logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*इटावा पुलिस ने चार बिखरते परिवारों को सुलह-समझौते सेजोडा। *इटावा- मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण कार्यक्रम के माध्यम से चार बिखरते परिवारों को सुलह-समझौते के जरिए फिर से जोड़ने की सराहनीय पहल की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मंगलवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई हुई। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं और आपसी संवाद एवं समझदारी के माध्यम से विवादों का समाधान कराया।परामर्श के बाद चार परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी प्रीति सेंगर, उप निरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, काउंसलर चित्रा परिहार, नमिता तिवारी सहित महिला आरक्षी एवं परिवार परामर्श केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।*

1 hr ago
user_Kanhaiya lal
Kanhaiya lal
Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
03488a9d-7772-4c92-a897-c0885a3d7dc5

*इटावा पुलिस ने चार बिखरते परिवारों को सुलह-समझौते सेजोडा। *इटावा- मिशन शक्ति अभियान-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण कार्यक्रम के माध्यम से चार बिखरते परिवारों को सुलह-समझौते के जरिए फिर से जोड़ने की सराहनीय पहल की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मंगलवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई हुई। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं और आपसी संवाद एवं समझदारी के माध्यम से विवादों का समाधान कराया।परामर्श के बाद चार परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी प्रीति सेंगर, उप निरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, काउंसलर चित्रा परिहार, नमिता तिवारी सहित महिला आरक्षी एवं परिवार परामर्श केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई आरटीओ विभाग डबल डेकर बसोइन पर कोई रोकथाम नहीं दिल्ली नोएडा गाजियाबाद डबल डेकर बसो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं तथा इन पर आरटीओ विभाग कब कार्रवाई करेगा देखना है कि शाहाबाद हरदोई तथा अन्य सड़कों पर चलने वाली डबल बसों पर रोकथाम तब होगी प्रशासन इन पर कब लगाम लग पाएगा
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ शाहाबाद जिला हरदोई 
आरटीओ विभाग डबल डेकर बसोइन पर कोई रोकथाम नहीं 
दिल्ली नोएडा गाजियाबाद डबल डेकर बसो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं तथा इन पर आरटीओ विभाग कब कार्रवाई करेगा देखना है कि शाहाबाद हरदोई तथा अन्य सड़कों पर चलने वाली डबल बसों पर रोकथाम तब होगी प्रशासन इन पर कब लगाम लग पाएगा
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* *अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। वाइट - क्षेत्राधिकार अजीतमल मनोज गंगवार
    1
    अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे*
*अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे*
अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा।
पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे।
तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल।
सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।
गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
वाइट - क्षेत्राधिकार अजीतमल मनोज गंगवार
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 किस मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब 3.5 घंटे में 3400 किसिंग निशान बना दिए. सड़क पर ऐसी कार देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया. 5,500 रुपये का चालान काटने के साथ पुलिस ने युवक से कार पर लगे सारे निशान भी साफ करवाए.
    1
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 किस
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब 3.5 घंटे में 3400 किसिंग निशान बना दिए. सड़क पर ऐसी कार देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया. 5,500 रुपये का चालान काटने के साथ पुलिस ने युवक से कार पर लगे सारे निशान भी साफ करवाए.
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh
    1
    manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh
    user_Jitendra bharti Jitendra bharti
    Jitendra bharti Jitendra bharti
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • औरैया में संयमित जीवनशैली से ही शरीर और मन रहेंगे स्वस्थ : योगेंद्र मिश्र औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से मंगलवार सुबह ब्लॉक परिसर में योग साधकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान साधकों ने सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग इंस्ट्रक्टर एवं योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शरीर और मन को सहज एवं शांत रखने के लिए आसन, प्राणायाम और ध्यान महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल खान-पान पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवनशैली में संयम और नियमितता भी जरूरी है। जब तक व्यक्ति सहज भाव से स्वयं को संयमित नहीं रखेगा, तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहना कठिन है। उन्होंने कहा कि शरीर और मन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए शांत और सकारात्मक रहने से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकता है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, शरीर में स्फूर्ति बनाए रखने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योग वैलनेस सेंटर की ओर से पिछले आठ वर्षों से लगातार निःशुल्क योग शिविर की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन शिविरों का हजारों लोग लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवन के लिए संयमित जीवनशैली अपनाने की अपील की।
    1
    औरैया में संयमित जीवनशैली से ही शरीर और मन रहेंगे स्वस्थ : योगेंद्र मिश्र

औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से मंगलवार सुबह ब्लॉक परिसर में योग साधकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान साधकों ने सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
योग इंस्ट्रक्टर एवं योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शरीर और मन को सहज एवं शांत रखने के लिए आसन, प्राणायाम और ध्यान महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल खान-पान पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवनशैली में संयम और नियमितता भी जरूरी है। जब तक व्यक्ति सहज भाव से स्वयं को संयमित नहीं रखेगा, तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहना कठिन है।
उन्होंने कहा कि शरीर और मन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए शांत और सकारात्मक रहने से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकता है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, शरीर में स्फूर्ति बनाए रखने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है।
योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योग वैलनेस सेंटर की ओर से पिछले आठ वर्षों से लगातार निःशुल्क योग शिविर की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन शिविरों का हजारों लोग लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवन के लिए संयमित जीवनशैली अपनाने की अपील की।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • खड़ी बस में पीछे से घुसा डीसीएम कंटेनर, चालक गंभीर, सात यात्रियों को आई मामूली चोटें, अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान लौट रही थी बस जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में हाईवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे यात्रियों से भरी एक निजी बस में पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार निजी बस संख्या आरजे 10 पीए 7197 अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ग्राम मुहाना जा रही थी। बस जैसे ही ग्राम खेड़ा धौलपुर के सामने हाईवे ओवरब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर संख्या डीएल 1 एलएजे 7387 ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया कि कंटेनर चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कौशल्या पत्नी रविशंकर शर्मा (50), पार्वती पत्नी विजय कुमार (50), बीना देवी पत्नी विक्रम सिंह (52) और सुमित्रा पत्नी मोती सिंह, निवासी जड़वा, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा, तथा लीलाधर पुत्र बनवारी (70) और मुन्नी देवी पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान, और मंत्री पत्नी कैलाश (50) निवासी जड़वा, महेंद्रगढ़, हरियाणा को चोटें आईं। वहीं कानपुर से माल से भरे कार्टून लादकर गुरुग्राम जा रहे डीसीएम कंटेनर चालक रामवीर पुत्र पृथ्वीराज (40) निवासी पृथ्वीपुरा, थाना इकदिल, इटावा भी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भेजा गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया। उनके अनुसार स्थिति सामान्य है घटना कैसे घटी इसकी जाँच की रही है।
    1
    खड़ी बस में पीछे से घुसा डीसीएम कंटेनर, चालक गंभीर, सात यात्रियों को आई मामूली चोटें, अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान लौट रही थी बस
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में हाईवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे यात्रियों से भरी एक निजी बस में पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सात यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार निजी बस संख्या आरजे 10 पीए 7197 अयोध्या धाम से दर्शन कर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के ग्राम मुहाना जा रही थी। बस जैसे ही ग्राम खेड़ा धौलपुर के सामने हाईवे ओवरब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रहे डीसीएम कंटेनर संख्या डीएल 1 एलएजे 7387 ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया कि कंटेनर चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ।
टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कौशल्या पत्नी रविशंकर शर्मा (50), पार्वती पत्नी विजय कुमार (50), बीना देवी पत्नी विक्रम सिंह (52) और सुमित्रा पत्नी मोती सिंह, निवासी जड़वा, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा, तथा लीलाधर पुत्र बनवारी (70) और मुन्नी देवी पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान, और मंत्री पत्नी कैलाश (50) निवासी जड़वा, महेंद्रगढ़, हरियाणा को चोटें आईं।
वहीं कानपुर से माल से भरे कार्टून लादकर गुरुग्राम जा रहे डीसीएम कंटेनर चालक रामवीर पुत्र पृथ्वीराज (40) निवासी पृथ्वीपुरा, थाना इकदिल, इटावा भी घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर भेजा गया।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया है कि  दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाइड्रा की मदद से सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया। उनके अनुसार स्थिति सामान्य है घटना कैसे घटी इसकी जाँच की रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • क्या एड़ी का दर्द आपको जीने नहीं देता रोज सुबह उठते ही ईदी का दर्द परेशान कर देता है क्या आपके एड़ी में सुबह उठते ही तेज दर्द होता है? या ज्यादा देर खड़े रहने और चलने पर दर्द बढ़ जाता है? इसे नजरअंदाज न करें—यह Plantar Fasciitis का संकेत हो सकता है। सही एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और समय पर फिजियोथेरेपी से दर्द में राहत मिल सकती है। दर्द को सहते न रहें—आज ही सही सलाह लें!” डॉ. ब्रिजेश सुदामा लाल सविता ग्राम शमशेर गंज जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश +91 96917 20161
    1
    क्या एड़ी  का दर्द आपको जीने नहीं देता रोज सुबह उठते ही ईदी का दर्द परेशान कर देता है
क्या आपके एड़ी में सुबह उठते ही तेज दर्द होता है?
या ज्यादा देर खड़े रहने और चलने पर दर्द बढ़ जाता है?
इसे नजरअंदाज न करें—यह Plantar Fasciitis का संकेत हो सकता है।
सही एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और समय पर फिजियोथेरेपी से दर्द में राहत मिल सकती है।
दर्द को सहते न रहें—आज ही सही सलाह लें!”
डॉ. ब्रिजेश सुदामा लाल सविता ग्राम शमशेर गंज जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश
+91 96917 20161
    user_Dr Brijesh Sudama lal
    Dr Brijesh Sudama lal
    Doctor Kishni, Mainpuri•
    13 hrs ago
  • manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh
    1
    manikothi kudarkot arwakatra bilok jila Auraiya Uttar Pradesh
    user_Jitendra bharti Jitendra bharti
    Jitendra bharti Jitendra bharti
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.