Shuru
Apke Nagar Ki App…
*अंतरजातीय विवाह का मैं समर्थन नहीं करता: सांसद हनुमान बेनीवाल।* राजस्थान जाट महासभा का अध्यक्ष है राजाराम मील 5 बच्चे बच्चियों की दूसरे समाज मै शादी कर दी जो समाज को ही खत्म कर रहा है उसको कोई हक नहीं समाज का अध्यक्ष बनने का।
RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
*अंतरजातीय विवाह का मैं समर्थन नहीं करता: सांसद हनुमान बेनीवाल।* राजस्थान जाट महासभा का अध्यक्ष है राजाराम मील 5 बच्चे बच्चियों की दूसरे समाज मै शादी कर दी जो समाज को ही खत्म कर रहा है उसको कोई हक नहीं समाज का अध्यक्ष बनने का।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- Post by Adv Ajeet Singh1
- ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर 17 मार्च को झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 9:30 बजे जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे झुंझुनूं पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे गोल्याना में नव निर्मित सहायक अभियंता कार्यालय का उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे। दौरे के दौरान मंत्री नागर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। मंत्री नागर के दौरे को लेकर नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कार्यक्रमस्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।1
- टूटी सड़क से परेशान सुभाष मार्ग वासियो ने खुद के खर्चे से भरे गड्ढे, झुंझुनू। शहर के सुभाष मार्ग पर लंबे समय से टूटी पड़ी सड़क आमजन के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कई बार शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने पर सुभाष मार्ग वासियों ने खुद ही पहल करते हुए अपने खर्चे से सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य किया। रविवार को वार्ड के कुछ जिम्मेदार नागरिकों ने बजरी, रोड़ी और सीमेंट मंगवाकर सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों को भर दिया, जिससे आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके। इस कार्य में पूर्व नगर परिषद कर्मचारी काशम अली, हिमालय डिपार्टमेंट स्टोर के मालिक प्रमोद कुमावत तथा चाय का ठेला लगाने वाले सुनील ने प्रमुख भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुभाष मार्ग पर सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। आखिरकार सुभाष मार्ग वासियों ने स्वयं पहल करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी निभाई और अपने स्तर पर सड़क के गड्ढों को भरकर अस्थायी राहत प्रदान की। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग भी की है।1
- Churu के जैन गेस्ट हाउस में Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (एबीवीपी) जयपुर प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, अभियानों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला संयोजक Kuldeep Singh Jagawat ने बताया कि बैठक कुल 12 सत्रों में आयोजित हुई, जिसमें संगठन की विषय सूची, अभियान योजना और आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मिशन साहसी, स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम अभियान, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम, हल्दीघाटी गौरव ज्ञान परीक्षा और छात्रसंघ चुनाव जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री Ashwini Sharma, जयपुर प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री Puran Singh Shahpura, प्रांत अध्यक्ष Dinesh Jain और प्रांत मंत्री Shubhendra Singh Nirwan भी उपस्थित रहे। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1
- हज़ारों साल पहले जब दुनिया के पास कैलेंडर नहीं था, तब मेरे भारत के पास 'ब्रह्मांड' का ज्ञान था। 1 जनवरी को साल बदलता है, लेकिन 19 मार्च को हमारा 'संवत' बदलेगा, प्रकृति बदलेगी, और ऊर्जा बदलेगी। यह वीडियो सिर्फ़ एक रील नहीं, हमारी खोयी हुई पहचान है। क्या आप तैयार हैं अपने असली नववर्ष के लिए? 👇 कमेंट में "JAI SHRI RAM" लिखें अगर आपको अपनी संस्कृति पर गर्व है! 🚩 #MyTimeMySamvat #HinduNavVarsh #19March #VikramSamvat #IndianScience #SanatanDharma #indianhistory #ProudIndian #Bharat #ReelsIndia #navonmesh #NavonmeshJaipur #viral #FacebookPage #viralreelsシ #viralreelschallenge #facebookreelsviral #viralreelschallenge #trendingreelsvideo #trendingnow #fbreelsfypシ゚viralシ #fbreelsfypシ゚viralfbreelsfypシ゚viral1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- Churu में चैत्र प्रतिपदा पर राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर जिला खेल स्टेडियम में ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को Rajendra Singh Rathore, Harlal Saharan, Abhishek Surana और Shweta Kochar ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रन जिला खेल स्टेडियम से शुरू होकर पंखा सर्कल होते हुए नेचर पार्क तक पहुंची। इसमें युवाओं, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स, पुलिस जवानों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि प्रदेश के विकास के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। विधायक हरलाल सहारण ने युवाओं को खेलकूद और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1