logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर पुलिस लाइन से छत्रसाल चौक तक निकली विशाल तिरंगा यात्रा। छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छतरपुर के छत्रसाल चौक स्थित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में आज 15 अगस्त सुबह करीब 8:00 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया।कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हमें उनके संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखते हुए देशहित एवं समाजहित में कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

8 hrs ago
user_Ashutosh sharma
Ashutosh sharma
Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
8 hrs ago

छतरपुर पुलिस लाइन से छत्रसाल चौक तक निकली विशाल तिरंगा यात्रा। छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छतरपुर के छत्रसाल चौक स्थित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में आज 15 अगस्त सुबह करीब 8:00 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया।कांग्रेस जिला अध्यक्ष गगन यादव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। हमें उनके संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखते हुए देशहित एवं समाजहित में कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जवाहर नवोदय विद्यालय नौगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस पर नवोदय विद्यालय में छात्र - छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य , कविता , योगा डांस सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया ।
    1
    जवाहर नवोदय विद्यालय नौगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस 
स्वतंत्रता दिवस पर नवोदय विद्यालय में छात्र - छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य , कविता , योगा डांस सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छतरपुर में दलित प्राचार्य को ध्वजारोहण से रोका, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन छतरपुर में दलित प्राचार्य को ध्वजारोहण से रोका, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
    1
    छतरपुर में दलित प्राचार्य को ध्वजारोहण से रोका, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
छतरपुर में दलित प्राचार्य को ध्वजारोहण से रोका, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संकट मोचन मंदिर में महिला ने मचाया हंगामा, हनुमान जी का मुगदर तोड़ा; मंदिर समिति ने पुलिस सुरक्षा पर उठाए सवाल छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में बीती रात एक महिला ने कथित तौर पर चार घंटे से अधिक समय तक जमकर हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने मंदिर में भगवान हनुमान जी का मुगदर तोड़ दिया और पुजारी मुन्ना महाराज के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ी। इस दौरान कीर्तन कर रहे लोगों के साथ भी गाली-गलौज की गई और पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है।मंदिर में हंगामा बढ़ने पर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन मंदिर समिति के अनुसार काफी देर तक कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना को लेकर मंदिर समिति के लोगों में नाराजगी है।घटना के बाद मंदिर समिति के सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल ‘कक्का’ के नेतृत्व में सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और टीआई के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने बताया कि कीर्तन कार्यक्रम से पहले ही कोतवाली में आवेदन देकर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद मंदिर जैसे संवेदनशील धार्मिक स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नजर नहीं आई।पुजारी मुन्ना महाराज ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो समिति के लोग पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत करेंगे।मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन से मंदिर परिसर में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।वही इस घटना को लेकर आज 15 अगस्त दोपहर करीब 1:00 बजे मंदिर समिति ने कोतवाली में अपना शिकायती आवेदन दिया है।
    1
    संकट मोचन मंदिर में महिला ने मचाया हंगामा, हनुमान जी का मुगदर तोड़ा; मंदिर समिति ने पुलिस सुरक्षा पर उठाए सवाल
छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में बीती रात एक महिला ने कथित तौर पर चार घंटे से अधिक समय तक जमकर हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने मंदिर में भगवान हनुमान जी का मुगदर तोड़ दिया और पुजारी मुन्ना महाराज के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ी। इस दौरान कीर्तन कर रहे लोगों के साथ भी गाली-गलौज की गई और पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है।मंदिर में हंगामा बढ़ने पर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन मंदिर समिति के अनुसार काफी देर तक कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना को लेकर मंदिर समिति के लोगों में नाराजगी है।घटना के बाद मंदिर समिति के सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल ‘कक्का’ के नेतृत्व में सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और टीआई के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने बताया कि कीर्तन कार्यक्रम से पहले ही कोतवाली में आवेदन देकर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद मंदिर जैसे संवेदनशील धार्मिक स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नजर नहीं आई।पुजारी मुन्ना महाराज ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो समिति के लोग पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत करेंगे।मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन से मंदिर परिसर में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।वही इस घटना को लेकर आज 15 अगस्त दोपहर करीब 1:00 बजे मंदिर समिति ने कोतवाली में अपना शिकायती आवेदन दिया है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • आप सभी क्षेत्र एवं देशवासियों को 80 वें स्वतंत्रता वर्षगांठ दिवस की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए ।। #Original #video #reels #highlighted #motivation #Happy #independenceday #15August2026 #fbp #जय #हिन्द #जय #भारत #जय #संविधान #स्वतंत्रतादिवस
    1
    आप सभी क्षेत्र एवं देशवासियों को 80 वें स्वतंत्रता वर्षगांठ दिवस की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए ।।
#Original #video #reels #highlighted #motivation
#Happy #independenceday #15August2026 #fbp
#जय #हिन्द #जय #भारत #जय #संविधान #स्वतंत्रतादिवस
    user_Journalist Santosh Ahirwar
    Journalist Santosh Ahirwar
    Court reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने स्वतंत्रता दिवस की जिले वासियों को दी शुभकामनाएं टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने स्वतंत्रता दिवस की जिले वासियों को दी शुभकामनाएं
    1
    टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने स्वतंत्रता दिवस की जिले वासियों को दी शुभकामनाएं
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने स्वतंत्रता दिवस की जिले वासियों को दी शुभकामनाएं
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • में राम सिंह यादव की ओर से आप सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    में राम सिंह यादव की ओर से आप सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • “ सिसक वन कसकती रही आरती पल हिली न जरा मूर्ति पाषाण की „ उमंग सुल्लेरे लेखक ✍️ जनपद महोबा उत्तर प्रदेश 9277081255
    1
    “ सिसक वन कसकती रही आरती
पल हिली न जरा मूर्ति पाषाण की „
    
उमंग सुल्लेरे लेखक ✍️
जनपद महोबा उत्तर प्रदेश 
 9277081255
    user_Writer Umangsullere
    Writer Umangsullere
    Accounting firm कुलपहाड़, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर मातम: तेज रफ्तार अर्टिगा की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की मौत। छतरपुर जिले के लवकुशनगर में स्वतंत्रता दिवस के दिन लवकुशनगर थाना क्षेत्र के गुढ़ा कला गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार आज 15 अगस्त सुबह करीब 8:00 बजे अनिल अहिरवार (16 वर्ष), पिता सीताराम अहिरवार और लोकेश बंसल (14 वर्ष), पिता रमेश बसोर बाइक से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोकेश बसोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लोकेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही लवकुशनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों और वाहन चालक के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में शामिल अर्टिगा कार का नंबर MP07AJ8304 बताया जा रहा है। हालांकि वाहन और चालक की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से गुढ़ा कला सहित आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा है। मृतक छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर मातम: तेज रफ्तार अर्टिगा की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की मौत।
छतरपुर जिले के लवकुशनगर में  स्वतंत्रता दिवस के दिन लवकुशनगर थाना क्षेत्र के गुढ़ा कला गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार आज 15 अगस्त सुबह करीब 8:00 बजे अनिल अहिरवार (16 वर्ष), पिता सीताराम अहिरवार और लोकेश बंसल (14 वर्ष), पिता रमेश बसोर बाइक से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोकेश बसोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लोकेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही लवकुशनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों और वाहन चालक के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में शामिल अर्टिगा कार का नंबर MP07AJ8304 बताया जा रहा है। हालांकि वाहन और चालक की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से गुढ़ा कला सहित आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा है। मृतक छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.