मेरठ में चल रही थी 'नकली पुलिस चौकी', नकली सीओ-दरोगा और सिपाही पकड़े गए मेरठ में चल रही थी 'नकली पुलिस चौकी', नकली सीओ-दरोगा और सिपाही पकड़े गए उत्तर प्रदेश के मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर संचालित एक नकली पुलिस चौकी का मामला सामने आया है। यहां पुलिस चौकी की तर्ज पर व्यवस्था बनाई गई थी और नकली सीओ, दरोगा व सिपाही बनकर लोगों पर रौब गांठने के आरोप हैं पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से क्राइम रजिस्टर और एफआईआर रजिस्टर जैसे दस्तावेज भी मिलने की बात सामने आई है आरोप है कि इस गिरोह ने एक व्यक्ति को अगवा कर बंधक बनाया, उसके साथ मारपीट की और रंगदारी वसूली। इसी मामले की जांच के दौरान कथित नकली पुलिस चौकी का खुलासा हुआ बताया जा रहा है कि गिरोह का कथित सरगना राहुल पाल पूर्व में एक डिजिटल न्यूज संस्थान से जुड़ा रहा है। आरोप है कि पुलिस थाने में अपनी शिकायत लेकर आने वाले कुछ पीड़ितों से संपर्क कर यहां मामलों में कथित तौर पर 'डीलिंग' की जाती थी

- जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।1
- *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*1
- पप्पू यादव के साधु वेश पर हरिद्वार के संतों की नाराजगी, धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल पर जताई आपत्ति हरिद्वार। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के रूप में किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए साधु-संतों की वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग उचित नहीं है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने अन्य धार्मिक मुद्दों, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों पर कभी मुखर विरोध नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राम मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा और वे इस विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते। संत समाज ने धार्मिक आस्था और संत परंपरा का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।1
- सरकारी काम चल रहा है हापुर बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास यहां पर मजदूरों की मजदूरी ₹500 है इसको बढ़ाने के लिए कृपया करें सरकारी काम चल रहा है हापुड़ बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास में चल रहा है यहां पर लोगों की मजदूरी साडे ₹500 है यहां पर मजदूर की जरूरत है कोई हो तो बताना1
- लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है। इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है1