logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के गढ़ीकला में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, कमरे में मिले तीन शव ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रयागराज के गढ़ीकला में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, कमरे में मिले तीन शव प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित गढ़ीकला मोहल्ले में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे के अंदर तीन लोगों के शव बरामद हुए। ट्रिपल मर्डर की इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन जांच में जुटी है। तीनों मृतकों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

5 hrs ago
user_Mohammed Shakil Khan
Mohammed Shakil Khan
Court reporter Allahabad, Prayagraj•
5 hrs ago

प्रयागराज के गढ़ीकला में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, कमरे में मिले तीन शव ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रयागराज के गढ़ीकला में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, कमरे में मिले तीन शव प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित गढ़ीकला मोहल्ले में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे के अंदर तीन लोगों के शव बरामद हुए। ट्रिपल मर्डर की इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन जांच में जुटी है। तीनों मृतकों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लीडर रोड के पास एक मोहल्ले में एक किराए के कमरे में 02 महिलाओं व 01 पुरुष का शव प्राप्त होने पर पुलिस उपायुक्त नगर की वीडियो बाइट प्रयागराज : उक्त प्रकरण में आज दिनांक 04.08.2026 को थाना शाहगंज अंतर्गत लीडर रोड के पास एक मोहल्ले में एक किराए के कमरे में 02 महिलाओं व 01 पुरुष का शव प्राप्त होने की सूचना पर उच्चाधिकारीगण व फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया जानकारी प्राप्त हो रही है कि सभी मृतक मूक-बधिर हैं तथा उनके मध्य आपसी लड़ाई-झगड़े से घटना होना प्रतीत हो रहा है। सभी मृतक आसपास कूड़ा बीनने का कार्य करते थे। मृतकों की पहचान की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा दी गई बाइट।
    1
    लीडर रोड के पास एक मोहल्ले में एक किराए के कमरे में 02 महिलाओं व 01 पुरुष का शव प्राप्त होने पर पुलिस उपायुक्त नगर की वीडियो बाइट
प्रयागराज : उक्त प्रकरण में आज दिनांक 04.08.2026 को थाना शाहगंज अंतर्गत लीडर रोड के पास एक मोहल्ले में एक किराए के कमरे में 02 महिलाओं व 01 पुरुष का शव प्राप्त होने की सूचना पर उच्चाधिकारीगण व फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया जानकारी प्राप्त हो रही है कि सभी मृतक मूक-बधिर हैं तथा उनके मध्य आपसी लड़ाई-झगड़े से घटना होना प्रतीत हो रहा है। सभी मृतक आसपास कूड़ा बीनने का कार्य करते थे। मृतकों की पहचान की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा दी गई बाइट।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रसोई की पोताई के दौरान सर्पदंश से महिला की मौत जारी, प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में मंगलवार को रसोई की पोताई कर रही 35 वर्षीय अनारकली उर्फ धनराजी पत्नी स्व. मनोज गुप्ता को जहरीले सर्प ने डंस लिया। परिजन उन्हें पहले सीएचसी कौंधियारा और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला अपने पीछे दो बेटे राहुल, रोहित और एक बेटी कनक को छोड़ गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। रसोई की पोताई के दौरान सर्पदंश से महिला की मौत जारी, प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में मंगलवार को रसोई की पोताई कर रही 35 वर्षीय अनारकली उर्फ धनराजी पत्नी स्व. मनोज गुप्ता को जहरीले सर्प ने डंस लिया। परिजन उन्हें पहले सीएचसी कौंधियारा और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला अपने पीछे दो बेटे राहुल, रोहित और एक बेटी कनक को छोड़ गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
    2
    रसोई की पोताई के दौरान सर्पदंश से महिला की मौत
जारी, प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में मंगलवार को रसोई की पोताई कर रही 35 वर्षीय अनारकली उर्फ धनराजी पत्नी स्व. मनोज गुप्ता को जहरीले सर्प ने डंस लिया। परिजन उन्हें पहले सीएचसी कौंधियारा और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला अपने पीछे दो बेटे राहुल, रोहित और एक बेटी कनक को छोड़ गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
रसोई की पोताई के दौरान सर्पदंश से महिला की मौत
जारी, प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में मंगलवार को रसोई की पोताई कर रही 35 वर्षीय अनारकली उर्फ धनराजी पत्नी स्व. मनोज गुप्ता को जहरीले सर्प ने डंस लिया। परिजन उन्हें पहले सीएचसी कौंधियारा और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला अपने पीछे दो बेटे राहुल, रोहित और एक बेटी कनक को छोड़ गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
    user_Ravendra kumar kesharwani
    Ravendra kumar kesharwani
    Photographer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बारा पावर प्लांट से निकल रहे पानी से 500 बीघा खेती प्रभावित होने का किसानों का आरोप, मुआवजे की मांग *बारा पावर प्लांट से निकल रहे पानी से 500 बीघा खेती प्रभावित होने का किसानों का आरोप, मुआवजे की मांग* शंकरगढ़। प्रयागराज। बारा पावर प्लांट की बाउंड्रीवाल के समीप बेमरा रोड स्थित पनिहा सोत के पास पुलिया से निकल रहे पानी को लेकर किसानों ने गंभीर शिकायत उठाई है। किसानों का आरोप है कि पिछले लगभग दस वर्षों से प्लांट की ओर से निकल रहा पानी खेती के लिए अनुपयुक्त है। पूरे वर्ष यह पानी खेतों में भरा रहता है। कई किसानों का कहना है इस पानी की वजह से हमारे खेत बंजर हो रहे है । इसके अलावा जिससे आसपास के गांवों की कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। किसानों के अनुसार, इस पानी से लोहगरा, यादव बस्ती, केवटान तथा जज्जी पुरवा सहित कई बस्तियों के खेत प्रभावित हुए हैं। उनका दावा है कि लगभग 500 बीघा कृषि भूमि पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि इस पानी से सिंचाई करने पर फसलें खराब हो जाती हैं, जिससे उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पानी की गुणवत्ता की वैज्ञानिक जांच कराने, यदि पानी हानिकारक पाया जाए तो उसके बहाव पर तत्काल रोक लगाने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    1
    बारा पावर प्लांट से निकल रहे पानी से 500 बीघा खेती प्रभावित होने का किसानों का आरोप, मुआवजे की मांग
*बारा पावर प्लांट से निकल रहे पानी से 500 बीघा खेती प्रभावित होने का किसानों का आरोप, मुआवजे की मांग*
शंकरगढ़। प्रयागराज। बारा पावर प्लांट की बाउंड्रीवाल के समीप बेमरा रोड स्थित पनिहा सोत के पास पुलिया से निकल रहे पानी को लेकर किसानों ने गंभीर शिकायत उठाई है। किसानों का आरोप है कि पिछले लगभग दस वर्षों से प्लांट की ओर से निकल रहा पानी खेती के लिए अनुपयुक्त है। पूरे वर्ष यह पानी खेतों में भरा रहता है। कई किसानों का कहना है इस पानी की वजह से हमारे खेत बंजर हो रहे है । इसके अलावा  जिससे आसपास के गांवों की कृषि भूमि प्रभावित हो रही है।
किसानों के अनुसार, इस पानी से लोहगरा, यादव बस्ती, केवटान तथा जज्जी पुरवा सहित कई बस्तियों के खेत प्रभावित हुए हैं। उनका दावा है कि लगभग 500 बीघा कृषि भूमि पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि इस पानी से सिंचाई करने पर फसलें खराब हो जाती हैं, जिससे उन्हें लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पानी की गुणवत्ता की वैज्ञानिक जांच कराने, यदि पानी हानिकारक पाया जाए तो उसके बहाव पर तत्काल रोक लगाने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    user_शनि कुमार यादव
    शनि कुमार यादव
    Court reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहल्लुम का जुलूस भारी बारिश के बीच अक़ीदत व ऐहतेराम के साथ इमामबाड़ा नवाब आज़म हुसैन से निकाला गया।
    1
    हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहल्लुम का जुलूस भारी बारिश के बीच अक़ीदत व ऐहतेराम के साथ इमामबाड़ा नवाब आज़म हुसैन से निकाला गया।
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    9 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.