्थिति में गोसिया मस्जिद के आसपास के इलाकों में जल निगम द्वारा बनाई हुई टंकी बनाई गई हैपानी सप्लाई की जा रही है वह पानी गंदा और बदबूदार आ रहा है1
- मौलाना कोई भी हो सब जूते के यार है ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह1
- यह मामला गांव महवला पंचायत छैछऊ ब्लॉक गोंडा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश भू माफिया से कुछ पैसे लेकर सरकारी भूमियों पर कब्जा करवाया कोई प्रधान की लिखित नहीं ना कोई कागजहै रिश्वतखोर अधिकारियों ने लेखपाल एसडीएम तहसीलदार संख्या 1109 आबादी है गांव के कुछ लोगों के पास रहने को जगह नहीं पूरा परिवार एक ही कमरे में है और लेखपाल बहु माफिया से पैसा लेकर स्कूल व खेल मैदान की भूमियों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं कब्जा करता तेजवीर सिंह उमेश एडवोकेट हरीश इंजीनियर हरिओम सरकारी मास्टर सोनिया पत्नी तेजवीर सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह घाटा संख्या 1109 घाटा संख्या 1111 व 1110 व 1113 कब्जा है निम्नलिखित कंप्लेंट देने के बावजूद सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है1
- गौमाता की सेवा रक्षा Radhe Radhe1
- Post by Bablu Rajput1
- उच्च अधिकारियों से लगा रहा है न्याय की गुहार पड़ोसी के डर से घर नहीं पहुंच रहा पीड़ित परिवार पीड़ित परिवार तीन माह पूर्व रोजी की तलाश में गया हुआ था गुजरात घर पर लगा था ताला उसकी गैर मौजूदगी में दबंग पड़ोसी ने ताला तोड़कर रखा सामान पीड़ित परिवार अपने घर लौटा तो देखा कि पड़ोसी ने अपना सामान रखकर घर पर कब्जा कर लिया है विरोध करने पर दबंग पड़ोसी ने गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना स्तर पर की तो पड़ोसी ने अपनी गलती स्वीकार कर 3 महीने घर को इस्तेमाल करने का किराया देने का वादा किया अभी तक न तो दबंग पड़ोसी ने पैसा दिया दबंग पीड़ित परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है दबंग पड़ोसी के डर से पीड़ित परिवार अपने घर नहीं पहुंच रहा दर-वदर की ठोकर खा रहा है दबंग उक्त आरोपी ने पुलिस से साठ गांठ कर रखी है आरोपी के हौसले बुलंद है पीड़ित परिवार को अपनी जान का खतरा बना हुआ है पीड़ित साबिर पुत्र शेर मोहम्मद निवासी रजा नगर थाना क्वार्सी की घटना4