Shuru
Apke Nagar Ki App…
#Seraikella_Kharsawan : चौका में तेल टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी.... #Seraikella_Kharsawan : चौका में तेल टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी.... चौका थाना क्षेत्र के चौलीबासा में एनएच-33 पर शनिवार सुबह तेल टैंकर की टक्कर से रांची निवासी मोहम्मद मुसायिद गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस तत्काल नहीं मिलने पर पुलिस ने अपने वाहन से उन्हें चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया | jharkhandnews | nh33accident | jiladarpan
Jila Darpan
#Seraikella_Kharsawan : चौका में तेल टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी.... #Seraikella_Kharsawan : चौका में तेल टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी.... चौका थाना क्षेत्र के चौलीबासा में एनएच-33 पर शनिवार सुबह तेल टैंकर की टक्कर से रांची निवासी मोहम्मद मुसायिद गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस तत्काल नहीं मिलने पर पुलिस ने अपने वाहन से उन्हें चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया | jharkhandnews | nh33accident | jiladarpan
More news from झारखंड and nearby areas
- राजनगर : रेनबो स्मार्ट स्कूल बड़ा कूनाबेड़ा में शिक्षक दिवस धूमधाम से हुआ आयोजन राजनगर प्रखंड के बड़ा कुनाबेड़ा स्थित रेनबो स्मार्ट स्कूल में शिक्षक दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों ने शिक्षकों को समर्पित गुरु शिष्य के अटूट संबंधों से आधारित गीतों पर नृत्य प्रस्तुति किए इस शुभ अवसर पर मातृ सम्मेलन कार्यक्रम भी पूर्ण हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य साधन ज्योतिषी जी ने कार्यक्रम को संबंध करते हुए कहे शिक्षक समाज की आईना होते है हम सब शिक्षकों के कंधे में बच्चों का सर्वांगीण हमारी संस्कृति सभ्यता नैतिकता संबंधी विभिन्न बिंदुओं को प्रेरक रूप से विद्यार्थियों का जीवन एवं समाज के प्रति महत्वपूर्ण दायित्व रहता है। एक शिक्षक में धैर्य आत्मविश्वास एवं अपने कर्तव्य का प्रति ईमानदार से कार्य करना एवं भारत भूमि में जन्मे अनेक गुरुजनों का सम्मान करना उनको नई दिशा देना जिससे समाज एवं भारतवर्ष का नाम सदा ऊंचा रहे इसका प्रयास निरंतर करते हैं। मैं एक जिम्मेदारी एवं महत्वपूर्ण स्थान में रहते हुए संसार के सभी गुरुजनों को शत-शत नमन करते हैं यह पल हमारे लिए एक प्रेरक स्वरूप होती है जो भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं प्रेरक स्वरूप शिक्षक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के प्रति प्रेम एवं जागरूकता को हम सदा सम्मान करते हैं। शिक्षक एवं अभिभावक एक दूसरे का पूरक होते हैं अच्छी वातावरण एवं आपस में वार्तालाप संस्कारमय हो इस पर अपने परिवार में संयम से रहकर बच्चों का अच्छी पारिवारिक देना चाहिए ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल श्रीमती सुष्मिता आचार्य बच्चों तथा माताओं को संबंधित करते हुए काहे बच्चों को अपने-अपने परिवार में कहानी खेलकूद एवं नृत्य के माध्यम से शिक्षा देने का प्रयास किया जाए बच्चों को प्रेशर ना देखकर के प्रेम से पढ़ना बहुत ही जरूरी है इसलिए आप सब से निवेदन है अपने-अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें एवं मारपीट ना करके प्रेम से पढ़ने का प्रयास करें। क्योंकि यही बच्चा हमारे भविष्य हैं जैसे उगाओगे वैसे ही फल मिलेगा इसलिए उनसे प्रेम से बातें करने का प्रयास किया जाए। कार्यक्रम में उपस्थित पविता महतो गीता रानी महतो लक्ष्मी सरदार कल्पना महतो पार्वती मुर्मू कल्पना मंडल सविता मंडल गायत्री प्रधान सुषमा प्रधान संदीप महतो ग्राम गांगड़ी के ग्राम प्रधान आशुतोष प्रधान पंकज प्रधान मंजू महतो कृष्णा प्रधान संजय महतो जागेश्वर महतो आलोक प्रधान सुरेश मादी आदि उपस्थित थे शिक्षक दिवस के शोषण पर भारतवर्ष के सभी गुरुजनों को कोटि-कोटि नमन करते हैं।1
- गूंज परिवार सिल्ली की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया सिल्ली:-गूंज परिवार की ओर से किसान भवन सिल्ली में शनिवार के दिन शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गूंज परिवार के सुनील सिंह के द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए द्वीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर किया गया।मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के द्वारा ही शिक्षा देकर समाज को गढ़ने का काम किया जाता है एवं आपके अच्छे मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने जीवन में नई-नई कीर्तिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ते हैं।उन्होंने शिक्षकों से यह अपील भी किया कि हमलोग सामूहिक रूप से अच्छे शिक्षा के तहत शिक्षा को बढ़ावा देंगे ताकि राज्य के साथ-साथ हमारा देश भी विकसित हो सके।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित भी किया।इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, सुशील महतो,ब्रजेश्वर प्रसाद, पूर्व शिक्षक विजय चंद्र महतो, समीर सिंह,विकास महतो, नीतीश महतो एवं नीरज समेत आसपास के सैकड़ो शिक्षक गण मौजूद रहे।3
- 🚨कोल्हान इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल, रांची रिम्स रेफर चालियामा (झारखंड): चालियामा स्थित कोल्हान इंटर कॉलेज के सामने एक अज्ञात वाहन की टक्कर से चालियामा निवासी 40 वर्षीय राकेश जोंकों गंभीर रूप से घायल हो गए।यह घटना रात करीब आठ बजे की है, जब राकेश जोंकों तेलाई से मोटरसाइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोल्हान कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल राकेश जोंकों रुंगटा प्लांट में एक स्थायी कर्मचारी हैं।दुर्घटना के तुरंत बाद कंपनी के वाहन से उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने उनके सिर पर लगी गंभीर चोट को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची के रिम्स (RIMS) अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन देर रात एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें रिम्स ले गए।हैशटैग (#Hashtags):#सड़क_दुर्घटना #कोल्हान #सदर_अस्पताल #रांची_रिम्स #चालियामा #रुंगटा_प्लांट #झारखंड_न्यूज #अज्ञात_वाहन #रोड_एक्सीडेंट1
- मंईयां योजनाः बंद हो सकती है आपकी अगली किश्त ! Share l मंईयां योजनाः बंद हो सकती है आपकी अगली किश्त ! ब्लॉक के चक्कर काटने से पहले जान लें ये 4 जरूरी बातें शेयर1
- सुधीव्य कुमार सोनू, झारखंड राज्य शिक्षा मंत्री का आज निधन हो गया पिछले 4 वर्षों में तिसरा निधन शिक्षा मंत्री का आख़िर क्या कारण है1
- मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिनों का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे राज्य सरकार के सभी दफ्तर रांची: नगर विकास एवं आवास, उच्च व तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार का रविवार (छह सितंबर) की सुबह गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन पर राज्य सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी संकल्प के अनुसार छह और सात सितंबर को राज्य भर में राजकीय शोक मनाया जायेगा. इस अवधि के दौरान राज्य के उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से तिरंगा फहराया जाता है. साथ ही इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा. सात सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर सरकार ने निर्णय लिया है कि दिवंगत मंत्री के सम्मान में सात सितंबर (सोमवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. इस संबंध में विशेष कार्य पदाधिकारी अखलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को दफ्तर बंद रखने से संबंधित औपचारिक आदेश निर्गत करने को कहा गया है.1
- किसी को चोरी के इल्ज़ाम में ऐसे मारपीट करने का अधिकार किसने दिया ? पुलिस वालाअगर घुस लेते हुए पकड़ा जाए वो भी चोरी है तो क्या आम आदमी ऐसे फलठा लेकर इस्तेमाल कर सकता है ? दोनों ग़लत है किसी को चोरी के इल्ज़ाम में ऐसे मारपीट करने का अधिकार किसने दिया ? पुलिस वालाअगर घुस लेते हुए पकड़ा जाए वो भी चोरी है तो क्या आम आदमी ऐसे फलठा लेकर इस्तेमाल कर सकता है ? दोनों ग़लत है1
- 🚨सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के अभाव में मौत भरभरिया हाट से लौटने के दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल की बेहतर इलाज के अभाव में मौत हो गई।घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है, जब के साथ भरभरिया हाट से घर लौट रहा था। इसी दौरान भरभरिया गैस गोदाम के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर के बल गिरने के कारण उसके सिर पर गहरी चोट आई और उसका बायां पैर भी टूट गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल रसिका को तुरंत मंझारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम (MGM) अस्पताल ले जाने की सलाह दी। हालांकि, समय पर सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था न होने के कारण परिजन उसे जमशेदपुर नहीं ले जा सके। उचित और समय पर इलाज न मिलने के कारण आखिरकार शनिवार सुबह उसने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। #चाईबासा #मंझारी #पसिंहभूम #ChaibasaNews #JharkhandNews #HealthcareCrisis #AmbulanceShortage1
- मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओरमांझी: मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का प्रारंम्भ कॉलेज के अध्यक्ष माननीय मनरखन महतो एवं सभी कॉलेज के प्राचार्यो, व्याख्यातागण ने द्वीप प्रज्जवलित करके एवं केक काट कर किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को स्मरण करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष मनरखन महतो ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार एवं मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निदेशक मनोज कुमार महतो ने भी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के मार्गदर्शन का सम्मान करते हुए निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। वहीं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संस्थान परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, जीवन एवं उनके कर्मयोग के संदेश को प्रस्तुत करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े आदर्शों एवं सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुँचाया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी और पूनम कुमारी, मनरखन महतो बी. एड. कॉलेज के प्राचार्य डॉ० दूधेश्वर महतो, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य चित्रवेल वी, फार्मेसी कॉलेज कि प्राचार्या श्रुति सुमन, मनरखन महतो पारामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डी. के. शर्मा, सभी व्याख्यातागण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।1