logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का ऐतिहासिक स्वागत। 🚨कानपुर देहात में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का ऐतिहासिक स्वागत।🚨 ➡️ #kanpurdehat भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का कानपुर देहात में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ➡️रायपुर बॉर्डर पर जिला अध्यक्ष परवेश कटियार व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला संदलपुर स्थित राज पैलेस गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां भगवान श्रीराम की प्रतिमा व गदा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। ➡️करीब 6 घंटे के इंतजार के बाद देर रात संदलपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ➡️अपने संबोधन में डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और धैर्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का आधार बनेगा। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए युवाओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

2 hrs ago
user_शिवम् पत्रकार
शिवम् पत्रकार
Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
2 hrs ago

कानपुर देहात में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का ऐतिहासिक स्वागत। 🚨कानपुर देहात में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का ऐतिहासिक स्वागत।🚨 ➡️ #kanpurdehat भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का कानपुर देहात में प्रथम आगमन

पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ➡️रायपुर बॉर्डर पर जिला अध्यक्ष परवेश कटियार व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला संदलपुर स्थित राज पैलेस गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां भगवान श्रीराम की प्रतिमा व

a1028dc5-7aba-47d3-9be1-07d48151b81c

गदा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। ➡️करीब 6 घंटे के इंतजार के बाद देर रात संदलपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ➡️अपने संबोधन में डॉ. रोहित मिश्रा

cd546255-dd19-4343-b87c-4ac6ffb2986b

ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और धैर्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का आधार बनेगा। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए युवाओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के वार्ड नंबर-20 स्थित इंद्रा नगर में बंद पड़े दो मकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इंद्रा नगर निवासी रामरानी पत्नी प्रेम नारायण अपनी बहू रंजना दुबे के साथ दो दिन पहले इटावा स्थित 28वीं वाहिनी पीएसी में तैनात अपने पुत्र यतेंद्र दुबे से मिलने गई थीं। इस दौरान दोनों मकान बंद पड़े थे। इसी का फायदा उठाकर रात में चोरों ने दोनों घरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता रंजना दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरी की वारदात के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सामान ले जाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर झींझक कस्बा निवासी प्रदुम्न दुबे की पहचान होने का दावा किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है और CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के वार्ड नंबर-20 स्थित इंद्रा नगर में बंद पड़े दो मकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, इंद्रा नगर निवासी रामरानी पत्नी प्रेम नारायण अपनी बहू रंजना दुबे के साथ दो दिन पहले इटावा स्थित 28वीं वाहिनी पीएसी में तैनात अपने पुत्र यतेंद्र दुबे से मिलने गई थीं। इस दौरान दोनों मकान बंद पड़े थे। इसी का फायदा उठाकर रात में चोरों ने दोनों घरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
पीड़िता रंजना दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरी की वारदात के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सामान ले जाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर झींझक कस्बा निवासी प्रदुम्न दुबे की पहचान होने का दावा किया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है और CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सिकंदरा में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिवशक्ति अखाड़ा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन सिकंदरा कस्बे में स्थित रैन बसेरा के पास मंगलवार को करीब एक बजे शिवशक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण कर कथित रूप से चंदा मांगने और चोरी से संबंधित टिप्पणी/प्रस्तुति की, जिससे साधु-संत समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा उनके सम्मान का अपमान हुआ है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "पप्पू यादव मुर्दाबाद", "धर्म विरोधियों होश में आओ", "संत समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" और "साधु-संतों के सम्मान में शिवशक्ति अखाड़ा मैदान में" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस अवसर पर शिवम बाजपेई, प्रियम शुक्ला, पिंटू सिंह, सर्वेश कुशवाहा, सुमित यादव, प्रबल श्रीवास्तव सहित शिवशक्ति अखाड़ा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सिकंदरा में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिवशक्ति अखाड़ा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सिकंदरा कस्बे में स्थित रैन बसेरा के पास मंगलवार को करीब एक बजे शिवशक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण कर कथित रूप से चंदा मांगने और चोरी से संबंधित टिप्पणी/प्रस्तुति की, जिससे साधु-संत समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा उनके सम्मान का अपमान हुआ है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "पप्पू यादव मुर्दाबाद", "धर्म विरोधियों होश में आओ", "संत समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" और "साधु-संतों के सम्मान में शिवशक्ति अखाड़ा मैदान में" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर शिवम बाजपेई, प्रियम शुक्ला, पिंटू सिंह, सर्वेश कुशवाहा, सुमित यादव, प्रबल श्रीवास्तव सहित शिवशक्ति अखाड़ा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आवास सूची में नाम, फिर भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास; टिसौली की महिला झोपड़ी में रहने को मजबूर आवास सूची में नाम, फिर भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास; टिसौली की महिला झोपड़ी में रहने को मजबूर विकास खंड संदलपुर की ग्राम पंचायत भंदेमऊ के मजरा टिसौली की निवासी माला देवी पत्नी कुंवरपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पात्रता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद आज तक उन्हें आवास स्वीकृत नहीं किया गया, जिससे उनका परिवार आज भी पन्नी और तिरपाल से बनी झोपड़ी में रहने को विवश है। माला देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर अपनी समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में झोपड़ी की छत टपकने लगती है, जिससे घर में पानी भर जाता है और परिवार को रातें जागकर गुजारनी पड़ती हैं। उनका कहना है कि सुरक्षित आवास के अभाव में परिवार का जीवन लगातार कठिनाइयों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का भी कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। यदि पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद किसी लाभार्थी को आवास नहीं मिला है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार ने मंगलवार करीब तीन बजे बताया कि यदि महिला का नाम पात्रता सूची में दर्ज है, तो निर्धारित प्रक्रिया एवं वरीयता क्रम के अनुसार उन्हें शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल माला देवी और उनका परिवार प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए है। उनका कहना है कि यदि उन्हें योजना का लाभ मिल जाता है, तो वर्षों से पक्के घर का सपना पूरा हो सकेगा और उनका परिवार सुरक्षित जीवन जी सकेगा।
    1
    आवास सूची में नाम, फिर भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास; टिसौली की महिला झोपड़ी में रहने को मजबूर
आवास सूची में नाम, फिर भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास; टिसौली की महिला झोपड़ी में रहने को मजबूर
विकास खंड संदलपुर की ग्राम पंचायत भंदेमऊ के मजरा टिसौली की निवासी माला देवी पत्नी कुंवरपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पात्रता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद आज तक उन्हें आवास स्वीकृत नहीं किया गया, जिससे उनका परिवार आज भी पन्नी और तिरपाल से बनी झोपड़ी में रहने को विवश है।
माला देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर अपनी समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में झोपड़ी की छत टपकने लगती है, जिससे घर में पानी भर जाता है और परिवार को रातें जागकर गुजारनी पड़ती हैं। उनका कहना है कि सुरक्षित आवास के अभाव में परिवार का जीवन लगातार कठिनाइयों के बीच गुजर रहा है।
ग्रामीणों का भी कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। यदि पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद किसी लाभार्थी को आवास नहीं मिला है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार ने मंगलवार करीब तीन बजे बताया कि यदि महिला का नाम पात्रता सूची में दर्ज है, तो निर्धारित प्रक्रिया एवं वरीयता क्रम के अनुसार उन्हें शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
फिलहाल माला देवी और उनका परिवार प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए है। उनका कहना है कि यदि उन्हें योजना का लाभ मिल जाता है, तो वर्षों से पक्के घर का सपना पूरा हो सकेगा और उनका परिवार सुरक्षित जीवन जी सकेगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 24 घंटे में न्याय! सिकंदरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने पेश की मुस्तैदी की मिसाल! 🚨 #Big_Breaking_News_Kanpurdehat 🚨 🚨24 घंटे में न्याय! सिकंदरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने पेश की मुस्तैदी की मिसाल!🚨 ➡️कानपुर देहात के सिकंदरा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने महज़ 24 घंटे के भीतर मासूम के हत्यारे को दबोचकर यह साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए कानून का खौफ आज भी जिंदा है। ➡️झाड़ियों में शव छुपाकर भागने की फिराक में बैठे मुख्य आरोपी को थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में टीम ने धर दबोचा। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। ➡️इस जघन्य और संवेदनशील मामले में जिस मुस्तैदी, सूझबूझ और संवेदनशीलता के साथ सिकंदरा थाना प्रभारी ने पूरी टीम को लीड किया, वह वाकई काबिले-तारीफ है। #KanpurDehat #SikandraPolice #UPPolice #LawAndOrder #SinghamUPP #HeroicPolice #CrimeControl
    1
    24 घंटे में न्याय! सिकंदरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने पेश की मुस्तैदी की मिसाल!
🚨 #Big_Breaking_News_Kanpurdehat 🚨
🚨24 घंटे में न्याय! सिकंदरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने पेश की मुस्तैदी की मिसाल!🚨
➡️कानपुर देहात के सिकंदरा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने महज़ 24 घंटे के भीतर मासूम के हत्यारे को दबोचकर यह साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए कानून का खौफ आज भी जिंदा है।
➡️झाड़ियों में शव छुपाकर भागने की फिराक में बैठे मुख्य आरोपी को थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में टीम ने धर दबोचा। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
➡️इस जघन्य और संवेदनशील मामले में जिस मुस्तैदी, सूझबूझ और संवेदनशीलता के साथ सिकंदरा थाना प्रभारी ने पूरी टीम को लीड किया, वह वाकई काबिले-तारीफ है।
#KanpurDehat #SikandraPolice #UPPolice #LawAndOrder #SinghamUPP #HeroicPolice #CrimeControl
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.