कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा झालावाड़। जिला परिषद सभागार में जिले के सभी एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए आगामी त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रि गश्त को मजबूत करने और परिवादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के साथ लोकल एवं स्पेशल एक्ट, विशेषकर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिकाधिक कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने गलियों और मोहल्लों में नशा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत रखने तथा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामलों में पीआईटी एनडीपीएस की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शराब के ठेकों पर अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने को भी कहा गया। बैठक में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, लंबित चालान एवं एफआर का त्वरित निस्तारण तथा मामलों में बरामदगी प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ छह से अधिक प्रकरण दर्ज हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों पर आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही थानों एवं पुलिस लाइन के प्रशासनिक तथा आवासीय भवनों में साफ-सफाई, बेहतर रिकॉर्ड संधारण एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना अथवा आपराधिक गतिविधि की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वर्तमान में चल रहे वर्षा ऋतु को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

- MP उप निर्वाचन-2026 की तैयारी शुरू: EMS 2.0 ट्रेनिंग और समीक्षा बैठक: 27 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय में V.C. के माध्यम से होगी अहम चर्चा मध्य प्रदेश में आगामी उप निर्वाचन-2026 और चुनावी तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह सक्रिय है। आयोग द्वारा EMS 2.0 (EVM Management System) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।" "राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा आगर जिला कलेक्टर को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और त्रुटिहीन बनाना है।" इस उच्च-स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रूप से इन तीन अहम बिंदुओं पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी: 1. EVM की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC): FLC की डेटा प्रविष्टि (Data Entry) और ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा। 2. प्रथम रैंडमाइजेशन (First Randomization): जिला स्तर पर EVM का प्रथम रैंडमाइजेशन और विधानसभावार आवंटन प्रक्रिया। 3. द्वितीय रैंडमाइजेशन (Second Randomization): मतदान केंद्रवार (Polling Booth-wise) EVM के आवंटन का चरण। आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी EVM नोडल अधिकारी, EVM मास्टर ट्रेनर्स अतः संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की अद्यतन (Updated) जानकारी के साथ, 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अनिवार्य रूप से जुड़ें। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के अनुमोदन से जारी की गई है।1
- पति पत्नी की सोते समय हत्या.. गरोठ के पास सेमरोल, चांदबडा की घटना गरोठ चांदबड़ा मे हत्या गत रात्रि ग्राम चांदबड़ा में हुई देवा बंजारा की हत्या मामले प्राथमिक रूप से यह बात सामने आई है कि देवा बंजारा अपनी पत्नी के साथ रोज खेत पर ही सोने जाता था (घर से 200 मीटर दूर)। सुबह जब दंपत्ति वापस नहीं लौटे तो देवा की 8 वर्षित पोती को परिजनों ने बुलाने के लिए भेजा। जहां की हालत देख बालिका ने घर पहुंचकर स्थिति बताई। जहां देवा का पुत्र नारायण ओर परिजन पहुंचे। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मुख्य बात यह बताई जा रही है कि दोनों पति पत्नी जहां सो रहे थे। सोते हुए वहीं उनपर हमला हुआ! जिसमें देवा बंजारा की मौत हुई और भूली बाई गंभीर रूप से घायल हुई जो इंदौर में उपचाररत है!1
- *परसुलिया कला में बिजली विभाग के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, फर्जी पंचनामों को लेकर हंगामा* *वैध कनेक्शन के बाद भी थमाए जा रहे भारी-भरकम बिल, किसान संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी* मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत परसुलिया कला परसुलिया कला में बिजली विभाग की मनमानी अब किसानों के सब्र का बांध तोड़ रही है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली और पक्षपातपूर्ण रवैये से त्रस्त किसानों में भारी आक्रोश है। मंगलवार शाम 5 बजे किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में किसानों की बड़ी बैठक हुई, जिसमें बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर भड़ास निकली। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग एक ही वर्ग को टारगेट कर रहा है। *किसानों के 2 बड़े आरोप -* *1. वैध कनेक्शन फिर भी फर्जी पंचनामा:* जिन किसानों के पास वैध कनेक्शन है, उनके भी पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामे बनाए जा रहे हैं। *2. बिल का बोझ:* हर महीने समय पर बिल जमा करने के बावजूद मनमानी राशि के भारी-भरकम बिल थमाए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस शोषण से वे आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं। *किसान संघ की दो टूक चेतावनी -* बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो सुसनेर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। *प्रमुख मांगें :-* 1. फर्जी और पक्षपातपूर्ण तरीके से बनाए गए सभी पंचनामे तुरंत निरस्त किए जाएं। 2. अधिक राशि वाले बिलों की निष्पक्ष जांच कर सही बिल जारी किया जाए। 3. फर्जी पंचनामा बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। 4. किसानों पर हो रहे अत्याचार, शोषण और भेदभाव को तुरंत बंद किया जाए। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राघु सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद जोशी, जिला कार्यालय मंत्री जगदीश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष बने सिंह यादव, जिला जैविक प्रमुख भगवान सिंह, तहसील मंत्री अशोक पाटीदार, जिला युवा संयोजक उमेश पाटीदार, नलखेड़ा तहसील अध्यक्ष नारायण सिंह जोधा, आगर तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।1
- लोलकी में पहली बार निकली भव्य बाल कांवड़ यात्रा, बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों की आस्था और उत्साह सुसनेर । एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय, लोलकी के विद्यार्थियों द्वारा पहली बार भव्य बाल कांवड़ एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकगण एवं ग्रामवासी शामिल हुए। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ लोलकी के हनुमान मंदिर से जल भरकर किया गया। भगवान शिव के जयकारों के साथ बाल कांवड़िए ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए माधवविलास मंदिर पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव को जल अर्पित किया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। * बारिश भी नहीं रोक पाई बच्चों का उत्साह* यात्रा के दौरान बारिश होने के बावजूद बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बारिश से बचाव के विशेष इंतजाम किए गए, ताकि बच्चों की खुशी और आयोजन के उत्साह में कोई बाधा न आए। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत बाल कांवड़ यात्रा के दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत किया। पूरे गांव से मिले जनसमर्थन ने बच्चों का उत्साह और बढ़ा दिया। यात्रा में 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में नजर आया। कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का आयोजन माधवविलास मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के पश्चात बच्चों सहित यात्रा में शामिल अन्य कांवड़ियों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के नवाचारी एवं संस्था प्रभारी अजय जैन सर तथा उनके साथी शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय परिवार का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति, सामूहिकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ना रहा। विद्यालय द्वारा आयोजित इस अनूठी पहल की ग्रामवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। बारिश की बूंदों के बीच बच्चों की आस्था, उत्साह और 'हर हर महादेव' के जयघोष ने लोलकी की इस बाल कांवड़ यात्रा को यादगार बना दिया। 🚩🔱 बोल बम! हर हर महादेव! 🙏🚩1
- राजगढ़ एम पी ग्राम पीपल्या कुलमी में विशाल रक्तदान शिविर व निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन रखा गया। विधायक प्रतिनिधि व भाजपा के जिला मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पाटीदार धर्मशाला में हनुमान पाटीदार व मित्र मंडल द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर रखा गया साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। भारी बारिश के बाउजूद आसपास क्षेत्र से आए आंखों के मरीजो की जांच कर के निशुल्क दवाइ यां,चश्मा व मुफ्त ऑपरेशन के लिए मरीजो को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा जांच कर के ऑपरेशन हेतू आनंदपुर अस्पताल में भेजा गया हनुमान पाटीदार ने अपने जीवन का 21वां रक्तदान किया। भारी बारिश के बाउजूद शिविर में 22 यूनिट रक्तदान हुआ आयोजन में हनुमान पाटीदार का स्वागत पूज्य गुरुदेव सत्यनारायण जी शास्त्री व मित्र मंडल द्वारा किया गया। आस पास क्षेत्र व ग्रामवासियों ने पहुंचकर हनुमान पाटीदार को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।1
- बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, महिला घायल सुसनेर याहया खान सुसनेर। मोड़ी और सिरपोई के बीच मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार महिला और उसका पति सुसनेर की ओर से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 108 के पायलट रिजवान खान ने सूझबूझ और तत्परता से सिविल अस्पताल सुसनेर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।1
- अमझार भटवाड़ा सड़क पर कंटेनर अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गया कोई हताहत नहीं मोड़क थाना क्षेत्र के अमझार भटवाड़ा सड़क पर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वें चेचट कि तरफ़ जाते समय एक कंटेनर दूसरे वाहन को साइट देते समय हादसे का शिकार हों गया जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के 1:30 बजें के करीबन कोटा कि तरफ़ से चेचट 8 लेने पर जाने के लिए भटवाड़ा अमझार सड़क से होकर निकल रहा था तभी सामने आ रहे वाहन को साइट देते समय कंटेनर अनियंत्रित होकर जंगल कि और खाईं में पलट गया, ड्राइवर कों आई मामूली चोट , भटवाड़ा से अमझार तक वन विभाग क्षेत्र में बनीं 3 किलोमीटर सिंगल लाइन सड़क और सड़क कि चौड़ाई कम होना और दोनों तरफ साइटों पर मिट्टी पत्थर और डाल रखी है, और सोमवार रात भर हुईं रिमझिम तेज़ बारिश के चलते मिट्टी में फिसलन हों गई, है, जिसके चलते कंटेनर हादसे का शिकार हो गया, मिट्टी में हुईं बारिश से फिसलन से वाहन चालकों कि मुसीबत बढ़ गई, जबकि इस मार्ग पर पहले से वाहनों का दबाव कम हुआं, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वें पर बनी मुकन्दरा टनल कि 1 साइट मुंबई से दिल्ली कि तरफ़ जाने वाली टनल से वाहनों कि आवाजाही शुरू कर दी है, जिससे अब कोटा से मुंबई कि तरफ़ जाने वाले वाहन निकलते, ज्यातातर वाहन ढाबादेह से मोड़क होकर गुजर रहें, लेकिन 1 सिंगल लाइन सड़क होने से इस पर लोकल वाहनों का आवागमन इसी सड़क पर हैं, ऐसे में बाहरी वाहन चालकों को साइट देते समय आएं दिन वाहन हादसे का शिकार हो रहें हैं,,3
- जहा आस्था हो, वहा कोई कठिनाई नही.. बरसते पानी मे कावड लेकर पहुची महिलाए शामगढ.. बाबा भोलेनाथ की भक्ती का पावन पर्व श्रावण मास, शिवालयो पर भारी भीड, हजारो की संख्या मे कावडीये भोलेनाथ को जलाअभिपेक कर रहे, मंगलवार को शामगढ के समीप ढाबला गुर्जर की माता बहनो द्वारा जय शिव शंकर के जयकारो के साथ बरसते पानी कावड लेकर.श्री शिव हनुमान मंदिर शामगढ पहुची, बाबा भोलेनाथ का जलाअभिषेक किया. भक्ति का अनूठा अदभुत भोले के प्रति देखने को मिलता है, बरसते पानी मे भी अपनी कावड यात्रा जारी रख माता बहने पहुची.1
- Post by Manoj Kumar1