जर्जर ट्रांसफार्मर बदलकर नया लगाने की मांग, ग्रामीणों ने जताया हादसे का अंदेशा जर्जर ट्रांसफार्मर बदलकर नया लगाने की मांग, ग्रामीणों ने जताया हादसे का अंदेशा संवाददाता (अहमद राजा ) म्योरपुर (सोनभद्र): म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत कुण्डाडीह के टोला चन्दभान नगर में पिछले एक महीने से जर्जर एवं खराब ट्रांसफार्मर के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर में आए दिन खराबी आ जाती है, जिससे बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होती रहती है। विभागीय कर्मचारियों को बुलाकर हर बार अस्थायी रूप से ट्रांसफार्मर ठीक कराया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कभी-कभी विभागीय कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते, जिससे लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। लगातार बिजली बाधित रहने से पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्य, बच्चों की पढ़ाई तथा दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र चंद्रवंशी तथा ग्रामीण सूरज कुमार, राजू,मेहदी,बबलू, राजन, सम्पत वियार, जय प्रकाश,इमरान असरफ, अननत, सफीक अहमद,मुबारक़ सुनील, तमाम ग्रामीण ने विद्युत विभाग से जर्जर ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में क्षेत्र के जेई जय विनय कुमार बिंद से संपर्क किए जाने पर उन्होंने बताया, "जब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जल नहीं जाता, तब तक उसे बदला नहीं जाएगा।" विभाग के इस जवाब से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पूरी तरह जलने का इंतजार करने के बजाय जर्जर ट्रांसफार्मर को पहले ही बदल दिया जाना चाहिए, ताकि बार-बार होने वाली बिजली बाधित होने की समस्या समाप्त हो सके और किसी संभावित हादसे से बचा जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

- आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ। आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।1
- सोनभद्र-जिला कोन ब्लाक ग्राम सभा कुड़वा में शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक में जनसैलाब उमड़ा, सोनभद्र-जिला कोन ब्लाक ग्राम सभा कुड़वा के निकट तुमिया में मुन्ना गुरुभाई जी के निवास स्थान पर विगत लास्ट महिने के अन्तंराल में आज शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक का आयोजन सम्पन्न किया।इस आयोजन में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए गुरुभाई-बहन मिलकर इस आयोजन को लेकर विशेष चर्चा कि शिव गुरु कार्य में गति लाऐ।जिन जिन क्षेत्रों में शिव शिष्यता का संदेश नहीं पहुंचा हो तो घर घर जाकर उनको शिव शिष्य बनाने का संदेशा दें।कि शिव आदि गुरु है जगत गुरु हैं,जगत में हर मनाव का अधिकार है कि सहजता से समर्पण भाव से होकर शिव गुरु अपना बना सकते हैं।और अपने जीवन में सारे दुःख परेशानियां से मुक्त होंगे।।इसी दौरान मंच संचालन कर्ता निहालचंद गुरुभाई ने मुख्य अगिले शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक का आयोजन सबिता गुरुबहन के निवास स्थान पर होना सुनिश्चित किया हैं।इस कार्यक्रम में शामिल रहे सुरेन्द्र जी,राजेश विश्वकर्मा गुरुभाई,अशोक याद,डां रमेश चंद्र डाला से कन्हैया लाल गुरुभाई अन्य गुरुभाई-बहन उपस्थित रहे।2
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र सोन नदी में जाल उठाते समय 65 वर्षीय मछुआरे लल्लू केवट पर मगरमच्छ ने किया घातक हमला। 🐊 मगरमच्छ ने जबड़ों में जकड़कर पानी में खींचने की कोशिश की, ग्रामीणों के साहस से बची जान। घायल को CHC चोपन से जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। 📍 करगरा, चोपन थाना क्षेत्र मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी से मछुआरा समुदाय में दहशत। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की। #Sonbhadra #Chopan #CrocodileAttack #BreakingNews1
- प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए1
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल सोनभद्र, दिनांक 01 अगस्त, 2026। सम्पूर्ण समाधान दिवस, दुद्धी में प्रतिभाग करने के लिए जाते समय गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखकर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। दोनों अधिकारियों ने तत्काल अपना काफिला रुकवाकर घायल व्यक्ति का हालचाल जाना और बिना किसी विलंब के अपने स्कॉर्ट वाहन से उसे निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर उपचार सुनिश्चित कराया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों अधिकारियों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।1