टेढ़ागाछ में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, सौहार्दपूर्ण माहौल कायम। टेढ़ागाछ में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, सौहार्दपूर्ण माहौल कायम। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्र होकर अकीदत के साथ नमाज़ अदा की। सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोग नए और साफ-सुथरे कपड़े पहनकर नमाज़ के लिए निकले, जिससे पूरे इलाके में त्योहार की रौनक छा गई। नमाज़ के दौरान इमामों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। वे नए कपड़ों में बेहद खुश नजर आए और ईद की खुशियां मनाते दिखे। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम और सब इंस्पेक्टर विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि ईद-उल-फितर भाईचारे और प्रेम का संदेश देने वाला पर्व है। सभी समुदायों के सहयोग से टेढ़ागाछ में यह पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जो सामाजिक एकता का प्रतीक है।
टेढ़ागाछ में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, सौहार्दपूर्ण माहौल कायम। टेढ़ागाछ में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, सौहार्दपूर्ण माहौल कायम। किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्र होकर अकीदत के साथ नमाज़ अदा की। सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोग नए और साफ-सुथरे कपड़े
पहनकर नमाज़ के लिए निकले, जिससे पूरे इलाके में त्योहार की रौनक छा गई। नमाज़ के दौरान इमामों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। वे नए कपड़ों में बेहद खुश नजर आए और ईद की खुशियां मनाते दिखे। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक
व्यवस्था की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम और सब इंस्पेक्टर विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने कहा कि ईद-उल-फितर भाईचारे और प्रेम का संदेश देने वाला पर्व है। सभी समुदायों के सहयोग से टेढ़ागाछ में यह पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जो सामाजिक एकता का प्रतीक है।
- कृषि विभाग प्रखंड अधिकारी जिला अररिया बिहार | यूट्यूब पप्पू देव | उर्फ अमित खास बातचीत गरीबों का मक्का जो टूटा नुकसान के बारे में बातचीत करते हुए वीडियो ऑडियो रिकॉर्ड1
- Post by Mohammad Hasim1
- Post by Araria News1
- Bhagalpur jila Kalka vidhansabha Kshetra sanaula se Mahendra Singh Tak ka chakkar Road ki samasya bahut kharab hai Sarkar sangyan mein1
- Post by TRUTH DOCUMENTRY1
- फारबिसगंज विधायक के साथ क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा, समाधान को लेकर बनी1
- bhojpuri viral video song trending1
- Post by Araria News1