जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एवं स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई सिद्धार्थनगर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा किया गया। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा के माध्यम से 70 वर्ष के उपर के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। सभी एमओआईसी सुनिश्चित कर ले कि डिलीवरी घर पर नहीं होना चाहिए। सभी गर्भवती महिलाओ का प्रसव अस्पताल में ही हो। घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी जिम्मेदार होगे। एनबीएसयू को 24 घंटे सक्रिय करें जिससे कोई भी गर्भवती महिला व उसके परिजन सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकें। जननी सुरक्षा योजना में फीडिंग कम पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लाभाार्थियों का पंजीकरण कर प्रोत्साहन धनराशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी एमओआईसी वार रूम का निरीक्षण करें वार रूम सक्रिय रहे जिससे गर्भवती महिलाएं एवं उनके परिवार के लोग सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकें। बीएचएनडी दिवस में कम एचआरपी वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका बेहतर इलाज कराये और सावधानियां बरतने का सलाह दें। बीएचएनडी दिवस में सभी लोग जाये। एएनएम, आशा व सीएचओ को सभी प्रकार किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बीएचएनडी दिवस में आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिलकर कार्य करें। गर्भवती महिलाओं को पोषाहार व आवश्यक दवायें उपलब्ध कराये जिससे कम वजन वाले बच्चों के जन्म में कमी आये। जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिया कि काम न करने वाले सीएचओ/आशा/एएनएम को नोटिस निर्गत करें। जिलाधिकारी द्वारा जिन आशाओं द्वारा डिलीवरी कम करायी गयी है उनको चिन्हित करते हुये कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जनपद के 9-13) वर्ष की बालिकाओं में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम हेतु ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एच0पी0वी0) वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एचपीवी टीकाकरण से कोई भी छूटने न पाये। वीएचएनडी दिवस एवं सीएचसी पर टीकारण कराये। शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर विद्यालय पर टीम भेज कर टीकाकरण का कार्य कराने का निर्देश दिया। यूविन पोर्टल पर फीडिंग कराये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एनबीएसयू/एसएनसीयू क्रियाशील रहे। टी0बी0 के संभावित मरीजों को चिन्हित करते हुये उनकी जांच कराकर आवश्यक दवायें उपलब्ध करायें तथा उनकी निगरानी करें। एचआईवी के प्रति जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आयुष्मान सेन्टर समय से खुले। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर हाइपरटेंशन, सुगर आदि के मरीजों का चेकअप करायें तथा क्वालिटी चेकअप पर विशेष ध्यान दिया जाये। ई-संजीवनी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मरीजों को टेली मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिया कि ओपीडी में प्रगति लायें। एचएमआईएस एवं आरसीएच पोर्टल पर सभी डाटा समय से व सही फीडिंग करायें। बारिस के मौसम में मलेरिया, डेंगू, इंसेफलाइटिस बीमारियों के फैलने का खतरा अधिक रहता है जिसके लिए तेज बुखार वाले मरीजों को चिन्हित कर उनका सीएचसी/पीएचसी पर ले जाकर जांच/इलाज करायें। साफ-सफाई एवं एंटीलार्वा का छिड़काव करायें। टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण करते हुए शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कराने का निर्देश दिया। फीडिंग में सही मोबाइल नम्बर लिखे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए। एएनएम और आशा के साथ बैठक करें। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा अनटाइड फन्ड, परिवार नियोजन, टीकाकरण अभियान, पी0सी0पी0एन0डी0टी0, रोगी कल्याण समिति, हेल्थ वेलनेस सेन्टर, आदि की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को परेशान न किया जाये बाहर की दवायें न लिखें। सभी विकास खण्डों में पब्लिक नोटिफिकेशन में लक्षण युक्त टी.बी. के मरीजो को चिन्हित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि वार रूम का निरीक्षण करे। इमरजेंसी में रेफरल रजिस्टर में मरीजो का डाटा अंकित करने का निर्देश दिया। इस बैठक में उपरोक्त के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार दोहरे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 सच्चिदानंद उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी, डैम, डी0सी0पी0एम0, समस्त एम0ओ0आईसी0, बैम, बीपीएम, बीसीपीएम, आदि उपस्थित थे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एवं स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई सिद्धार्थनगर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (डी0एच0एस0) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा किया गया। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा के माध्यम से 70 वर्ष के उपर के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। सभी एमओआईसी सुनिश्चित कर ले कि डिलीवरी घर पर नहीं होना चाहिए। सभी गर्भवती महिलाओ का प्रसव अस्पताल में ही हो। घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी जिम्मेदार होगे। एनबीएसयू को 24 घंटे सक्रिय करें जिससे कोई भी गर्भवती महिला व उसके परिजन सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकें। जननी सुरक्षा योजना में फीडिंग कम पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लाभाार्थियों का पंजीकरण कर प्रोत्साहन धनराशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी एमओआईसी वार रूम का निरीक्षण
करें वार रूम सक्रिय रहे जिससे गर्भवती महिलाएं एवं उनके परिवार के लोग सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकें। बीएचएनडी दिवस में कम एचआरपी वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका बेहतर इलाज कराये और सावधानियां बरतने का सलाह दें। बीएचएनडी दिवस में सभी लोग जाये। एएनएम, आशा व सीएचओ को सभी प्रकार किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बीएचएनडी दिवस में आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिलकर कार्य करें। गर्भवती महिलाओं को पोषाहार व आवश्यक दवायें उपलब्ध कराये जिससे कम वजन वाले बच्चों के जन्म में कमी आये। जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिया कि काम न करने वाले सीएचओ/आशा/एएनएम को नोटिस निर्गत करें। जिलाधिकारी द्वारा जिन आशाओं द्वारा डिलीवरी कम करायी गयी है उनको चिन्हित करते हुये कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जनपद के 9-13) वर्ष की बालिकाओं में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम हेतु ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एच0पी0वी0) वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एचपीवी टीकाकरण से कोई भी छूटने न पाये। वीएचएनडी दिवस एवं सीएचसी पर टीकारण कराये। शिक्षा विभाग
से समन्वय स्थापित कर विद्यालय पर टीम भेज कर टीकाकरण का कार्य कराने का निर्देश दिया। यूविन पोर्टल पर फीडिंग कराये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एनबीएसयू/एसएनसीयू क्रियाशील रहे। टी0बी0 के संभावित मरीजों को चिन्हित करते हुये उनकी जांच कराकर आवश्यक दवायें उपलब्ध करायें तथा उनकी निगरानी करें। एचआईवी के प्रति जागरूकता अभियान चलाये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आयुष्मान सेन्टर समय से खुले। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर हाइपरटेंशन, सुगर आदि के मरीजों का चेकअप करायें तथा क्वालिटी चेकअप पर विशेष ध्यान दिया जाये। ई-संजीवनी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मरीजों को टेली मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिया कि ओपीडी में प्रगति लायें। एचएमआईएस एवं आरसीएच पोर्टल पर सभी डाटा समय से व सही फीडिंग करायें। बारिस के मौसम में मलेरिया, डेंगू, इंसेफलाइटिस बीमारियों के फैलने का खतरा अधिक रहता है जिसके लिए तेज बुखार वाले मरीजों को चिन्हित कर उनका सीएचसी/पीएचसी पर ले जाकर जांच/इलाज करायें। साफ-सफाई एवं एंटीलार्वा का छिड़काव करायें। टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण करते हुए शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कराने
का निर्देश दिया। फीडिंग में सही मोबाइल नम्बर लिखे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए। एएनएम और आशा के साथ बैठक करें। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा अनटाइड फन्ड, परिवार नियोजन, टीकाकरण अभियान, पी0सी0पी0एन0डी0टी0, रोगी कल्याण समिति, हेल्थ वेलनेस सेन्टर, आदि की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को परेशान न किया जाये बाहर की दवायें न लिखें। सभी विकास खण्डों में पब्लिक नोटिफिकेशन में लक्षण युक्त टी.बी. के मरीजो को चिन्हित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि वार रूम का निरीक्षण करे। इमरजेंसी में रेफरल रजिस्टर में मरीजो का डाटा अंकित करने का निर्देश दिया। इस बैठक में उपरोक्त के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार दोहरे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 सच्चिदानंद उपाध्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी, डैम, डी0सी0पी0एम0, समस्त एम0ओ0आईसी0, बैम, बीपीएम, बीसीपीएम, आदि उपस्थित थे।
- हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश हत्या के प्रयास के 8 फरार आरोपियों पर BNSS 84 के तहत कुर्की-मुनादी की कार्रवाई का आदेश बांसी। न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ने थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र में दर्ज जानलेवा हमले और बलवे के एक संगीन मामले में सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने लंबे समय से फरार चल रहे आठ आरोपियों के खिलाफ 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) की धारा 84 के तहत उद्घोषणा और संपत्ति कुर्की की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।थाना जोगिया उदयपुर में दर्ज मु०अ०सं० 190/2025 के अंतर्गत BNS की विभिन्न धाराओं—191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 117(2) और 109(1) (हत्या का प्रयास व बलवा) के तहत मामला पंजीकृत है। यह प्राथमिकी बकुआंव गांव निवासी रमाकांत यादव पुत्र हरिराम यादव की तहरीर पर दर्ज की गई थी।क्राइम ब्रांच की विवेचना में सामने आया कि घटना के बाद से ही सभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हैं और अपनी चल-अचल संपत्ति बेचकर भागने की फिराक में हैं। आरोपी सभी ग्राम बकुआंव, थाना जोगिया उदयपुर के निवासी हैं।गौरी व बुधई (पुत्रगण ओरी)कमलेश, राकेश व सुरेन्द्र (पुत्रगण लालसा)श्यामू व रामू (पुत्रगण भगौती)उमेश (पुत्र गौरी)मामले की सुनवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट धम्म कुमार सिद्धार्थ ने पाया कि पुलिस की लगातार दबिश के बावजूद आरोपी न तो गिरफ्तार हो रहे हैं और न ही अदालत में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। विवेचक के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने सभी 8 आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 84 की कार्रवाई का आदेश जारी किया। कोर्ट के कड़े आदेश के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों पर धारा 84 का नोटिस चस्पा किया और गांव में डुग्गी पिटवाकर मुनादी कराई। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अतिउल्लाह, एसआई मुस्तकीम अंसारी, अवध बिहारी यादव तथा कांस्टेबल अवनीश कुमार, राहुल और चंद्रशेखर यादव की टीम शामिल रही। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यदि आरोपी जल्द ही समर्पण नहीं करते हैं, तो अगली प्रक्रिया के तहत उनकी संपत्तियों को कुर्क कर लिया जाएगा।1
- सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा सरयू नहर में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत पर गांव में पसरा सन्नाटा1
- फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर फार्मासिस्ट की लापरवाही से आई ड्रॉप की जगह पर एयर ड्रॉप दे दिया गया मरीज को मामला तिलौली सीएससी जनपद सिद्धार्थ नगर कल दिनांक 25 अगस्त दिन में 11 बजे दिन में मरीज अब्दुल हक ग्राम खेरटिया मिठ्वल ब्लाक तिलौली सीएचसी पे आँख दिखाने गये थे आँख के ड्राफ की जगह कान का ड्राफ दे दिया और आँख में डालने के बाद लग रहा था आँख फूटने से बचेगा नहीं आज तिलोली सीएचसी पहुंच कर इतनी बड़ी तापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं किया जायगा और आगे से किसी मरीज के साथ ऐसा न हो1
- बरडाड़, बरगदवा व बटसरा में हुई सोशल आडिट की बैठक ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का हुआ सत्यापन मेंहदावल, संतकबीरनगर बेलहर कला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। गुरुवार को बेलहर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरडाड़ , बरगदवा व बटसरा में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा, राज्य वित्त आदि से हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। इस दौरान स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया। आपको बताते चलें कि बेलहर ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत बरैनिया में कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक की उपस्थिती में ग्रामीण सतिराम, मो0तारिक, रामस्वरूप, मो सुमेर, सुनीता, शकुंतला, शाहजहां, अनीता, रामचन्द्र, रामू आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बटसरा में ग्राम प्रधान रामचन्दर यादव की उपस्थिति में ऑडिट हुई। जिसमें ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति व्यक्त किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बरडांड़ में भी सोशल आडिट की बैठक सम्पन्न हुई।3
- संतकबीरनगर-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की दो घटनाओं का किया सफल अनावरण, दो शातिर चोर गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना दिनांक 14-08-2026 को थाना बेलहर कला क्षेत्र अंतर्गत एक विद्यालय में हुई इनवर्टर मशीन चोरी की है, तथा दूसरी घटना दिनांक 18-08-2026 को कबीर चौराहा स्थित कब्रिस्तान में एल्युमिनियम के दरवाजे के फ्रेम को काटकर चोरी करने की है। इन दोनों घटनाओं के संबंध में सक्रियता दिखाते हुए कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों 1.मोहम्मद खालिद व 2. मुकेश निवासी गण थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया 52 अदद एल्युमिनियम के टुकड़े, 4 अदद एल्युमिनियम की जाली जिसका वजन लगभग 750 ग्राम, एक अदद इनवर्टर मशीन और घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार co प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।1
- नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज नेपाल में जलप्रलय: मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हुई, सैकड़ों लापता; राहत-बचाव अभियान तेज1
- नेपाल में आई आपदा के बाद -- यूपी के महराजगंज जिलें के निचलौल क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने वाले गांव में सतर्कता से रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। #नेपाल #indai #nepal #टूरिस्ट #UttarPradesh #Maharajganj #police #BJPGovernment #CMYogiAdityanath #DM1
- *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है।नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे। *नेपाल से बहकर आए हाथियों को बहराइच में बचाया गया...* आपदा मानव ही नहीं जंगल जानवरों पर भी कहर बरपाती है।नेपाल में त्रिशूली नदी में आई भीषण बाढ़ में बहकर हाथी उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में आ पहुँचे।1